Loksabha Election 2024 Archives - Lok Dastak

17 लाख 96 हजार 101 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
REPORT BY NEERAJ SINGH/VIJAY YADAV

AMETHI NEWS I

वीवीआईपी संसदीय क्षेत्र अमेठी में चुनाव यूं तो काफी रोचक हो गया है।एक तरफ भाजपा से 2019 में भाजपा के टिकट पर निर्वाचित सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व कांग्रेस सपा गठबंधन से गांधी परिवार के विश्वस्त सहयोगी किशोरी लाल शर्मा चुनावी समर में आमने सामने हैं I

वही बसपा के नन्हे सिंह चौहान भी अपने कोर मतदाताओं के भरोसे मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं Iपांचवे चरण में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही राजनीतिक दलों की तरफ से मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

अमेठी लोक सभा में मतदाताओं की कुल संख्या 1796101 है,  जिसमें जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाता  की संख्या पूरे लोकसभा क्षेत्र में जेंडर मतदाताओं की संख्या 168 है,इसमें सर्वाधिक जेंडर 84 मतदाता तिलोई विधानसभा में हैं, सलोन में नहीं हैं I

20 मई सोमवार को होने वाले मतदान के लिए तिलोई विधान सभा क्षेत्र में कुल 347490 मतदाता जिनमे से पुरुष मतदाता 182645 तो वही महिला मतदाताओं की संख्या 164825 है ।जगदीशपुर सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत 381296 जिसने पुरुष 201251 व महिला 164825 शामिल हैं।

आंकड़ों के मुताबिक गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 354921 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 185232 है वही महिला मतदाताओं की संख्या 169678 है ।इसके साथ ही अमेठी में 350855 मतदाताओं में पुरुष 184463 व 166379 महिला वोटर है ।

वही रायबरेली जिले की सलोन विधान सभा में 361506 मतदाताओं में से 188945 पुरुष व 172561 महिला मतदाता सूची में शामिल हैं।वही मतदाताओं की सुविधा के तिलोई विधान सभा क्षेत्र में शामिल 216मतदान केंद्रों के साथ ही 387 बूथ बनाए गए हैं, वही जगदीशपुर सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत 182 मतदान केंद्रों पर 378 बूथ तो गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में 245 मतदान केंद्रों पर 389 बूथ निर्धारित है।

अमेठी विधान सभा क्षेत्र में 225 मतदान केंद्रों के साथ ही 378 बूथ तो रायबरेली की सलोन विधान सभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए 227 मतदान केंद्रों पर 369 बूथ बनाए गए हैं जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का मतदान जनपद अमेठी में 20 मई को होना है जिसके लिए आज जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं।

जिलाधिकारी ने की मतदाताओं से अपील

मतदान में जनपद के सभी मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि 20 मई को प्रातः 7:00 अपने बूथ पर जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए देश के महापर्व में अपनी शत प्रतिशत मतदान कर भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया है कि गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर छांव की पर्याप्त व्यवस्था की गई है मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

The post 17 लाख 96 हजार 101 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग  appeared first on Lok Dastak.

जायसी की नगरी में प्रियंका गांधी का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़, खास अंदाज में की अपील
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज अमेठी लोकसभा के जायस में रोड शो किया और अमेठी लोकसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अपील की I

प्रियंका गांधी को अभिवादन और देखने के लिए लोग अपने घरों की छत पर खड़े नजर आए और जगह-जगह फूल ,माला लेकर बच्चे, बूढ़े ,महिलाएं ,जवान सभी प्रियंका गांधी का स्वागत करने को लेकर उसे उत्सुक दिखे I अपने खास अंदाज से जायस निवासियों पर किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील प्रियंका गांधी ने की ।

प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में लोकसभा प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मौजूद थे, रोड शो जायस में बस स्टैंड से शुरु हुआ,जहां पर एडवोकेट हाजी इशरत हुसैन ने अपने समर्थको के साथ प्रियंका गांधी को स्मृति चिन्ह और फूल माला देकर स्वागत किया I

जगह-जगह पर स्थानीय जायस निवासी फूल माला तो लेकर साथ खड़े ही थे, नारों से प्रियंका गांधी और किशोरी लाल शर्मा का के प्रति अपना समर्थन और सहयोग दर्शा रहे थे, “प्रियंका गांधी जिंदाबाद”,  “किशोरी लाल शर्मा जिंदाबाद” , “राजीव गांधी अमर रहें ” , “राजीव भैया अमर रहें ” के नारे भी लगा रहे थे I

