@narendramodi Archives - Lok Dastak

MODI’S BIRTHDAY : भारत राष्ट्र के आधुनिक शिल्पकार नरेंद्र मोदी
PRESENTED BY ARVIND JAYTILAK

आज देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। देश उन्हें ढ़ेरों बधाईयां और शुभकामनाओं से नवाज रहा है। सैकड़ों साल बाद भारत राष्ट्र का स्वरुप, चरित्र-चिंतन और उसकी व्याख्या का दायरा एवं उसके मूल्यों को मापने व परखने का मापदण्ड क्या होगा उसकी भविष्यवाणी आज संभव नहीं है। लेकिन जब भी राष्ट्र को गढ़ने-बुनने, संवारने-सजाने एवं असमानता व अन्याय पर आधारित समाज के खिलाफ तनकर खड़ा होने वाले राजनीतिक किरदारों का इतिहासपरक मूल्यांकन होगा उस कतार में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहज ही चमकते सूर्य की तरह नजर आएंगे।

जिस साहस और कर्मठता के साथ उनकी सरकार लगातार 10 वर्षों से राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को पुष्ट करते हुए दबे-कुचले वंचितों, शोषितों एवं पीड़ितों के लिए नीतियां गढ़ एक समतामूलक समाज के निमार्ण की दिशा में आगे बढ़ रही हैै, वह एक कालजयी मिसाल है। प्रधानमंत्री मोदी को समझने के लिए वर्तमान समाज की बुनावट, उसकी स्वीकृतियां, विसंगतियां एवं धारणाओं को भी समझना आवश्यक है। इसलिए कि उन्होंने समय की मुख्य धारा के विरुद्ध तन कर खड़ा होने और बदले में अपमानित और उत्पीड़ित करने वाली हर प्रवृत्तियों के ताप को नजदीक से सहा है। आज भी उनके प्रति नफरत और द्वेष का विषवमन यथावत है। बावजूद इसके वे राष्ट्रनिर्माण की सर्जनात्मक जिद् पर अड़े हुए हैं।

उनके राजनीतिक जीवन पर नजर डालें तो अति सामान्य-गरीब परिवार में पैदा हुए नरेंद्र मोदी के पास न तो विजेता की सैन्य शक्ति थी और न ही सत्ता का सिंहासन। एकमात्र राष्ट्रवादी विचारों का बल था जिसके बूते वह भारत राष्ट्र को गढ़ने का संकल्प लिया। हर समाज की भेदभावपरक व्यवस्था ही व्यक्ति के विचारों को तार्किक आयाम और जोखिम उठाने की ताकत देती है। साथ ही राष्ट्रविरोधी शक्तियों से मुठभेड़ का माद्दा भी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस जज्बे को जीया है। इसके बिना न तो राष्ट्र व समाज के गुणसूत्र को बदला जा सकता है और न ही सामाजिक-आर्थिक गैर-बराबरी को समाप्त कर एक महान राष्ट्र का निर्माण  किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश का कमान संभालते ही जिस अंदाज में राजनीति के सामंती ढांचे को उखाड़ फेकने के साथ एक समृद्ध भारत की मजबूत नींव रखी, वह आज बुलंद भारत की शानदार व शक्तिशाली तस्वीर के तौर पर सामने है।

भारत एक कृषि प्रधान देश है। कहा जाता है कि अगर देश के किसान समृद्ध और स्वस्थ होंगे तो राष्ट्र के चेहरे पर मुस्कान होगा। अर्थव्यवस्था कुलांचे भरेगी। कल-कारखाने के पहिए नाच उठेंगे और रोजगार का सृजन होगा। विगत दस वर्षों के कालखंड में प्रधानमंत्री मोदी ने यह कर दिखाया है। देश के किसानों की आमदनी तेजी से बढ़ी है। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही कृषि क्षेत्र में आमूलचुल परिवर्तन का युग प्रारंभ हुआ। कृषि और किसान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल हुए। किसान कल्याण की भावना सरकार की रीति-नीति व नीयत का हिस्सा बन गया। सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील हुई और कल्याणकारी योजनाओं के जरिए उनके विकास में जुट गयी।

सरकार ने सबसे पहले देश का भाग्य संरचनात्मक रुप से कृषि और किसानों से जोड़ा और उसके सकारात्मक परिणाम सामने हैं। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना करते समय ए2$ एफएल फॉर्मूला को अपनाया। सरकार ने कृषि उत्पादन के नकद व अन्य सभी खर्चों समेत किसान परिवार के श्रम के मूल्य को भी जोड़ दिया। साथ ही मजदूरी, बैलों अथवा मशीनों पर आने वाला खर्च, पट्टे पर ली गयी जमीन का किराया, बीज, खाद, तथा सिचाई खर्च भी इसमें जोड़ा। यानी किसान जो मांग कर रहे थे उसे शत-प्रतिशत पूरा किया। इस पहल से किसानों की आमदनी बढ़नी शुरु हो गयी। मोदी सरकार ने कृषि और किसानों की जरुरतों को पूरा करने के लिए ऋण से लेकर सब्सिडी, इंसेटिव और फसल बीमा का लाभ देना शुरु कर दिया।

