PRIYANKA GANDHI BADHERA Archives - Lok Dastak

जायसी की नगरी में प्रियंका गांधी का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़, खास अंदाज में की अपील
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अमेठी लोकसभा के जायस में रोड शो किया और अमेठी लोकसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अपील की I

प्रियंका गांधी को अभिवादन और देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर खड़े नजर आए और जगह-जगह फूल ,माला लेकर बच्चे, बूढ़े ,महिलाएं ,जवान सभी प्रियंका गांधी का स्वागत करने को लेकर उसे उत्सुक दिखे I अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील प्रियंका गांधी ने की ।

प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मौजूद थे, रोड शो जायस में बस स्टैंड से शुरु हुआ,जहां पर एडवोकेट हाजी इशरत हुसैन ने अपने समर्थको के साथ प्रियंका गांधी को स्मृति चिन्ह और फूल माला देकर स्वागत किया I

जगह-जगह पर स्थानीय जायस निवासी फूल माला तो लेकर साथ खड़े ही थे, नारों से प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा का के प्रति अपना समर्थन और सहयोग दर्शा रहे थे, “प्रियंका गांधी जिंदाबाद”,  “किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद” , “राजीव गांधी अमर रहें ” , “राजीव भैया अमर रहें ” के नारे भी लगा रहे थे I

अपने खास अंदाज से किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील कर गईं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सभी को उसी तरीके से प्यार दिया जैसे वह हमेशा अमेठी के लोगों से मिलती रहती हैं, और जायस में तमाम लोगों को वह इसी तरीके से भाव दर्शाती नज़र आईं कि जैसे वह उनको बहुत अच्छे से पहचान रही हों, और इशारों इशारों में प्रियंका गांधी लोगों से हाल-चाल पूछ रही थीं ,हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं,और जगह-जगह पर जो फूल माला उनको मिल रहे थे I

उससे प्रियंका गांधी काफी भाव विभोर होकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं, जायस के लोगों के स्वागत से उत्साहित प्रियंका गांधी कहीं – कहीं लोगों के साथ ताली बजा रहीं थीं, और कहीं पर गाड़ी के उपर ही बैठकर खुशी और लोगों के स्नेह में धीरे धीरे झूम रही थीं  I

प्रियंका गांधी अपने घरों की छतों पर अपने बच्चों को लेकर खड़ी महिलाओं को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं तो बच्चों को भी स्नेहिल भाव से दुलार रहीं थीं I पूरे रास्ते इशारों से में प्रियंका गांधी ने जायस के लोगों को अपना प्यार और स्नेह के साथ पुराने संबंधों का भाव भी प्रदर्शित किया I

वह इशारे इशारों में हाल-चाल पूछ रही थीं , हाथों के इशारे से वह पिछले बार मिलने से लेकर और अब तक के हाल-चाल पूछते नजर आईं,लोग प्रियंका गांधी को देखने को लेकर काफी उत्साहित थे I

स्थानीय साधु संतों ने प्रियंका गांधी को गदा भी भेंट की

शकील नगर के लोगो ने एक गदा भेंट किया तो उस गदे को कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल को भेंट कर दिया।

प्रवक्ता अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो में जगह-जगह इंडिया गठबंधन के कांग्रेस नेताओं – कार्यकर्ताओं, समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं, और आम आदमी पार्टी के नेताओं – कार्यकर्ताओं, ने स्वागत किया I

वहाबगंज तक हुए रोड शो के दौरान जायस के स्थानीय निवासियों के साथ सभी राजनैतिक दलों के नेता कार्यकर्ता लोग प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे आगे चल रहे थे I

प्रियंका ने खीरे को किया कैच, फिर खाया

सड़क किनारे एक ढेला पर खीरा बेच रहे व्यक्ति ने प्रियंका को खीरा खाने के लिए दिखाया तो उससे उन्होंने खीरा अपनी ओर फेकने का इशारा किया जब व्यक्ति ने खीरा फेका तो उसे उन्होंने तुरंत कैच कर लिया और खीरा खाने लगी।

रोड शो के रूट को लेकर पुलिस और कांग्रेसी में हुई नोक झोंक

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नगर में प्रियंका वाड्रा का रोड शो को लेकर बनाते गए रूट प्लान पर कांग्रेसी भड़क उठे पुलिस और काफी देर गहमा गहमी बनी रही। प्रियंका वाड्रा के रोड शो का रूट प्लान काग्रेसियो द्वारा सरकुर्ल मार्ग होते हुए नगर के अंदर से चाह रहे थे I

लेकिन पुलिस द्वारा यह कहा जा रहा था कि बांदा टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग से रोड शो होगा क्योंकि पहले से यह बताया नही गया है  I इसलिए वीआईपी सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। काफी देर देर बहस के बाद आखिर में रोड शो बांदा टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही किया गया।

The post जायसी की नगरी में प्रियंका गांधी का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़, खास अंदाज में की अपील appeared first on Lok Dastak.

