prayagraj Archives - Lok Dastak

MAHAKUMBH 2025 : महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड !
REPORT BY LOK REPORTER

MAHAKUMBH NAGAR PRYAGRAJ ।

मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर पर पहुंच गया है, जिसकी महाकुम्भ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी। सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। उनका यह आंकलन महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही सच साबित हो गया। मंगलवार की सुबह 8 बजे ही महाकुम्भ में 45 करोड़ स्नानार्थियों की संख्या पार हो गई। मंगलवार को सुबह 8 बजे तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई, जिसके साथ ही महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ पार हो गई। अभी महाकुम्भ को 15 दिन और दो महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष हैं और पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है।

महाकुम्भ में देखने को मिल रही विविध संस्कृतियों की झलक

प्रयागराज में तीनों अमृत स्नान (मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी) के बाद भी श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों, करोड़ों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

बसंत पंचमी के अंतिम अमृत स्नान पर्व के बाद भी श्रद्धा का जबरदस्त उत्साह लोगों को संगम तट तक खींच कर ला रहा है। मंगलवार, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 49.68 लाख लोगों ने त्रिवेणी में स्नान किया। इसके बाद कुल स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। स्नानार्थियों में 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे।

स्नान पर्व पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

यदि अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई, इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई थी। माघ पूर्णिमा से पहले भी प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम तट पर पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

ये प्रमुख लोग अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, ओलम्पिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल, एक्ट्रेस से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, प्रख्यात कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, अन्तरराष्ट्रीय रेसलर खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी संगम में स्नान कर चुके हैं। उद्योगपतियों में गौतम अडानी, मुकेश अम्बानी एवं सुधा मूर्ति भी संगम स्नान कर चुके हैं।

The post MAHAKUMBH 2025 : महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड ! appeared first on Lok Dastak.

ISSUED PUBLIC INTEREST : MAHAKUMBH में आखिर मिल ही गई बिछड़ी ये महिलाएं, आइये जाने कौन हैं !
REPORT BY LOK REPORTER

MAHAKUMBH NAGAR, PRAYAGRAJ।

मौनी अमावस्या के अवसर पर भगदड़ के उपरांत लोग इधर उधर भटक गये, जो अपने परिवार एवं रिश्तेदार से बिछड़ गये। बिछड़े लोगों को मिलाने के लिए मेला प्रशासन द्वारा “खोया- पाया केन्द्र” की स्थापना की गई है।

प्रयागराज, महाकुंभ में निम्न महिलायें `खोया- पाया केन्द्र गंगा प्रसार` में मौजूद है, इनके परिजन यहां सम्पर्क कर इन्हें साथ ले जा सकते हैं। मेला प्रशासन ने इन महिलाओ की सूची जारी की गई है।

खोया – पाया के पर मौजूद महिलाओ की सूची

1- सीतादेवी- पत्नी राघवेन्द्र, शिवहर

2- ज्योति- पत्नी-चनेरिका,कुशीनगर, उत्तरप्रदेश

3- शारदा- पत्नी- महंत सिंह, गाजीपुर, उत्तरप्रदेश

4- उर्मिला- पत्नी- प्रभु पासवान,मुजफ्फरपुर, बिहार

5- इन्द्रकला- पत्नी- जयनारायण, सीतामढ़ी, बिहार

6- द्रौपदी- पत्नी- जयनारायण, बेगूसराय, बिहार

7- चम्पा- पत्नी-हरिलाल निषाद,आजमगढ़,उत्तरप्रदेश

8- सरिता देवी- पत्नी- राजेंद्र साव, नवादा,बिहार

9- सुनैना देवी- पत्नी- तारकेश्वर साव, नवादा, बिहार

10- ललामुनि देवी- पत्नी- स्व• छितेश्वर साव, भागलपुर,बिहार

11- भारथी देवी- पत्नी- शिवसागर ठाकुर, देवरिया,उत्तरप्रदेश

12- गुलाबी देवी  – पत्नी- सदाबन सिंह,भभुआ, बिहार

13- बच्ची देवी- पत्नी- जयमंगल शाह, सिवान, बिहार

14- मालादेवी- पत्नी- अरूण सिंह, वैशाली, बिहार

15- शिवकुमारी- पत्नी- सुदीश यादव, गोपालगंज, बिहार

16- सुनैना देवी- पत्नी- राजनीति, शेखपुरा, बिहार

17- सरस्वती चौधरी- पत्नी- रामनाथ चौधरी, मालदा,पश्चिम बंगाल

18- सरस्वती शर्मा- रामजी शर्मा, अम्बेडकर नगर, उत्तरप्रदेश

19- शान्ति राय, पत्नी- मोन्टू राय,दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

