KAKORI ACTION DAY Archives - Lok Dastak

KAKORI ACTION DAY : रेडियो जयघोष की दूसरी वर्षगांठ पर हुई क्रांतिकारियों की सचित्र प्रदर्शनी
REPORT BY AMIT CHAWLA

LUCKNOW NEWS I

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष की दूसरी वर्षगांठ और “काकोरी एक्शन डे” के अवसर पर रेडियो जयघोष कार्यालय में शुक्रवार 9 अगस्त को विविध आयोजन हुए। गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी परिसर से संचालित रेडियो जयघोष कार्यालय में इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी द्वारा संग्रहित चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई।

इस चित्र प्रदर्शनी में साल 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित सचित्र अभिलेखों को शामिल किया गया था। इसके साथ ही रेडियो जयघोष पर स्थापना दिवस और काकोरी दिवस शताब्दी समारोह के कार्यक्रमों का प्रसारण भी किया गया।

डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी ने इस संग्रह के माध्यम से बताया कि अवध की छोटी-छोटी रियासतों के वह कौन से राजा थे जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ाए थे। उन्होंने खासतौर से राजा दिग्विजय सिंह, राजा बलभद्र सिंह, राजा जयलाल जैसे कई अन्य राजाओं के प्रेरक प्रसंग सुनाए। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ में हुए प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम स्थलों की भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैसरबाग, मूसा बाग, चिनहट, मड़ियांव, रेजीडेंसी में अंग्रेजों को धूल चटाई गई थी। उन्होंने यह अहम् जानकारी भी दी कि काकोरी एक्शन प्लान की तरह ही पिपरीडीह में भी क्रान्तिकारियों का एक्शन हुआ था जिसका इतिहास में कम ही जिक्र हुआ है।

इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मी रस्तोगी ने क्रांतिकारियों की जीवन गाथा पर आधारित “श्रद्धा सुमन” पुस्तक की भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने स्वरचित काव्य पुस्तक “औरत की किस्मत”, “जिंदगी क्या है” और “तुम बनो महान” पुस्तकों का वितरण भी किया। उन्होंने काव्य पाठ सत्र में सुनाया “सीखो तुम स्वदेश प्यार में प्राणों का उत्सर्ग सुहाना, सीखो इस पावन माटी से सबको गले लगाना”।

इस अवसर पर रेडियो जयघोष की एडमिन अंकिता पांडेय ने बताया कि जिस मीडिया सेंटर की शुरुआत एक वेब रेडियो के रूप में हुई थी वर्तमान में वह एफएम 107.8 FM के रूप में ही नहीं सोशल साइट्स मीडिया के रूप में भी अत्यंत लोकप्रिय हुआ है। रेडियो जयघोष का एक मात्र लक्ष्य “भारतीय संस्कृति का उद्घोष, सभी के जीवन में हो जयघोष” करना है। इसलिए रेडियो जयघोष संस्कृति, विरासत, परंपरा, पुरातन और नूतन ज्ञान-विज्ञान का शाश्वत विस्तारक है। देश के पहले कल्चरल कम्युनिटी रेडियो की शुरुआत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा 9 अगस्त 2022 को काकोरी शहीद दिवस के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों से हुई थी। यह रेडियो लखनऊ के गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर के स्टूडियो से सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर समरीन, अविरल अग्निहोत्री, सौरभ पाण्डेय, शेखर त्रिवेदी, आनन्द अस्थाना, विभु बंसल, सुनील यादव, अनिल यादव, डॉ.पवन तिवारी, पंकज शर्मा, शैलजाकांत सहित अन्य उपस्थित रहे।

The post KAKORI ACTION DAY : रेडियो जयघोष की दूसरी वर्षगांठ पर हुई क्रांतिकारियों की सचित्र प्रदर्शनी appeared first on Lok Dastak.