problem Archives - Lok Dastak

Problem : ट्रांसफार्मर के जलने से 24 घंटे से बिजली बंद, ग्रामीणों में चिंता”
रिपोर्ट – विजय कुमार यादव

अमेठी उप्र ।

कस्बा मुसाफिरखाना से सटे गौरीगंज मार्ग पर स्थित बस्ती के लोगों को पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर अचानक जल जाने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जिससे स्थानीय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि शाम से ही बिजली गुल है, जिसके चलते रातभर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं, पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को कई बार सूचना दी, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, अन्यथा वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस घटना से क्षेत्रीय जनता की समस्याएं बढ़ गई हैं और लोग विद्युत विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे है।

The post Problem : ट्रांसफार्मर के जलने से 24 घंटे से बिजली बंद, ग्रामीणों में चिंता” appeared first on Lok Dastak.

PUBLIC PROBLEM : व्यस्त सड़क पर टूटी नाली और पटरी से राहगीर परेशान, प्रशासन बेखबर
REPORT BY LOK REPORTER

GAJIPUR NEWS।

नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित स्टांप पंजीयन केंद्र के मुख्य द्वार के सामने वर्षों से नाली और पटरी टूटी हुई है, जिससे पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह नाली गाजीपुर-बलिया मार्ग पर तहसील गेट के ठीक सामने स्थित है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है।

लंबे समय से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है, जिससे पैदल राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस मार्ग पर दिनभर भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे सड़क पर चलने के लिए जगह कम बचती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह स्थान नगर पालिका परिषद से महज 50 मीटर, तहसीलदार आवास से 50 मीटर और न्यायालय गेट से 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

लोगों का कहना है कि तहसील गेट, अष्ट शहीद पार्क और तहसील गोलंबर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के पास होने के बावजूद भी इस समस्या को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन कई प्रशासनिक अधिकारी, तहसील कर्मचारी और वकील गुजरते हैं, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं जाता।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस नाली और पटरी की मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों को हो रही असुविधा दूर हो सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

The post PUBLIC PROBLEM : व्यस्त सड़क पर टूटी नाली और पटरी से राहगीर परेशान, प्रशासन बेखबर appeared first on Lok Dastak.

HEALTH CARE PROBLEM :प्रशासनिक लापरवाही से हेल्थ वेलनेस सेंटर और एएनएम सेंटर निर्माण अधूरा !
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

अमेठी जिले के जगदीशपुर के ग्रामसभा मंगौली में प्रस्तावित हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण डेढ़ महीने से रुका हुआ है, जिससे ग्रामवासियों में गहरी नाराजगी और असंतोष बढ़ रहा है। प्रशासन की घोर लापरवाही और निष्क्रियता के कारण यह परियोजना अधर में लटकी हुई है। ग्रामवासियों का कहना है कि यह सेंटर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था, लेकिन भूमि पैमाइश और निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं हुई है।

सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए जिस जमीन का चयन किया गया था, उस पर पहले नींव निर्माण कार्य शुरू किया गया था। ग्राम प्रतिनिधि रामगोपाल तिवारी ने इस पर आपत्ति जताई और अधिकारियों से बार-बार संपर्क किया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण प्रस्तावित भूमि पर ही किया जाए। इसके बावजूद प्रशासन की उदासीनता के चलते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

पूर्व उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने मौखिक आश्वासन दिया था कि निर्माण कार्य प्रस्तावित भूमि पर ही होगा, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद नए उप जिला अधिकारी पंकज कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया, फिर भी भूमि पैमाइश सीमांकन और टीम गठन की प्रक्रिया में कोई प्रगति नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में प्रशासन की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी है।

ग्राम सभा मंगौली के ग्राम प्रतिनिधि रामगोपाल तिवारी का कहना है कि उन्होंने कई बार उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अपर जिलाधिकारी और जिलाधिकारी से संपर्क किया, प्रस्तावित जमीन पर निर्माण करने के लिए लिखित पत्र भी दिया गया लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया। उनका कहना है कि वे लगातार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं देख पा रहे हैं। प्रशासन की घोर लापरवाही और अधिकारियों के फोन न उठाने से यह मामला और जटिल हो गया है।

इस देरी के बीच, ग्राम मंगौली में एएनएम सेंटर की स्थिति भी बेहद जर्जर है। यह सेंटर तीन ग्राम पंचायतों—मंगौली, डोमाड़ीह, और परवेजपुर—के लिए काम करता है, लेकिन एएनएम सेंटर की जर्जर हालत के कारण वहाँ के एएनएम (स्वास्थ्य कार्यकर्ता) का निवास भी नहीं हो पा रहा है। जर्जर स्थिति के बावजूद प्रशासन की अनदेखी से स्वास्थ्य सेवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