20- विद्यावती देवी- पत्नी- रामनिछत्तर गोंड,सिवान,बिहार

21- कमलानाथ- पत्नी- बलदेवनाथ,जगदलपुर,छत्तीसगढ

22- कैलाश देवी- आयु लगभग- 80 वर्ष

24- शान्ति देवी- पत्नी- राजबली गुप्ता, सोनौली,देवरिया, उत्तरप्रदेश

25- रामकली- पत्नी- लखन सिंह, रोहतास, बिहार

26- फूलमती- पत्नी- पटेसर,गोण्डा, उत्तरप्रदेश

27- सावित्री- पत्नी- दयाराम- गोण्डा,उत्तरप्रदेश*

28- सुखिया देवी- पत्नी- रामप्यारे, बलिया,उत्तरप्रदेश

29- फेकनी देवी- पत्नी- उपेन्द्र शाह,नेपाल

30- मालादेवी- पत्नी- राधेश्याम, गाजीपुर, उत्तरप्रदेश

31- बिंदादेवी- कटन मंडल- देवघर,बिहार

32- शैलादेवी- पत्नी- रामप्रसाद शर्मा,आजमगढ़,उत्तरप्रदेश

33- लायलून राजवंशी- पत्नी- जग्गु राजवंशी,नेपाल

34- अरूणा पवार- पत्नी- अजय पवार- राजस्थान*

35- विमला देवी- रामदरश सिंह, देवरिया,उत्तरप्रदेश

36- सिंधु कुशवाहा- पत्नी- सुभाष कुशवाहा,कुशीनगर,उत्तरप्रदेश

37- मालादेवी- पत्नी- राधेश्याम- गाजीपुर, उत्तरप्रदेश

38- फूलमति- पत्नी- जगन्नाथ,शाहजहांपुर,उत्तरप्रदेश

The post ISSUED PUBLIC INTEREST : MAHAKUMBH में आखिर मिल ही गई बिछड़ी ये महिलाएं, आइये जाने कौन हैं ! appeared first on Lok Dastak.

MAHAKUMBH 2025, RAM MANDIR: अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, राम मंदिर दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
NEWS DESK LUCKNOW।

प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने वालों की संख्या 30 करोड़ पार कर गई है ।शुक्रवार को करीब एक करोड़ 30 लाख तीर्थयात्रियों ने स्नान किया। उधर, कुंभ मेला स्नान के बाद श्रद्धालुओं का सैलाब वाराणसी, अयोध्या, चित्रकूट में उमड़ रहा है। अयोध्या और काशी में पिछले चार दिनों में एक करोड़ तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।

प्रयागराज से लेकर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी,वाराणसी और अयोध्या तक जाम देखने को मिल रहा है। कई जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ देखी गई है। महाकुंभ के बाद बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या की ओर रुख कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप 30 घंटों में लगभग 25 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

भीड़ की अप्रत्याशित वृद्धि के कारण अयोध्या के प्रमुख मार्गों, जैसे रामपथ, जन्मभूमि पथ, भक्तिपथ, और धर्मपथ पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, वाहनों के प्रवेश पर रोक और निकासी मार्गों में बदलाव जैसे कदम उठाए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित करें, ताकि भीड़ प्रबंधन में सहायता मिल सके। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई उपाय किए हैं, जैसे बड़े वाहनों का डायवर्जन, ठहरने के लिए आश्रय स्थलों में 20,000 लोगों के लिए व्यवस्था, और चौक-चौराहों पर सजावट।

