rape Archives - Lok Dastak

Rape Of A Child : हैवानियत का शिकार बनी मासूम बच्ची , हालत नाजुक
REPORT BY LOK REPORTER

ETAWAH NEWS।

हैवानियत की एक और घटना सामने आई है जो कि समाज को कॉल अंकित करने का कार्य किया है इस बार हैवानियत की शिकार एक बच्ची हुई है दुष्कर्म पुलिस घटना से लोग काफी आहत हैं। घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की है, जहां 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई। यह घटना एक शादी समारोह के दौरान घटी, जहां बच्ची अपने परिवार के साथ मौजूद थी। एक 21 वर्षीय युवक ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ बलात्कार किया।

घटना की सूचना मिलते ही मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को तत्काल इटावा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। बच्ची के पिता शैलेंद्र कुमार, ने बताया कि उनकी बेटी के साथ यह जघन्य अपराध हुआ है और उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है।

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने न्याय नहीं किया तो वे खुद आरोपी को सजा देंगे। इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

अस्पताल की महिला चिकित्सक ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है और उसका इलाज जारी है। इस घटना ने इटावा के लोगों को झकझोर कर रख दिया है ।

The post Rape Of A Child :  हैवानियत का शिकार बनी मासूम बच्ची , हालत नाजुक appeared first on Lok Dastak.

CRIME NEWS : भंडारे के भोज से लौट रही किशोरी के साथ दुराचार, मुकदमा दर्ज
REPORT BY RAJNEESH SINGH

AMETHI NEWS।

जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

भंडारे के भोज में शामिल होकर लौट रही थी किशोरी

गांव के समीप भोज खाने गई किशोरी को घर लौटते समय रास्ते मे एक व्यक्ति द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया जिसकी तहरीर भुक्तभोगी द्वारा थाने पर देने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर अभियुक्त की तलाश मे जुटी।

थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी जो गांव से कुछ दूर भोज मे शामिल होने गई थी शाम को घर लौटते समय रास्ते मे घात लगाए बैठे एक व्यक्ति ने जबरन पकड़कर एकांत स्थान पर ले जाकर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

रोती बिलखती घर पहुंची किशोरी ने परिजनो से आपबीती बताई जिसके पश्चात परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग किया। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश जारी है ।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जिले में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप सिंह थाना कमरौली मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जुगेश्र्वर पुत्र सोनाधार निवासी ग्राम बाधा पारा थाना बाग बहारा जिला महासमुन्द राज्य छत्तीसगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष को बनभरिया रोड पानी टंकी के पास से समय करीब 11:45 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया ।

मोटरसाइकिल के कागज मांगने पर दिखा न सका । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने इस मोटरसाइकिल को सुलतानपुर से चुराया था । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कमरौली पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

The post CRIME NEWS : भंडारे के भोज से लौट रही किशोरी के साथ दुराचार, मुकदमा दर्ज appeared first on Lok Dastak.

BURNING ISSUE : बांग्लादेश में हिंदुओं पर कहर, वैश्विक समुदाय चुप !
PRESENTED BY ARVIND JAYTILAK

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा के बाद उपजी अराजकता के बीच अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गया है। हिंदू घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और मंदिरों को लूटा जा रहा रहा है। आग के हवाले किया जा रहा है। हिंदू इलाकों में डर और भय का माहौल है। हिंदू महिलाएं बेहद असुरक्षित और असहाय हैं। हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बेचैन कर रही हैं। इस्कॉन मंदिर पर हमला करके उसे जला दिया गया है। हालात इस कदर बिगड़ चुका है कि हिंदुओं को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ रहा है। कई हिंदू नेताओं और व्यापारियों की हत्या हो गई है। कई हिंदुओं को जिंदा जलाने की खबरें हैं। सेना और पुलिस तमाशबीन हैं।

