PRACHAR VAHAAN Archives - Lok Dastak

सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
अमेठी। उ0प्र0 शासन के निर्देशों के क्रम जनपद में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों द्वारा 05 जनवरी से 04 फरवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जायेगा। इसमें परिवहन, पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं अन्य विभागों द्वारा एक माह तक सड़क सुरक्षा के नियमों के सम्बन्ध में जागरूकता, जन-जागृति एवं तत्पश्चात प्रवर्तन की कार्यवाही के आयोजन प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना प्रदेश में जनहानि का दुर्भाग्यपूर्ण सबसे बड़ा कारण है। मुख्यमंत्री जी द्वारा बताया गया कि गत 03 वर्षो में जितनी जनहानि कोविड-19 के संक्रमण से हुई है, लगभग उतनी ही जनहानि गत 01 वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं से हुई है। इस हेतु सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं ट्रैफिक सेन्स का आज के नवयुवकों में जागरूकता एक महत्वपूर्ण कार्य है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जन-जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा एक दर्जन प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में जन-जागरूकता करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जागरूकता व सघन प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस व परिवहन विभाग को निर्देशित किया।

इस दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अरविन्द त्रिवेदी, यात्रीकर अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, स्टेक होल्डर्स विभाग के अधिकारी एवं यातायात निरीक्षक अजय सिंह तोमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों व ट्रान्सपोटर्स द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

The post सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ appeared first on Lok Dastak.

पराली दो-खाद लो”
अमेठी I जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से किसानों द्वारा पराली न जलाए जाने के उद्देश्य से जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन क्षेत्रीय ग्रामीणजनों को पराली के सदुपयोग आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि फसल कटाई के उपरान्त पराली तथा अन्य फसल अवशेषों को कदापि न जलायें। फसल अवशेष जलाना मानवता के प्रति अपराध है। जो प्रदूषण को प्रभावित करता है, वही मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी खत्म कर देता है, जिससे फसल उत्पादकता में कमी होती है और कृषि में लागत भी बढ जाती है। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण संतुलन बिगडने से जन जीवन भी प्रभावित होने की संभावना रहती है। इस लिये हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण को बचाने तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिये किसी भी दशा में किसी भी स्तर के फसल अवशेष को न जलाये।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि फसल अवशेष जलाने से भूमि में प्राकृतिक रुप से मिलने वाले पोषण तत्वों की कमी सेे खेत अनुपजाऊ व बंजर हो जाते है। प्रदूषण के कारण विभिन्न बीमारियां, श्वास लेने मे कष्ट आदि उत्पन्न होने की प्रबल संभावना रहती है। इसलिये खेतो में पराली व अन्य फसल अवशेषों का प्रबंधन करे। मशीनो का प्रयोग कर उसे मिट्टी में पलट दें अथवा वेस्ट डिकम्पोजर प्रयोग कर खेत में ही सडा दें, जिससे जमीन की उर्वरकता बढे़ और खाद के लिये भी कम खर्च करना पडेगा।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि सर्वोच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय हरित न्यायधिकरण के निर्देशों के क्रम में भी फसल अवशेष जलाना दण्डनीय अपराध है। दो एकड तक 2500 रुपये, 2 से 5 एकड तक 5 हजार रुपये और इससे अधिक रकबा की फसल जलाने पर 15 हजार रुपये के जुर्माने के साथ कारावास की सजा का भी प्राविधान है। इसके साथ ही फसल अवशेष जलाने पर शासन की तरफ से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के लाभ अनुदान व किसान सम्मान निधि से भी वंचित किया जा सकता है। उन्होने सभी किसान बन्धुओं से अपील के साथ कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा करें, खेतो की उर्वरा सुरक्षित रखे। फसल अवशेष को जलाकर मिट्टी केे सेहत, पोषक तत्वों, सूक्ष्म जीवों के साथ ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य नष्ट न करें। जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि “पराली दो-खाद लो” अपने नजदीकी गौ आश्रय स्थल पर पराली देकर बदले में खाद ले सकते हैं।

इसी क्रम में उप निदेशक कृषि डा0 सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में आज प्रचार वाहन भेजा गया है, जिसके माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा। जनपद के सभी कम्बाइन हारवेस्टर मालिको को बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम के कम्बाइन न चलाने के लिये निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

The post पराली दो-खाद लो” appeared first on Lok Dastak.