RANDOM INSPECTION Archives - Lok Dastak

RANDOM INSPECTION : डीएम व एसपी ने शिकायत का मौके पर किया निस्तारण, आकस्मिक निरीक्षण में तहरी का चखा स्वाद
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सीएचसी जामों का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने आज संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र परिसर में विशेष रूप से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए तथा बायोमेडिकल बेस्ट निस्तारण के बारे में जानकारी ली जिस पर डॉक्टर शैलेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि 24 से 48 घंटे के अंदर बायोमेडिकल बेस्ट का निस्तारण नियमित रूप से करा दिया जाता है।

जिलाधिकारी ने मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाओं की मात्रा, उपलब्धता, टीका, वैक्सीन इत्यादि की जानकारी ली एव संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा जरूरत के अनुसार स्टाक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पैथोलॉजी का निरीक्षण किया जहां पर टेक्नीशियन द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि पैथोलॉजी में कुल 21 प्रकार की जांच निशुल्क की जाती है।

इसके बाद जिलाधिकारी ने टीवी यूनिट, महिला वार्ड, जर्नल वार्ड, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, इत्यादि का निरीक्षण कर संबंधित को सही ढंग से रखरखाव व साफ-सफाई करने की निर्देश दिए। जिलाधिकारी में वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल जाना तथा मिल रही सुविधाओं व खान पान की जानकारी ली I

जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि उन्हें समय-समय पर दवाएं, खाना-पानी सहित अन्य सुविधाएं मिल रही है हमें किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हो रही है यदि कोई प्रॉब्लम आती है तो डॉक्टर अथवा स्टाफ से उसका समाधान कर दिया जाता है I

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने लेबर रूम, एमएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया, एमएनसीयू वार्ड में भर्ती प्रसूता महिला से उनका हाल-चाल जाना तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्टाफ अथवा डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कोल्ड चेन का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर सत्यम शुक्ला, डॉक्टर शैलेश गुप्ता सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर शिकायतों का कराया निस्तारण

जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने आज तहसील गौरीगंज अंतर्गत ग्राम गोगमऊ तथा पूरे रानीपुर पश्चिम बलभद्रपुर में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के असंतुष्ट फीडबैक को लेकर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कराया।

बतातें चले की ग्राम गोगमऊ में रामप्रताप त्रिपाठी पुत्र हरिराम तिवारी द्वारा अपने घर के सहन के सामने बरसात का पानी सुनील तिवारी द्वारा रोके जाने की शिकायत की गई थी जिसको लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर सुनील तिवारी से वार्ता कर बंद किए गए जल निकासी के रास्ते को खुलवाया गया तथा शिकायत का निस्तारण कराते हुए शिकायतकर्ता को निस्तारण से संतुष्ट किया गया।

इसके उपरांत ग्राम पूरे रानीपुर पश्चिम बलभद्रपुर में शिकायतकर्ता तेज बहादुर पुत्र रामखेलावन द्वारा अपनी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को हटाए जाने की शिकायत की गई थी जिसको लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर दोनों पक्षों से वार्ता कर शिकायत का निस्तारण कराया गया तथा शिकायतकर्ता को भी निस्तारण से संतुष्ट किया गया।

डीएम व एसपी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र गोंदीपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने आज संयुक्त रूप से विकास खण्ड जामों अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र गोंदीपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर चल रहे टीकाकरण की जानकारी ली जिस पर एएनएम द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह नियमित रुप से टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाता है।

टीकाकरण सत्र के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों को टीकाकरण एवं दवा वितरण हेतु बुलावा भेजा जाता है। जिलाधिकारी ने उपस्थित गर्भवती महिला वा बच्चों का टीकाकरण, हीमोग्लोबिन की मात्रा की जांच कराई एवं उन्हें दी जाने वाली दवा की जानकारी ली तथा नियमित जांच व देख रेख करने के निर्देश आशा व एएनएम को दिया।

टीकाकरण सत्र के दौरान उपस्थित बच्चों का वजन, लंबाई, टीकाकरण कराया व सैम/मैम बच्चों की जानकारी ली जिस पर एएनएम द्वारा बताया गया कि जो बच्चे लाल श्रेणी में है उनके बेहतर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाता है। जिलाधिकारी ने वजन रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर, टीकाकरण कार्ड, वैक्सीन व दवाओं की उपलब्धता, उनके रखरखाव का निरीक्षण किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से आंगनबाड़ी केंद्र में कुल नामांकित बच्चों की संख्या, हॉट कुक, नए पंजीकरण की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर का निरीक्षण किया I

यहां पर उन्होंने पढ़ रहे बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर लिखे शब्दों को पढ़वाया एवं उनका अर्थ पूछा जिसका बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने विद्यालय में नए प्रवेशित बच्चों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय की अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम व एसपी ने मध्यान्ह भोजन की तहरी का स्वाद चखा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली आज मध्यान्ह भोजन में तहरी बनाई गई थी जिसे मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वयं तहरी खाकर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केन्द्र व प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक व कार्यकत्री उपस्थित पाई गई। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित मौजूद  रहे I

The post RANDOM INSPECTION : डीएम व एसपी ने शिकायत का मौके पर किया निस्तारण, आकस्मिक निरीक्षण में तहरी का चखा स्वाद appeared first on Lok Dastak.