RAHUL GANDHI Archives - Lok Dastak

QUICK NOTE : प्रियंका गांधी (PRIYANKA GANDHI) : 25 साल प्रचार, अब उम्मीदवार..
PRESENTED BY GAURAV AWASTHI

राजनीति की ‘स्टार’ प्रियंका गांधी कुछ ही वर्षों से कांग्रेस महासचिव है। पहले UP की प्रभारी भी रहीं। पार्टी में इस पद के पहले उनकी शुद्ध भूमिका प्रचारक की रही। पापा (पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी) के साथ अमेठी में राजनीति का ककहरा सीखा। मां सोनिया गांधी और पापा के बालसखा कैप्टन सतीश शर्मा के प्रचार की कमान संभाल कर व्यवहारिक पाठ पढ़ा। लगातार जीत का इतिहास गढ़ा। भाई राहुल गांधी के साथ विपक्ष में जीवन को कढ़ा।

ढाई दशक तक केवल और केवल परिवार और पार्टी के लिए पसीना बहाते हुए प्रियंका गांधी अब राजनीति के उस मुकाम पर पहुंच रही हैं जो हर राजनीतिक का सपना होता है। वह चाहती तो कभी का इस मुकाम पर पहुंच चुकी होतीं लेकिन परिवार की मर्यादा तोड़ी न छोड़ी। सिर्फ मां, भाई और विरासत में मिली पार्टी की सेवा ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य रहा।

हाँ! इन 25 वर्षों के प्रचार अभियान कभी मनमुताबिक मां और भाई को वोट न मिलने पर प्रियंका कार्यकर्ताओं नेताओं से नाराज भी हुई और अच्छा रिजल्ट आने पर सबकी तारीफ में भी कोई कमी नहीं की। यह उनका अपना स्टाइल है। पब्लिक से भावनात्मक और मुद्दे के रूप में ‘कनेक्ट’ करना जितना वह जानती हैं, उतना शायद ही कोई और नेता जानता हो।

सोनिया गांधी के 20 वर्षों के कार्यकाल में हमने उनकी यह खूबी बहुत नजदीक से देखी है। एक अवसर तो ऐसा भी आया जब प्रियंका गांधी ने हम जैसे सामान्य पत्रकार को भी व्यक्तिगत रूप से जीत दिलाने में श्रेय देते हुए हाथ जोड़ दिए। ऐसा केवल हमारे साथ ही हो ऐसा भी नहीं। उन्होंने मां और भाई के चुनाव क्षेत्र में हर छोटे बड़े आम और खास सबका ख्याल रखा।

इस सबसे मौका मिला तो बेटे रेहान और बेटी मिराया को राजनीति का थ्योरिकल और प्रैक्टिकल की परंपरा भी निभाई। आज भले प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे बड़े हो गए हो आज नॉमिनेशंस के वक्त रेहान उनके बगल में बैठे भी दिखाई पड़े। ऐसे मौके पर उस वक्त को भी याद करना जरूरी है जब रेहान और मिराया छोटे ही थे।

वह 2006 का उपचुनाव था। हम तब रायबरेली में ‘हिंदुस्तान’ हिंदी को सेवाएं दे रहे थे। दोहरे लाभ के पद के इल्जाम से आहत सोनिया गांधी संसद से इस्तीफा देकर रायबरेली से उपचुनाव लड़ रही थीं। प्रियंका गांधी पहले की तरह ही प्रचार कमान संभाले हुए थी। प्रचार के अंतिम दिनों में पति रॉबर्ट वाड्रा, रेहान और मिराया शहर के ही एक प्रतिष्ठित परिवार के बंगलानुमा घर में रुकी थीं।

वोटिंग खत्म होने के समय देश और दुनिया का मीडिया रायबरेली के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी के लिए प्रतीक्षारत था लेकिन प्रियंका को दोनों बच्चों की जिम्मेदारी याद आई और बजाए मीडिया को बयान देने के वह रिक्शे पर दोनों को घुमाने निकल पड़ी। प्रियंका गांधी की वह एक्सक्लूसिव फोटो तब केवल ‘हिंदुस्तान’ के पास ही थी।