अपने खास अंदाज से किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अनोखी अपील कर गईं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सभी को उसी तरीके से प्यार दिया जैसे वह हमेशा अमेठी के लोगों से मिलती रहती हैं, और जायस में तमाम लोगों को वह इसी तरीके से भाव दर्शाती नज़र आईं कि जैसे वह उनको बहुत अच्छे से पहचान रही हों, और इशारों इशारों में प्रियंका गांधी लोगों से हाल-चाल पूछ रही थीं ,हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं,और जगह-जगह पर जो फूल माला उनको मिल रहे थे I

उससे प्रियंका गांधी काफी भाव विभोर होकर लोगों का अभिवादन कर रही थीं, जायस के लोगों के स्वागत से उत्साहित प्रियंका गांधी कहीं – कहीं लोगों के साथ ताली बजा रहीं थीं, और कहीं पर गाड़ी के उपर ही बैठकर खुशी और लोगों के स्नेह में धीरे धीरे झूम रही थीं  I

प्रियंका गांधी अपने घरों की छतों पर अपने बच्चों को लेकर खड़ी महिलाओं को हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं तो बच्चों को भी स्नेहिल भाव से दुलार रहीं थीं I पूरे रास्ते इशारों से में प्रियंका गांधी ने जायस के लोगों को अपना प्यार और स्नेह के साथ पुराने संबंधों का भाव भी प्रदर्शित किया I

वह इशारे इशारों में हाल-चाल पूछ रही थीं , हाथों के इशारे से वह पिछले बार मिलने से लेकर और अब तक के हाल-चाल पूछते नजर आईं,लोग प्रियंका गांधी को देखने को लेकर काफी उत्साहित थे I

स्थानीय साधु संतों ने प्रियंका गांधी को गदा भी भेंट की

शकील नगर के लोगो ने एक गदा भेंट किया तो उस गदे को कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल को भेंट कर दिया।

प्रवक्ता अनिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो में जगह-जगह इंडिया गठबंधन के कांग्रेस नेताओं – कार्यकर्ताओं, समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं, और आम आदमी पार्टी के नेताओं – कार्यकर्ताओं, ने स्वागत किया I

वहाबगंज तक हुए रोड शो के दौरान जायस के स्थानीय निवासियों के साथ सभी राजनैतिक दलों के नेता कार्यकर्ता लोग प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे आगे चल रहे थे I

प्रियंका ने खीरे को किया कैच, फिर खाया

सड़क किनारे एक ढेला पर खीरा बेच रहे व्यक्ति ने प्रियंका को खीरा खाने के लिए दिखाया तो उससे उन्होंने खीरा अपनी ओर फेकने का इशारा किया जब व्यक्ति ने खीरा फेका तो उसे उन्होंने तुरंत कैच कर लिया और खीरा खाने लगी।

रोड शो के रूट को लेकर पुलिस और कांग्रेसी में हुई नोक झोंक

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नगर में प्रियंका वाड्रा का रोड शो को लेकर बनाते गए रूट प्लान पर कांग्रेसी भड़क उठे पुलिस और काफी देर गहमा गहमी बनी रही। प्रियंका वाड्रा के रोड शो का रूट प्लान काग्रेसियो द्वारा सरकुर्ल मार्ग होते हुए नगर के अंदर से चाह रहे थे I

लेकिन पुलिस द्वारा यह कहा जा रहा था कि बांदा टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग से रोड शो होगा क्योंकि पहले से यह बताया नही गया है  I इसलिए वीआईपी सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। काफी देर देर बहस के बाद आखिर में रोड शो बांदा टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही किया गया।

The post जायसी की नगरी में प्रियंका गांधी का रोड शो, उमड़ी भारी भीड़, खास अंदाज में की अपील appeared first on Lok Dastak.