माना जा रहा है कि बांग्लादेश में जो अंतरिम सरकार का गठन होगा उसमें बीएनपी और जमाते इस्लामी सरीखे दलों का बोलबाला होगा। ऐसे में हिंदुओं पर अत्याचार में इजाफा होना तय है। ऐसा इसलिए भी कि बांग्लादेश में हूजी, जमातुल मुजाहिदीन बंगलादेश, द जाग्रत मुस्लिम जनता बंगलादेश (जेएमजेबी), पूर्व बांगला कम्युनिस्ट पार्टी (पीबीसीबी) व इस्लामी छात्र शिविर यानी आइसीएस जैसे बहुतेरे आतंकी और कट्टरपंथी संगठन हैं जिनका मकसद बांग्लादेश से हिंदू अल्पसंख्यकों को सफाया करना है। इसके लिए वे तीन रास्ते अपना रहे हैं-हत्या, बलात्कार और धर्म परिवर्तन। अभी गत वर्ष ही बांग्लादेश राष्ट्रीय हिंदू महाजोत द्वारा खुलासा किया गया था कि पिछले एक वर्ष में बांग्लादेश में हिंदू समुदायों की 39 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। इनमें 27 महिलाएं गैंगरेप का शिकार हुई हैं। 55 महिलाओं से बलात्कार की कोशिश हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक बलात्कार के बाद 14 महिलाओं की हत्या की गयी। हिंदू महाजोत संस्था के जिम्मेदार लोगों की मानें तो पिछले एक वर्ष में अल्पसंख्यक समुदाय के 424 लोगों को मारने का प्रयास किया गया। इनमें 60 लोग अभी भी लापता हैं। 849 लोगों को मौत की धमकी दी गयी है। तकरीबन 360 लोगों को बुरी तरह घायल हैं। 127 लोगों का अपहरण हुआ है। 445 अल्पसंख्यक परिवारों को देश छोड़ने पर मजबूर कर उनकी 89,990 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। 3694 परिवारों को बेदखल कर उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया गया है। 15,115 परिवारों पर पलायन का खतरा मंडरा रहा है। 152 लोगों का धर्म परिवर्तन किया गया है। धार्मिक संस्थानों को अपवित्र करने के 179 मामले और धार्मिक समारोहों में बाधा डालने के 129 मामले सामने आए हैं।

पिछले एक वर्ष में 51 मंदिरों की जमीन पर कब्जा और 128 मंदिरों पर हमले, तोड़फोड़ एवं आगजनी की गयी है। मंदिरों से मूर्ति चोरी की 72 घटनाएं हुई हैं। अल्पसंख्यकों से 27 करोड़ 46 लाख 33 हजार रुपए की वसूली की गयी है। कुल नुकसान 220 करोड़ 89 लाख टका का हुआ है। विचार करें तो बांग्लादेश में देश के हिंदू समुदाय को आजादी नहीं है। नतीजा अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार जारी है। इसका दुष्परिणाम यह है कि बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों की आबादी तेजी से घट रही है। अभी गत वर्ष ही अमेरिकी मानवाधिकार कार्यकर्ता रिचर्ड बेंकिन ने खुलासा किया था कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है।

उनके मुताबिक शेख हसीना और खालिदा जिया के अंतर्गत बांग्लादेशी सरकारें उनलोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कि है जो हिंदुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं। बेंकिन के आंकड़ों पर गौर करें तो बांग्लादेश की कुल आबादी 15 करोड़ है जिसमें से 90 प्रतिशत मुसलमान हैं। हिंदू आबादी घटकर 9.5 प्रतिशत रह गयी है। जबकि 1974 में हिंदुओं की संख्या कुल आबादी में जहां एक तिहाई थी, वहीं 2016 में यह घटकर कुल आबादी का 15 वां हिस्सा रह गयी है। बेंकिन के आंकड़ों के इतर इतिहास में जाएं तो 1947 में भारत विभाजन के समय पूर्वी पाकिस्तान यानी आज के बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी 30 फीसद थी जो आज घटकर 8.6 फीसद रह गयी है।

