MLA Archives - Lok Dastak

GAYATRI MAHAYAGYA : समाज को जोड़ रहा गायत्री परिवार- राकेश प्रताप सिंह
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज के क्रम में गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा कुण्ड अभियान में सैकड़ों ग्रामवासी सम्मिलित हुए। गायत्री परिवार अमेठी के संयोजन में सोमवार को मेरी माटी-मेरा कुण्ड अभियान गौरीगंज ब्लॉक के मऊ ग्रामसभा में आयोजित किया गया।

यज्ञोपरांत विधायक राकेश प्रताप सिंह में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी के समस्त वासी 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के आयोजक की भूमिका में है, यह विराट कार्यक्रम किसी एक का न होकर जन-जन का है।

उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार बगैर किसी भेदभाव के समान रूप से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है ।समाज को जोड़ने और सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए गायत्री परिवार के सुधारात्मक, रचनात्मक और साधनात्मक अभियान सराहनीय हैं।

युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 18 से 22 मार्च में आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के प्रयाज़ के क्रम में मेरी माटी मेरा कुण्ड अभियान में मऊ ग्रामसभा के लोगों ने अपने घरों की मिट्टी का पूजन कराकर यज्ञ किया।

ब्लॉक समन्वयक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 251 कुण्डीय यज्ञ में हवन कुण्डों का निर्माण 251 गाँवों की पूजित मिट्टी से किया जायेगा।आज मऊ में आयोजित कार्यक्रम में लोग अपने-अपने घरों से मिट्टी लेकर आये, जिसका विधिवत पूजन के साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न किया गया।

यज्ञाचार्य ओम प्रकाश ओझा ने कार्यक्रम सम्पन्न कराते हुए बताया कि राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ऐतिहासिक होने वाला है।अमेठी व आस-पास के 251 से अधिक गाँव तक मेरा गाँव देव गाँव अभियान पहुँचेगा।

उत्तर प्रदेश का सबसे विराट यज्ञ अमेठी में होने जा रहा है, ये अमेठी वासियों के लिये गौरव के साथ-साथ सौभाग्य की बात है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश सिंह, कुंवर जी, डॉ० त्रिवेणी सिंह, अखिलेश तिवारी, गणेश मौर्य सहित आस-पास के गाँव से सैकड़ों लोग शामिल रहे। इसकी जानकारी डॉ दीपक सिंह ने दी।

The post GAYATRI MAHAYAGYA : समाज को जोड़ रहा गायत्री परिवार- राकेश प्रताप सिंह appeared first on Lok Dastak.

प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर जनपदीय अधिकारियों के साथ किया बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन/जनपद प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव जी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह, सदस्य विधान परिषद गोविंद नारायण शुक्ला, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किए चेक एवं प्रमाण पत्र

बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग के अंतर्गत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के एक लाभार्थी को अनुदान धनराशि रुपए 5.40 लाख का डेमो चेक, पीएम कुसुम योजना के चार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा एक लाभार्थी को सुपर सीडर का चयन प्रमाण पत्र, खादी ग्रामोद्योग विभाग के तीन लाभार्थियों को डेमो चेक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह को सीसीएल, आरएफ व सीआईएफ फंड का डेमो चेक तथा मत्स्य विभाग में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत चयनित तीन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

प्रभारी मंत्री ने शासन की संचालित योजनाओं की किया समीक्षा

बैठक में  प्रभारी मंत्री ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने एवं पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने यूपी नेडा लगाई गई सोलर लाइटों की स्थिति, विद्युत विभाग के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की स्थिति, खराब ट्रांसफार्मर के बदलने की स्थिति, लाइन लॉस के प्रकरण तथा विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान करने की शिकायतों की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों का निर्माण, गड्ढा मुक्ति, सिंचाई पंप की आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की  I

निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं भरण पोषण की स्थिति, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, एंबुलेंस, टीकाकरण की स्थिति, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं संचालन की स्थिति, हैंडपंप रिबोर, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह, उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल विकास, पोषण पखवाड़ा, दुग्ध विकास, एक जनपद एक उत्पाद की जानकारी ली I

