Murder Archives - Lok Dastak

Blind Murder Revealed “पत्नी की हत्या में छुपा था अंधे कत्ल का राज, पति निकला खूनी !”
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

इलायची हत्याकांड में पकड़े गए अभियुक्त द्वारा बार-बार बयान बदलने से परेशान पुलिस आखिर कुबूल कराने में कामयाब हो गई और पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। उसे आलाकत्ल ब्लेड के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पांच दिनों से चल रहे महिला की हत्या मामले की गुत्थी पुलिस सुलझाने में कामयाब रही।

जनपद के थाना जामो क्षेत्र में हुई एक महिला की रहस्यमयी हत्या ने पुलिस के होश उड़ा दिए थे। सुराग का एक भी सिरा नहीं था, कोई चश्मदीद नहीं, और न ही कोई प्रत्यक्ष कारण। मामला पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर का था। लेकिन जामो पुलिस की सतर्कता और सूक्ष्म छानबीन के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको चौंका दिया।

जिस पर सबसे कम शक था, वही निकला खूनी। पति ने ही ब्लेड से गला रेत कर पत्नी की हत्या कर दी और फिर मासूम बनकर पुलिस के सामने खड़ा रहा। अब आरोपी सलाखों के पीछे है और पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल (ब्लेड) भी बरामद कर लिया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

जिले थाना जामो अन्तर्गत ग्राम फत्ते का पुरवा मजरे पूरब गौरा में  में 01 अगस्त को एक महिला का शव मिलने की सूचना थाना जामो पर प्राप्त हुई थी । थाना जामो पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया व मृतका की पहचान इलाइची देवी उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी दादू मंगता निवासी फत्ते का पुरवा मजरे पूरब गौरा थाना जामो जनपद अमेठी के रूप में हुई थी । फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया था ।

मृतका के पति दादू मंगता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जामो पर मु0अ0सं0 170/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये थे ।

साक्ष्य संकलन में हुई तथ्यों की जानकारी

मृतका के पति द्वारा दिये गये बयानो में उलझी थाना जामो पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के दौरान मृतका के शव के पास से बरामद ब्लेड के रैपर (KLEEN SHAVE PREMIUM STAINLESS) के संबन्ध में आसपास के लोगों व दुकानदारों से पूछताछ की जा रही थी । पूछताछ के दौरान गौरा चौराहे के दुकानदार सुशील कुमार द्वारा बताया गया कि इस कंपनी का ब्लेड मैं पिछले हफ्ते से बेच रहा हूं ।

बीते 31जुलाई की शाम को दादू मंगता निवासी फत्ते का पुरवा मजरे पूरब गौरा मेरी दुकान पर आया था जो पान, सुपारी, राजश्री(गुटखा) के साथ ब्लेड भी खरीद कर ले गया था । दादू मंगता ज्यादातर मेरी दुकान से सामान ले जाता है इसलिये मैं उसे अच्छी तरह से जानता पहचानता हूं । पूछताछ के क्रम में बगल के डेरे में रहने वाले धर्मेन्द्र मंगता ने बताया कि घटना की रात मैं शौंच के लिए बाहर गया था तभी देखा कि दादू की पत्नी आगे-आगे जा रही थी जिसके पीछे-पीछे दादू मंगता रोकने व मनाने का प्रयास कर रहा था ।

कुछ देर बाद दादू जब वापस लौटा तो अकेले ही था उसकी पत्नी उसके साथ में नहीं थी । मृतका के पति दादू द्वारा पुलिस को बताया गया था कि वह शाम 05 बजे वारिसगंज बाजार गई थी किन्तु वापस नहीं आयी जब कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं आसपास के लोगों द्वारा दिये गये बयानों से यह स्पष्ट हो गया कि मृतका बाजार गई ही नहीं थी, उस शाम उसने कबाड़ बेचा और उसके पैसे लेकर अपने घर आ गई थी । मृतका के पति द्वारा दिये गये बयान विरोधाभाषी एवं असत्य पाये गये ।

आखिरकार घटना के सम्बन्ध में मृतका के पति ने किया कुबूल

जांच के क्रम में प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर मृतका के पति दादू मंगता उर्फ काने पुत्र विफई मंगता निवासी ग्राम फत्ते का पुरवा मजरे पूरब गौरा थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 55 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दादू ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बाहर से लेकर आया था जिससे बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात में मीट धुलने व बनाने के लिये मेरा झगड़ा हो गया था जिससे नाराज होकर वह डेरे से निकल कर जाने लगी थी ।