ग्रामवासियों का कहना है कि हेल्थ वेलनेस सेंटर और एएनएम सेंटर का निर्माण दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। हेल्थ वेलनेस सेंटर के बिना क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की संभावना कम हो जाती है। साथ ही, एएनएम सेंटर की जर्जर हालत के कारण तीनों ग्राम पंचायतों के लोग बिना सही स्वास्थ्य सुविधाओं के जूझ रहे हैं।

ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपील की है और इस देरी के कारण बढ़ रहे असंतोष और समस्याओं को दूर करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। वे प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्यों स्वास्थ्य सेवाओं जैसी जरूरी परियोजनाओं में इतनी लापरवाही बरती जा रही है।

इस मुद्दे पर तहसीलदार और कानूनगो से भी कई बार संपर्क किया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका फोन नहीं उठाया गया, जिससे ग्रामवासियों की नाराजगी और बढ़ गई है। अधिकारियों का ऐसा रवैया प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

बोले सीएमओ -भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण शुरू हो जायेगा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह ने इस पर बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 4 दिसंबर को उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना से भूमि पैमाइश कर सीमांकन करवाने का अनुरोध किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक भूमि का सीमांकन नहीं होगा, तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है। उनका कहना है कि जैसे ही भूमि उपलब्ध होगी, काम शुरू कर दिया जाएगा।

ग्रामवासियों ने प्रशासन की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि अधिकारियों ने समय रहते ध्यान दिया होता, तो यह समस्या आज पैदा न होती।

प्रशासन की निष्क्रियता ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है। हेल्थ वेलनेस सेंटर और एएनएम सेंटर का निर्माण जल्द से जल्द शुरू न हुआ तो इसका असर पूरे क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।

जल्द होगी भूमि की पैमाइश – एसडीएम

उपजिलाधिकारी पंकज कुमार से फोन पर बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जल्द ही भूमि पैमाइश करवाई जाएगी, जिससे परियोजना की दिशा में शीघ्र प्रगति हो सकेगी। इस बयान से ग्रामवासियों को थोड़ी उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन अब तक की देरी के कारण उनका असंतोष बढ़ता जा रहा है।

The post HEALTH CARE PROBLEM :प्रशासनिक लापरवाही से हेल्थ वेलनेस सेंटर और एएनएम सेंटर निर्माण अधूरा ! appeared first on Lok Dastak.

PUBLIC PROBLEM : छात्रो के जी का जंजाल बना निर्माणाधीन नाला
REPORT BY RAJNEESH SINGH

AMETHI NEWS I

एक सप्ताह पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा नाले की खुदाई करके मलबा विद्यालय गेट के सामने डाल दिया जिसके चलते विद्यालय आने जाने वाले छात्रों को परेशानी का दंश झेलना पड रहा है जिसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बीडीओ से करके कार्यवाई की मांग किया।

विकास खंड के अन्तर्गत एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर के सामने स्थित नाले की मरम्मत कराने हेतु ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से खुदाई करके मलबा विद्यालय गेट के सामने डाल दिया और पडे मलबे से निकलने वाली दुर्गंध छात्र छात्राओ व आसपास के लोगो के लिए एक नई मुसीबत बन गई है I

इस दुर्गंध से संक्रमण बीमारी का खतरा भी बना हुआ है I वहीं नाले पर पडी सीमेंटड ढाप को भी तोड़कर कर गहरे नाले की खुदाई कर काम रोक दिया जिसके कारण आवागमन बाधित होकर लोगो का रास्ता चलना दुश्वार हो गया आए दिन विद्यालय से निकलने वाले छात्र छात्राओ के लिए खुदा नाला खतरे की घंटी बना हुआ है I

प्रधानाचार्य ने बीडीओ को दिया शिकायती पत्र

हफ्तो से बंद पड़े कार्य व हो रही दिक्कत को देखकर विद्यालय के प्रधानाचार्य मान सिंह राठौर ने लिखित शिकायती पत्र खण्ड विकास अधिकारी जगदीशपुर सहित अन्य उच्च अधिकारीगणो को देकर मांग किया है कि विद्यालय का रास्ता अवरूद्ध होने के कारण या तो विद्यालय मे छुट्टी करने का निर्देश दिया जाए अथवा समस्या को हल करने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया जाए।

इस संबंध मे जब खण्ड विकास अधिकारी से दूरभाष द्वारा बात करने को कोशिश की गई तो उन्होने बात करना तो दूर की बात है फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा ।

The post PUBLIC PROBLEM : छात्रो के जी का जंजाल बना निर्माणाधीन नाला appeared first on Lok Dastak.