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, श्रमिक पंजीकरण, अधिष्ठापन पंजीकरण, श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना, आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति सहित अन्य कार्यों की गहन समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा किया। राजस्व कार्यों की समीक्षा में आबकारी, विद्युत, परिवहन, खनन, स्टाम्प, नगरीय निकाय विभाग द्वारा की गई वसूली की जानकारी ली एवं निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की

इसके साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने हत्या के मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लूट के मामलों में गिरफ्तारी, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, अपहरण, पास्को एक्ट, गुंडा एक्ट, अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न, लंबित विवेचना, गैंगस्टर, रासुका सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया एवं पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। अंत में प्रभारी मंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करें।

परियोजना का शिलान्यास, लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराएं- राज्यमंत्री

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद और समन्वय बेहतर रहे, किसी भी परियोजना का शिलान्यास, लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराएं, योजनाओं के प्रस्ताव भी जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किया जाए तथा प्राप्त प्रस्तावों के जवाब भी जनप्रतिनिधियों को समय से दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ पात्रों को दिया जाए तथा योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया जाए इसमें कतई लापरवाही ना बरती जाए, सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील रहे।

बैठक में पूरी तैयारी से आए, आधी अधूरी तैयारी से आने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति को बढ़ाएं, अपने-अपने कार्यों में रुचि रखें, कहीं भी कोई समस्या हो तो जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं, अपने विभाग से संबंधित पूरी जानकारी रखें। जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित करें, जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है हम सब लोग भी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

बैठक में जिलाधिकारी निशा अनंत ने  प्रभारी मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक के दौरान उक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एश्वर्य यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

The post प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर जनपदीय अधिकारियों के साथ किया बैठक appeared first on Lok Dastak.

स्कूल चलो अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
अमेठी I आज विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सिंधियावां के प्रांगण से स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, विधायक अमेठी महाराजी प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इससे पूर्व लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के समस्त विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों, अध्यापकों, बच्चों एवं अभिभावकों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालयों में कराना है, सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो यह हम सभी की जिम्मेदारी है। तत्पश्चात बेसिक शिक्षा में अध्ययनरत बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इसके उपरांत  जिला पंचायत अध्यक्ष,  विधायक अमेठी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभी अध्यापकों व अभिभावकों का यह कर्तव्य है कि गांव-गांव जाकर लोगो को जागरूक करें कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराये तथा उन्हें स्कूल भेजें। एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सभी को शिक्षा मिले। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव हेतु अपने आसपास साफ सफाई रखने एवं शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करने की अपील किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमलेंद्रु शेखर ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 30 अप्रैल तक व दस्तक अभियान 17 से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है इस दौरान आशा कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव तथा इसके लक्षण एवं उपचार सुविधाओं के प्रति जागरूक करेंगीं साथ ही डेंगू, मलेरिया, दिमागी बुखार के लक्षण युक्त रोगियों की खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनाएंगीं।

इस दौरान उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना सविता यादव, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना, जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान तथा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय बेसिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं व अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

The post स्कूल चलो अभियान का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ appeared first on Lok Dastak.

अपने में अनूठा एवं महत्त्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है-अशोक
अमेठी । भारत विकास परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को शांति शिक्षा निकेतन में गुरु वंदन अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार कोरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज एक अनूठे और महत्वपूर्ण भारतीय शिक्षण संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला,  जिसमें गर्व का अनुभव मुझे हुआ है। शुक्रवार की सुबह खथियारा गांव के शांति शिक्षा निकेतन में भारत विकास परिषद के तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया I

