Peace Committee Archives - Lok Dastak

Peace Committee : आगामी त्यौहारों को लेकर डीएम व एसपी ने की संयुक्त पीस कमेटी की बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

गुरुवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संयुक्त रूप से आगामी त्यौहारों मुहर्रम, श्रावणमास, कांवड़ यात्रा, नागपंचमी एवं रक्षाबंधन को स्वच्छ वातावरण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अधिकारियों, विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरुओं, एवं जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ संयुक्त पीस कमेटी की बैठक किया।

बैठक में धर्मगुरुओं से आपस में मिलजुलकर शांति व सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने, अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न देने तथा अफवाहों को फैलने से रोकने हेतु अपील की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे, अपने अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं से सतत संवाद बनाए रखें, मंदिरों व मस्जिदों का निरीक्षण कर वहां पर साफ सफाई, बिजली, पानी इत्यादि की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित करा लें साथ ही आने जाने वाले मार्ग को भी दुरुस्त करा लें।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं एवं सार्वजनिक जगहों एवं मंदिरों, मस्जिदों, ईदगाह के पास साफ-सफाई रहे। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा वाले रूट पर सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी नई परंपरा त्यौहार में ना डाली जाए एवं कांवड़ यात्रा व ताजिया को लेकर अपनी तैयारी पूर्ण कर लें तथा जिन रूटों से पूर्व में कांवड़ यात्रा व ताजिया निकलती रही है उन रूटों से ही कावड़ यात्रा व ताजिया निकले अनावश्यक रूप से कोई नई परंपरा ना डालें इसको प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें।

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत विभाग त्यौहारों पर पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुचारू रखें एवं जर्जर तार, लटकते तार एवं खंभों पर करंट न उतरे यह भी देख लिया जाए एवं नगर पालिका पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखें।

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर – एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में आगामी त्यौहारों को लेकर भ्रमणशील रहें और उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों को लेकर अपनी तैयारी पूर्ण कर लें एवं किसी भी दशा में त्यौहारों में नई परंपरा ना डालने दें। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएं। पुलिस प्रशासन अपने अलर्ट मोड़ पर रहे।

आगामी त्यौहारों को लेकर अपनी निगरानी बनाए रखें, उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने समस्त जनपद वासियों को आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए त्योहारों को स्वच्छ वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि ताजिया की ऊंचाई ज्यादा ना रखें जिससे उसे ले जाने में अवरोध उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि मातम मनाने के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग ना करें। त्योहारों में सभी को एतिहात बरतने की जरूरत है। बैठक में समीर कुरेशी प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा कि इससे पहले के त्योहारों में जिला प्रशासन द्वारा सभी सुविधाएं दी गई उसके लिए पूरे प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा आने वाले त्योहारों में उसी प्रकार सुविधाएं देने की अपील किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष सहित विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरु व प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।

The post Peace Committee : आगामी त्यौहारों को लेकर डीएम व एसपी ने की संयुक्त पीस कमेटी की बैठक  appeared first on Lok Dastak.