उस फोटो के लिए बड़े-बड़े मीडिया हाउस के पत्रकार तब हमसे वैसे ही मिन्नते कर रहे थे, जैसे कोई भूखा भोजन के लिए करे। य़ह बोलती फोटो हिन्दुस्तान और HT दोनों में Page-1 पर छपी भी थी।

ढाई दशक तक परिवार के सदस्यों के लिए प्रचार के बाद आज 52 वर्ष की उम्र में उनके जीवन में उम्मीदवार बनने का पहला अवसर वाया वायनाड आया। वायनाड में भी उन्होंने अपने शब्दों का वही जादू चलाया जो रायबरेली अमेठी में अक्सर चलाती रही हैं।

यह पहली दफा होगा कि अब तक माँ, भाई और पापा के बाल सखा के लिए वोट मांगती रहीं प्रियंका गांधी अब अपने लिए वायनाड में वोट मांगती हुई नजर आएंगी..। वायनाड वालों का यह भाग्य है कि उनको प्रियंका गांधी जैसी जनप्रतिनिधि मिलने जा रहीं हैं, जो केवल क्षेत्र की नहीं पूरे देश और विश्व के मुद्दों पर अपनी राय और सुझाव सर्वोच्च सदन में अधिकार पूर्वक रख सकती हैं।

The post QUICK NOTE : प्रियंका गांधी (PRIYANKA GANDHI) : 25 साल प्रचार, अब उम्मीदवार.. appeared first on Lok Dastak.

POLITICAL REVIEW : रायबरेली में राहुल के लिए ‘पहला प्यार’ मां सोनिया से भी बड़ा
PRESENTED BY GAURAV AWASTHI

रायबरेली से राहुल गांधी जीत गए। उन्हें जीतना था। रायबरेली के मतदाता पहली बार में ही इतने बड़े अंतर से जीत दिलाएंगे, इसका भरोसा तमाम कांग्रेसियों को भी नहीं रहा होगा। उन नेताओं को भी नहीं रहा होगा जो बाहर से यहां आकर राहुल गांधी के लिए प्रचार कर रहे थे। रायबरेली ने गांधी परिवार से अपने रिश्तों पर एक बार फिर मोहर लगाई है लेकिन इस मोहर की इंक सोनिया गांधी के नाम पर लगाई गई स्याही से ज्यादा गाढ़ी है।

आप पूछेंगे कैसे? आइए! आंकड़ों की तरफ चलते हैं। सोनिया गांधी ने अपनी सास की कर्मभूमि को 2004 में अपनाया था। अपने के पहले अपने परिवार के हनुमान कहे जाने वाले कैप्टन सतीश शर्मा को 1999 में यहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा। कैप्टन सतीश शर्मा ने एन केंद्र प्रकार रायबरेली और गांधी परिवार के पारंपरिक रिश्ते को अपनी जीत के आधार पर प्रमाणित किया। इसके बाद सोनिया गांधी रायबरेली में पहला चुनाव लड़ने के लिए 2004 में आईं।

गांधी परिवार की की बहू सोनिया गांधी पर भी रायबरेली ने पहली बार अपना प्यार लुटाया था लेकिन इतना नहीं जितना अपने बेटे सरीखे राहुल गांधी पर। 2004 के चुनाव में सोनिया गांधी को 378107 मत मिले थे यह कुल पड़े मतों का 58.75% था। सोनिया गांधी के के प्रति रायबरेली का यह पहला प्यार था। सोनिया गांधी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने पर रायबरेली से पहली बार चुनाव लड़ने आए राहुल गांधी को रायबरेली ने हाथों हाथ लिया और मां सोनिया गांधी से 10% अधिक मत पहले चुनाव में प्रदान किए।

