PM aawas yojna Archives - Lok Dastak

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर जनपदीय अधिकारियों के साथ किया बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन/जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह, सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ला, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किए चेक एवं प्रमाण पत्र

बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग के अंतर्गत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के एक लाभार्थी को अनुदान धनराशि रुपए 5.40 लाख का डेमो चेक, पीएम कुसुम योजना के चार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा एक लाभार्थी को सुपर सीडर का चयन प्रमाण पत्र, खादी ग्रामोद्योग विभाग के तीन लाभार्थियों को डेमो चेक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह को सीसीएल, आरएफ व सीआईएफ फंड का डेमो चेक तथा मत्स्य विभाग में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत चयनित तीन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

प्रभारी मंत्री ने शासन की संचालित योजनाओं की किया समीक्षा

बैठक में  प्रभारी मंत्री ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने एवं पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने यूपी नेडा लगाई गई सोलर लाइटों की स्थिति, विद्युत विभाग के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की स्थिति, खराब ट्रांसफार्मर के बदलने की स्थिति, लाइन लॉस के प्रकरण तथा विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान करने की शिकायतों की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों का निर्माण, गड्ढा मुक्ति, सिंचाई पंप की आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की  I

निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं भरण पोषण की स्थिति, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, एंबुलेंस, टीकाकरण की स्थिति, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं संचालन की स्थिति, हैंडपंप रिबोर, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह, उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल विकास, पोषण पखवाड़ा, दुग्ध विकास, एक जनपद एक उत्पाद की जानकारी ली I

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, श्रमिक पंजीकरण, अधिष्ठापन पंजीकरण, श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना, आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति सहित अन्य कार्यों की गहन समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा किया। राजस्व कार्यों की समीक्षा में आबकारी, विद्युत, परिवहन, खनन, स्टाम्प, नगरीय निकाय विभाग द्वारा की गई वसूली की जानकारी ली एवं निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की

इसके साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने हत्या के मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लूट के मामलों में गिरफ्तारी, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, अपहरण, पास्को एक्ट, गुंडा एक्ट, अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न, लंबित विवेचना, गैंगस्टर, रासुका सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया एवं पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। अंत में प्रभारी मंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करें।

परियोजना का शिलान्यास, लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराएं- राज्यमंत्री

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद और समन्वय बेहतर रहे, किसी भी परियोजना का शिलान्यास, लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराएं, योजनाओं के प्रस्ताव भी जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किया जाए तथा प्राप्त प्रस्तावों के जवाब भी जनप्रतिनिधियों को समय से दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ पात्रों को दिया जाए तथा योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया जाए इसमें कतई लापरवाही ना बरती जाए, सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील रहे।

बैठक में पूरी तैयारी से आए, आधी अधूरी तैयारी से आने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति को बढ़ाएं, अपने-अपने कार्यों में रुचि रखें, कहीं भी कोई समस्या हो तो जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं, अपने विभाग से संबंधित पूरी जानकारी रखें। जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित करें, जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है हम सब लोग भी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक में जिलाधिकारी निशा अनंत ने  प्रभारी मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक के दौरान उक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एश्वर्य यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

The post प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर जनपदीय अधिकारियों के साथ किया बैठक appeared first on Lok Dastak.

विधायक ने प्रधानमंत्री आवास की सौंपी चाभी
रायबरेली I

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि डिजिटल के माध्यम से भेजे जाने के अवसर पर भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी ने ब्लॉक सभागार में 18 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास के 8 लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी सौंपी गई। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रथम किस्त डिस्टल के माध्यम से जारी करने के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के चयनित अट्ठारह लाभार्थियों में से 18 लाभार्थी को स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित किया। 8 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी वहीं दो लाभार्थियों को उन्होंने सूची गांव के प्रधानमंत्री आवास के कमलेश पुत्र रामकुमार विनोद कुमार पुत्र हीरालाल को अपनी मौजूदगी में ग्रह पूजन करा कर गृह प्रवेश कराया। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हित के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है तथा गरीबों को छत देने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है कुछ ही दिनों में गांव और शहर के दबे कुचले गरीब लोगों के पास अपना पक्का मकान होगा। लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी ।इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष राम कुमार जायसवाल ,मंडल अध्यक्ष सूची गिरजेश सिंह समेंत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

The post विधायक ने प्रधानमंत्री आवास की सौंपी चाभी appeared first on Lok Dastak.

जानलेवा साबित हो सकते हैं लटकते हुए बिजली के तार
सीतापुर I नगर के विकास नगर वार्ड मे तकरीबन बीस मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज के हाईटेंशन तार नागरिकों मे दहशत का माहौल बनाये हुये हैं, कई वर्षों से अप्रयोज्य ये विद्युत लाइन नई लाइन निकलने की वजह से काफी समय पूर्व बंद कर दी गई थी, मगर उन्ही तारों के नीचे झुग्गी झोपडी मे रहने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले आवासों को बनवाया तो वही तार उनकी छतों पर छू रहे हैं, और उनमे कभी कभार करेंट भी दौड़ जाता है, जिसकी वजह से लोगों के घरों पर बिजली के झटके लगने शुरू हो जाते हैं,

विकासनगर निवासी खुशी राम कश्यप ने बताया कि इस विद्युत लाइन उनकी छत पर रखी हुई है जिसकी वजह से छत को वो और उनका परिवार उपयोग मे नही ले सकते हैं , क्योंकि इस बंद विद्युत लाइन मे कभी कभार काफी तेज झटके लगने शुरू हो जाते हैं, और उनके घर की दीवारों मे भी करेंट महसूस होता है, उनका कहना है कि इन विद्युत तारों की वजह से उनका परिवार काफी डरा रहता है, विकास नगर के अन्य निवासी कमल बाजपेयी ने बताया कि बरसात के मौसम मे घर मे लेटना भी खतरे से खाली नही है I क्योंकि दीवारों पर पानी होने की वजह से उनके घर मे करेंट आता रहता है I जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार आतंकित रहता है कि कब क्या दुर्घटना सामने आ जाये I

नगर के समाजसेवी, गौसेवक विकास शुक्ला ने बताया कि इस विद्युत लाइन का अब कोई उपयोग नही रह गया है, न तो इस विभाग द्वारा इनकी कोई देखरेख की जाती है I देखरेख के अभाव की वजह से ये तार अब काफी नीचे आ गए हैं, जो लोगों की छतों पर रखे हुये हैं, इन तारों से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है I उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ से लगाकर बड़े अधिकारियों तक प्रार्थनापत्र दिये जा चुके हैं I लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ सांत्वना ही दी जाती है, मगर अभी तक इस मामले मे कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है I

The post जानलेवा साबित हो सकते हैं लटकते हुए बिजली के तार appeared first on Lok Dastak.