वर्ष 2014 तक जो कृषि बजट 25000 करोड़ से भी कम हुआ करता था सरकार के प्रयास से बढ़कर 1.52 लाख करोड़ तक पहुंच गया। वर्ष 2014 से पहले जो कृषि क्षेत्र संकटग्रस्त और घाटे का सौदा हुआ करता था वह आज मुनाफे के सौदे में तब्दील होने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल के कालखंड में भारत दुनिया में सर्वाधिक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। 2014 से पहले औंधे मुंह पड़ी विकास दर, कमरतोड़ महंगाई और उत्पादन में कमी से निपटते हुए मोदी सरकार ने मैक्रो-इकनॉमिक फंडामेंटल्स को मजबूत करते हुए अर्थव्यवस्था को नई उर्जा और ऊंचाई दी है। आज उसी का परिणाम है कि भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल किया है।

अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था है। ब्लुमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने ऊंची छलांग लगायी है और जीडीपी 13.5 फीसद की दर से आगे बढ़ी है। भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग की रिपोर्ट से भी उद्घाटित हो चुका है कि भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रुप में उभर सकता है। यह प्रधानमंत्री मोदी के सतत पयास और ईमानदार नेतृत्व का ही कमाल है। गौर करें तो 2014 में भारत आर्थिक रुप से दसवें पायदान पर था। लेकिन उपभोक्ता खर्च में आई तेजी, घरेलू स्तर पर बढ़ी मांग और सेवा क्षेत्र में लगातार विस्तार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। आज उसी का नतीजा है कि भारत जी-20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।

आंकड़ों पर गौर करें तो आज भारत में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन डेटा उपभोक्ता हैं। सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। इनोवशन इंडेक्स में भारत की रैंकिंग लगातार सुधर रही है। देश में यनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआइ के जरिए लेन-देन बढ़ा है। एसबीआई के इकानॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यूपीआइ लेन-देन की मात्रा वर्ष 2017 में 1.8 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2023 में 8.375 करोड़ हो गयी है। यह परिदृश्य एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का प्रकटीकरण है। एक ताकतवर अर्थव्यवस्था और कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज वैश्विक जगत में भारत की विश्वसनीयता, स्वीकार्यता और मान-सम्मान में चार चांद लगा है।

प्रधानमंत्री मोदी की सफल कूटनीति से आज अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, जर्मनी, आस्टेªलिया, रुस, यूएई और सऊदी अरब  सरीखे देश भारत के करीब आए हैं वहीं चीन और पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर करारी शिकस्त मिल रही है। किसी भी राष्ट्र की विदेशनीति को प्रभावित करना या अपने अनुकूल बनाना आसान नहीं होता। विशेष रुप से तब जब अमेरिका जैसे ताकतवर देश की विदेशनीति को प्रभावित करना हो अथवा उसे अपने अनुकूल बनाना हो। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने यह कमाल भी कर दिखाया है। आज भारत का अमेरिका के साथ उतना ही मजबूत संबंध है जितना कि उसके प्रतिद्वंदी रुस के साथ है। भारत अमेरिका के साथ मिलकर सामरिक साझेदारी की नई मिसाल पेश कर रहा है।

अमेरिका-भारत रक्षा सौदे का बजट जो पिछले एक दशक में 2008 तक शुन्य था वह आज 2024 में बढ़कर 20 बिलियन डॉलर के पार पहुंच चुका है। अगर दोनों देशों के बीच इसी तरह सामरिक सामंजस्य और भरोसा बना रहा तो वर्ष 2025 तक दोनों देशों के बीच रक्षा सौदा 30 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। गौर करें तो आज अमेरिका भारत के साथ मिलिट्री टू मिलिट्री संबंध व सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। रुस के साथ भी भारत का ऐतिहासिक और शानदार संबंध हैं। अमेरिका और चीन के लाख ऐतराज व मनाही के बावजूद भी रुस ने भारत को एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम देने की प्रतिबद्धता जताकर साफ कर दिया है कि दोनों देश सदाबहार और भरोसेमंद साथी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 समिट के दौरान अपने कुशल नेतृत्व के बूते रुस और चीन समेत सभी देशों के बीच नई दिल्ली घोषणापत्र पर सौ फीसदी सहमति जुटाकर साबित कर दिया कि पारदर्शी और ईमानदार सोच के जरिए किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

(लेखक एक वरिष्ठ स्तंभकार हैं, लेख में उनके अपने विचार हैं )

The post MODI’S BIRTHDAY : भारत राष्ट्र के आधुनिक शिल्पकार नरेंद्र मोदी appeared first on Lok Dastak.