जिसको मनाने के लिए मैं उसके पीछे-पीछे जाने लगा । कुछ दूर जाने के बाद मैं उसका हाथ पकड़कर वापस डेरे में चलने के लिये जिद करने लगा तो वह मुझे गाली देने लगी । इससे पहले भी वह मुझसे अक्सर विवाद करती रहती थी व मेरी इज्जत नहीं करती थी और न ही मेरा कहना मानती थी । मेरे मना करने के बावजूद भी डेरे से बाहर निकल जाती थी ।

जब वह मेरा हाथ छुड़ाकर जाने लगी तो मुझे लगा कि वह मुझे छोड़कर जाना चाहती है यह बात उसे अच्छी नहीं लगी तब उसने सोचा कि क्यों न इसे समाप्त कर दूं । तभी वह उसे गिराकर उसके सीने पर अपना घुटना रख दिया जिससे वह बेहोश हो गई उसके बाद उसने अपनी जेब में रखी ब्लेड को उसके गले पर चला कर गला काट दिया था तथा उसके सीने को घुटने से दबाये रखा था जिससे वह थोड़ी देर बाद हिलना डुलना बंद हो गई तब उसे विश्वास हो गया कि वह मर गई है ।

कोई उस पर शक न करे इसलिये उसने मृतका के कपड़े इधर-उधर सरका दिया था तथा घटनास्थल से कुछ दूरी पर ब्लेड को छिपाकर रख दिया था और चुप चाप डेरे में चला गया था । अभियुक्त द्वारा किसी को भी अपनी पत्नी के गायब होने की सूचना नहीं दी गई थी, सुबह के समय भी जब आसपास के लोगों द्वारा शव को देखा गया तब भी पति द्वारा पुलिस को सूचना न देकर शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही जाने लगी ।

आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी । अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद ब्लेड घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जामो पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 170/25 धारा 103(1) बीएनएस थाना जामो जनपद अमेठी ।

घटना अनावरण में शामिल पुलिस टीम

1. विनोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक जामो जनपद अमेठी ।

2.उ0नि0 दिवाकर थाना जामो जनपद अमेठी ।

3.हे0का0 जितेन्द्र यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।

4.हे0का0 अजय सोनकर थाना जामो जनपद अमेठी ।

5.का0 अतुल यादव थाना जामो जनपद अमेठी ।

6.का0 अरुण कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।

The post Blind Murder Revealed  “पत्नी की हत्या में छुपा था अंधे कत्ल का राज, पति निकला खूनी !” appeared first on Lok Dastak.

CRIME NEWS : पिता का बेटे को डांटना पड़ा मंहगा, चुकानी पड़ी जान की कीमत
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

कभी-कभी मामूली से बात का कीमत भारी चुकानी पड़ती है कुछ ऐसा ही एक पिता को अपने बेटे को डांटना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान की कीमत चुकानी पड़ी इतना ही नहीं पिता पुत्र के रिश्ते को भी कलंकित होना पड़ा I

जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में कुछ ऐसी ही घटना हुई I रविवार रात मामूली विवाद के बाद बेटे ने पिता पर ईट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

घटना का विवरण

पूरा मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के महोना पश्चिम गांव का है। जहां देर रात गांव के रहने वाले 70 वर्षीय रामनाथ का किसी बात को लेकर बेटे मनोज कुमार से विवाद हो गया। जिसके बाद पिता ने मनोज को डांट दिया। पिता के डांटते ही आवेश में आए बेटे मनोज कुमार ने ईंट से पिता के सीने पर हमला कर दिया। जिससे रामनाथ की मौत हो गयी।

वहीं आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। बेटे के हमले में राम नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी बाजार शुकुल लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।

मृतक के बड़े पुत्र ने दी तहरीर

पिता के मौत की सूचना मिलते ही मृतक का बड़ा बेटा राज भवन घर पहुंचा। मामले की तहरीर थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पूरे मामले पर थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि बेटे ने पिता की ईट से हमलाकर हत्या कर दिया। परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है I

The post CRIME NEWS  : पिता का बेटे को डांटना पड़ा मंहगा, चुकानी पड़ी जान की कीमत appeared first on Lok Dastak.