अमेठी चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने कह दी ये बात !
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अमेठी लोकसभा चुनाव के प्रभारी पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी सरकार सिर्फ लोगों से झूठ बोलती है। बीजेपी केवल मोदी नाम पर ही वोट मांगती है मगर अमेठी की जनता अब जान चुकी है कि उन्हें केवल गुमराह किया गया, झूठ बोला गया I

पांचवें चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अमेठी लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के साथ प्रेस वार्ता कर दावा किया कि अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को अमेठी की जनता ऐतिहासिक जीत देने जा रही है  I

अमेठी की जनता खुद चुनाव लड़ रही -अशोक गहलोत

अमेठी के लोगो से झूठ बोलने वालों के खिलाफ़ अमेठी की जनता खुद चुनाव लड़ रही है, कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार ने 40 वर्ष पुराने कार्यकर्ता के.एल. शर्मा को प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने अमेठी को पिछले 40 साल समय दिया है ,जिनका संबंध अमेठी के घर घर से है, के.एल. शर्मा को अमेठी की जनता एकतरफा भारी वोटों से जिताने जा रही है ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस ने जो भी काम किए, भाजपा ने उन कामों को रोककर अमेठी के विकास को बाधित किया, परिणाम यह हुआ कि अमेठी में रोजगार बंद हो गए , युवा बेरोजगारी से परेशान हैं, उत्तर प्रदेश में पेपर लीक से युवाओं को काफी निराशा हुई है I यहां के किसानों को परेशानी को भाजपा सरकार की नीतियों से काफी परेशानी हुई है I

यहां जो फूड पार्क सांसद रहते राहुल गांधी लाए थे उसे यहां नहीं लगा कर बाहर ले जाया गया, और भाजपा विकास का झूठा दावा कर रही, और न जाने कितने झूठ अमेठी की जनता से बोले गए I अमेठी के लोगो के सामने इनका झूठ बेनकाब हो चुका है I जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

मोदी मुद्दों से भटका रहे, इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी – गहलोत

इस बार कांग्रेस को पूर्ण समर्थन मिल रहा है गठबंधन की सरकार बनने जा रही है , पूरे देश का जो माहौल है उससे ये बिलकुल स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की सरकार आ रही है और भाजपा जा रही है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री & अमेठी लोकसभा में कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश के मूड को समझ चुके हैं इसीलिए कभी मछली की बात कर रहे हैं,कभी पाकिस्तान की बात कर रहे I

कभी भैंस की बात करने लग रहे, X-रे मशीन की बात कर रहे, लेकिन जनता के मुद्दों पर बात नहीं कर रहे ना ही जवाब दे रहे हैं कि उन्होंने 10 साल में जनता के लिए क्या किया, किसानों के लिए कुछ क्यों नही किया I

अशोक गहलोत ने कहा कि संविधान को लेकर बीजेपी की जो संविधान विरोधी नियत है वह जनता समझ रही है भाजपा नेता संविधान को लेकर भी बड़ी-बड़ी झूठ की बातें कर रहे हैं, कांग्रेस को लेकर दुष्प्रभाव कर रहे हैं।यह सब बातें अब सिर्फ जुमलों तक रह जाएगीं इनकी करारी हार होगी।

अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र में 30 लाख रोजगार देने की गारंटी है, हम फिर से मनरेगा अच्छी तरह चालू करेंगे औऱ 250 रुपए नहीं, 400 रुपए मनरेगा के लिए देने जा रहे हैं, 4 जून से लोगों को 5 किलो की बजाय 10 किलो राशन मिलेगा I

अशोक गहलोत ने कहा किशोरी लाल शर्मा जी अमेठी को अच्छे से समझते हैं, 40 साल का उनका अमेठी का संबंध है , घर-घर से उनका संबंध है, किशोरी जी को अमेठी की जनता को सांसद बनने जा रहे है और आप समझ लीजिए कि अमेठी के जितने रुके काम हैं जिस तरह भाजपा सरकार में अमेठी को ऊपेक्षित किया गया है I

वह सभी काम किशोरी लाल शर्मा जी पूरे करेंगे ,अमेठी में जो कारखाने यहां बंद हुए उनको शुरु कर अमेठी को विकास के रास्ते पर ले जायेंगे I  प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान और अमेठी लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत के साथ अमेठी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा, अमेठी लोकसभा मीडिया कोआर्डिनेटर प्रवक्ता अंशू अवस्थी, जिला प्रवक्ता अनिल सिंह मौजूद रहे ।

The post अमेठी चुनाव को लेकर अशोक गहलोत ने कह दी ये बात ! appeared first on Lok Dastak.