पेशेवर गुंडों व माफियाओं का इलाज हमारी सरकार कर रही है -योगी
REPORT BY RAJNEESH SINGH

AMETHI NEWS I

लोकसभा  चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे सभा करने आए मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वासियों का भगवान राम से जन्मो जन्मांतर का रिश्ता है। विकास खण्ड के अंतर्गत जायस- जगदीशपुर रोड पर स्थित मुबारक पुर गांव मे विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या मे रामलला विराजमान हैं जिन्हे दूर दराज के लोग दर्शन कर धन्य हो रहे हैं I

भक्तो के रोम रोम मे राम बसे हैं वहीं उन्होने भाजपा सरकार के शासन मे गरीबो को राशन ,आयुष्मान कार्ड ,किसान सम्मान निधि आदि उपलब्धियों गिनाते हुए कांग्रेस सरकार पर  तंज कसते हुए कहा कि उनके शासन मे आने वाला विकास का पैसा बिचौलिए हडप कर जाते थे मात्र कुछ ही जनता तक पहुंचता था ।लेकिन मेरी सरकार मे पैसा सीधे जनता के खाते मे पहुंच रहा है वहीं सपा सरकार पर निशाना साधते हुए माफियाओं की सरकार बताया जिसका आज मेरी सरकार मे सफाया हो चुका है ।

बीते दस वर्ष की मोदी सरकार की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर हमारे देश में कोई पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देने लगता है। मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने जय श्रीराम व भारत माता का जयघोष कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लगभग 30 मिनट के संबोधन में कहा कि 2019 में अमेठी की जनता ने क्रांतिकारी निर्णय लिया था। जिसकी गूंज लखनऊ ही नहीं बल्कि दिल्ली तक सुनाई दी थी।

अमेठी से कमल खिलाकर भारत के विकास के सभी सारथी बने। सही निर्णय का परिणाम भी अच्छा होता है। गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सांसद स्मृति इरानी पांच वर्ष में जितनी बार अमेठी आई। इतना तो अमेठी में वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस की चार पीढ़ियां भी नहीं आई थी।कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेसियों में औरंगजेब की आत्मा आ गई है। जो जजिया कर लगाने की बात कह रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने भी जन सभा को संबोधित किया। I इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी ,पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, राकेश विक्रम सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह, डॉक्टर प्रज्ञा बाजपेई,मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह समेत तमाम लोग शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने किया I

The post पेशेवर गुंडों व माफियाओं का इलाज हमारी सरकार कर रही है -योगी appeared first on Lok Dastak.

अमेठी वासियों के जज़्बातो से स्मृति ने किया खिलवाड़ – प्रियंका गांधी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को तिलोई विधानसभा के शाह मऊ,मोहनगंज, रस्तामऊ , राजाफत्तेपुर एवं इन्हौना ,चिटहुला,मुसाफिर खाना आदि नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में वोट मांगे।इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार एवं सांसद स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला।

नुक्कड़ सभाओ में मौजूद कांग्रेस एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।लोगो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद सिर्फ नाम की सांसद हैं।स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में  भाजपा की सरकार ने झूठी एवं नकारात्मक राजनीति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने युवाओं को रोजगार एवं 15 लाख दिलाने का झूठा स्वपन दिखाया था। उन्होंने कहा कि आज लाखो युवा बेरोजगार घूम रहे हैं इसका मोदी के पास कोई जवाब नही है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों से जांच के नाम पर चंदा लिया।अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, महिलाएं और किसान महंगाई के कारण परेशान हैं।

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या को दूर नहीं किया गया। भाजपा नेताओं की इतनी हिम्मत नहीं है कि वे जनता के मुद्दों पर बात कर सकें या अपने काम गिना सकें। क्योंकि दस साल में इन्होंने कुछ किया ही नहीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी दुनिया में मस्त हैं। वह जनता से कट गए हैं। वह वाराणसी से सांसद हैं, लेकिन वहां किसी के घर कभी नहीं गए। तो वे जनता के दुख को क्या समझेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता ने एक राजनीतिक सभ्यता स्थापित की। अमेठी ने मेरे माता-पिता को जिताया, क्योंकि उन्होंने जनता के लिए श्रद्धा के साथ काम किया। अमेठी में बड़े से बड़ा नेता जनता के प्रति जवाबदेह बना। राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री रहते हुए भी पैदल गांव-गांव घूमते थे। वे समस्याओं को समझते थे और डांट भी सुनते थे। ये इस देश की पुरानी परंपरा थी।  लेकिन आज जो नेता हैं, उनकी कोई जवाबदेही नहीं है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज अमेठी में हरियाली है, लेकिन पहले यहां की जमीन में उपज नहीं थी। ऐसे में राजीव गांधी जी ने सबसे पहले ऊसर सुधार और सिंचाई योजना शुरू की। फिर बड़े उद्योग और बीएचईएल,एचएएल जैसे संस्थान अमेठी में लाए। जब कोई नीति, नीयत और निष्ठा से काम करता है तो विकास होता ही है।