MURDER OF FORMER CHIEF : चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की पीट- पीटकर हत्या, फैली सनसनी
REPORT BY MADHAV BAJPAYEE

AMETHI NEWS I

अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान शिवनारायण सिंह को चुनावी रंजिश में दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में शिवनरायण को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में जनपद के कई थानों की पुलिस बल पीएससी को तैनात कर दिया गया है। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ मौके पर पहुंचकर हत्याआरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की निर्देश दिए।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे के करीब पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शिवनारायण सिंह किसी काम से बाइक पर सवार होकर देवगिरी गांव की तरफ जा रहे थे।

रास्ते में राजकुमार सिंह के दूध डेयरी के निकट पहले से घात लगाए बाइक सवार पांच लोगों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते बाइक सवार दबंग लाठी व डंडों से हमला कर दिया।

दबंगों की पिटाई से शिवनरायण के सिर पर गंभीर चोट आई। वह जमीन पर गिर पड़े। दबंगो की इस मारपीट से शिवनारायण मरणासन्न हो गए।। परिवारीजन आनन-फानन में घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।

जहां पूर्व प्रधान हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में तनाव को देखते हुए अमेठी जनपद के कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। ग्रामीणों की मानें तो पंचायत चुनाव में दोनों आमने-सामने चुनाव लड़े थे। तभी से दोनों पक्षों में दुश्मनी हो गई थी।

बोले थानाध्यक्ष नहीं मिली तहरीर

थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पीड़ित के परिजन लखनऊ में है उनके द्वारा अभी तहरीर नहीं मिली है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो बार रह चुका था प्रधान

शिवनारायण दो बार संसारपुर ग्राम सभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2010 से लेकर 2020 तक उन्होंने ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व किया । एक बार वो स्वयं दूसरी बार सीट बदलने पर अपने समर्थक राम सागर यादव को ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित कराए थीं।

क्षेत्र में वह काफी लोकप्रिय थे। उनकी ईमानदारी की चर्चाएं दिनभर लोग करते दिखे। ग्रामीण पूर्व प्रधान शिव नारायण सिंह की हत्या किए जाने से आक्रोशित है।

परिवार में पत्नी, दो बेटी व दो बेटे

मृतक शिव नारायण नरायण के दो बेटियां व दो बेटे हैं। पत्नी रमा सिंह की आंखों से अश्रु थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह बदहवास हो इधर-उधर देख रही थीं। गांव की महिलाएं उसे समझा रही थीं। बेटियों की चीत्कार से हर सख्स की आंखों से अश्रु निकल रहे ।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

54 वर्षीय शिवनारायण सिंह की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई मंडल उपाध्यक्ष शिव नायक सिंह सिंह बड़े भाई के हत्या से काफी दुखी है ।वे कहते है कि बड़े परिवार का सहारा थे।

उनकी मौत से पत्नी रमा सिंह के सिर से जहां पति का साया उठ गया है वहीं पुत्री रोशनी पूनम एवं पुत्र विजय अलेंद्र सिंह सहित चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

चुनाव के बाद हुई थी रंजिश

पूर्व प्रधान के भाई शिवनायक सिंह ने बताया कि लखनऊ ट्रामा सेंटर में भाई शिव नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया गया है। रंजिश में पीट-पीटकर उनकी हत्या की गई है।

चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के प्रतिनिधि बीच रंजिश चल रही थी। अक्सर विवाद होते थे। कई बार शिकायत भी की गई। प्रधान प्रतिनिधि व उनके समर्थकों के हौसले बुलंद थे।

कई थानों की बुलानी पड़ी फोर्स

इस संबंध में सीओ अतुल सिंह ने बताया कि घटना में कोई अप्रिय घटना व शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अमेठी जनपद जामो, अमेठी, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, मोहनगंज, कमरौली, भाले सुल्तान,,इन्हौना, महिला थाना, एक कंपनी पीएससी बल एंबुलेंस तैनात किया गया है।

एएसपी व सीओ भी पहुंचे

मौके पर एसपी हरेंद्र कुमार व मसाफिरखाना अतुल सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। दबिश दी जा रही है जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टतया यह मामला पंचायत चुनाव और जमीनी विवाद से जुड़ा है I

लेकिन मामले के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। मृतक के भाई शिव नायक सिंह संसारपुर के पूर्व प्रधान हैं और मौजूदा समय में यह सीट दलित कोटे में आरक्षित है।”बहरहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

The post MURDER OF FORMER CHIEF : चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की पीट- पीटकर हत्या, फैली सनसनी appeared first on Lok Dastak.