सुरक्षा के मद्देनजर, राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जिसमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्या धाम परिक्षेत्र और पूरा ब्लॉक के निगम के विस्तारित क्षेत्र में 5 फरवरी तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। लेकिन प्रशासन और ट्रस्ट द्वारा की गई अपीलों के बावजूद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान के बाद अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिससे यहां ‘एक पंथ दो काज’ की स्थिति बन गई है। राम नगरी अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूरी अयोध्या श्रद्धालुओं से खचाखच भरी हुई है। राम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।

मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं को मंदिर की क्षमता के अनुसार प्रवेश दे रहा है, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रहे। प्रशासन ने आसपास के जिलों अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर अम्बेडकर नगर, बस्ती, गोण्डा आदि जनपदों की सीमाओं को सील कर दिया है, ताकि अयोध्या में उमड़े सैलाब को रोका जा सके। कई जगहों पर सड़कों को वन-वे कर दिया गया। आसपास जनपदों की पुलिस लोगों को अभी अयोध्या न जाने की सलाह देते देखे जा रहे हैं और उन्हें रुक कर जाने की बात कह रहे हैं।

अयोध्या में 20 से 25 लाख के करीब रोजाना श्रद्धालु पहुंच रहे हैं

रामनगरी में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में देर शाम तक दर्शन पूजन चला। दो फरवरी को पड़ने वाली वसंत पंचमी के बाद तक अयोध्या में ऐसी भीड़ जुटी रहने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों के मुताबिक रोजाना तकरीबन 20 से 25 लाख के करीब श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।यह शहर की आबादी से कहीं ज्यादा हैं। वहीं व्यवस्थाओं को नियंत्रित करते हुए अधिकारी जुटे हुए हैं।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हवाई सर्वेक्षण कर न सिर्फ अपने आराध्य को प्रणाम किया बल्कि रामनगरी की व्यवस्थाओं का भी नजारा देखा। प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंची श्रद्धालुओं की अपार भीड़ अयोध्या रुख कर चुकी है। पहले मकर संक्रांति और उसके बाद 26 जनवरी से अयोध्या में जुटी भीड़ ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।रोजाना तीन लाख के करीब श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे हैं। पांच लाख से अधिक हनुमानगढ़ी में माथा टेक रहे हैं।

अयोध्या धाम में भीड़ बढ़ते ही गलियों में बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि कोई भी इधर-उधर से प्रवेश न कर सके। हाईवे पर वाहन रोके गए हैं। द्वारों से धाम में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। हनुमानगढ़ी पर मौजूद एडिशनल एसपी डॉ राजेश तिवारी ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को देखते हुए श्रद्धालु उत्साहित दिखे।

अयोध्या प्रवास रहेंगे एडीजी जोन लखनऊ

प्रयागराज जैसी घटना दोबारा कहीं न हो इसलिए अधिकारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है। योगी सरकार ने अयोध्या में एडीजी जोन लखनऊ एसबी शिरोडकर को लगाया है। वह नियमित मण्डलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा रहे हैं।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने महाकुम्भ 2025 के दौरान लाखों की संख्या में अयोध्या पहुंच रहे श्रद्वालुओं को उन्हें श्रीराम मंदिर के सुगम दर्शन आदि की व्यवस्था के सम्बंध में श्रीराम मंदिर परिसर सहित अन्य स्थलों का भौतिक अवलोकन किया। दोनों अधिकारियों द्वारा श्रीराम मंदिर परिसर में सिंह द्वार, पीएफसी सेन्टर सहित अन्य प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपस्थित सुरक्षा अधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टि से आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

अगले चरण में अधिकारी द्वय द्वारा भक्ति पथ, हनुमानगढ़ी परिसर आदि का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन हेतु अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्वालुओं से उनके आगमन स्थान सहित अन्य बिन्दुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुये श्रद्वालुओं को प्रशासन के सहयोग का सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वही आईजी प्रवीण कुमार ने बताया है कि रोजाना लगभग 20 से 25 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