अमेठी की मौजूदा भाजपा सांसद का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कभी सोचा आपने स्मृति ईरानी यहां क्यों आईं, कभी सोचा, राजीव गांधी इसलिए आय कि उनके भाई यहां से सांसद थे, राजीव गांधी ने काम किया उसके बाद मेरी मां सोनिया गांधी आईं बचे काम पूरे करने, उसके बाद मेरे भाई आए कि चलो यहां की जनता से रिश्ता है आगे के काम करेंगे, लेकिन स्मृति ईरानी क्यों आईं क्या कोई काम करने नही वो तो सिर्फ़ राहुल गांधी को चुनाव हराने आईं,वह झूठ फैलाती हैं। उसके बाद कोई दिखाई नहीं देता।

भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा विधायकों को घूस देकर, डरा धमकाकर खरीद रही है और सरकार गिरा रही है। आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार की योजना इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आए। उन्होंने देश की संपत्ति अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को दे दी।

बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। केंद्र सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। पहले युवा सेना में जाने के लिए परिश्रम करते थे। मगर नरेंद्र मोदी अग्निवीर योजना ले आए। इस योजना में युवा चार साल बाद बेरोजगार हो जाएंगे। शहीद होने वाले युवाओं को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा, ना ही युवाओं को पेंशन की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बन रही हैं।

अमेठी सांसद ने झूठा वादा कर जनता को छला – प्रियंका गांधी

नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों को 13  रुपए किलो चीनी देने का वादा किया था। स्मृति का झूठा एवं चुनावी वादा  पूरा नहीं पूरा हुआ बल्कि भाजपा और स्मृति ईरानी ने  राजीव गांधी एवं राहुल गांधी के समय चालू की गई योजनाओं को बंद कराने का काम किया I

प्रियंका ने गिनाये कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादे

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रुपए एवं  युवाओं को पहली नौकरी का अधिकार देंगे। कांग्रेस सरकार आने पर 30 लाख खाली पड़े पदों को भरने एवं किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर न्यूनतम दिहाड़ी  मजदूरी 400 रुपए करने के साथ पेपर लीक करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल , जगदीशपुर विधानसभा प्रत्याशी विजय पासी, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, लालता यादव , वैभव मिश्रा,सुनीता सिंह , चंद्र मोहन तिवारी ,विकास  यादव,तनवीर अहमद पूर्व ब्लॉक प्रमुख, वकार अहमद,अशोक सैनी,गोपीचंद्र बाजपेई , परमानंद मिश्रा समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

जैसा हूं जीतने के बाद भी ऐसा ही रहूंगा

नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने कहा कि 40 सालो से गांधी परिवार एवं अपनो के बीच हूं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के साथ कार्य किया है। अबकी बार मुझे जिताकर सेवा का अवसर दो। चुनाव जीतने के बाद भी मेरा स्वभाव नहीं बदलेगा।

बिना चारा पानी गौशालयो में  तड़प रहे जानवर

प्रियंका गांधी ने कहा कि गौशालयों में जानवर बिना छत वाले आश्रय स्थलो में  बिना चारा पानी के तड़प कर मर रहे हैं। सरकार आने पर इन छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गौशालयों को स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से स्वालंबी किया जाएगा।

The post अमेठी वासियों के जज़्बातो से स्मृति ने किया खिलवाड़ – प्रियंका गांधी appeared first on Lok Dastak.

POLITICAL NEWS : ये मोदी की गारंटी है _____ हर गारंटी पूरी होने की गारंटी – नन्दगोपाल नन्दी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

भाजपा का संकल्प पत्र की घोषणा के संबंध में उत्तर प्रदेश  सरकार  के कैबिनेट मन्त्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा सोमवार को जिले के केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में प्रेस वार्ता आयोजित की गई । प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ एक दल नहीं बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का प्रतीक है।

श्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान के शिल्पी बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर 18 वीं लोकसभा के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। यह संकल्प पत्र नए भारत का,श्रेष्ठ भारत का,आत्मनिर्भर और विकसित भारत का ब्लू प्रिंट है।

यह संकल्प पत्र देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का,अंत्योदय से सर्वोदय का एवं ग्लोबल भारत बनाने की मोदी गारंटी देता है। श्री नंदी ने कहा हर भारतवासी मोदी के विजन को अपना मिशन मानकर योगदान देगा।

यह पहला आम चुनाव है जिसमे लोग चार जून को आने वाले परिणाम के प्रति आश्वस्त है। आगे कहा देश के विभिन्न सेक्टरों और प्रत्येक तबके को यह संकल्प पत्र स्पर्श करता है। 80 करोड़ लोगो को अगले पांच वर्ष मुफ्त राशन तथा 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत की सुविधा के साथ इसका दायरा बढ़ाने की गारंटी देता है।