अमेठी वासियों के जज़्बातो से स्मृति ने किया खिलवाड़ – प्रियंका गांधी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को तिलोई विधानसभा के शाह मऊ,मोहनगंज, रस्तामऊ , राजाफत्तेपुर एवं इन्हौना ,चिटहुला,मुसाफिर खाना आदि नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में वोट मांगे।इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार एवं सांसद स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला।

नुक्कड़ सभाओ में मौजूद कांग्रेस एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।लोगो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद सिर्फ नाम की सांसद हैं।स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में  भाजपा की सरकार ने झूठी एवं नकारात्मक राजनीति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने युवाओं को रोजगार एवं 15 लाख दिलाने का झूठा स्वपन दिखाया था। उन्होंने कहा कि आज लाखो युवा बेरोजगार घूम रहे हैं इसका मोदी के पास कोई जवाब नही है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों से जांच के नाम पर चंदा लिया।अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, महिलाएं और किसान महंगाई के कारण परेशान हैं।

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या को दूर नहीं किया गया। भाजपा नेताओं की इतनी हिम्मत नहीं है कि वे जनता के मुद्दों पर बात कर सकें या अपने काम गिना सकें। क्योंकि दस साल में इन्होंने कुछ किया ही नहीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी दुनिया में मस्त हैं। वह जनता से कट गए हैं। वह वाराणसी से सांसद हैं, लेकिन वहां किसी के घर कभी नहीं गए। तो वे जनता के दुख को क्या समझेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता ने एक राजनीतिक सभ्यता स्थापित की। अमेठी ने मेरे माता-पिता को जिताया, क्योंकि उन्होंने जनता के लिए श्रद्धा के साथ काम किया। अमेठी में बड़े से बड़ा नेता जनता के प्रति जवाबदेह बना। राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री रहते हुए भी पैदल गांव-गांव घूमते थे। वे समस्याओं को समझते थे और डांट भी सुनते थे। ये इस देश की पुरानी परंपरा थी।  लेकिन आज जो नेता हैं, उनकी कोई जवाबदेही नहीं है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज अमेठी में हरियाली है, लेकिन पहले यहां की जमीन में उपज नहीं थी। ऐसे में राजीव गांधी जी ने सबसे पहले ऊसर सुधार और सिंचाई योजना शुरू की। फिर बड़े उद्योग और बीएचईएल,एचएएल जैसे संस्थान अमेठी में लाए। जब कोई नीति, नीयत और निष्ठा से काम करता है तो विकास होता ही है।

अमेठी की मौजूदा भाजपा सांसद का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कभी सोचा आपने स्मृति ईरानी यहां क्यों आईं, कभी सोचा, राजीव गांधी इसलिए आय कि उनके भाई यहां से सांसद थे, राजीव गांधी ने काम किया उसके बाद मेरी मां सोनिया गांधी आईं बचे काम पूरे करने, उसके बाद मेरे भाई आए कि चलो यहां की जनता से रिश्ता है आगे के काम करेंगे, लेकिन स्मृति ईरानी क्यों आईं क्या कोई काम करने नही वो तो सिर्फ़ राहुल गांधी को चुनाव हराने आईं,वह झूठ फैलाती हैं। उसके बाद कोई दिखाई नहीं देता।

भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा विधायकों को घूस देकर, डरा धमकाकर खरीद रही है और सरकार गिरा रही है। आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार की योजना इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आए। उन्होंने देश की संपत्ति अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को दे दी।

बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। केंद्र सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। पहले युवा सेना में जाने के लिए परिश्रम करते थे। मगर नरेंद्र मोदी अग्निवीर योजना ले आए। इस योजना में युवा चार साल बाद बेरोजगार हो जाएंगे। शहीद होने वाले युवाओं को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा, ना ही युवाओं को पेंशन की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बन रही हैं।

