IPS Archives - Lok Dastak

Suicide : पुलिस सेवा के दौरान दुखद अंत… वरिष्ठ IPS अधिकारी ने की आत्महत्या
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

चंडीगढ़, हरियाणा।

मंगलवार को हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी की आत्महत्या से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

हरियाणा राज्य के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने स्वयं को अपने सरकारी आवास सेक्टर-11 पर रिवाल्वर से गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ में सरकारी महकमे में हड़कम्प मच गया। प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचने लगे उनकी IAS अधिकारी पत्नी जापान के दौरे पर हैं।

सहायक पुलिस महानिदेशक (ADGP ) रैंक के अधिकारी 2001 के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी थे । वाई पूरन कुमार की मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है उनके आत्महत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना को लेकर सभी पहलुओं पर लोगों से पूछताछ की जा रही है।

क्या हैं वाई कुमार की पत्नी

बताते चलें कि उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा कैडर 2001 की वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं। चंडीगढ़ में ही उनकी पोस्टिंग है इस समय विदेश सहयोग एवं कमिश्नर पद पर हैं। वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर गई हुई है।  नायब सिंह सैनी के साथ जापान के लिए एक प्रतिनिधि मण्डल गया है, जिसमें अमनीत पी कुमार भी शामिल हैं। उन्हें एक दिन बाद ही बुधवार 08 अक्टूबर को लौटना है ।

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में थे तैनात

ADGP पूरन कुमार की तैनाती पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में हुई थी। पूरन कुमार प्रदेश में अपनी सेवाकाल के दौरान प्रदेश में विभिन्न अहम पदों पर तैनात रहे। एक अच्छे अधिकारियों में इनकी गिनती की जाती थी।

साथी अधिकारियों के हक़ की आवाज थे पूरन कुमार

ADGP वाई पूरन कुमार एक अच्छे अधिकारी के साथ ही अच्छे इंसान भी थे। वे अपने साथी अधिकारियों के हक के लिए हमेशा आवाज उठाते थे इसके लिए चाहे चाहे उच्च अधिकारियों से क्यों न भिड़ना पड़े।

अभी एक वर्ष पूर्व IPS अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर सवाल खड़ा कर दिया था। इतना ही नहीं पूर्व DGP मनोज यादव पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी।

फिलहाल जाँच के उपरांत ही पता चल सकेगा कि हत्या या आत्महत्या है ! लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान रही है, पर सभी एंगल पर जांच कर रही है।

The post Suicide : पुलिस  सेवा के दौरान दुखद अंत… वरिष्ठ IPS अधिकारी ने की आत्महत्या appeared first on Lok Dastak.

Transfer of IPS Officers : योगी सरकार की चली तबादला एक्सप्रेस, एस गणेश बने ADG ट्रैफिक
विशेष रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

लखनऊ, उप्र।

उत्तर प्रदेश  की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस चला दी। जिसकी लिस्ट सोमवार की देर शाम जारी कर दी है। जिसमें यूपी में आईपीएस अफसरों के बंपर तबादले किये गए हैं। आईपीएस सतीश गणेश की लखनऊ वापसी हुई है एडीजी ट्रैफिक बनाया गया है। वहीं राजीव सभरवाल डीजी पीटीसी मुरादाबाद बनाया गया है।

आईपीएस मोदक राजेश आईजी जीआरपी बनाए गए हैं। सत्यनारायण एडीजी एसीओ बनाए गए। सुभाष चंद्र दुबे आईजी महिला एवं बाल सुरक्षा विभाग भेजे गए हैं। तेज तर्रार आईपीएस अनीस अंसारी डीआईजी पीएसी लखनऊ बने।देव रंजन डीआईजी स्थापना बनाए गए। महिला आईपीएस अधिकारी डॉ मिनाक्षी सेनानायक वाराणसी बनाई गईं।

वहीं सर्वोदय चंद्र यादव एसपी एसएसएफ बनाए गए। पंकज पांडेय एसपी पीएसी मुख्यालय बनाए गए।महेंद्र पाल सेनानायक SSF सहारनपुर बनाए गए।शुभम पटेल एसपी तकनीकी सेवाएं विभाग भेजा गया। मनोज अवस्थी सेनानायक 12वीं पीएसी फतेहपुर बनाये गए हैं।अशोक कुमार एसपी पावर कार्पोरेशन बनाए गए।

सुंदरकांत मीणा एसपी इंटेलीजेंस कानपुर बने। रोहन झा एएसपी साइबर क्राइम लखनऊ बनाए गए। तेजतर्रार महिला आईपीएस निहारिका शर्मा सेनानायक पीएसी गोरखपुर बनाई गई। संजीव बाजपेयी सेनानायक पीएसी एटा भेजा गया है। अनिल कुमार प्रधानाचार्य पीटीएस गोरखपुर बने।

उधर ब्रजेश गौतम और ओमप्रकाश सिंह डीजी मुख्यालय मुख्यालय संबद्ध किये गये। ओमप्रकाश द्वितीय डीजीपी मुख्यालय भेजे गए।अजीजुल हक भी पुलिस मुख्यालय भेजे गए। विनय कुमार सिंह एसपी एटीएस बने। अशोक कुमार एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड बनाये गए।

संजय राय को एसपी प्रतापगढ़ से हटा कर एसपी इंटेलीजेंस अयोध्या भेजे गए।आनंद कुमार द्वितीय  अपर आयुक्त गाजियाबाद से एसपी इंटेलीजेंस बरेली व संजय कुमार द्वितीय पुलिस अधीक्षक यातायात से एसपी इंटेलीजेंस गोरखपुर बने।

The post Transfer of IPS Officers : योगी सरकार की चली तबादला एक्सप्रेस, एस गणेश बने ADG ट्रैफिक appeared first on Lok Dastak.

