Planting Archives - Lok Dastak

Tree Planting Campaign : वृक्षारोपण अभियान पर जिले में रोपे जाएंगे 45.50 लाख पौधे
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश राजेश कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर वृक्षारोपण महा अभियान 2025 की तैयारियों की समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष शासन द्वारा जनपद अमेठी को 4550100 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें 20 लाख पौधे वन विभाग तथा 2550100 पौधे अन्य विभागों क्रमशः पर्यावरण विभाग को 305000, ग्राम्य विकास विभाग को 1203600, राजस्व विभाग को 52000, पंचायती राज विभाग को 75000, उद्योग विभाग को 26400, नगर विकास विभाग को 21900, लोक निर्माण विभाग को 11900, सिंचाई विभाग को 60000, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति को 7200, कृषि विभाग को 414380, रेलवे विभाग को 15000, रक्षा विभाग को 50000, पशुपालन विभाग को 19000, सहकारिता विभाग को 7000, विद्युत विभाग को 10020, बेसिक शिक्षा विभाग को 50000, माध्यमिक शिक्षा को 12500, प्राविधिक शिक्षा को 5500, उच्च शिक्षा विभाग को 17300, श्रम विभाग को 9000, स्वास्थ्य विभाग को 14000, परिवहन विभाग को 1100, उद्यान विभाग को 155000 तथा पुलिस विभाग को 7200 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण महा अभियान को लेकर हमारी तैयारियां पूरी हैं सभी विभागों द्वारा अपने लक्ष्य के सापेक्ष गढ्ढों की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जनपद में वन विभाग की 28 पौधशालाएं हैं जिनमें विभिन्न प्रजातियों के 62.41 लाख पौधे उपलब्ध हैं उद्यान विभाग द्वारा अपनी पौधशाला से ही पौधारोपण कराया जाएगा। विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधशालाओं से पौध उठान का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम विकासखंड सिंहपुर के रतवलिया मंझार वन भूमि पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विशिष्ट वनों की स्थापना कराई जाएगी जिसमें अटल वन, एकता वन, ऑक्सी वन, गोपाल वन, त्रिवेणी वन, शौर्य वन, पवित्र धारा वन शामिल होंगे इसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान जो पेड़ लगाए जाएं उनका संरक्षण भी बहुत जरूरी है इसके लिए संभव हो तो ट्री गार्ड भी लगाया जाए तथा उन पेड़ों को नियमित रूप से पानी व खाद भी दी जाए जिससे पेड़ सूखने ना पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गत वर्षो में जो भी पौधरोपण हुए हैं उनका भी संरक्षण जरूरी है सिर्फ पौधों को लगाने से ही नहीं अपितु उनका संरक्षण भी आवश्यक है।

उन्होंने इसके लिए जन सामान्य को भी जागरूक करने को कहा वृक्षारोपण अभियान में जन भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही जन सामान्य को अनावश्यक पेड़ो को ना काटने के संबंध में भी जागरूक करने को कहा। नोडल अधिकारी ने बैठक में कहा कि जो भी पेड़ लगाए जाएं सुनियोजित तरीके से लगाएं और समय-समय पर उनकी देखरेख की जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पुण्य का कार्य है इस कार्य में स्वत: ही लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, वृक्षारोपण केवल सरकार का कार्य नहीं अपितु इससे जन सामान्य को भी जोड़ा जाए लोगों को जागरूक किया जाए आप सभी इस महा अभियान में पूर्ण मनोयोग से अपनी अपनी भागीदारी निभाएं और वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाएं।

उन्होंने गौशालाओं में भी बृहद स्तर पर पेड़ लगाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में इंडस्ट्रीज के द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, डीपीआर मनोज त्यागी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post Tree Planting Campaign : वृक्षारोपण अभियान पर जिले में रोपे जाएंगे 45.50 लाख पौधे appeared first on Lok Dastak.