अमेठी सांसद ने झूठा वादा कर जनता को छला – प्रियंका गांधी

नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों को 13  रुपए किलो चीनी देने का वादा किया था। स्मृति का झूठा एवं चुनावी वादा  पूरा नहीं पूरा हुआ बल्कि भाजपा और स्मृति ईरानी ने  राजीव गांधी एवं राहुल गांधी के समय चालू की गई योजनाओं को बंद कराने का काम किया I

प्रियंका ने गिनाये कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादे

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रुपए एवं  युवाओं को पहली नौकरी का अधिकार देंगे। कांग्रेस सरकार आने पर 30 लाख खाली पड़े पदों को भरने एवं किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर न्यूनतम दिहाड़ी  मजदूरी 400 रुपए करने के साथ पेपर लीक करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल , जगदीशपुर विधानसभा प्रत्याशी विजय पासी, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, लालता यादव , वैभव मिश्रा,सुनीता सिंह , चंद्र मोहन तिवारी ,विकास  यादव,तनवीर अहमद पूर्व ब्लॉक प्रमुख, वकार अहमद,अशोक सैनी,गोपीचंद्र बाजपेई , परमानंद मिश्रा समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

जैसा हूं जीतने के बाद भी ऐसा ही रहूंगा

नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने कहा कि 40 सालो से गांधी परिवार एवं अपनो के बीच हूं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के साथ कार्य किया है। अबकी बार मुझे जिताकर सेवा का अवसर दो। चुनाव जीतने के बाद भी मेरा स्वभाव नहीं बदलेगा।

बिना चारा पानी गौशालयो में  तड़प रहे जानवर

प्रियंका गांधी ने कहा कि गौशालयों में जानवर बिना छत वाले आश्रय स्थलो में  बिना चारा पानी के तड़प कर मर रहे हैं। सरकार आने पर इन छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गौशालयों को स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से स्वालंबी किया जाएगा।

The post अमेठी वासियों के जज़्बातो से स्मृति ने किया खिलवाड़ – प्रियंका गांधी appeared first on Lok Dastak.

प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या कहा कि कार्यकर्ताओं के भी छलके आंसू !
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

राजीव गाँधी की कर्मभूमि अमेठी है,जो पवित्र है । उसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा पवित्र है। एक गांव एक लोगो को 40 वर्ष से जानते हैं,कौन परिवार का समाज कैसा है। गुरुवार की देर शाम अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधानसभा अंतर्गत ओदारी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने कही।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने राजीव गांधी  के समय की अमेठी, उनकी यात्राएं, उनकी शहादत और अमेठी के साथ सेवा व समर्पण भरे रिश्ते की यादों को साझा किया। इस दौरान सामने बैठी जनता भी भावुक हो गई।

आखिर में उन्होंने कहा, अमेठी मेरा वो परिवार है, जिसके साथ भावनात्मक रिश्ता है, यह रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा, आपने पहले भी  कठिन परिस्थितियों में चुनाव जीता है। पूरा जोर लगाइए और जीत कर दिखाइए। मैं यहां आई हूं, आपके साथ मिलकर लडूंगी और यह चुनाव जीतकर दिखाऊंगी। उन्होने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखे कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम को किसी छप्पर वाले के घर जाते नही देखा। किसी भी से मिलते नही देखा, वोट लिया तो मदद भी करनी चाहिए ,सच्चाई को लाना होना।

पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी ने देश के कुर्बानी दी, लेकिन पीएम कैसी बात करते है। राजीव गाँधी ने देश के लिए कुर्बानी दी । लेकिन पीएम उन्हे गद्दार कहा है। इन्दिरा गाँधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए, ऐसे लोग राष्ट्र भक्त है। श्रीमती गांधी ने कहा कि अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा अपने बल पर दिया। लेकिन आज हमारे युवा बेरोजगार है। इसे बदलना होगा, कुछ कमी रही। लेकिन कुछ समय के लिए है ,लेकिन मेरा पवित्र रिश्ता अमेठी से है। इसे तोड़ नही सकते। क्योकि अमेठी के लोग मेरे थे और रहेंगे।

इस अवसर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर गुलाम मुहम्मद मीर,कांग्रेस पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,कांग्रेस किसान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी,सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव,सपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह,पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी,पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी,प्रदेश कांग्रेस महासचिव योगेन्द्र मिश्र , आप जिलाध्यक्ष हरि शंकर जायसवाल, विमलेश सरोज, मोहम्मद नईम,प्रियंक हरि बिजय तिवारी ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल, ब्लाक प्रमुख भेटुआ सदाशिव यादव आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन आई पी श्रीमाली ने किया।

