One Archives - Lok Dastak

INDECENT COMMENT : धार्मिक आस्था पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
REPORT BY ANKUSH YADAV

SULTANPUR NEWS I

प्रभु श्रीराम व माता सीता पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में ‘वांटेड नदीम खान’ का नहीं कानूनी दांव पेंच काम आया । सरेंडर व अग्रिम जमानत अर्जी पड़ी की पड़ी रह गई । वांटेड नदीम खान का मामला लगातार सुर्खियों मे रहने के चलते एसओ कुड़वार चंद्रभान वर्मा व विशेष टीम की सक्रियता से पकड़ा गया I

नदीम काफी दिनों से पुलिस से बचकर भागता रहा । पुलिस ने नदीम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया । पुलिस पूंछतांछ व अन्य सारी औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द नदीम को कोर्ट मे पेश कर सकती है I सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला ‘नदीम खान’ घटना के करीब दो हफ्ते बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर बना रहा । काफी लोग उसकी पोस्ट से नाराज थे ।

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद ही आरोपी नदीम मुंबई से सुलतानपुर आने के लिए निकला,पर फ्लाइट से लखनऊ पहुँचने के बाद सुलतानपुर आते समय आधे रास्ते मे ही किसी ने नदीम से पुलिस की सख्ती की सूचना लीक कर दी नतीजतन नदीम ने मोबाइल बंद कर सभी से संपर्क तोड़ दिया और गुमराह कर निकल गया । तभी से नदीम की तलाश में पुलिस जुटी थी । सम्बंधित पुलिस कर्मी भी नदीम से गच्चा खा गये थे I

नदीम व उसके करीबियो के संपर्क में रहकर विभागीय सूचना लीक आउट करने वाले में किसी विभागीय कर्मी के ही होने की सम्भावना जताई जा रही है । यह राज सस्पेक्टेड लोगो की उस दिन की कॉल डिटेल रिपोर्ट से खुल सकती है । नदीम की गिरफ्तारी में नाकामी के पीछे जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर गाज जल्द गिर सकती है । फिलहाल अब नदीम गिरफ्तार हो गया है, अब सस्पेक्टेड की तलाश कर उस पर कार्रवाई का विचार हो सकता है I

आरोप के मुताबिक कुड़वार थाना क्षेत्र स्थित धरावां गांव का रहने वाला नदीम खान इन दिनों मुंबई में निवास रहा था। मुंबई में रहने के दौरान नदीम खान के जरिये इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावना को ठेस पहुचाने वाली अत्यंत गन्दी पोस्ट करने की बात सामने आई है । मिली जानकारी के मुताबिक नदीम खान के जरिये की गई गन्दी पोस्ट को देखकर कई लोगो के आने लगे कमेंट तो नदीम पर कार्रवाई को लेकर शिकायत बड़े स्तर पर हुई ।

आरोपी नदीम के खिलाफ शिकायत होने के बाद एसपी सोमेन वर्मा ने संज्ञान लिया तो एसआई बाबूराम ने नदीम के खिलाफ बीते 23 सितम्बर को मुकदमा दर्ज कराया था । आरोपी नदीम खान के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है । मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नदीम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस व विशेष टीम का प्रयास चल रहा ,फिलहाल पुलिस के सारे नेटवर्क नदीम को पकड़ने में करीब दो हफ्ते तक नाकाम रहे I

सामने आई जानकारी के मुताबिक नदीम की गन्दी पोस्ट के खिलाफ जब पब्लिक की टिप्पणी होने लगी और उस पर कार्रवाई की बात चलने लगी तो उसे कार्रवाई का डर सताने लगा और वह पोस्ट डिलीट कर अपनी आईडी हैक होने आदि की बहानेबाजी करने लगा । देखना है रिमांड स्तर पर कोर्ट इन बिंदुओं पर अपना निर्णय क्या लेती है ।

उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर मामला कम वर्ष की सजा से जुड़ा होने के चलते कोर्ट जमानत देने पर विचार करती है या ऐसी विवादित पोस्ट कर अनर्गल विवाद पैदा करने वाले को शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जेल भेजने पर विचार करती है,सभी को इस कार्यवाही में आने वाले परिणाम का इंतजार है ,जल्द सब कुछ सामने आ आएगा I

The post INDECENT COMMENT : धार्मिक आस्था पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार appeared first on Lok Dastak.