जिसके सभी वर्गो के 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो को आयुष्मान योजना का लाभ सुनिश्चित कराना है। इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने, समान नागरिक संहिता लागू करने, अदालती कार्यवाही में तेजी लाने के साथ ही वन नेशन – वन इलेक्शन की प्रतिबद्धता भी संकल्प पत्र में दोहराई गई है।

उन्होंने कहा पीएम सूर्य योजना के तहत हर गरीब परिवार का बिजली बिल शून्य करने के साथ ही उनकी कमाई बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया है। मोदी ने विगत दस साल में जो परिवर्तन करके दिखाया है उसी नए भारत का हम दर्शन कर रहे हैं जिसमे विरासत पर गर्व और अपनी संस्कृति पर स्वाभिमान का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

श्री नन्दी ने कहा कि गांव,गरीब,किसान एवम नौजवान पर फोकस करते हुए योजनाओं को जमीन पर उतारने का जो काम हुआ है, वो मोदी की गारंटी का आधार है। योजनाओं का शत – प्रतिशत लाभ हर तबके को मिलते हुए देश ने पहली बार देखा है।उन्होंने संकल्प पत्र के सभी बिंदुओं पर मीडिया से चर्चा की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, पूर्व जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव ,जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रमौलि सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The post POLITICAL NEWS : ये मोदी की गारंटी है _____ हर गारंटी पूरी होने की गारंटी – नन्दगोपाल नन्दी appeared first on Lok Dastak.

POLITICAL NEWS : काशी और अयोध्या के बाद बृज भूमि पर फोकस -मुख्यमंत्री
REPORT BY DR GOPAL CHATURVEDI

MATHURA NEWS।

लोक सभा चुनाव के द्वितीय चरण में होने वाले नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के प्रचार में जनसभा को संबोधित करने आये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी अयोध्या के बाद अब सरकार का पूरा फोकस मथुरा पर है। सरकार मथुरा के सर्वांगीण विकास के लिए भरपूर रूपया देने को तैयार है। अयोध्या, काशी से पहले मथुरा में चुनाव होना है।

इस बार मथुरा की जनता को बीते दो चुनाव के जिताये हुए मतों से अधिक वोट देकर हेमामालिनी को रिकार्ड मतो से जिताकर लोकसभा में भेजना है। गुरूवार को महानगर के सेठ बीएन पौद्दार स्कूल में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 25 मिनट के भाषण में सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी को कोसा तो सपा बसपा का केवल दो बार नाम लिया।

उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व में अपना-अपना भाग्य आजमाने के लिए हर पार्टी का प्रत्याशी आपके समक्ष आयेगा, सबसे विचित्र बात है कि भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के सामने विपक्षी पार्टियों को ढूंढे पर भी प्रत्याशी नही मिल रहे। कांग्रेस के नेता अपना आपा खोकर मातृ शाक्ति का अपमान करने पर आमादा है।

नारी शक्ति का अपमान देश की आधी आबादी का अपमान है, पूरा देश अब इनको ऐसा सबक सिखायेगा कि ये लोग राजनीति के लायक भी नही रह पायेंगे। लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है परन्तु अनावश्यक रूप से मातृशक्ति का अपमान किसी को भी स्वीकार्य नही होगा। विचारों में असहमति न्यायसंगत मानी जा सकती है। किसी जाति, राष्ट्रीयता कला का अपमान नही कर सकते।

उन्होंने कहा 16 कलाओं के अवतार लेने वाले कन्हैया की इस सुन्दर जन्मभूमि की कला को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में हेमामालिनी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। मैं कुछ दिन पहले भी मथुरा आया था, चारों ओर से एक ही आवाज आ रही थी मोदी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए इस बार एक एक वोट कमल को देना है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा 60 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस ने अयोध्या, बनारस, मथुरा-वृन्दावन के लिए क्या किया वो सब जानते है, मोदी जी ने 10 साल में ही अयोध्या, काशी की काया पलट कर दी, उनके तीसरे कार्यकाल में मथुरा अभूतपूर्व विकास होना निश्चित है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। यमुना शुद्धिकरण नमामि गंगे योजना में कराया जायेगा। केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की अबकी बार यूपी में 80 की 80 सीट बीजेपी जीतेगी।

जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास है – हेमामालिनी

जनसभा में पार्टी प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा की जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास है। 400 पार का नारा जनता ने दिया है। जनता ही उसको सफल बनाएंगी विपक्ष गुमराह व झूठ के एजेंडे की राजनीति कर रहा है। ब्रजवासियो के साथ भारत की जनता ने मोदी को तीसरी बार चुनने का मन बना लिया है। भाजपा सर्व समाज के लिए कार्य कर रहीं है।

जनसभा का संचालन महामंत्री महिपाल सिंह ने किया, अंत में आभार व्यक्त अध्यक्ष निर्भय पांडे द्वारा किया गया।वहीं सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया सांसद हेमा मालिनी ने नामांकन के आखिरी दिन अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया है।

इस अवसर मंच पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चौधरी लक्ष्मीनारायण राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह लोकसभा चुनाव प्रभारी अशोक कटारिया विधायक पूरन प्रकाश ठा0 मेघ श्याम सिंह राजेश चौधरी लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया देवेंद्र शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी महापौर विनोद अग्रवाल मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी पार्षद विजय शर्मा सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा भगत सिंह जादौन नितिन चतुर्वेदी अजय परखम सत्यपाल सिंह अमन ठाकुर को राजू यादव मुकेश आर्य बंधु आदि मौजूद थे

The post POLITICAL NEWS : काशी और अयोध्या के बाद बृज भूमि पर फोकस -मुख्यमंत्री appeared first on Lok Dastak.

देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी
PRESENTED BY NEERAJ SINGH (EDITOR)

NEW DELHI।

चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार का बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की । देशभर में लागू CAA हुआ । केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर दी।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 यानी सीएए के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके साथ ही सीएए कानून देशभर में लागू हो गया है। CAA को नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

CAA को लेकर एक पोर्टल तैयार हुआ है जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आये विस्थापितों को आवेदन करना होगा । जांच के बाद उन्हें नागरिकता दे दी जाएगी ।नोटिफिकेशन के साथ ही पूरे देश में CAA का कानून लागू हो गया है ।CAA के तहत गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगी ।

तीन देशों के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगी । अफगानिस्तान, पाकिस्तान बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकती है।

CAA के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है. केंद्र सरकार ने CAA से संबंधित एक वेब पोर्टल तैयार किया है।

तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले वहां के अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी।

अधिसूचना जारी होते ही उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी

सीएए Citizenship Amendment Act के आज से देशभर में लागू होने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने शांति व्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया है। केंद्र की तरह यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने यूपी में कानून व्यवस्था से जुड़े जिलों शहरों के छोटे बड़े सभी फ़ील्ड अफसरों को स्थानीय भ्रमणशील रहने के निर्देश दिया है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग, सीसी टीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश भी जारी किया है।वहीं सोशल मीडिया में भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। राज्य के संवेदनशील मेरठ कानपुर मुरादाबाद गोरखपुर बनारस और राजधानी लखनऊ के पुराने शहर अमीनाबाद चौक छेत्र में पुलिस गश्ती तेज होने की बात कही गयी है।

तीन देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

CAA के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है. केंद्र सरकार ने सीएए से संबंधित एक वेब पोर्टल तैयार किया है. तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले वहां के अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी।

CAA नोटिफिकेशन पर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

CAA नोटिफिकेशन पर मौलाना खालिद रशीद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा किसी की नागरिकता नहीं जाएगी । बिना नोटिफिकेशन पढ़े कुछ भी बोलना गलत है।

CAA नोटिफिकेशन पर सीएम केजरीवाल का ट्वीट कर लिखा है चुनाव के पहले मोदी सरकार CAA लेकर आई है। ‘ऐसे वक्त जब गरीब, मध्यम वर्ग महंगाई से कराह रहा’। युवा रोजगार के लिए ठोकरें खा रहे है। समाधान के बजाय ये लोग CAA लाए हैं।

तीन देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलेगी। क्यों ये पड़ोसी देशों के लोगों को भारत में लाना चाहते हैं’,अपना वोट बैंक बनाने के लिए । पड़ोसी राज्यों से आने वालों को रोजगार कौन देगा? 10 साल में 11 लाख लोगों ने देश छोड़ा ।पूरा देश CAA का विरोध करता है ।

पहले हमारे बच्चों को नौकरी दो, घर दो ।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है, जब देश के नागरिक रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता कानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है।

भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गये। चाहे कुछ हो जाए कल ‘इलेक्टोरल बांड’ का हिसाब तो देना ही पड़ेगा और फिर ‘केयर फंड’ का भी।

The post देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी appeared first on Lok Dastak.

भए प्रगट कृपाला___ :- श्री रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई पूर्ण
PRESENTED BY NEERAJ SINGH (EDITOR)

AYODHYA NEWS I

दशकों से बहु प्रतीक्षित घड़ी आ गई जब भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापना के बाद सोमवार को पूरे विधि-विधान एवं अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई है।अयोध्या में प्रभु श्रीराम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हो चुका है। कार्यक्रम में देश विदेश के करीब आठ हजार अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए चौदह जोड़े यजमान बने। एक दिन बाद यानी 23 जनवरी से मंदिर को आमजनके लिए खोल दिया जाएगा । बता दें कि मैसूर के फेमस मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की ऐतिहासिक प्रतिमा बनाई है. नई 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था।

तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। आभूषण और वस्त्रों से सुसज्जित रामलला के चेहरे पर भक्तों का मन मोह लेने वाली मुस्कान दिखाई दे रही है। कानों में कुंडल तो पैरों में कड़े पहने हुए हैं। मूर्ति के नीचे आभामंडल में चारों भाइयों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की छोटी-छोटी मूर्तियों की पूजा की गई है।