जिसमें प्रतिभाशाली छात्र व उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र और छात्रों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भारत विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई ने कहा कि भारत विकास परिषद समाज का राष्ट्र प्रेमी व्यक्तियों का समूह है इसकी स्थापना 10 जुलाई सन 1965 को हुई थी I इसकी पूरे राष्ट्र में 2000 शाखाएं हैं। शाखाओं के माध्यम से राष्ट्र सेवा का कार्यक्रम चलाया जाता है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्र यश चौरसिया खुशी एवं दीपिका को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिहारी लाल वर्मा गंगा देवी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार साहू उर्फ सुल्ली, नागार्जुन प्रसाद गुप्ता प्रमोद पटेल ग्राम प्रधान मानवेंद्र शुक्ला समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भाजपा विधायक अशोक कुमार कोरी ने विद्यालय में शिक्षण कार्य के लिए कमरा बनवाए जाने के लिए निधि देने की घोषणा की।

The post अपने में अनूठा एवं महत्त्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है-अशोक appeared first on Lok Dastak.

डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की ली क्लास
सुल्तानपुर I

डेंगू बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सी एल रस्तोगी के साथ नगर पालिका परिषद एवं मलेरिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चिकित्सा, साफ सफाई और एंटीलार्वा छिड़काव की समीक्षा की। बैठक के दौरान ही सभासदों ने विधायक विनोद सिंह को अवगत कराया की पूरे नगर क्षेत्र में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन नगर पालिका एवं मलेरिया विभाग निष्क्रिय बना हुआ है। समय से मोहल्लों में छिड़काव नही किया जा रहा है। सभासदों की शिकायतों पर विधायक जी के पारा गर्म हो उठा और उन्होंने मौके पर ही जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों को चेतावनी दी कि रूटीन बनाकर मोहल्ले में एंटी लार्वा छिड़काव किया। शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रतिदिन छिड़काव किया जाय, ताकि डेंगू के प्रकोप को कम किया जा सके।

विनोद सिंह ने साफ कहा कि आगामी 8 नवम्बर को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा, साथ ही जो भी निर्देश दिए जा रहे इसकी समीक्षा की जाएगी और अगर लापरवाही मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, शशिकांत पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, दिनेश चौरसिया समेत तमाम नेता सभासद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की ली क्लास appeared first on Lok Dastak.

सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत कसमंडा की बैठक
सीतापुर I जनपद की बहुचर्चित एवं अतिसंवेदनशील गिनी जाने वाली विकासखंड कसमंडा में क्षेत्र पंचायत की पूर्व निर्धारित बैठक भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई सर्किल के सभी थानाध्यक्षों सहित क्षेत्राधिकारी सिधौली यादवेंद्र कुमार ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में विधायक सिधौली मनीष रावत व बिसवां निर्मल वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों की बोर्ड बैठक संपन्न हुई I  बैठक में विकासखंड के कुल 102 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया विकासखंड की 78 ग्राम पंचायतों के 21 ग्राम प्रधान उपस्थित रहे तथा जिला पंचायत सदस्यों में से तीन जिला पंचायत सदस्य बैठक में उपस्थित रहे  I बैठक के दौरान अधिकतर क्षेत्र पंचायत सदस्य क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से असंतुष्ट नजर आए तो वहीं कई लोगों ने बैठक को महज खानापूर्ति करार दिया I बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला व प्रेमदीप जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि बैठक के एजेंडे के साथ पिछली बैठक की कार्रवाई की प्रतिलिपि किसी को भी नहीं उपलब्ध कराई गई जोकि एजेंडा के साथ ही समस्त सदस्यों को उपलब्ध कराई जानी चाहिए इसके अलावा विकास एवं नियोजन समिति का भी गठन नहीं किया गया अधिकांश कार्यों के लिए किसी भी सदस्य से प्रस्ताव नहीं लिया गया जो नियम विरुद्ध है बैठक में अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की स्थिति एवं क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई  I

सिधौली विधायक मनीष रावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है इसमें किसी प्रकार की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

The post  सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत कसमंडा की बैठक appeared first on Lok Dastak.

