MAHAKUMBH-2025 Archives - Lok Dastak

MAHAKUMBH 2025 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, निजी बसों को रोककर सरकारी बसों से पहुंचाए जा रहे यात्री
REPORT BY LOK REPORTER

KUMBHNAGAR, PRAYAGRAJ।

महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु संगम नगरी प्रयागराज पहुंच रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शंकरगढ़ थाने के कपसो में अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। यहां निजी बसों को रोका जा रहा है और यात्रियों को सरकारी बसों के माध्यम से फ्री में कुंभ क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है।

50 से अधिक सरकारी बसें तैनात, कई राज्यों से उमड़े श्रद्धालु

श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए राठ, महोबा, बांदा और बरेली डिपो समेत कई डिपो से करीब 50 से अधिक सरकारी बसें लगाई गई हैं। राजस्थान, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ , आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं।

प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं जुटीं सेवा में

भीड़ को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

जूही चावला ने भी लगाई महाकुम्भ में डुबकी

अभिनेत्री जूही चावला ने महाकुंभ में हिस्सा लेते हुए कहा कि आज मेरी ज़िंदगी की सबसे मनोहारी सुबह थी। यहाँ इतने श्रद्धालु और गहरी भक्ति के साथ स्नान करते देखकर मेरे भीतर अद्भुत ऊर्जा का संचार हुआ। मैंने भी इस पावन अवसर पर स्नान किया। मैं उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने यहाँ की व्यवस्थाओं को इतनी उत्कृष्टता से आयोजित किया।

https://www.lokdastak.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250218-WA0017.mp4

यूपी पुलिस का मानवीयता….डीआईजी व उनकी टीम ने बीमार श्रद्धालु के हाथ पैरों को मला

ये शानदार दृश्य दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ का है।एक श्रद्धालु की तबियत अचानक बिगड़ गई और बेहोश हो गया।मौके पर मौजूद नीले ब्लेजर में डीआईजी डाॅक्टर अजयपाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ बीमार श्रद्धालु के हाथ पैरों को मला,पानी पिलाया,थोड़ी देर में श्रद्धालु तबियत ठीक हो गई।महाकुंभ के क‌ई वीडियो में संवेदनाओं भरा ये वीडियो भी दर्ज हो गया।

The post MAHAKUMBH 2025 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, निजी बसों को रोककर सरकारी बसों से पहुंचाए जा रहे यात्री appeared first on Lok Dastak.

MAHAKUMBH 2025 : महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड !
REPORT BY LOK REPORTER

MAHAKUMBH NAGAR PRYAGRAJ ।

मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब उस शिखर पर पहुंच गया है, जिसकी महाकुम्भ से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई थी। सीएम योगी ने पहले ही अनुमान जताया था कि इस बार जो भव्य और दिव्य महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है वह स्नानार्थियों की संख्या का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

उन्होंने शुरुआत में ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई थी। उनका यह आंकलन महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही सच साबित हो गया। मंगलवार की सुबह 8 बजे ही महाकुम्भ में 45 करोड़ स्नानार्थियों की संख्या पार हो गई। मंगलवार को सुबह 8 बजे तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई, जिसके साथ ही महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ पार हो गई। अभी महाकुम्भ को 15 दिन और दो महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष हैं और पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है।

महाकुम्भ में देखने को मिल रही विविध संस्कृतियों की झलक

प्रयागराज में तीनों अमृत स्नान (मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी) के बाद भी श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पूरे देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों, करोड़ों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

बसंत पंचमी के अंतिम अमृत स्नान पर्व के बाद भी श्रद्धा का जबरदस्त उत्साह लोगों को संगम तट तक खींच कर ला रहा है। मंगलवार, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 49.68 लाख लोगों ने त्रिवेणी में स्नान किया। इसके बाद कुल स्नानार्थियों की संख्या 45 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। स्नानार्थियों में 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे।

स्नान पर्व पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

यदि अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था। एक फरवरी और 30 जनवरी को 2-2 करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने पुण्य डुबकी लगाई, इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई थी। माघ पूर्णिमा से पहले भी प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम तट पर पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

ये प्रमुख लोग अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, ओलम्पिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल, एक्ट्रेस से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, प्रख्यात कवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना, अन्तरराष्ट्रीय रेसलर खली, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद भी संगम में स्नान कर चुके हैं। उद्योगपतियों में गौतम अडानी, मुकेश अम्बानी एवं सुधा मूर्ति भी संगम स्नान कर चुके हैं।

The post MAHAKUMBH 2025 : महाकुम्भ के समापन से 15 दिन पहले ही स्नानार्थियों की संख्या का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड ! appeared first on Lok Dastak.