पेशेवर गुंडों व माफियाओं का इलाज हमारी सरकार कर रही है -योगी
REPORT BY RAJNEESH SINGH

AMETHI NEWS I

लोकसभा  चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे सभा करने आए मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वासियों का भगवान राम से जन्मो जन्मांतर का रिश्ता है। विकास खण्ड के अंतर्गत जायस- जगदीशपुर रोड पर स्थित मुबारक पुर गांव मे विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या मे रामलला विराजमान हैं जिन्हे दूर दराज के लोग दर्शन कर धन्य हो रहे हैं I

भक्तो के रोम रोम मे राम बसे हैं वहीं उन्होने भाजपा सरकार के शासन मे गरीबो को राशन ,आयुष्मान कार्ड ,किसान सम्मान निधि आदि उपलब्धियों गिनाते हुए कांग्रेस सरकार पर  तंज कसते हुए कहा कि उनके शासन मे आने वाला विकास का पैसा बिचौलिए हडप कर जाते थे मात्र कुछ ही जनता तक पहुंचता था ।लेकिन मेरी सरकार मे पैसा सीधे जनता के खाते मे पहुंच रहा है वहीं सपा सरकार पर निशाना साधते हुए माफियाओं की सरकार बताया जिसका आज मेरी सरकार मे सफाया हो चुका है ।

बीते दस वर्ष की मोदी सरकार की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर हमारे देश में कोई पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देने लगता है। मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने जय श्रीराम व भारत माता का जयघोष कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लगभग 30 मिनट के संबोधन में कहा कि 2019 में अमेठी की जनता ने क्रांतिकारी निर्णय लिया था। जिसकी गूंज लखनऊ ही नहीं बल्कि दिल्ली तक सुनाई दी थी।

अमेठी से कमल खिलाकर भारत के विकास के सभी सारथी बने। सही निर्णय का परिणाम भी अच्छा होता है। गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सांसद स्मृति इरानी पांच वर्ष में जितनी बार अमेठी आई। इतना तो अमेठी में वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस की चार पीढ़ियां भी नहीं आई थी।कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेसियों में औरंगजेब की आत्मा आ गई है। जो जजिया कर लगाने की बात कह रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने भी जन सभा को संबोधित किया। I इस अवसर पर विधायक सुरेश पासी ,पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, एमएलसी शैलेंद्र सिंह, राकेश विक्रम सिंह, रवीन्द्र प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह, डॉक्टर प्रज्ञा बाजपेई,मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह समेत तमाम लोग शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने किया I

The post पेशेवर गुंडों व माफियाओं का इलाज हमारी सरकार कर रही है -योगी appeared first on Lok Dastak.

अमेठी वासियों के जज़्बातो से स्मृति ने किया खिलवाड़ – प्रियंका गांधी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को तिलोई विधानसभा के शाह मऊ,मोहनगंज, रस्तामऊ , राजाफत्तेपुर एवं इन्हौना ,चिटहुला,मुसाफिर खाना आदि नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में वोट मांगे।इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार एवं सांसद स्मृति ईरानी पर जमकर हमला बोला।

नुक्कड़ सभाओ में मौजूद कांग्रेस एवं गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।लोगो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी से गांधी परिवार का वर्षों पुराना पारिवारिक रिश्ता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसद सिर्फ नाम की सांसद हैं।स्मृति ईरानी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में  भाजपा की सरकार ने झूठी एवं नकारात्मक राजनीति की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने युवाओं को रोजगार एवं 15 लाख दिलाने का झूठा स्वपन दिखाया था। उन्होंने कहा कि आज लाखो युवा बेरोजगार घूम रहे हैं इसका मोदी के पास कोई जवाब नही है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों से जांच के नाम पर चंदा लिया।अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज देश का नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है, महिलाएं और किसान महंगाई के कारण परेशान हैं।

उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या को दूर नहीं किया गया। भाजपा नेताओं की इतनी हिम्मत नहीं है कि वे जनता के मुद्दों पर बात कर सकें या अपने काम गिना सकें। क्योंकि दस साल में इन्होंने कुछ किया ही नहीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अपनी दुनिया में मस्त हैं। वह जनता से कट गए हैं। वह वाराणसी से सांसद हैं, लेकिन वहां किसी के घर कभी नहीं गए। तो वे जनता के दुख को क्या समझेंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता ने एक राजनीतिक सभ्यता स्थापित की। अमेठी ने मेरे माता-पिता को जिताया, क्योंकि उन्होंने जनता के लिए श्रद्धा के साथ काम किया। अमेठी में बड़े से बड़ा नेता जनता के प्रति जवाबदेह बना। राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री रहते हुए भी पैदल गांव-गांव घूमते थे। वे समस्याओं को समझते थे और डांट भी सुनते थे। ये इस देश की पुरानी परंपरा थी।  लेकिन आज जो नेता हैं, उनकी कोई जवाबदेही नहीं है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आज अमेठी में हरियाली है, लेकिन पहले यहां की जमीन में उपज नहीं थी। ऐसे में राजीव गांधी जी ने सबसे पहले ऊसर सुधार और सिंचाई योजना शुरू की। फिर बड़े उद्योग और बीएचईएल,एचएएल जैसे संस्थान अमेठी में लाए। जब कोई नीति, नीयत और निष्ठा से काम करता है तो विकास होता ही है।

अमेठी की मौजूदा भाजपा सांसद का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कभी सोचा आपने स्मृति ईरानी यहां क्यों आईं, कभी सोचा, राजीव गांधी इसलिए आय कि उनके भाई यहां से सांसद थे, राजीव गांधी ने काम किया उसके बाद मेरी मां सोनिया गांधी आईं बचे काम पूरे करने, उसके बाद मेरे भाई आए कि चलो यहां की जनता से रिश्ता है आगे के काम करेंगे, लेकिन स्मृति ईरानी क्यों आईं क्या कोई काम करने नही वो तो सिर्फ़ राहुल गांधी को चुनाव हराने आईं,वह झूठ फैलाती हैं। उसके बाद कोई दिखाई नहीं देता।

भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा विधायकों को घूस देकर, डरा धमकाकर खरीद रही है और सरकार गिरा रही है। आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार की योजना इलेक्टोरल बॉन्ड लेकर आए। उन्होंने देश की संपत्ति अपने बड़े-बड़े खरबपति मित्रों को दे दी।

बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। केंद्र सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हुए हैं। पहले युवा सेना में जाने के लिए परिश्रम करते थे। मगर नरेंद्र मोदी अग्निवीर योजना ले आए। इस योजना में युवा चार साल बाद बेरोजगार हो जाएंगे। शहीद होने वाले युवाओं को शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा, ना ही युवाओं को पेंशन की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बन रही हैं।

अमेठी सांसद ने झूठा वादा कर जनता को छला – प्रियंका गांधी

नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों को 13  रुपए किलो चीनी देने का वादा किया था। स्मृति का झूठा एवं चुनावी वादा  पूरा नहीं पूरा हुआ बल्कि भाजपा और स्मृति ईरानी ने  राजीव गांधी एवं राहुल गांधी के समय चालू की गई योजनाओं को बंद कराने का काम किया I

प्रियंका ने गिनाये कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादे

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर गरीब महिलाओं के खाते में हर महीने 8500 रुपए एवं  युवाओं को पहली नौकरी का अधिकार देंगे। कांग्रेस सरकार आने पर 30 लाख खाली पड़े पदों को भरने एवं किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर न्यूनतम दिहाड़ी  मजदूरी 400 रुपए करने के साथ पेपर लीक करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल , जगदीशपुर विधानसभा प्रत्याशी विजय पासी, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, लालता यादव , वैभव मिश्रा,सुनीता सिंह , चंद्र मोहन तिवारी ,विकास  यादव,तनवीर अहमद पूर्व ब्लॉक प्रमुख, वकार अहमद,अशोक सैनी,गोपीचंद्र बाजपेई , परमानंद मिश्रा समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

जैसा हूं जीतने के बाद भी ऐसा ही रहूंगा

नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने कहा कि 40 सालो से गांधी परिवार एवं अपनो के बीच हूं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के साथ कार्य किया है। अबकी बार मुझे जिताकर सेवा का अवसर दो। चुनाव जीतने के बाद भी मेरा स्वभाव नहीं बदलेगा।

बिना चारा पानी गौशालयो में  तड़प रहे जानवर

प्रियंका गांधी ने कहा कि गौशालयों में जानवर बिना छत वाले आश्रय स्थलो में  बिना चारा पानी के तड़प कर मर रहे हैं। सरकार आने पर इन छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गौशालयों को स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से स्वालंबी किया जाएगा।

The post अमेठी वासियों के जज़्बातो से स्मृति ने किया खिलवाड़ – प्रियंका गांधी appeared first on Lok Dastak.