10% मतों का अंतर बहुत बड़ा होता है इसीलिए मैं कह रहा हूं कि रायबरेली ने राहुल पर अपना पहला प्यार मां से अधिक बरसाया है। यह भी सच है कि उन्होंने 2019 में मां सोनिया गांधी के जीत के अंतर को सबसे कम करने वाले भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के वोट शेयर में 10% की कमी लाकर मां का बदला ले लिया है।

हालांकि वर्ष 2009 के दूसरे चुनाव में सोनिया गांधी को 72% से अधिक मत मिले थे। दोहरे लाभ के पद के आरोप लगने के बाद सोनिया गांधी द्वारा दिए गए स्थिति पर वर्ष 2006 में हुए उपचुनाव में सोनिया को रिकॉर्ड 80% वोट मिले। राहुल गांधी को वोट शेयर के मामले में अभी मां सोनिया गांधी के रिकॉर्ड को छूने में काफी मशक्कत रायबरेली के विकास को लेकर करनी होगी वह भी तब जब राज्य और केंद्र में उनकी अपनी सरकार होने की संभावना अभी नहीं के बराबर है।

कोई चमत्कार हो जाए समीकरण बदल जाए और कुछ नए साथी मिल जाए तो हो सकता है भले ही केंद्र में गठबंधन की सरकार बन जाए और राहुल गांधी महत्वपूर्ण भूमिका में आ जाए लेकिन यह इतना आसान भी नहीं। कुछ भी हो राहुल गांधी को अब रायबरेली को रिटर्न गिफ्ट देने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। वह कैसे होगा इसका ताना-बाना तो गांधी परिवार को ही बुनना पड़ेगा।

रायबरेली के विकास में अब कोई अगर मगर नहीं चलेगा क्योंकि सोनिया गांधी की सोबरती और स्वास्थ्य को देखते हुए रायबरेली में उनकी 5 साल गैर मौजूदगी को सिरे से नजरअंदाज करके अपनी परिवारिकता को एक बार फिर प्रकट किया है। इसलिए भी राहुल गांधी की जिम्मेदारी अब और ज्यादा हो जाती है।

(लेखक एक वरिष्ठ पत्रकार हैं )

The post POLITICAL REVIEW : रायबरेली में राहुल के लिए ‘पहला प्यार’ मां सोनिया से भी बड़ा appeared first on Lok Dastak.

लोकतंत्र का गला घोटना और विपक्ष को डराना धमकाना देश के लिए नुकसानदेह – अजय राय
अमेठी I

जिला मुख्यालय के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री ने बताया कि जनवरी में एक घटना हिडनबर्ग की हुई थी जिसमें एक पेपर रिलीज हुआ था जिसकी वजह से देश के सबसे अमीर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी का शेयर तेजी से गिरा I

उन्होंने कहा कि अडानी के खाते में 20 हजार करोड़ रुपये कैसे आये इन सवालों के जबाब में न तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता दे रहे हैं और न ही प्रधानमंत्री जी कुछ बोल रहे हैं I बल्कि कहा यह जा रहा है कि “अडानी (Adani) पर हमला भारत पर हमला है”

और इस मुद्दे को लगातार दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहां की आपने देखा होगा दुनिया में तानाशाहों की लम्बी सूची है I

चाहे हिटलर हो मसूलिनी हो सद्दाम हो गद्दाफ़ी से लेकर किंगजोंग तक इन लोगों के काम करने के ढंग से हम सभी परिचित हैं।

तानाशाह दो प्रकार के होते हैं I एक तो इस बात से डरता है की लोग उससे डरना कहीं बन्द न कर दे,दूसरा वह जो अपने विरोधियों के मुँह बन्द कराकर कुचल देना चाहते हैं I यही नही वह विरोधियों को रास्ते हटाने के लिए किसी स्तर तक जा सकते हैं I इस घटना से हम सब वाकिफ हैं I