BREAKING NEWS : एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने घटना पर जताया दुःख
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बड़ी घटना होने की सूचना प्राप्त हो रही है, जिसमें घर में घुसकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है I परिवार का मुखिया शिक्षक पद पर कंपोजिट विद्यालय पन्हौना कार्यरत था I

मिल रही जानकारी के अनुसार आज देर शाम अज्ञात हथियार बंद  बदमाशों द्वारा घर में घुस कर शिक्षक सुनील कुमार (35) व उसकी पत्नी तथा दो छोटी छोटी बच्चियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है I शिक्षक रायबरेली के जिले का मूल निवासी था I

जिले के शिवरतनगंज थाना अंतर्गत अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान पर रहता था I घटना को अंजाम देने के बाद हथियार पर बदमाश भाग निकले सभी घायलों को लोगों द्वारा सीएससी लाया गया लेकिन तब तक चारों की मृत्यु हो चुकी थी I

घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलती ही जिले के एसपी अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे  उसके साथ ही कई थानों की फोर्स एवं पीएसी बल मौके पर तैनात कर दिया गया है I आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है I

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है I इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं जिले की पुलिस पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान लग रहे हैं I

पुलिस की माने तो विगत 18 अगस्त को सुनील कुमार ने रायबरेली में चंदन वर्मा के नाम एससी एसटी एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया था I पुलिस उस मुकदमे का इस घटना से संबद्ध होने के बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है I

घटना के संबंध में बोले एसपी अमेठी

पुलिस अधीक्षक अमेठी अनूप सिंह ने घटना के संबंध में बताया है कि थानाक्षेत्र शिवरतनगंज जनपद अमेठी अन्तर्गत अहोरवा भवानी में एक परिवार के 04 लोगों पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायर करने की सूचना पर पुलिस द्वारा परिवार के चारों व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों द्वारा चारों को मृत घोषित किया गया।

घटना के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा टीमों का गठन कर की जा रही I मृतक सुनील कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी सुदामापुर रायबरेली का निवासी है I अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है I

हत्यारों ने 6 साल,डेढ़ साल के बच्चों को भी मारा

मृतक टीचर जनपद रायबरेली के रहने वाले हैं। जिनका नाम सुनील कुमार पुत्र रामगोपाल उम्र 36 वर्ष है। उनके साथ सुनील कुमार की पत्नी पूनम उम्र 32 वर्ष, छ वर्षीय पुत्री सृष्टि  व समीक्षा उम्र 3 वर्ष की भी मृत्यु हो गई है। मामले की संगीनता को देखते हुए आईजी अयोध्या अमेठी मौके पर पहुंच गए है।

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुःख, कहा दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाई

आज जनपद अमेठी में हुई घटना घोर निंदनीय और अक्षम्य है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। दुःख की इस घड़ी में @UPGovt पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।

घटना स्थल पर पहुंचे एडीजी जोन, चार टीम गठित

घटना की सूचना मिलते ही एडीजी जोन एस बी सिरोडकर, मंडला आयुक्त गौरव दयाल,आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार,डीएम निशा अनंत , एसपी अनूप सिंह ,एएसपी हरेंद्र कुमार, बीएस ए संजय तिवारी  आदि अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता  से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

खुलासे के लिए चार टीमें गठित शिक्षक और उनके पूरे परिवार की हत्या का मामले में आईजी प्रवीण कुमार ने परिवार के करीबियों पर जताई हत्या की आशंका I आई जी ने कहा-घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है चार टीमें फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को संकलित किया है।

घर मे किसी फोर्सफुल इंट्री के निशान नही है।बहुत जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।बच्चो की हत्या का मतलब होता है कि आप किसी को पहचान रहे है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ।घटना में कुछ महत्त्वपूर्ण साक्ष्य मिले है।साक्ष्य संकलित कर घंटना का अनावरण किया जायेगा।

The post BREAKING NEWS :  एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या, सीएम योगी ने घटना पर जताया दुःख appeared first on Lok Dastak.

अतीक-अशरफ हत्या कांड की जांच करेंगे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति, तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित
लखनऊ।

प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद घटना की विस्तृत जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय की अध्यक्षता में गठित यह आयोग दो माह के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को देगा। आयोग में प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी को भी शामिल किया गया है।

सीएम योगी ने पूरी रात जागकर खुद की मामले की मॉनिटरिंग

मालूम हो कि हत्याकांड के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग शुरू कर दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरी रात जागकर कानून व्यवस्था की स्थिति की पल-पल की जानकारी लेते रहे। इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर गृह विभाग, डीजीपी और डीजी स्पेशल को तलब कर कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग की।, जिसके बाद उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गयी।इसके अलावा पुलिस ने विभिन्न जिलों में फ़ुट पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।यही वजह रही कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने नहीं पायी।

कमीशन ऑफ एन्क्वायरी एक्ट 1952 के तहत आयोग गठित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के बाद ही अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेश वासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें। सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे।

उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा कमीशन ऑफ़ एन्क्वायरी एक्ट 1952 के तहत घटना की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया जा चुका है, जो दो माह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगा। हमलावर पत्रकार बनकर आए थे उनके हाथ में माइक आईडी और कैमरा भी था।

