Mahatma Gandhi Archives - Lok Dastak

BIRTH ANNIVERSARY OF GREAT MEN : धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जिले में देश के दो महापुरुषों की जयंती आज भव्यता पूर्वक मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी I

जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया, वही लाल बहादुर शास्त्री जी ने सौम्यता एवं शालीनता का, इन दो महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने के पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया I

गोष्ठी में कई वक्ताओं द्वारा अपने-अपने विचार प्रस्तुत करने के उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा महात्मा गांधी जी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” सहित अन्य भजनों को गया गया। विद्यालय की छात्राओं को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित

कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः अंजनी कुमार द्विवेदी, राजेश सिंह, रज्जन लाल पांडे, चंद्रभान यादव, श्याम सुंदर गुप्ता, रमानिवास मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, पूजा शुक्ला, रामसागर शुक्ला, अब्दुल अनीस व चंद्र तिवारी को अंगवस्त्र व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत जनपद में टीबी मुक्त 3 ग्राम पंचायतों लोहरता, खजूरी व सनहा के ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व गांधी जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया I

वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित दो स्वयं सहायता समूह क्रमशः रोशनी स्वयं सहायता समूह तथा मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह को सम्मानित करने के साथ ही “सवेरा एक नई उम्मीद” ब्रांड को लांच किया गया I

बताते चले की रोशनी स्वयं सहायता समूह द्वारा गुलाब जल तथा मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह द्वारा मेहंदी कोन उत्पाद बनाया जा रहा है जिसे सवेरा एक नई उम्मीद ब्रांड के तहत रखा जाएगा इसके साथ ही अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को भी इसी ब्रांड के अंतर्गत रखा जाएगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जनपद अमेठी के विकासखंड बहादुरपुर को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया तथा इस अवसर पर विकासखंड बहादुरपुर की ब्लॉक प्रमुख  चंद्रकली, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, 2 ग्राम प्रधानों, दो खंड प्रेरक, दो कंप्यूटर ऑपरेटर, सामुदायिक शौचालय के दो केयर टेकर,  दो ग्राम पंचायत के सचिवों, दो सफाई कर्मचारी एवं दो पंचायत सहायकों को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता हेतु समस्त विकास खंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फॉगिंग मशीन को ई रिक्शा में सेट कर फागिंग हेतु ग्राम पंचायत में रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों विभूतियों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं I दोनों ने हमें यह सिखाया है कि अपने अंदर व्याप्त बुराइयों पर दृढ़ इच्छा शक्ति से नियंत्रित किया जा सकता है उन्होंने गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने का आवाहन किया तथा जीवन के किसी भी मोड़ पर कभी झूठ व हिंसा का सहारा ना लेने की अपील किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, राम केवल त्रिपाठी, अभिनव कनौजिया, पंकज कुमार, डीपीआरओ मनोज त्यागी, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव, तहसीलदार गौरीगंज सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, अधिवक्तागण, छात्र-छात्राएं व जन सामान्य मौजूद रहे।

जीवन अमूल्य है, यातायात नियमों का सभी करें पालन-जिलाधिकारी

जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं जन सामान्य को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 2 से 16 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर से एआरटीओ कार्यालय द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, नशे की हालत में वाहन बिल्कुल ना चलाएं, वाहन चलाते समय ओवर स्पीडिंग व स्टंट आदि बिल्कुल ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें, जीवन अमूल्य है सभी लोग यातायात नियमों का पूर्णतया पालन करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, एआरटीओ सर्वेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

The post BIRTH ANNIVERSARY OF GREAT MEN : धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती appeared first on Lok Dastak.