अमेठी विधानसभा क्षेत्र में तीन सभाएं करेंगी प्रियंका
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज 13 मई  दिन सोमवार को पार्टी प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा करने के लिए अमेठी पहुंचेगी। वे यहां तीन अलग-अलग क्षेत्रों में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर बाद साढे तीन बजे संग्रामपुर ब्लॉक के शुकुलपुर पहुंचेंगी। जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

इसके बाद वे हारीपुर पहुंचेगी और वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करने के बाद कांग्रेस कार्यालय अमेठी में भी शाम साढ़े पांच बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

उन्होंने बताया कि वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में सभाएं करेंगी। पार्टी संगठन द्वारा कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माँगा वोट

मुंबई कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एड वीरेंद्र सिंह नें आज अपने साथियो के साथ अमेठी विधानसभा के भादर ब्लाक के कई गाँवो का दौरा किया I उनके साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग व प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों नें आलमपुर, रामगंज, सोनारी, टीकर माफ़ी मे वोट माँगा I

वीरेंद्र सिंह जहाँ भी गये लोगों का भरपूर समर्थन मिला I बताया कि वर्तमान सांसद नें पांच सालों में कोई कार्य नही किया इस बार हम सब कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को भारी मतो से जिताकर खोया हुआ अमेठी का सम्मान वापस लाएंगे I

The post अमेठी विधानसभा क्षेत्र में तीन सभाएं करेंगी प्रियंका appeared first on Lok Dastak.

अमेठी जिले में मतदान कार्मिकों का चार दिवसीय द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आज मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज में सामान्य प्रेक्षक डॉ एन0 युवराज, जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय) को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर संजय श्रीवास्तव, मोहम्मद असलम, राजीव प्रजापति, संदीप यादव के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने मतदान कार्मिकों से कहा कि आप लोग सभी चीजों को ध्यान पूर्वक पढ़ और समझ लें जो चीज समझ में ना आए उसे मास्टर ट्रेनर से दोबारा पूछ ले।

प्रशिक्षण प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना रहे मतदान के दिन क्या करना है क्या नहीं करना है के बारे में विस्तार पूर्वक समझ लें जो भी शंका हो उसका समाधान अपने मास्टर ट्रेनर से कर लें। उन्होंने कहा कि आप लोगों को मतदान के दिन एमपीएस ऐप पर हर 2 घंटे में मतदान प्रतिशत अपडेट करते रहना है इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्मिकों को मतदान से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी बताई।

प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान कार्मिकों से कहा कि पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर लें जो कुछ समस्या आ रही हो उसका समाधान यहीं पर ही कर लें जिससे मतदान के दिन आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए आप सभी की पूर्ण जिम्मेदारी है ।

इसलिए मतदान के दिन क्या करना है क्या नहीं करना है तथा ईवीएम, वीवीपैट से संबंधित समस्त जानकारी पूर्ण मनोयोग से हासिल कर ले जिससे मतदान के दिन कोई समस्या ना आए। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण को प्राप्त करें जो भी जिज्ञासाएं हैं उसका समाधान यहीं पर कर लें।

इस दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों से सवाल जवाब भी किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम संबंधित विशेष बिंदुओं जैसे पीठासीन के कार्य, कितने प्रकार के लिफाफे जमा करते हैं, ईवीएम को जोड़ने का सही क्रम क्या है, टेंडर वोट क्या है, चैलेंज वोट क्या है, वोटिंग कंपार्टमेंट में कौन-कौन सी मशीन रहती हैं, ईवीएम मशीन में आने वाले एरर आदि का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया ।

जिसमें निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू से लेकर अंत तक दिखाई और समझाई गई तथा नए अपडेट्स के बारे में भी मतदान कार्मिकों को बताया गया। आज प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में दोनों पालियों में कुल 1704 मतदान कार्मिकों में से 1698 मतदान कार्मिक उपस्थित रहे तथा 06 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे ।

इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी तेज भान सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, सहायक प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण अजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अनुपस्थित मतदान कार्मिकों का मई माह का वेतन सीडीओ ने रोकने के दिए आदेश

अनुपस्थित मतदान कार्मिकों में श्रीराम प्रजापति मतदान अधिकारी तृतीय, आशारानी त्रिपाठी मतदान अधिकारी द्वितीय, राजेश कुमार मतदान अधिकारी तृतीय, नंदलाल मतदान अधिकारी तृतीय, अंतिम कुमार मतदान अधिकारी तृतीय तथा आदित्य प्रकाश आनंद मतदान अधिकारी तृतीय के नाम शामिल हैं । अनुपस्थित मतदान कार्मिकों का माह मई का वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को दिए हैं।

The post अमेठी जिले में मतदान कार्मिकों का चार दिवसीय द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ appeared first on Lok Dastak.