बांग्लादेश जब पूर्वी पाकिस्तान हुआ करता था तो उस समय की पहली जनगणना में मुस्लिम आबादी 3 करोड़ 22 लाख और हिंदू आबादी 92 लाख 40 हजार थी। साढ़े छः दशक बाद आज मुस्लिम आबादी 16 करोड़ के पार पहुंच चुकी है जबकि हिंदू आबादी महज 1 करोड़ 20 लाख पर सिकुड़ी हुई है। सवाल उठना लाजिमी है कि अगर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदु सुरक्षित हैं तो मुसलमानों की आबादी की तुलना में उनकी आबादी में आनुपातिक वृद्धि क्यों नहीं हुई है? गौर करें तो इसके दो मुख्य कारण हैं। एक सुनियोजित रणनीति के तहत अल्पसंख्यक हिंदुओं का कत्ल और दूसरा उनका धर्मांतरण। आमतौर पर बांग्लादेश का हिंदू जनमानस राजनीतिक और आर्थिक रुप से कमजोर है। संसद से लेकर विधानसभाओं में उसकी भागीदारी नामात्र है।

आतंकी व कट्टरपंथी संगठनों के अलावा बेगम खालिदा जिया के नेतृत्व वाले राजनीतिक संगठन बीएनपी के समर्थक भी उन्हें लगातार निशाना बनाते रहते हैं। यह तथ्य है कि जब भी बेगम खालिदा जिया की नेतृत्ववाली बीएनपी सत्ता में आयी है हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है। खालिदा सरकार इस्लामिक कट्टरपंथियों को हिंदुओं के खिलाफ भड़काती है। यह तथ्य है कि 2001 में जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार सत्ता में आयी तो योजना बनाकर हिंदुओं का नरसंहार किया गया। उसके समर्थक हिंदुओं के घर जलाए और संपत्तियों की लूटपाट की। हिंदू अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ शर्मनाक कृत्य किए। बेगम खालिदा सरकार की डर से लाखों हिंदू बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गए।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की सत्ता से विदाई के बाद जब अवामी लीग की सरकार सत्ता में आयी तो उसने हिंदू अल्पसंख्यकों को न्याय का भरोसा दिया। उसने खालिदा सरकार के दौरान नरसंहार की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया। आयोग ने 25 हजार से अधिक लोगों को हिंदुओं पर हमले का जिम्मेदार ठहराया और उन पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया। शर्मनाक तथ्य यह कि हमलावरों में खालिदा सरकार के 25 पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। लेकिन अरसा गुजर जाने के बाद भी गुनाहगारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। आज भी वे खुलेआम घूम कर रहे हैं। बांग्लादेश में न केवल अल्पसंख्यकों की निर्मम हत्याएं हो रही है बल्कि उनके संवैधानिक अधिकारों को भी सुनियोजित तरीके से समाप्त किया जा रहा है। खालिदा सरकार के दौरान एक साजिश के तहत हिंदुओं के प्रापर्टीज अधिकारों को सीमित किया गया।

हालांकि  वामी लीग की सरकार ने 2011 में ‘वेस्टेज प्रापर्टीज रिटर्न (एमेंडमेंट) बिल 2011 पारित कर जब्त की गयी या मुसलमानों द्वारा कब्जाई गयी हिंदुओं की जमीन को वापस करने का कानून बनाया। लेकिन अभी तक उसका कोई सार्थक नतीजा सामने नहीं आया है। यानी हिंदुओं से छिनी गयी जमीन वापस नहीं की गयी है। कानून के जानकारों की मानें तो इस कानून के पारित होने के बाद भी अल्पसंख्यकों को 43 साल पुरानी अपनी जमीन वापस लेना टेढ़ी खीर है। सच तो यह है कि इस बिल के पारित होने के बाद मुस्लिम कट्टरपंथियों में हिंदुओं की जमीन कब्जाने की होड़ मच गयी है। अगर कट्टरपंथियों के समर्थन वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी सरकार में आती है तो इस प्रवृत्ति को और बढ़ावा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि 1960 में एक विवादित कानून के तहत हिंदुओं की जमीनें हड़प ली गयी थी। यह कानून पूर्वी पाकिस्तान प्रशासन ने लागू किया था और उसम समय बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था। 1971 में बांग्लादेश बनने के बाद इस कानून का विरोध हुआ और 2008 के चुनाव प्रचार में अवामी लीग ने वादा किया कि सत्ता में आने पर हिंदुओं की संपत्ति से जुड़े नियमों में बदलाव करेंगे। सरकार ने अपने वादे के मुताबिक ‘वेस्टेज प्रापर्टीज रिटर्न ( एमेंडमेंट) बिल 2011 पारित की है लेकिन अल्पसंख्यक हिंदू अपनी प्रापर्टीज पर काबिज नहीं हो सके हैं।