अयोध्या में भीड़ के दबाव को कम किया जा सके इसके लिए नगर के बाहर होल्डिंग एरिया बनाये गए हैं। अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ते ही गोंडा व प्रयागराज मार्ग पर बने होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोक लिया जाता है। रुक-रुक कर श्रद्धालुओ को रवाना किया जाता है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या प्रशासन ने हाइटेक ड्रोन की मदद से क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी है। यह ड्रोन 120 मीटर की ऊंचाई तक उड़ने और 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में निगरानी करने में सक्षम है। इन ड्रोन्स के माध्यम से आने जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा रही है। महाकुंभ से रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को शीत ऋतु में ठंड से बचाव के लिए महानगर में 16 स्थल पर आश्रय स्थल/विश्राम स्थल व टेंट सिटी की व्यवस्था की गई है। इसमें 25 हजार लोगों के ठहरने के प्रबंध हैं।श्रद्धालुओं की सुविधार्थ के लिए पेयजल,प्रसाधन,अलाव आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध है।

यात्रियों को आश्रय स्थल तक ले जाने के लिए 18 गोल्फ कार्ट लगाए

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा नयाघाट पुलिस चौकी से संत तुलसीदास घाट मार्ग तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम द्वारा की गई समस्त व्यवस्थाओं का पैदल भ्रमण किया गया।इस दौरान मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए गए सुधार कार्यों, सफाई व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व अन्य संबंधित सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया की अयोध्या धाम के अंतर्गत यात्रियों को सड़क से ले जाकर उनका आश्रय स्थल तक छोड़ने के लिए अयोध्या धाम में 12 व अयोध्या कैंट में 6 गोल्फ कार्ट लगाए गए हैं।

ये बने आश्रय व विश्राम स्थल

फटिक शिला ,सरयू आश्रय स्थल(साकेत पेट्रोल पंप के बगल),अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन,निषादराज गुहा आश्रय स्थल,कलेक्ट्रेट के पीछे पार्किंग में,भजन संध्या स्थल,रामकथा पार्क,उदया चौराहा के पास,रामघाट हाल्ट,रेलवे स्टेशन कैंट,बस स्टेशन कैंट,गांधी पार्क,क्वीन हो पार्क,राम की पैड़ी,तुलसी उद्यान,बाग विजेसी।

हाईवे पर प्रतिबंध के कारण श्रद्धालु ग्रामीण मार्गों का ले रहे सहारा

प्रयागराज से अयोध्या आने वाले श्रद्धालु हाईवे पर प्रतिबंध होने के कारण वैकल्पिक ग्रामीण मार्गों का उपयोग कर रहे हैं। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। थाना तारून क्षेत्र के ककोली गांव के पास एक श्रद्धालु की कार असंतुलित होकर एक मकान में घुस गई, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दार्जिलिंग निवासी एक श्रद्धालु का पैर टूट गया, जबकि कई अन्य को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार गूगल मैप के सहारे चल रही थी और अनजान ग्रामीण रास्तों पर आ गई, जहां मोड़ पर नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस घटना से ग्रामीण रास्तों पर बढ़ते यातायात और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई है।प्रशासन से श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

जगह जगह श्रद्धांलुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था

अयोध्या के लिए दर्शन जा रहे जाम में फंसे श्रद्धांलुओं के लिए स्थानीय लोगों ने जगह जगह भंडारे की व्यवस्था की गई है, जहाँ पर जाम में फंसे भूखे प्यासे लोगों के खाना और पानी के साथ रहने की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

The post MAHAKUMBH 2025, RAM MANDIR: अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, राम मंदिर दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़  appeared first on Lok Dastak.

RELIGIOUS SPIRITUAL : सत्य की खोज में आने वाले सभी का सनातन धर्म में स्वागत हो: ऋतेश्वरजी महाराज
REPORT BY GAURAV AWASTHI
RAEBARELI NEWS।

प्रयागराज महाकुम्भ जाते समय रायबरेली में राष्ट्रीय सन्त ऋतेश्वर जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। सीए शिशिर त्रिपाठी के ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए ऋतेश्वर जी महाराज ने आईआईटियन बाबा अभय सिंह समेत कई अभिनेत्रियों के संत बनने का समर्थन करते हुए कहा कि मोह माया छोड़ अध्यात्म में सत्य की खोज में आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि IIT से पास व्यक्ति जीवन से हारकर सत्य की खोज करने के लिए अध्यात्म में आया है। IIT बाबा को सब स्वीकार कर रहे है, संत समाज को भी स्वीकार करना चाहिए। ऐसे लोगों की वज़ह से डायवर्जन की बात उठाने वाले लोगों को सोशल मीडिया और मेन स्ट्रीम मीडिया में कम स्थान मिल रहा है। इसीसे वह नाराज हैं। कोई सत्य रिवील करने आ रहा है तो नाराजगी क्यो?