MAHAKUMBH-2025 : महाकुम्भ प्रयागराज पहुंचकर मुख्य सचिव-डीजीपी ने भी हादसों के कारणों की ली जानकारी
REPORT BY LOK REPORTER

PRAYAGRAJ / LUCKNOW NEWS।

प्रयागराज महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के मौके पर हुई दुर्घटना के कारणों की पड़ताल के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने जांच शुरू कर दी है। आयोग के सदस्य शुक्रवार को प्रयागराज जाकर मौके पर छानबीन करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुम्भ नगर पहुंचकर संगम नोज पर हुई भगदड़ के हालात समझे और अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम पूछा।

भगदड़ की न्यायिक जांच शुरू

न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार समेत दोनों सदस्यों पूर्व डीजी वीके गुप्ता और पूर्व आईएएस डीके सिंह ने गुरुवार को लखनऊ के जनपथ स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की।

आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति हर्ष कुमार ने बताया, क्योंकि जांच को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना है इसलिए हमने घोषणा के कुछ ही घंटों में कार्यभार संभाल लिया है। हमारे पास एक महीने का समय है, फिर भी हम जांच तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आयोग शुक्रवार को घटना स्थल पर जाकर सभी तथ्यों की छानबीन करेगा।

घटना के कारणों की जांच के साथ रिपोर्ट में सरकार को भविष्य में ऐसे आयोजनों की दृष्टि से सुझाव भी देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की जांच को तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया था।आयोग को अपने गठन के एक महीने के अंदर मामले की जांच रिपोर्ट देनी होगी।

योगी लगातार 48 घंटे से व्यवस्था पर रख रहे नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार 48 घंटे से व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम पर नजर बनाए हैं। गुरुवार भी अफसरों से पल-पल की जानकारी लेकर निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य सचिव, डीजीपी ने इंतजामों की समीक्षा की और जांच आयोग ने काम शुरू कर दिया। उन्होंने आसपास के जिलों को जरूरी निर्देश दिए। दूसरे दिन भी उमड़े श्रद्धालु, रात आठ बजे तक 2.06 करोड़ ने डुबकी लगाई।

अधिवक्ता ने सुप्रीमकोर्ट में दायर की याचिका

सुप्रीम कोर्ट में जनहित दायर कर सभी राज्य सरकारों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता विशाल तिवारी ने हादसे की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देने के साथ अफसर-कर्मचारियों पर लापरवाही के लिए कार्रवाई की मांग की हैै।

मुख्य सचिव-डीजीपी ने घटनास्थल देखा, घायलों का जाना हाल महाकुम्भ नगर, विसं। महाकुम्भ नगर पहुंचे मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार पहले झूंसी गए। वहां दोनों अफसरों ने बस अड्डा देखा और एरावत घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों संगम नोज के खंभा नंबर 157 के पास पहुंचे, जहां भगदड़ मची थी।

मुख्य सचिव डीजीपी ने घटना कैसे हुई, इस बारे में जानकारी ली !

डीएम महाकुम्भ विजय किरण आनंद ने उन्हें पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। दोनों अफसर संगम नोज की निगरानी के लिए थोड़ी दूर पर बनाए वाच टॉवर पर गए और ऊपर से पूरे संगम नोज को देख व्यवस्था का जायजा लिया। यहां दोनों अफसर पर लगभग 20 मिनट तक रहे। इसके बाद दोनों अफसर आईट्रिपलसी पहुंचे और अफसरों के साथ बैठक कर वसंत पंचमी के स्नान को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

अधिकारियों ने घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात

बैठक के बाद मुख्य सचिव, डीजीपी केंद्रीय अस्पताल की व्यवस्था देखी। वहां से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में घायल श्रद्धालुओं से कुशलक्षेम पूछा। दवा और इलाज कैसा चल रहा है, यह भी जाना।

The post MAHAKUMBH-2025 : महाकुम्भ प्रयागराज पहुंचकर मुख्य सचिव-डीजीपी ने भी हादसों के कारणों की ली जानकारी appeared first on Lok Dastak.