बेहतर होगा कि भारत सरकार बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश पर दबाव बनाए। वैश्विक समुदाय को भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए। अन्यथा बांगलादेश में भी हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति पाकिस्तान बदतर हिंदू अल्पसंख्यकों जैसी होनी तय है।

(लेखक वरिष्ठ स्तंभकार हैं)

The post BURNING ISSUE : बांग्लादेश में हिंदुओं पर कहर, वैश्विक समुदाय चुप ! appeared first on Lok Dastak.

Crime news: नाबालिग संग किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
गाजीपुर। जनपद के थाना सैदपुर क्षेत्र के ग्राम भीमापार निवासिनी नाबालिक के साथ चार नाबालिकों के सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में आर्केस्ट्रा हो रहा था। इस क्रम में गांव के ही चार लड़के भी आर्केस्ट्रा देखने गए थे। आर्केस्ट्रा देखने के बाद वे लौट रहे थे कि अचानक उनकी नजर एक नाबालिग लड़की पर पड़ी ।चारों में उसे जबरन पकड़ लिया, और मुंह दबाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जाते समय धमकी भी दी ।

पीड़िता किसी तरह रोते बिलखते अपने घर पहुंची तथा परिजनों को अपने साथ हुए घटना के बारे में बताया ।घटना सुनकर परिजन हतप्रभ हो गए। नाबालिग पीड़िता के बताने के पश्चात परिजनों ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया ।

पुलिस मुकदमे के आधार पर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखने तक चारों अभियुक्त पुलिस हिरासत में है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

रिपोर्ट-प्रदीप कुमार पाण्डेय(मऊ, यूपी)

The post Crime news: नाबालिग संग किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म appeared first on Lok Dastak.

Crime News__ सिपाही निकला बेवफा, युवती दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा
अंबेडकरनगर I

रक्षक ही भक्षक बन जाएगा यह युवती  ने कभी सोचा ही नहीं था ।जिसके प्यार में पागल हो रही थी,  वही उसकी तरफ से मुख मोड़ लिया है I अपने आशिक की बेवफाई अब सहन नहीं हो रही है I

इस बात का इल्म उस समय हुआ जब थाने पहुंचकर एक सिपाही पर अपने साथ दुष्कर्म करने और शादी करने का झांसा देने का आरोप लगाया I

पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में हंसवर थाने में तैनात रहे सिपाही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि दबाव बनाने के बाद उसने कोर्ट मैरिज करने के बाद सिपाही ने दूरी बना ली है।

आजमगढ़ की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि लगभग तीन वर्ष पहले हंसवर थाने में तैनात सिपाही अजय यादव से उसकी जान पहचान हुई थी।

बातचीत के दौरान शादी का झांसा देकर सिपाही ने अपने कमरे पर बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद उसका स्थानांतरण अलीगंज और फिर राजेसुल्तानपुर थाने में हो गया।

युवती ने बताया कि दबाव बनाने पर उसने कोर्ट मैरिज तो की लेकिन उससे दूरी बना ली। युवती ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक करने के साथ मिलना भी बंद कर दिया।

इस पर युवती ने अधिकारियों से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर हंसवर पुलिस ने केस दर्ज किया। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन करने के साथ युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

The post Crime News__  सिपाही निकला बेवफा, युवती दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा appeared first on Lok Dastak.

दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मोहनगंज क्षेत्र में 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया मोहनगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 10/11 मई की दरमियानी रात करीब दो बजे गांव का 20 वर्षीय एक युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उठा ले गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि तहरीर में कहा गया है कि पीड़िता ने शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद तहरीर दी गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

The post दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार appeared first on Lok Dastak.

बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप
रायबरेली । पुलिस बनकर बोलेरो से आए बदमाशों ने सलोन जगतपुर मार्ग स्थित मदा पुर गांव के एक घर में धावा बोलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद परिजनों के साथ मारपीट करके घर में बंधी बकरियां खोलकर बदमाश फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भगदड़ मच गई तथा अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। फिलहाल पुलिस घटना को बकरी चोरी से जोड़ कर देख रही है I रेप की घटना से इंकार कर रही है I

पीड़िता ने पुलिस को इस घटना की तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। क्षेत्र के सलोन जगतपुर मार्ग स्थित मदापुर गांव में सुनसान स्थान पर बने कुसुम कला पत्नी मुन्नालाल के घर को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए शनिवार की सुबह लगभग 4:30 बजे धावा बोलकर घर के अंदर प्रवेश कर गए घर के अंदर पहुंचने पर बदमाशों ने परिजनों को कमरे में बंद करके एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने तथा घर के अंदर बंधी चार बकरियों को उठा ले जाने की जानकारी मिली है।

पीड़िता कुसुम कला के मुताबिक उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 4:30 बजे बोलेरो सवार कुछ बदमाश आए और यह कहते हुए दरवाजा खुलवाने लगे कि हम लोग पुलिस वाले हैं गाड़ी गर्म हो गई है पानी चाहिए पीड़िता ने कहा कि पानी यहां नहीं है जाकर बाहर नल से भर लो। उसके बाद बदमाश घर की दीवार फांद कर घर के अंदर प्रवेश कर गए उसके बाद लगभग 12 वर्षीय लड़का अंकुर उसकी नानी 80 वर्षीय शिवकली को मारपीट करते हुए कमरे के अंदर बंद कर दिया। तथा घर के अंदर आंगन में पीड़िता के साथ बदमाशों द्वारा बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया गया ।

तथा घर के अंदर बंधी चार बकरियों को बदमाशो ने उठा ले गए। घटना के बाद पीड़िता द्वारा आवाज लगाए जाने पर जब आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग गए महिला ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी । मदापुर ग्राम प्रधान ने इस घटना के सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता का बयान लेते हुए इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गए।

एडिशनल एसपी ने रेप की घटना से किया इंकार, जांच का इन्तजार

इस घटना की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक से की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है इसके लिए सर्विलांस टीम स्वाट टीम के साथ-साथ जगतपुर पुलिस के साथ टीम बनाकर जांच में लगाया गया है। वही दुष्कर्म की घटना से इनकार करते हुए उन्होंने बताया कि बकरी चोरी की घटना हो सकती है जिसके लिए जांच की जा रही है। इस घटना में पुलिस ने पीड़िता से तहरीर ली है।

The post बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप appeared first on Lok Dastak.

