old rivalry Archives - Lok Dastak

CRIME NEWS : पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में एक की मौत
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कटरा महारानी गांव में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान पुरानी रंजिश के चलते हुए मारपीट की घटना ने एक युवक की जान ले ली। जिससे गांव में तनाव फैल गया है। घटना के बाद से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

कटरा महारानी गांव में हुई इस घटना का मूल कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक युवक विवेक वर्मा और आरोपी शुभम् के बीच लगभग एक साल पहले किसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार को स्थानीय बाबा नरपति स्मारक विद्यालय के पास दो गुटों में मारपीट हुई, जिसमें विवेक को किसी ने बुलाया। वह उस समय घर पर सो रहा था।

पहले भी हो चुकी हैं मारपीट की घटनायें

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पहले भी लड़कों के बीच झगड़े की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने इस पर कभी गंभीर कार्रवाई नहीं की। मृतक के पिता भुल्लुर प्रसाद वर्मा ने बताया कि विवेक अपने पड़ोसी बच्चों को बचाने के लिए बाहर निकला था, जब शुभम् और उसके साथियों ने उसे पीटकर मार डाला।

मृतक के परिवार और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। जब विवेक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, तो भीड़ में ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान नहीं दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस पहले सख्त कार्रवाई करती, तो यह बड़ी घटना नहीं होती।

पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस के खिलाफ दिखी ग्रामीणों में नाराजगी

गांव में भारी पुलिस और पीएसी तैनात है, लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। महिलाएं और बच्चे चिल्लाते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीणों का मानना है कि पुलिस की ढिलाई के कारण ही यह घटना घटी।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो शायद इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता था। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस अब पूरी कोशिश कर रही है कि माहौल को सामान्य किया जा सके।

The post CRIME NEWS : पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में एक की मौत  appeared first on Lok Dastak.