MAHAKUMBH -2025 : मौनी अमावस्या पर करीब 08 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, पहले भी हुई थी महाकुम्भ में भगदड़ !
REPORT BY NEWS DESK

KUMBH NAGAR, PRAYAGRAJ।

प्रयागराज’ में आज ‘मौनी अमावस्या’ के शुभ अवसर पर 7.64 करोड़ से अधिक श्रद्धालु ‘पवित्र अमृत स्नान’ एवं अब तक 27.58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पावन संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में तीन पीठों के शंकराचार्य ने संगम में डुबकी लगाई है। जबकि अखाड़ों का शाही स्नान भगदड़ होने की घटना के कारण स्थगित हो गया है। अखाड़ों के साधु संत छोटे छोटे ग्रुप में निकल कर संगम में स्नान किया।

महाकुंभ में तीन पीठों के शंकराचार्य ने मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी लगाई। इस अवसर पर तीनों शंकराचार्यों ने सभी के कल्याण की कामना की। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर हुए हादसे पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भविष्य में इसकी पुनरावृति न ऐसे प्रयास होने चाहिए।

प्रयागराज महाकुंभ में पहली बार मौनी अमावस्या पर द्वारका के शंकराचार्य स्वामी सदानंद, श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विदुशेखर भारती और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संगम में एक साथ डुबकी लगाई है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि रात में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं। लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।

महाकुम्भ मेला क्षेत्र में मंगल वार की रात हुए हादसे के विषय में जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार शासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य करते हुए भीड़ को हटाया और एंबुलेंस के माध्यम से लगभग 90 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन इसमें से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 30 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है। इनमें से 25 की पहचान हो चुकी है और शेष की शिनाख्त की जानी बाकी है।

मृतकों में कुछ लोग बाहर के प्रदेशों से हैं, जिसमें कर्नाटक से 4, असम से एक, गुजरात से एक है। कुछ घायलों को परिवार के लोग लेकर चले गए हैं तथा 36 घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन के द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है। इस समय स्थिति सामान्य है।

मेलाधिकारी ने बताया हादसे का कारण

बुधवार देर शाम मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण ने मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम नोज में हुए हादसे की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व प्रातः एक बजे से 2 बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ का दबाव बना। भीड़ के दबाव के कारण दूसरी ओर के बैरीकेड्स टूट गए और लोग बैरीकेड्स लांघकर दूसरी तरफ आ गए और ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को कुचलना शुरू कर दिया।

वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा

29 जनवरी को शासन ने सख्त निर्देश दिए थे कि कोई भी वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं होगा। आज मेला प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल इंटरटेन नहीं किया। जो भी मुख्य स्नान पर्व हैं उस पर कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।

प्रयागराज बॉर्डर सील, 2.5 लाख वाहन हाईवे पर रुके

महाकुंभ 2025 की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रयागराज से सटे 8 जिलों के बॉर्डर सील, वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।हाईवे पर 2.5 लाख से ज्यादा वाहन फंसे, यातायात ठप हो गया है।प्रशासन ने अफवाहों से बचने और सहयोग करने की अपील की।मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

महाकुम्भ में भगदड़ की घटना का इतिहास

महाकुंभ मेले में भगदड़ एक गंभीर और दुखद घटना होती है, जो आमतौर पर भारी भीड़, अव्यवस्थित प्रबंधन, संकरी जगहों पर अत्यधिक दबाव और अफवाहों के कारण होती है। इतिहास में कई बार महाकुंभ और अर्धकुंभ मेलों में भगदड़ की घटनाएँ हुई हैं, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए और घायल हुए।

प्रमुख भगदड़ की घटनाएँ-

1954 का प्रयागराज (इलाहाबाद) महाकुंभ

यह अब तक की सबसे भयानक भगदड़ थी।

लगभग 800 लोगों की मृत्यु हुई थी।

इस घटना का मुख्य कारण भीड़ का अनियंत्रित होना और सुरक्षा व्यवस्था की कमी थी।

2003 का नासिक कुंभ

रामकुंड में स्नान के दौरान भगदड़ मची।

इसमें लगभग 39 लोग मारे गए और कई घायल हुए।

अधिकतर मौतें दम घुटने और भीड़ के दबाव में कुचलने से हुईं।

2013 का प्रयागराज (इलाहाबाद) महाकुंभ

इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण पुल पर भगदड़ मची।

36 लोगों की मौत हुई और 30 से अधिक घायल हुए।

घटना के पीछे ओवरब्रिज पर भीड़ का अनियंत्रित जमावड़ा मुख्य कारण था।

क्या होते हैं भगदड़ के मुख्य कारण –

भारी संख्या में श्रद्धालुओं का एक साथ पहुंचना।

अव्यवस्थित भीड़ नियंत्रण।

पुलिस और प्रशासन की ओर से सही प्लानिंग न होना।

अफवाहें फैलना, जिससे घबराहट बढ़ जाती है।

संकरी गलियों और पुलों पर अचानक भीड़ बढ़ जाना।

भगदड़ रोकने के उपाय-

भीड़ प्रबंधन के लिए उचित बैरिकेडिंग और मार्गनिर्देशन।

CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी।

पुलिस और स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाना।

लोगों को जागरूक करना कि वे धैर्य बनाए रखें और अफवाहों पर विश्वास न करें। महाकुंभ एक भव्य धार्मिक आयोजन है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। उचित प्रबंधन और सतर्कता से भगदड़ जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

#MAHAKUMBH2025

The post MAHAKUMBH -2025 : मौनी अमावस्या पर करीब 08 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी,  पहले भी हुई थी महाकुम्भ में भगदड़ ! appeared first on Lok Dastak.