महिला ने ऐसा क्या कहा केरल की राजनीति में आया भूचाल
केरल में राजनीतिक हलके में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोना तस्कर महिला सुरेश स्वप्न ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 3 बड़े नेताओं पर अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है I जिसमें 2 पूर्व मंत्री एवं एक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं I सुरेश स्वप्न शनिवार को पलक्कड़ में मीडिया के सामने रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘वे मुझ पर इस तरह हमला क्यों कर रहे हैं। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मेरे आसपास के लोगों को चोट मत पहुंचाओ। मुझे चोट पहुंचाओ, कृपया मुझे मार डालो ताकि कहानी खत्म हो जाए.’ I इस बयान के बाद केरल की राजनीति में भूचाल आ गया, विरोधी दलों ने नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इनकी की गिरफ्तारी की मांग की है I हालांकि इस प्रकरण पर मार्क्सवादी पार्टी एवं आरोपी नेताओं के बयान सामने नहीं आए हैं I कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन एवं विपक्ष के नेता वीडी सतीशन का कहना है कि ऐसे आरोपों के मामले में पहले प्राथमिकी दर्ज की जाती है उसके बाद जांच की जाती है लेकिन अभी तक इस प्रकरण में ना तो प्राथमिकी दर्ज हुई है और ना ही जांच शुरू हुई है उन्होंने अपने विधायक कि ई . कुल्ला पिल्ली पर महिला द्वारा लगाए गए रेप के आरोप मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू करने के तरफ इशारा करते हुए कहा कि सत्ता दल के नेताओं के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जानी चाहिए I केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि जब उसने मीडिया के सामने खुलासा किया है I उसे सबूत का आधार मानकर मामला दर्ज करना चाहिए और आरोपों की जांच करना चाहिए I केंद्रीय मंत्री संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सुरेश स्वप्न के बयानों पर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं और मीडिया के बयान को कानूनी सबूत मानकर कार्यवाही क्यों नहीं करवा रहे हैं, क्योंकि वह सबूत के साथ बात कर रही है , इसमें कोई संदेह नहीं है I

बताते चलें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता वृंदा करात ने यूपी सरकार पर 2019 में उन्नाव मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था I वृंदा करात ने यूपी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह सरकार संपन्न जातियों के साथ खड़ी है I  वृंदा करात ने कहा कि यूपी की यह सरकार महिलाओं को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है I यह सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिए एनकाउंटर करती है I यूपी सरकार का कोई भी नुमाइंदा उन्नाव की पीड़ित लड़की या उसके परिवार से मिलने के लिए नहीं गया I अब उन्हीं की पार्टी की सरकार में आये दिन महिलाओं के उत्पीड़न के मामले उन्हीं के नेताओं द्वारा हो रहे हैं I लेकिन इसे लेकर किसी तरह का कोई बयान वृंदा करात नहीं आया है I

पहले भी लग चुके हैं नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप

केरल माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य कोडियेरी बालकृष्णन के बड़े बेटे बिनॉय कोडियेरी के खिलाफ महिला ने 2019 में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था, जिसमें उस पर शादी का वादा करके उसे धोखा देने का आरोप लगाया था I जिसमें दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और पीड़िता को 80 लाख रुपये का भुगतान किया I मुंबई हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस समझौते को स्वीकार कर लिया था I बस्ती में बिनॉय ने बिहार की महिला को 80 लाख रुपये दिए I

सीपीएम ने यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे वडक्कनचेरी में पार्टी पार्षद जयंतन को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। त्रिशूरस्टेप की एक महिला ने आरोप लगाया था कि जयंतन ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया था। मामले में शामिल पार्टी के एक अन्य सदस्य बिनीश को भी निलंबित कर दिया गया है। सीपीएम के जिलाध्यक्ष राधाकृष्णन ने कहा कि जांच पूरी होने पर आरोप साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के दामन पर भी यौन उत्पीड़न के छींटे पड़े हैं I केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के माकपा नेताओं पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बीच केरल की कांग्रेस इकाई ने अपनी पार्टी के एक विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस के बलात्कार के आरोपी विधायक एल्धोस कुन्नपिल्ली को केरल पीसीसी और डीसीसी की सदस्यता से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

The post महिला ने ऐसा क्या कहा केरल की राजनीति में आया भूचाल appeared first on Lok Dastak.