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा इसी प्रकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है I संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है I अपने विरोधियों का दमन करने के लिए किसी भी स्तर पर जा रहे हैं यह हमने देखा है I

उन्होंने कहा कि बीएस मुंजे आरएसएस (RSS) जो मसूलिनी से सीखने गए थे कि तानाशाही को किस प्रकार से लागू किया जा सकता है और आज जो हम अमृत महोत्सव प्रजातंत्र का अमृत काल मना रहे हैं I ऐसे में लोकतंत्र (Democrat) का गला घोटने की कार्यवाही और विपक्ष के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब ना देते हुए उसे अयोग्य घोषित करना उसे दबाना,डराना,धमकाना यह सब हो रहा है I यह देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है I

हमारा देश प्रजातांत्रिक (Democratic) देश है और इसकी आजादी के लिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानियां दी है,लंबी लड़ाई लड़ी है I अगर लोकतंत्र पर आंच आएगी तो हम खामोश बैठने वाले नहीं है I पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है I विपक्षी दलों के लोग भी इस घटना का विरोध कर रहे हैं I मेरा तो सीधा कहना है कि-“इधर उधर की बात ना कर यह बता कि काफिला लुटा कहां” I

श्री राय ने कहा कि जब अडानी पर सवाल पूछा जाता है तो भाजपा को तकलीफ क्यों होती है I इससे पूर्व राहुल गांधी जी ने प्रेस के माध्यम से सवाल पूछे थे आज वही सवाल लेकर मैं भी अमेठी में आपके माध्यम से पूछता हूँ ।

हमें सवालों का जवाब चाहिए कि वह 20 हजार करोड़ किसका है I शेल कंपनियां किसकी थी और जब कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे थे I जब 60 प्रतिशत तक गिर गया, तब हमारे एसबीआई (SBI) और एलआईसी (LIC) के पैसे किसके आदेश पर अडानी की कंपनियों पर लगाया जा रहा था।

यह बड़ा सवाल है ? जिनका जवाब आप के माध्यम से भाजपा सरकार से अमेठी चाहती है ।आज हम राहुल गाँधी जी को बचाने के लिए वार्ता नहीं कर रहे हैं I आज राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) देश के किसान,मजदूर,गरीब,नवजवानों तथा महिलाओं के साथ साथ आमजनमानस की आवाज बन चुके हैं ।

राहुल गाँधी जी ने 5 महीनों में लगभग 4 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो (BHARAT JODO) पदयात्रा कर मंहगाई,बेरोजगारी और समाज मे जो खाई है उसे पाटने के लिये यात्रा की है। सवाल राहुल जी का नही है बल्कि देश का है और सवाल इस बात का है कि प्रधानमंत्री जी का अडानी (ADANI) से क्या सम्बंध है?

आखिर जनता का पैसा एलआईसी(LIC) और एसबीआई (SBI) से लगा है और जो नुकसान हो रहा है उसकी जांच क्यों नही कराई जा रही?

हम डरने वाले नहीं हैं आज राहुल गांधी (RAHUL GANDHI) की आवाज पूरे देश की आवाज बन गयी है। अंत में आप सबसे एक रोचक बात करूंगा की नीरव मोदी, ललित मोदी,मेहुल चौकसी जो पिछड़ी जाति से नहीं आते सरनेम लिखने से किसी की जाति का पता नहीं चलता है I

इसलिए भाजपा मुद्दे को भटकाने का काम ना करें पिछड़ों को लेकर भाजपा की सोच जगजाहिर है I यदि भाजपा पिछडो की हितैषी है तो जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई I यह केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए अडानी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सारी कवायद की जा रही है I इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला एवं जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला कांग्रेस (KANGRES) के महामंत्री अनिल सिंह भी मौजूद थे

The post लोकतंत्र का गला घोटना और विपक्ष को डराना धमकाना देश के लिए नुकसानदेह – अजय राय appeared first on Lok Dastak.