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम व पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का किया निरीक्षण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में स्ट्रांग रूम तथा पोलिंग पार्टी रवाना स्थल बनाया गया है जिसका आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं को दिखा तथा सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का पोस्टल बैलेट से मतदान कराए जाने हेतु प्रशिक्षण स्थल पर बनाए गए वोटर फैसिलिटेशन सेंटर का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल पर पीने हेतु स्वच्छ पानी, मोबाइल टॉयलेट, छांव के लिए शेड, प्रकाश आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी केलकर सिंह, सीओ गौरीगंज मयंक द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

The post जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम व पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का किया निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.

गिरती वोटिंग पर चिंता,मत कैसे बढ़े मत प्रतिशत हो मंथन !
PRESENTED BY GAURAV AWASTHI

पहले चरण के चुनाव में कम मतदान को लेकर मीडिया में कई तरह की रिपोर्ट्स और विश्लेषण पढ़ने-सुनने को मिल रहे हैं। कुछ में कम वोटिंग को लेकर चिंता जताई जा रही है और कुछ विश्लेषण में सत्ता पक्ष के सामने आने वाली मुश्किलों को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। चर्चा के बजाय जिस बिंदु पर ध्यान अधिक जाना चाहिए उस तरफ न पार्टियों का ध्यान जा रहा है और न जिम्मेदार संस्था चुनाव आयोग का। असली बहस जिस मुद्दे पर होनी चाहिए वह मीडिया, पार्टी से लेकर सत्ता तक सिरे से गायब है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कम मतदान के लिए गर्मी, सहालग और कटाई के कारण गिनाए गए। यह चिंताएं सतह पर होने वाली हलचल की तरह ही हैं। गर्मी और कटाई के कारण फिजूल हैं क्योंकि पिछले चुनाव भी इसी मौसम में हुए थे।

माना जा सकता है कि कम मतदान के लिए मतदाताओं की उदासीनता ही इसके लिए जिम्मेदार है लेकिन सोचना यह भी होगा कि आखिर लोकतंत्र का भविष्य विधाता अपने इस कर्तव्य से च्युत क्यों रहता है? इसके पीछे नेताओं की गिरती विश्वसनीयता तो नहीं! फिर भी पहले मतदान शब्द की व्याख्या। यह मत+दान संधि से बना हुआ शब्द है। हिंदू धर्म में दान ऐच्छिक माना गया है। साफ है कि मतदान शब्द को अंगीकार करते समय ही स्वीकार कर लिया गया कि मतदान ऐच्छिक है न कि अनिवार्य। जब मत देना अनिवार्य किया ही नहीं गया तो कैसे किसी मतदाता को कम मतदान के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है। सबके अपने-अपने तर्क हैं और अपनी-अपनी मजबूरियां।

अपने यहां मताधिकार को भी इस तरह प्रचारित किया गया, जैसे लोकतंत्र की चाबी हमने वयस्क लोगों को पकड़ा दी। वास्तव में है भी लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि वयस्कों में मत के प्रति कर्तव्य की भावना भरने की सच्ची कोशिश से परहेज ही रहा। तंत्र कोई भी हो अपना अधिकार पाना कौन नहीं चाहता लेकिन कम लोग ही होते हैं जो अधिकार को कर्तव्य मानकर आगे बढ़ते हैं। अधिकार का इस्तेमाल सिर्फ अपने लिए ही नहीं दूसरों के लिए भी होता है। फिर देश से बड़ा तो कोई है ही नहीं। धर्म न वर्ग और न जाति-संप्रदाय।

मत को कर्तव्य से जोड़ने की महत्वपूर्ण बात अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने जिस गंभीरता के साथ उठाई है, उसके लिए उनके प्रति हम सबको धन्यवाद अदा करना चाहिए। उनकी यह अपील भी महत्वपूर्ण है कि 5 साल में 5 मिनट देश के लिए जरूर निकालें। सोचिए, जिस देश में 35-40% लोगों के पास देश के लिए 5 मिनट नहीं है, वह क्या केवल अपील से अपने मताधिकार का उपयोग करने लगेंगे। इतनी आसानी से अपने इस कर्तव्य का जिम्मेदारी से निर्वहन करने लगेंगे?