मंदिर में प्रतिष्ठित राम लला के मूर्ति की विशेषताएं

मूर्ति की विशेषताएं देखें तो इसमें कई तरह की खूबियां हैं। मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम है। इसकी कुल ऊंचाई 4.24 फीट, जबकि चौड़ाई तीन फीट है। कमल दल पर खड़ी मुद्रा में मूर्ति, हाथ में तीर और धनुष है। कृष्ण शैली में मूर्ति बनाई गई है। मूर्ति श्याम शिला से बनाई गई है, जिसकी आयु हजारों साल होती है। मूर्ति को जल से कोई नुकसान नहीं होगा। चंदन, रोली आदि लगाने से भी मूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

रामलला के चारों ओर आभामंडल है। मूर्ति के ऊपर स्वास्तिक, ॐ, चक्र, गदा, सूर्य भगवान विराजमान हैं। श्रीराम की भुजाएं घुटनों तक लंबी हैं। मस्तक सुंदर, आंखें बड़ी और ललाट भव्य है। भगवान राम का दाहिना हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में है। मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार दिखाई दे रहे हैं। मूर्ति नीचे एक ओर भगवान राम के अनन्य भक्त हनुमान जी तो दूसरी ओर गरुड़ जी को उकेरा गया है।

मूर्ति में पांच साल के बच्चे की बाल सुलभ कोमलता झलक रही है। मूर्ति को मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि जिस मूर्ति का चयन हुआ उसमें बालत्व, देवत्व और एक राजकुमार तीनों की छवि दिखाई दे रही है। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं और हाथों में धनुष बाण धारण किए हुए हैं।

रामलला ने सोने का कवच कुंडल, करधन माला धारण की हुई है। रत्न जड़ित मुकुट का वजन करीब पांच किलो बताया जा रहा है। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।

रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं।

कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है।

The post भए प्रगट कृपाला___ :-  श्री रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई पूर्ण appeared first on Lok Dastak.

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र:हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा करें घोषित
LOK BEURO OFFICE

NEW DELHI NEWS।

देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के चलते आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी बढ़ेरा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है I श्रीमती गांधी ने पत्र में लिखा है

हिमाचल देवभूमि होने के साथ-साथ सच्चे, सरल और मेहनती लोगों का प्रदेश है। हिमाचल की स्त्रियाँ, किसान, कर्मचारी, कारोबारी और युवा बहुत परिश्रमी और स्वाभिमानी हैं। आज की तारीख में वही लोग अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहे हैं। राज्य में आई बाढ़ और भूस्खलन से भीषण विनाश हुआ है।

पिछले दिनों मैं शिमला, कुल्लू, मनाली और मंडी में आपदा पीड़ितों से मिली। हर तरफ हुई तबाही देखकर बहुत दुःख हुआ। अब तक इस आपदा में 428 लोगों ने जान गँवाई है। कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने सभी परिजन इस आपदा में खो दिए। मृतकों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जो अपनी माताओं के साथ सावन के अंतिम सोमवार को सुबह-सुबह शिव मंदिर में पूजा करने गए थे।

राज्य में 16,000 से ज्यादा पशु-पक्षी मारे गये हैं जिनमें 10,000 से अधिक पोल्ट्री बर्ड और 6,000 से अधिक गाय, भैंसे व अन्य पालतू जानवर हैं। 13,000 से ज्यादा घर और मकान पूरी तरह या आंशिक रूप क्षतिग्रस्त हुए हैं। शिमला से परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग और कुल्लू-मनाली-लेह राजमार्ग के बड़े-बड़े हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। राज्य की अनेक सड़कें पूर्णतः या अंशतः टूट चुकी हैं। प्रदेश को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है।

इस तबाही से निपटने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है। मैंने हिमाचल की जनता को राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संकट का सामना करते हुए देखा। कहीं कोई सड़क की मरम्मत के लिए श्रमदान में जुटा है तो कहीं आपदा प्रभावित लोग, स्कूली बच्चे, किसान आपस में चंदा जुटाकर राहत कार्यक्रमों में मदद कर रहे हैं। एकजुटता की इस भावना से मैं बहुत प्रभावित हुई। इसी भावना के साथ मैं आपको यह पत्र लिख रही हूँ।

इस त्रासदी में, जब हिमाचल की जनता मदद की उम्मीद में चारों ओर देख रही है, उसी समय केंद्र सरकार द्वारा विदेशी सेब पर आयात ड्यूटी घटाने से हिमाचल के सेब किसानों और बागबानों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ेगी। मेरी समझ में, इस मुश्किल वक्त में किसानों को ऐसी चोट नहीं देनी चाहिए बल्कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल के किसानों को किसी भी तरह की आर्थिक मदद मिल पाये तो उन्हें सहूलियत मिलेगी।

मैं आपसे अपील करती हूँ कि इस आपदा को 2013 की केदारनाथ त्रासदी की तरह राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाये और पीड़ितों व राज्य को आर्थिक मदद पहुँचाई जाये ताकि हिमाचल के भाई-बहनों को राहत मिले और राज्य का समुचित ढंग से पुनर्निर्माण किया जा सके।

आज पूरा देश आगे बढ़कर हिमाचल के साथ खड़ा हो रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप हिमाचल की जनता के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए मदद के उचित कदम उठाएँगे।

The post प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र:हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा करें घोषित appeared first on Lok Dastak.