MAHAKUMBH-2025 : महाकुम्भ जा रहे दो महिला श्रद्धांलुओं की सड़क हादसों में मौत, कई घायल
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

महाकुम्भ प्रयागराज जा रहे श्रद्धांलुओं  के वाहनों की जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो श्रद्धांलुओं की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गये हैं, जिनका अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

हादसा -01

जिले के रामगंज क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने एक कार और ट्रक में हुई टक्कर में दो महिला श्रद्धांलुओं की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को सिद्धार्थ नगर जिले से कुछ लोग एक कार पर सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे।

मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे रामगंज थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार माला देवी (46) और सुशील देवी (38) की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल हुए एक व्यक्ति को गंभीर हालत के मद्देनजर रायबरेली स्थित एम्स में रेफर किया गया है।

हादसा -02

दूसरी घटना बुधवार को प्रातः 5:00 बजे मुंशीगंज-अमेठी मार्ग पर मुंशीगंज थाना अंतर्गत सरायखेमा गांव के पास हुई।

स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर BR07BG 7885 से आठ लोग दरभंगा से चलकर अयोध्या में सरयू तट पर स्नान व दर्शन करने के बाद प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे कि सरायखेमा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान की बाहरी दीवार तोड़ते हुए खड्ड में जा गिरा। जिसमें सवार सभी लोगों को चोटें आई।

हादसे में घायल सभी लोग ग्राम पोस्ट खैरा कुंजी, थाना पतोर, अंचल बहादुरपुर, दरभंगा के रहने वाले हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल उषा कुमारी,मधु कुमारी,राम प्रवेश सिंह को निकट स्थित संजय गांधी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

The post MAHAKUMBH-2025 : महाकुम्भ जा रहे दो महिला श्रद्धांलुओं की सड़क हादसों में मौत, कई घायल  appeared first on Lok Dastak.

MAHAKUMBH-2025 : श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से होगी पुष्प वर्षा
REPORT BY LOK REPORTER

MAHAKUMBH NAGAR,PRAYAGRAJ ।

महाकुम्भ 2025 में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर योगी सरकार ने श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। इस अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं पर आसमान से गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की जाएगी। अनुमान जताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु अमृत स्नान करेंगे।

पुष्प वर्षा का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय अनुभव और उत्साह का संचार करेगा और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और उत्साह को नई ऊंचाई देगा। श्रद्धालु इस अनोखे अनुभव को देखने और महसूस करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा

मौनी अमावस्या के इस पावन पर्व पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए लगभग 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों की व्यवस्था की गई है। उपनिदेशक उद्यान, प्रयागराज मंडल कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 5 क्विंटल अतिरिक्त गुलाब की पंखुड़ियां भी तैयार रखी गई हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुष्प वर्षा की संख्या को बढ़ाया जा सके।

सभी घाटों पर 5-6 बार होगी पुष्प वर्षा

महाकुम्भ में पुष्प वर्षा के प्रभारी उद्यान वीके सिंह ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान सभी घाटों पर दिनभर 5 से 6 राउंड पुष्प वर्षा की जाएगी। पहले राउंड का आयोजन सुबह 6:30 बजे से 7 बजे के बीच शुरू होगा। इसके तहत, श्रद्धालुओं पर आकाश से पुष्प वर्षा की जाएगी। यह नजारा न केवल श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय होगा, बल्कि महाकुम्भ की दिव्यता को और बढ़ाएगा।

श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए पुष्प वर्षा की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर राउंड के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को अलग-अलग व्यवस्थित रूप से रखा गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस विशेष आयोजन के जरिए मौनी अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव देने की कोशिश है।

पुष्प वर्षा के जरिए श्रद्धालुओं को सम्मानित और स्वागत करते हुए उन्हें धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर माहौल प्रदान किया जाएगा।

The post MAHAKUMBH-2025 : श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से होगी पुष्प वर्षा appeared first on Lok Dastak.