रक्षक ही बन गया भक्षक, महिला के साथ हुआ सामूहिक रेप
हापुड़ I

न्याय की तलाश में निकली महिला के साथ न्याय दिलाने वाला रक्षक ही भक्षक बन गया I पति के साथ हुई अनबन का मामला कोर्ट में चल गया जिसकी पैरवी करने वाले वकील ने किसी काम के बहाने महिला को बुलाकर एक होटल में ले जाकर अपने साथियों के साथ रेप करने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया I पुलिस ने मामले को दर्ज करके वकील सहित पांच अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है I वही गंभीर हालत में महिला का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है I बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें महिला की हालत गंभीर पर अस्पताल में इलाज जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्रा ने जानकारी पर बताया कि महिला के पिता की तहरीर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 26 जनवरी 2019 में हापुड़ के मीनाक्षी रोड़ निवासी युवक से की थी। कुछ दिनों पश्चात वर पक्ष ने उनकी पुत्री को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं पति भी शराब पीकर आये दिन मारपीट करने लगा। जिसका अनेकों बार उनकी पुत्री ने विरोध किया । लेकिन दामाद की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया तो उनकी पुत्री मायके में आकर रहने लगी। जिसका मुकदमा दर्ज करा कर कोर्ट में केस शुरू हो गया। जिसकी पैरवी के लिए उसकी पुत्री कचहरी आने जाने लगी। 23 नवंबर को पैरवी कर रहे वकील ने फोन करके उसकी पुत्री को मुकदमे के सिलसिले में बुलाया। वहाँ पहुँचने पर वकील उसकी पुत्री को धौलाना ले गया। जहाँ वकील ने अपनी तबियत खराब होने का बहाना बनाकर एक होटल में कमरा लेकर पुत्री सहित चला गया। जहाँ उसने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पुत्री को पिला दिया। सिर चकराने पर नशीले इंजेक्शन भी दिये गये। पुत्री के बेहोश होने पर वकील ने अपने पांच साथियों को बुलाकर उसकी पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद बेहोशी की हालत में युवती को होटल में ही छोड़ कर सभी आरोपी भाग गये। तद्पश्चात होटल स्टाफ ने पुत्री को घर पहुँचाया। जिसकी हालत खराब होने पर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ हालत नाजुक होने पर हापुड़ सी एच सी में भर्ती कराया। जहाँ 2 दिनों तक हालत में सुधार नहीं होने पर उसने पुत्री को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़िता के पिता के अनुसार घटना के बाद वह बाबूगढ़ व धौलाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए कई बार गया। मामला मीडिया में आने पर पुलिस विभाग जागा तो आनन फानन में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं दुष्कर्म पीड़िता का अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है। जहाँ पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।जब कानून के रखवाले हैं ऐसी हरकतें करने लगेंगे तब महिलाएं कहां सुरक्षित रहेंगे और उन्हें न्याय कहां मिल पाएगा दोषियों को सजा देने के बजाय खुद ही दोषियों जैसा कृत्य करने वालों को कानून क्या सजा देती है आने वाले वक्त में पता चल पाएगा फिलहाल पीड़ित महिला के साथ हुए मामले में पुलिस टीम दोषियों को खोजने में जुट गई है I

The post रक्षक ही बन गया भक्षक, महिला के साथ हुआ सामूहिक रेप appeared first on Lok Dastak.

सन्तुष्ट नहीं गुजरात सरकार के जवाब से सुप्रीम कोर्ट
देश के चर्चित बिलकिस बानो केस में उस समय एक नया मोड़ आया ,जब सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के दाखिल किए हुए संतुष्ट नहीं हुई I इस मामले में गुजरात सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से जवाब तलब किया था I जिसके जवाब में गुजरात सरकार ने दायर हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट ने असहमति जताते हुए कहा कि मैं इस जवाब से संतुष्ट नहीं हूं I मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि मैंने ऐसा कोई जवाबी हलफनामा नहीं देखा है जहां निर्णय की एक संख्या उद्धत की गई हो, तथ्यात्मक बयान दिया जाना चाहिए था I यह बहुत ही अलग जवाब है I उन्होंने पूछा तथ्यात्मक बयान कहां है, दिमाग का उपयोग कहां है ? इतना ही नहीं उसने निर्देश दिया कि गुजरात सरकार का जवाब सभी पक्षों को उपलब्ध कराया जाए I कोर्ट ने कहा कि 29 नवंबर को सुनवाई करेगी I 2002 के मामले में दोषियों को सजा में छूट और उनकी रिहाई को चुनौती दी गई है I बताते चलें कि बिलकिस बानो मामले में दोषियों की जेल से रिहाई के गुजरात सरकार के फैसलों को माकपा के वरिष्ठ नेता सुभाषिनी अली और दो अन्य महिलाओं ने दोषियों को सजा में छूट दिए जाने और उनकी रिहाई के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है I वर्ष 2002 में गुजरात में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई बिलकिस बानो के मामले में 11 लोगों को छूट दिए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी I सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के जवाब से अपनी असंतुष्ट जताई है I

गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को क्या दिया था जवाब

गुजरात सरकार ने हलफनामे में तर्क दिया है कि 9 जुलाई 1992 की नीति के अनुसार संबंधित अधिकारियों से राय ली गई और 28 जून 2022 के पत्र के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी गई, उससे अनुमोदन आदेश मांगे गए I हलफनामे में यह भी लिखा है कि दोषियों ने 14 साल से अधिक जेल की सजा पूरी कर ली थी और उनका आचरण अच्छा पाया गया था I

The post सन्तुष्ट नहीं गुजरात सरकार के जवाब से सुप्रीम कोर्ट appeared first on Lok Dastak.