Menka gandhi Archives - Lok Dastak

सपा सांसद के निर्वाचन को भाजपा की दिग्गज नेत्री व प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती !
REPORT BY LOK REPORTER

LUCKNOW NEWS I

लोकसभा आम चुनाव में निर्वाचित सपा सांसद के निर्वाचन को रद्द करने को लेकर भाजपा की रनर प्रत्याशी ने हाई कोर्ट में चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी का हवाला देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है I इस तरह राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है I देखना है कि इस याचिका को हाईकोर्ट कितनी गम्भीरता से लेती है I

ये प्रकरण उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र का है, जहां से भाजपा की वरिष्ठ राष्ट्रीय नेत्री मेनका गांधी ने चुनाव लड़ा था और सपा के प्रत्याशी राम भुआल निषाद से चुनाव हार गई थी I चुनाव नतीजों के करीब डेढ़ माह बाद सुल्तानपुर के सियासी गलियारों में उस समय हलचल एक बार फिर तेज हो गई है जब मेनका गांधी ने सुल्तानपुर के सपा सांसद का निर्वाचन रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में अपील की I

सुल्तानपुर से बीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के निर्वाचित सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में अपील की है। मेनका गांधी ने सपा सांसद के निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। बीजेपी नेता ने हाई कोर्ट से राम भुआल निषाद का निर्वाचन रद्द करने की मांग की है I

अपील दायर करने की वजह

मेनका गांधी का आरोप है कि सपा सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ 12 आपराधिक मामले चल रहे हैं जबकि चुनावी हलफनामें आठ मामलों की ही जानकारी दी गई है I पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी शुक्रवार को हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के वरिष्ठ रजिस्ट्रार के समक्ष अपने अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल, अमित जयसवाल, विजय विक्रम सिंह और डॉ. पूजा सिंह के साथ उपस्थित हुईं।

याचिका में कहा गया है कि निर्वाचित उम्मीदवार पर कुल 12 आपराधिक मामले लंबित हैं,जबकि चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत के दौरान फॉर्म -26 दाखिल करते समय प्रतिवादी ने केवल 8 का खुलासा किया था I

याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि आपराधिक पृष्ठभूमि को छिपाना भ्रष्ट आचरण का कार्य है और इस प्रकार यह पूरी तरह से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 100 के तहत आता है।चुनाव याचिका में यह प्रार्थना की गई है कि केवल इसी आधार पर सुल्तानपुर-38 लोकसभा निर्वाचन 2024 का निर्वाचन शून्य घोषित किया जा सकता है।

The post सपा सांसद के निर्वाचन को भाजपा की दिग्गज नेत्री व प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में दी चुनौती ! appeared first on Lok Dastak.

मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी नारे के साथ होगा जिला प्लास्टिक मुक्त
सुल्तानपुर I कई ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में 115 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के हर घर को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। नौ दिसंबर को सांसद मेनका गांधी करेंगी इस वृहद अभियान की शुरुआत करेंगी। पंचायती राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को सूखा व गीला कचरा से मुक्त करने के लिए कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाए जा रहे हैं। इसके बाद विभाग पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने का भी अभियान चलाने जा रहा है। अभियान के लिए विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। पहले चरण में चयनित ग्राम पंचायतों के हर घर के सामने विभाग की ओर से एक बोरा टांगा जाएगा। लोगों को प्रेरित करने के लिए बोरे पर नारा लिखा होगा, मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी I डीपीआरओ आरके भारती ने जनपद के विकासखंड प्रतापपुर कमायचा /चांदा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया साथ ही कार्यक्रम की तैयारी में लगे कर्मियों को “मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी” नारे को सभी बोरे पर लिखने के निर्देश दिए।

हर ब्लॉक में लगाया जाएगा एक रिमूवल प्लांट

डीपीआर आरके भारती ने बताया कि हर ब्लॉक में एक प्लास्टिक रिमूवल प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट में ही ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों से आने वाले प्लास्टिक का निस्तारण किया जाएगा। दिसंबर तक चयनित ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।सप्ताह में एक दिन प्लास्टिक के बोरे को खाली करेंगे। इकट्ठा किए गए प्लास्टिक को सफाई कर्मचारी रिमूवल प्लांट तक पहुंचाएंगे। जहां प्लांट में प्लास्टिक को नष्ट करने की प्रक्रिया की जायेगी।डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि आज जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता के निर्देश और मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक के कुशल नेतृत्व में जनपद को प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत विकासखंड प्रतापपुर कमैचा/चांदा का निरीक्षण किया गया। साथ ही एडीओ पंचायत समेत सचिवों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने ग्राम पंचायतों में इस मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी नारे का तेजी से प्रचार प्रसार करें।

The post मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी नारे के साथ होगा जिला प्लास्टिक मुक्त appeared first on Lok Dastak.