वृंदावन से प्रयागराज जाते समय यहां ऋतेश्वर जी महाराज का भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर शास्त्रों में वर्णित है कि जहां अमृत छलका था, वहीं महाकुंभ है। दुनिया में विष फैला हुआ है, मनुष्य के भीतर भी विष और अशांति है, उसे खत्म करने का काम महाकुंभ करेगा।

यह महाकुंभ भारत की खोई हुई गरिमा को वापस करेगा। कोई आईआईटी से पढ़कर सत्य की खोज के लिए निकल पड़ा है तो वह ग़लत कैसे हो सकता है। अध्यात्म और सच की खोज ने ही रत्नाकर से बाल्मीकि को बनाया। बुद्ध ने अंगुलीमाल को बुद्धत्व की राह दिखाई। यह बात राष्ट्रीय संत सदगुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने शहर के सुपर मार्केट में भेंट के दौरान कही।

ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि महाकुंभ आनंद की प्राप्ति करा रहा है। यह ज्ञान, विज्ञान और अध्यात्म का संगम है। जब जन सेवक इस तरह के आयोजन को भव्यता कि रूप देते हैं तो महाकुंभ का स्वरूप बड़ा हो जाता है। महाकुंभ में यदि दुनिया की दौलत लुटा दी जाए तो भी कम है। महाकुंभ शांति और आनंद का प्रतीक है, इस पर जितना पैसा खर्च हो वह कम है।

लोग इसी के चलते सत्य को जानने और आनंद की अनुभूति करने के लिए निकलते हैं। खुद के साथ यूनीवर्स के आनंद को हासिल करते हैं। दुनिया भर में सत्य और सनातन के बारे में लोगों को जानकारी होती है।

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने की बात पर ऋतेश्वर जी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति और धर्म से कोई कभी भी जुड़ सकता है। इसके लिए कोई बंधन नहीं है। आईटीएन बाबा पर कहा कि महाकुंभ में सभी सच रूपी अमृत की खोज में जा रहे हैं।

एक व्यक्ति जो जीवन से हार गया, टार्चर से परेशान होकर सत्य की खोज के लिए निकल पड़ा तो गलत क्या है। उन्होंने जो कुछ भी अभी तक पढ़ा है, उसे सनातन में रिवील कर रहे हैं तो यह महाकुंभ की खोज है। कुछ लोग कह रहे हैं कि रील से फेमस हो रहे हो, अरे जब तुम रील से फेमस हुए तो कुछ नहीं और कोई दूसरा रील से फेमस हो रहा है तो गड़बड़।

कहा कि धर्म और अध्यात्म में कोई अंतर नहीं है। हर इंसान को सत्य जानने का अधिकार है। ऐसे में वह खुद अध्यात्म से सत्य की खोज कर खुद आनंदित हो और दूसरे को भी आनंदित करे।

#MAHAKUMBH2025

The post RELIGIOUS SPIRITUAL  : सत्य की खोज में आने वाले सभी का सनातन धर्म में स्वागत हो: ऋतेश्वरजी महाराज appeared first on Lok Dastak.