डेढ़ दर्जन भर बसपा पदाधिकारी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल

बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व लोकसभा संयोजक हरिद्वार सिंह के साथ आज कई नेता कांग्रेस में हुए शामिल कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी नें आज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज मे बसपा नेता हरिद्वार के साथ क्षेत्र के 15 से अधिक नेता कांग्रेस में आस्था जताते हुए बसपा छोड़ कांग्रेस मे शामिल हुए ।

मनोज कुमार पासवान पूर्व जिला संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, इंद्रपाल द्विवेदी, अनिल मौर्य पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बसपा विधानसभा संयोजक, दुर्गेश प्रजापति, विन्द राज सरोज, पवन सोनी, कपिल देव शुक्ल, राजू द्विवेदी, पंकज तिवारी, संदीप सिंह,कमलकांत सिंह कंधई यादव, कुलदीप यादव, हेमंत लाल शामिल हुए और कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की जीत को आगे बढ़ाने का वादा किया ।

The post प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या कहा कि कार्यकर्ताओं के भी छलके आंसू ! appeared first on Lok Dastak.

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र:हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा करें घोषित
LOK BEURO OFFICE

NEW DELHI NEWS।

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी बढ़ेरा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है I श्रीमती गांधी ने पत्र में लिखा है

हिमाचल देवभूमि होने के साथ-साथ सच्चे, सरल और मेहनती लोगों का प्रदेश है। हिमाचल की स्त्रियाँ, किसान, कर्मचारी, कारोबारी और युवा बहुत परिश्रमी और स्वाभिमानी हैं। आज की तारीख में वही लोग अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहे हैं। राज्य में आई बाढ़ और भूस्खलन से भीषण विनाश हुआ है।

पिछले दिनों मैं शिमला, कुल्लू, मनाली और मंडी में आपदा पीड़ितों से मिली। हर तरफ हुई तबाही देखकर बहुत दुःख हुआ। अब तक इस आपदा में 428 लोगों ने जान गँवाई है। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने सभी परिजन इस आपदा में खो दिए। मृतकों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जो अपनी माताओं के साथ सावन के अंतिम सोमवार को सुबह-सुबह शिव मंदिर में पूजा करने गए थे।

राज्य में 16,000 से ज्यादा पशु-पक्षी मारे गये हैं जिनमें 10,000 से अधिक पोल्ट्री बर्ड और 6,000 से अधिक गाय, भैंसे व अन्य पालतू जानवर हैं। 13,000 से ज्यादा घर और मकान पूरी तरह या आंशिक रूप क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिमला से परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग और कुल्लू-मनाली-लेह राजमार्ग के बड़े-बड़े हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। राज्य की अनेक सड़कें पूर्णतः या अंशतः टूट चुकी हैं। प्रदेश को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है।

इस तबाही से निपटने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है। मैंने हिमाचल की जनता को राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संकट का सामना करते हुए देखा। कहीं कोई सड़क की मरम्मत के लिए श्रमदान में जुटा है तो कहीं आपदा प्रभावित लोग, स्कूली बच्चे, किसान आपस में चंदा जुटाकर राहत कार्यक्रमों में मदद कर रहे हैं। एकजुटता की इस भावना से मैं बहुत प्रभावित हुई। इसी भावना के साथ मैं आपको यह पत्र लिख रही हूँ।

इस त्रासदी में, जब हिमाचल की जनता मदद की उम्मीद में चारों ओर देख रही है, उसी समय केंद्र सरकार द्वारा विदेशी सेब पर आयात ड्यूटी घटाने से हिमाचल के सेब किसानों और बागबानों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ेगी। मेरी समझ में, इस मुश्किल वक्त में किसानों को ऐसी चोट नहीं देनी चाहिए बल्कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल के किसानों को किसी भी तरह की आर्थिक मदद मिल पाये तो उन्हें सहूलियत मिलेगी।

मैं आपसे अपील करती हूँ कि इस आपदा को 2013 की केदारनाथ त्रासदी की तरह राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाये और पीड़ितों व राज्य को आर्थिक मदद पहुँचाई जाये ताकि हिमाचल के भाई-बहनों को राहत मिले और राज्य का समुचित ढंग से पुनर्निर्माण किया जा सके।

आज पूरा देश आगे बढ़कर हिमाचल के साथ खड़ा हो रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप हिमाचल की जनता के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए मदद के उचित कदम उठाएँगे।

The post प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र:हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा करें घोषित appeared first on Lok Dastak.