घर में कर्तव्य मां ही सिखाती है। लोकतंत्र में सरकार ही मां की भूमिका में होती है। सरकार की ही जिम्मेदारी है कि वह अपने देश के वयस्क लोगों को मत देने के लिए जागरूक करे। 75 साल बाद भी अगर हम अपने वयस्क नागरिक को मत का महत्व नहीं समझा पाए हैं तो मेरी नजर में अब एक ही रास्ता बचता है वोट न देने वाले को वोटिंग के लिए बाध्य किया जाए। इसका एक ही रास्ता है-नियम और कानून। सत्ता के लिए राजनीति करने वाले दलों और उनके नेताओं से ऐसे किसी नियम कानून की उम्मीद तो बेमानी ही है। अब इसका रास्ता भी कानून की चौखट से होकर ही आ सकता है।

यह बात हम पहले भी लिख चुके हैं कि 75 साल के लोकतंत्र में हमने हर क्षेत्र में कई कई गुना तरक्की की है लेकिन मतदान के प्रतिशत में अब तक केवल 22 फ़ीसदी का ही अधिकतम इजाफा हो पाया है। वह भी चुनाव-दर-चुनाव घटता-बढ़ता रहता है। जैसा इसी आम चुनाव के पहले चरण में ही सामने आया। मतदान की इस धीमी प्रगति पर न अब तक किसी का ध्यान गया है और न आज जा रहा है। दुनिया के कई छोटे-छोटे देशों में 95% तक मतदान होते हैं। कुछ देशों में वोट का इस्तेमाल न करने वाले वोटरों पर प्रतीकात्मक जुर्माने का भी प्रावधान है।

अगर वोट न देने की मतदाता की बात तर्कसंगत होती है तो जुर्माने से छूट भी मिल जाती है। बात कुछ तल्ख जरूर है लेकिन मतदाता जब अपनी मनपसंद का प्रतिनिधि चुनने का अधिकार पाकर खुश हो सकते हैं तो बाध्यता पर नाराज क्यों होंगे? आप सहमत हों या ना हों स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अब यह जरूरी लगने लगा है।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

The post गिरती वोटिंग पर चिंता,मत कैसे बढ़े मत प्रतिशत हो मंथन ! appeared first on Lok Dastak.

अमेठी का हर किसान गूंगी बहरी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार – जगदीश सिंह
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

सोमवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह की अध्यक्षता में  अमेठी कांग्रेस किसान संगठन के जिला अध्यक्ष ओ पी दुबे की अगुवाई में अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 किसान कांग्रेस ब्लाॉक अध्यक्ष को संबोधित कर विभिन्न योजनाओं को ले कर चर्चा किया I

जिसमें एमएसपी को कानूनी दर्जा, कृषि ऋण माफी आयोग की स्थापना, पीएम फसल बीमा योजना में बदलाव, किसान जीएसटी मुक्त होंगे, आयात निर्यात नीति,देश के आवाम के अन्नदाता एवं देश के 2024 लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र में किसान न्याय के साथ साथ भागीदारी न्याय,युवा न्याय,नारी न्याय,श्रमिक न्याय शामिल हैं I

संगठन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि अमेठी का हर किसान गूंगी बहरी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है श्री सिंह ने उपस्थित किसान नेताओं को कहा कि अब जबाब देने का वक़्त आ गया है देश व प्रदेश में किसानों की जो हालत है वह किसी से छुपा नहीं है।

वार्तानिया हुकूमत से भी ज्यादा बर्बरता पूर्वक किसानों की आवाज को सरकार ने दबाने का शर्मनाक कार्य किया उससे किसान को ही नहीं देश को भी कलंकित किया है ।  बैठक में जिला अध्यक्ष ओ पी दुवे,ददन शर्मा, प्रीति बौद्ध, विजय सिंह,करणवीर सिंह, ध्रुबराज सिंह, रामनरेश, विनोद पाठक, अरविन्द सिंह,वीपी सिंह,अलोक,सुषमा शिवानी, विजय सिंह उपस्थित रहे।

The post अमेठी का हर किसान गूंगी बहरी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार – जगदीश सिंह appeared first on Lok Dastak.