स्वाभाविक तौर पर पत्रकारों की चेकिंग नहीं होती है। यह चुस्त कानून व्यवस्था का ही परिणाम है कि तीनों तत्काल पकड़े गए। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मौके पर तीनों को दबोच लिया था। घटना के दौरान मीडिया में लाइव चल रहा था। पुलिस अगर जवाबी फायरिंग करती तो बेगुनाह मीडिया कर्मी भी मारे जाते। इस वजह से पुलिस ने संयम बरता और सिर्फ हमलावरों को पकड़ने की कार्रवाई की।

अतीक़ पर 101 तो अशरफ़ पर 57 मुक़दमे थे दर्ज

अतीक और अशरफ का आपराधिक इतिहास बेहद क्रूर रहा है। अतीक के खिलाफ वर्ष 1979 से अब तक 101 मुकदमे दर्ज हुए जबकि अशरफ के खिलाफ 57 मुकदमे दर्ज थे। यही वजह है कि इनसे पीड़ितों और दुश्मनों की संख्या काफी थी।

इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि 2005 में राजू पाल की हत्या के बाद पुलिस जब राजू पाल की डेड बॉडी को लेकर जा रही थी तो उसने 56 किलोमीटर तक उसका पीछा किया था और मेडिकल कॉलेज में भी डेड बॉडी पर गोलियां चलाई थी।

साल 1979 में 17 साल की उम्र में अतीक अहमद पर कत्ल का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद तो उसने इतनी तेजी से अपराध की दुनिया में कदम बढ़ाए कि 1985 आते-आते वो प्रयागराज ही नहीं आसपास के जिलों में भी पैर पसारने लगा था। वैसे ही 1989 में चांद बाबा को मार डाला था।

2007 में जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे तब अतीक के भाई अशरफ ने मदरसे से 2 लड़कियों को उठा लिया था और रेप किया था। बाद में मदरसे में छोड़ गया था।

रिपोर्ट-कपिल देव सिंह (वरिष्ठ पत्रकार)

The post अतीक-अशरफ हत्या कांड की जांच करेंगे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति, तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित appeared first on Lok Dastak.

अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज I मेडिकल के लिए ले जाते समय अतीक अहमद और अशरफ को रात 10.30 पर गोली मारकर हत्या कर दी गई हादसा प्रयागराज में काल्विन मेडिकल कॉलेज के बगल हूं इन दोनों को मेडिकल के लिए काल्विन अस्पताल लाया गया था पुलिस कस्टडी में दोनों की हत्या पर सवाल और फूट रहे हैं लेकिन अतीक अहमद की हत्या से प्रयाग राज में एक युग का अंत हो गया पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है I घटना में एक पुलिस भी घायल हुआ है I

The post अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या appeared first on Lok Dastak.

Attempt to murder…..हंसी हंसी में मजाक, भाई के लिए भाई बना काल
लखनऊ। हंसी-हंसी में पागल कह देने से बौखलाए बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या(Murder) कर दी। दरअसल बात बस इतनी सी थी कि पान मसाला मांगने पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को पागल कह दिया था।

खून का खून करने वाली वारदात कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव में उस वक्त हुई जब छोटा भाई घर के अंदर सो रहा था और बड़े भाई ने उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस (police) ने उस खूनी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि कौढ़ा गांव निवासी पराग के तीन बेटे थे। उसके एक बेटे की पहले ही मौत हो गई थी। मुन्नीलाल और कल्लू दो बेटे वहीं गांव में ही रहते थे। 55 वर्षीय कल्लू छोटा भाई था, जबकि मुन्नीलाल बड़ा, गुरुवार की रात को कल्लू घर में गहरी नींद में सो रहा था।

उसी बीच उसका बड़ा भाई (Brother ) मुन्नीलाल उसके पास पहुंचा और लाठी-डंडे से उसे तब तक पीटता रहा जब तक कि उसकी दम नहीं निकल गई। इसका पता होते ही आस-पड़ोसियों में हड़कंप मच गया।इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने भाई की हत्या (Murder) करने वाले भाई मुन्नीलाल को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में बताया गया है कि मुन्नीलाल ने कल्लू से पान मसाला मांगा था,उसी पर कल्लू ने हंसी-हंसी में उसे पागल कह दिया।

इतना कहने से मुन्नीलाल इस तरह बौखला गया कि उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दे डाला। इस बारे में एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह ने बताया है कि पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही सारे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

The post Attempt to murder…..हंसी हंसी में मजाक, भाई के लिए भाई बना काल appeared first on Lok Dastak.