अतीक व पत्नी शाइस्ता,बेटा अली पर फिर गिरी कानून की गाज
अतीक और उनके परिवार पर मुसीबतें कम कम होने का नाम नहीं ले रही है I कानून का शिकंजा कसता जा रहा है I मुकदमों की संख्या में इजाफा बढ़ता जा रहा है I इसी कड़ी में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है I

मिली जानकारी के अनुसार अतीक(Atik) एवं अन्य पर मुक़दमा अपराध संख्या 114/2023 धारा 147/148/149/302/307/506/34/120B भा द वि थाना धूमनगंज में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए अभियुक्त राकेश उर्फ नाकेश जिसने साइस्ता परवीन द्वारा दिए गए बैग को छुपाया था।

जिस की निशादेही पर बरामद अली अहमद का फोटो लगा हुआ दो आधार कार्ड जिसमे एक आधार कार्ड जो मोहम्मद साबिर पुत्र सिद्धिकी के नाम है I जिस पर अली अहमद पुत्र अतीक का फोटो लगा है ,जो कूटरचित (Fraud)है।

जिसके सम्बंध में साइस्ता परवीन पत्नी अतीक अहमद , अली अहमद पुत्र अतीक अहमद और साबिर के विरूद्ध मुक़दमा अपराध संख्या 175/2023 धारा 419/420/467/468/471आईपीसी दिनांक 8/4/2023 को थाना धूमनगंज पर पंजीकृत किया गया है। विवेचना निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।

The post अतीक व पत्नी शाइस्ता,बेटा अली पर फिर गिरी कानून की गाज appeared first on Lok Dastak.

कौन था वो सफेदपोश, जिससे माफिया ने मांगी मदद ! पता करने में जुटी जांच एजेंसियां !!
प्रयागराज I उमेश पाल की हत्या के बाद शुरु हुए पुलिस के एनकाउंटर से माफिया अतीक अहमद अहमद परेशान हो गया। उसने प्रयागराज के एक सफेदोश नेता को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। इन दोनों के बीच क्या बात हुई इसका पता लगाने के लिए एसटीएफ की टीम जुटी है। अतीक ने उस सफेदपोश नेता को विश्वास में लेने का प्रयास किया और इस मामले में पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई रोकने की भी गुहार लगाई। दोनों के बीच और क्या बात हुई इसका पता लगाया जा रहा है|

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद यूपी सरकार ने शूटरों की खोजबीन के लिए एसटीएफ की टीम लगा दी। अब तक दो शूटर मारे जा चुके हैं, एक मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ I जबकि कई शूटरों और मददगारों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। हत्याकांड के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद जेल में बंद माफिया डर गया। उसने मदद के लिए अपने एक सफेदपोश नेता से मदद की गुहार लगाई। प्रयागराज में वर्तमान मे कई प्रभावशाली नेता हैं, जिनकी पकड़ सीधे सरकार तक है। इसमें से अतीक ने किसके पास फोन किया था इसका पता लगाया जा रहा है| मीडिया में छन आ रही खबरों की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हो पाई है I इतना जरूर है कि योगी सरकार की कार्यवाही से माफिया अतीक खौफजदा है I

अतीक के करीबियों पर चला बुलडोजर

उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक के करीबियों और मददगारों के मकान पर बुलडोजर चलने लगा। इसमें अतीक के शूटरों को असलहा और कारतूस सप्लाई करने वाले गन हाउस संचालक सफदर अली का चकिया में साठ फीट रोड पर आलीशान मकान ध्वस्त किया गया। इसके पहले चकिया के कसारी मसारी में स्थित मोहम्मद जफर का मकान जमींदोज किया गया। इसी मकान में शाइस्ता परवीन बच्चों के साथ रहती थी। इसके अलावा राजू पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे शूटर अब्दुल कवि का सरायअकिल कौशांबी के भखंदा गांव में स्थित मकान ध्वस्त किया गया|

होली के बाद नहीं चला बुलडोजर !

होली के दो दिन पहले बुलडोजर की कार्रवाई को रोक दिया गया। जबकि अधिकारियों का कहना था कि होली बीत जाने के बाद गुड्डू मुस्लिम व अन्य आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलेगा, लेकिन होली बीतने के कई दिन बाद भी बुलडोजर नहीं चलाया गया। अब यह माना जा रहा है कि कहीं अतीक के फोन करने के बाद उस सफेदपोश नेता के कहने पर तो नहीं बुलडोजर रुक गया है। कई सवाल लोगों के जेहन में घूम रहे हैं, जिसका जवाब नहीं मिल रहा है|

The post कौन था वो सफेदपोश,  जिससे माफिया ने मांगी मदद ! पता करने में जुटी जांच एजेंसियां !! appeared first on Lok Dastak.