medical college Archives - Lok Dastak

COMPLETE SOLUTION DAY : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में तहसील तिलोई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

आज तहसील तिलोई में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील गौरीगंज में 10 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 02 का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण किया गया तथा तहसील मुसाफिरखाना में 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा निशुल्क मिनी किट बीज वितरण योजना के अंतर्गत 10 किसानों क्रमशः रामनाथ शुक्ला, राकेश कुमार ओझा, सुखराज, सियाराम, रईसुल जमा, सियाराम, सूर्यमणि तिवारी, रामऔसान,  लक्ष्मीकांत तथा शिवानंद को निशुल्क सरसों बीज किट का वितरण किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह, तहसीलदार तिलोई सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद  रहे I

जीवन पथ दिव्यांग विद्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र (ब्लाइंड सेक्शन) का निरीक्षण

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज तहसील तिलोई में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत ग्राम फूला पहुंचकर मातृ स्मृति सेवा संस्थान द्वारा संचालित जीवन पथ दिव्यांग विद्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र (ब्लाइंड सेक्शन) का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा की तथा उपस्थित बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई, रहने-खाने सहित उनकी पूरी दिनचर्या के बारे में जानकारी ली जिस पर बच्चों द्वारा जिलाधिकारी को अपनी पूरी दिनचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा जिस पर बच्चों द्वारा खेलने के मैदान की व्यवस्था के साथ ही खेल किट की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार तिलोई को निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पूरे विद्यालय परिसर का निरीक्षण गहनता से निरीक्षण किया बच्चों के शयनकक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया एवं छिटपुट कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश तहसीलदार तिलोई को दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने दृष्टिबाधित बच्चों के मध्य बैठकर उनका संगीत सुना, बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक संगीत प्रस्तुत किया गया जिलाधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। बच्चों ने विद्यालय परिसर में मच्छरों की समस्या भी बताई जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार तिलोई को एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग आदि कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को अपने मध्य पाकर बच्चे बहुत ही प्रसन्न थे।

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज तहसील तिलोई अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्य की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया एवं संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ज्ञातव्य हो कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग इकाई अयोध्या द्वारा 16.5 एकड़ में कराया जा रहा है जिसमें 300 बेड का अस्पताल, 100 सीटों का मेडिकल कालेज, एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज/गर्ल्स हॉस्टल आदि का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका आज जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समयावधि के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

The post COMPLETE SOLUTION DAY : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस  appeared first on Lok Dastak.

ऐसा क्या किया कि पति के पास पहुंची और फिर …..
हरदोई। मायके में रह रही युवती ज़हर पी कर खेत में फावड़ा चला रहे अपने पति के पास पहुंची। जहां से उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।इस तरह का मामला साण्डी थाने के तड़ौरा गांव का बताया गया है।

बताया गया है कि साण्डी थाने के चचरापुर निवासी हेमनाथ की इकलौती बेटी सपना की शादी करीब दो साल पहले तड़ौरा निवासी कुलदीप के साथ शादी हुई थी। हेमनाथ की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी थी। वहीं सपना की शादी के बाद उसे खाने-पीने की दिक्कत होने लगी। इस पर हेमनाथ ने बेटी सपना और उसके पति कुलदीप को अपने साथ रहने के लिए राज़ी कर लिया। सपना पति के साथ मायके में रह रही थी। उसका पति खेती के काम में हाथ बंटाता था। शनिवार की शाम को किसी वजह से सपना ने घर में रखा कोई कीटनाशक पी लिया।जब हालत बिगड़ने लगी तो वह दौड़ कर खेत पर काम कर रहे अपने पति के पास पहुंची। पति कुलदीप ने जब उसकी हालत देखी, इलाज के लिए वह उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज लाया, जहां उसी दिन देर रात को सपना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसका पता होते ही इकलौती बेटी का बाप हेमनाथ पछाड़ मार कर बेहोश हो गया। सपना की इस तरह हुई मौत की खबर से सारे गांव में कोहराम मच गया। आखिर किस वजह से सपना ने इस तरह का कदम उठाया ? इस पर लोगों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही है। इस बारे एसएचओ साण्डी राजदेव मिश्रा ने बताया है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

The post ऐसा क्या किया कि पति के पास पहुंची और फिर ….. appeared first on Lok Dastak.