वीर साहिबजादों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है-मोदी
नई दिल्ली I

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश पहला ‘वीर बाल दिवस’ मना रहा है। जिस दिन को, जिस बलिदान को हम पीढ़ियों से याद करते आए हैं I #VeerBaalDiwas आज एक राष्ट्र के रूप में उसे एकजुट नमन करने के लिए एक नई शुरुआत हुई है। शहीदी सप्ताह और ये वीर बाल दिवस, हमारी सिख परंपरा के लिए भावों से भरा जरूर है लेकिन इससे आकाश जैसी अन्नत प्रेरणाएं भी जुड़ी हैं।

वीर बाल दिवस’ हमें याद दिलाएगा है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती। ‘वीर बाल दिवस’ हमें याद दिलाएगा है कि दस गुरुओं का योगदान क्या है, देश के स्वाभिमान के लिए सिख परंपरा का बलिदान क्या है!‘वीर बाल दिवस’ हमें बताएगा कि- भारत क्या है, भारत की पहचान क्या है! हर साल वीर बाल दिवस का ये पुण्य अवसर हमें अपने अतीत को पहचानने और आने वाले भविष्य का निर्माण करने की प्रेरणा देगा I ।http://@narendramodi  भारत की युवा पीढ़ी का सामर्थ्य क्या है, भारत की युवा पीढ़ी ने कैसे अतीत में देश की रक्षा की है, मानवता के कितने घोर-प्रघोर अंधकारों से हमारी युवा पीढ़ी ने भारत को बाहर निकाला है, वीर बाल दिवस’ आने वाले दशकों और सदियों के लिए ये उद्घोष करेगा।  मैं आज इस अवसर पर वीर साहिबजादों के चरणों में नमन करते हुए उन्हें कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

इसे मैं अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उसे आज 26 दिसंबर के दिन को वीर बाल दिवस के तौर पर घोषित करने का मौका मिला। मैं पिता दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी, और सभी गुरुओं के चरणों में भी भक्तिभाव से प्रणाम करता हूँ। मैं मातृशक्ति की प्रतीक माता गुजरी के चरणों में भी अपना शीश झुकाता हूं।

विश्व का हजारो वर्षों का इतिहास क्रूरता के एक से एक खौफनाक अध्यायों से भरा है। #EkBharatShresthaBharat इतिहास से लेकर किंवदंतियों तक, हर क्रूर चेहरे के सामने महानायकों और महानायिकाओं के भी एक से एक महान चरित्र रहे हैं। लेकिन ये भी सच है कि, चमकौर और सरहिंद के युद्ध में जो कुछ हुआ, वो ‘भूतो न भविष्यति’ था।

ये अतीत हजारों वर्ष पुराना नहीं है कि समय के पहियों ने उसकी रेखाओं को धुंधला कर दिया हो। ये सब कुछ इसी देश की मिट्टी पर केवल तीन सदी पहले हुआ। एक ओर धार्मिक कट्टरता और उस कट्टरता में अंधी इतनी बड़ी मुगल सल्तनत, दूसरी ओर, ज्ञान और तपस्या में तपे हुये हमारे गुरु, भारत के प्राचीन मानवीय मूल्यों को जीने वाली परंपरा ! एक ओर आतंक की पराकाष्ठा, तो दूसरी ओर आध्यात्म का शीर्ष ! एक ओर मजहबी उन्माद, तो दूसरी ओर सबमें ईश्वर देखने वाली उदारता! और इस सबके बीच, एक ओर लाखों की फौज, और दूसरी ओर अकेले होकर भी निडर खड़े गुरु के वीर साहिबजादे! ये वीर साहिबजादे किसी धमकी से डरे नहीं, किसी के सामने झुके नहीं।

जोरावर सिंह साहब और फतेह सिंह साहब, दोनों को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया। एक ओर नृशंसता ने अपनी सभी सीमाएं तोड़ दीं, तो दूसरी ओर धैर्य, शौर्य, पराक्रम के भी सभी प्रतिमान टूट गए। साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह ने भी बहादुरी की वो मिसाल कायम की, जो सदियों को प्रेरणा दे रही है। प्रधानमंत्री ने वीर बाल दिवस के मौके पर दिल्ली में लगभग तीन हजार बच्चों के मार्च-पास्ट को झंडी दिखाकर रवाना किया I #PIB

The post वीर साहिबजादों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है-मोदी appeared first on Lok Dastak.