अमेठी में दोहरे हत्याकांड की गूंज विधानसभा पहुंची
लखनऊ I

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत चाचा और भतीजे की गोली मारकर सोमवार की देर शाम हत्या कर दी गई थी I जिसे लेकर गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया था कि आपकी बात विधानसभा में उठाऊंगा I

मंगलवार की सुबह जब सदन चालू हुआ 56(3) के तहत सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने इस दोहरे हत्याकांड की घटना का विधानसभा में जिक्र किया और उन्होंने मांग की आईएएस या अधिकारी के नेतृत्व में 3 सदस्य टीम गठित कर मामले की जांच कराई जाए I सदन में बोलते हुए गौरीगंज सपा विधायक ने कहा कि सरकारी कर्मचारी सुरेश यादव एवं पूर्व प्रधान तथा वर्तमान प्रधान के पुत्र की बीती रात घर जाते समय दादरा के पास बोलेरो रोककर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी I

प्रशासन पर विधायक ने उठाए सवाल

उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि विगत 4 साल पहले भी सुरेश यादव पर हमला किया गया था,जिसे गोली लगी थी लेकिन ट्रामा सेंटर में इलाज से ठीक हो गया था I उसके बाद प्रधान पद के चुनाव के दौरान भी वहां मारपीट की घटना हुई थी I जिसमें एक अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति मारा गया था, सात-आठ लोग घायल भी हुए थे I उस पीड़ित परिवार के साथ सहयोग में सुरेश यादव खड़ा हुआ था I जिसके चलते उसके खिलाफ स्थानीय थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था I

श्री सिंह ने सदन को बताया कि मृतक सुरेश यादव ने तीन बार शस्त्र लाइसेंस के लिए फाइल भरा लेकिन डीएम कार्यालय के पहुंचने के बाद निरस्त हो गई I हमने भी जिस फाइल की पैरवी की थी I उन्होंने सदन के माध्यम शासन से सवाल पूछा कि जिस व्यक्ति पर तीन-तीन बार अटैक हो चुका है I उसके बाद भी उसका लाइसेंस क्यों नहीं बनाया गया !

घटना की  निष्पक्ष जांच वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में कराने की मांग

राकेश प्रताप सिंह ने सदन से मांग किया कि शासन के किसी वरिष्ठ आईएएस या आईपीएस के नेतृत्व में 3 सदस्य जांच टीम गठित की जाए I जैसे मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके श्री सिंह ने सरकार से सदन के माध्यम से मांग किया कि पीढ़ी सुरेश यादव के बच्चे छोटे हैं I उनके लालन-पालन के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए की मदद दी जाए साथ ही एक सरकारी नौकरी भी दिलाई जाए I जिससे परिवार का भरण पोषण आसानी से हो सके I

सरकार की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री का जवाब

राकेश प्रताप सिंह के द्वारा सदन में मामला उठाने पर सरकार की तरफ से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है I दोनों पक्षों में पहले से रंजिश बताई गई है जिसके कारण ऐसा हुआ है I पुलिस ने मृतक के भाई दुर्गेश यादव की तहरीर पर अपराध संख्या 30/ 2023 के 147,148,149,302 आईपीसी की धारा के तहत जलालुद्दीन मोइनुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन राहुल यादव पुत्र ओमप्रकाश संजय यादव पुत्र ओमप्रकाश व बशीर खान एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है I

श्री खन्ना ने सदन को आश्वस्त किया कि राकेश प्रताप सिंह विधायक की मांग पर एक वरिष्ठ आईपीएस व एडिशनल एसपी के नेतृत्व में मामले की जांच कराई जाएगी जिससे मामले में दूध का दूध पानी का पानी हो सके I

The post अमेठी में दोहरे हत्याकांड की गूंज विधानसभा पहुंची appeared first on Lok Dastak.

ए सतीश गणेश का तबादला, अशोक मुथा जैन वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर
वाराणसी। शासन ने देर रात 16 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिसमें वाराणसी पुलिस कमिश्नर सहित 6 जिलों के कमिश्नर भी बदल दिये गये। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय, पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे NCB के पूर्व DDG 1995 बैच के IPS अशोक मुथा जैन को वाराणसी कमिश्नरेट की कमान दी गयी है I बता दें कि अशोक मुथा जैन वाराणसी के एसएसपी रह चुके हैं और हाल ही में चर्चित आर्यन खान (शाहरुख़ खान का बेटा) ड्रग्स केस में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही कोरोना काल मे अपने घर मे मृत पाए गये एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस मे भी मुथा एनसीबी की तरफ से मुख्य अधिकारी थे। शासन द्वारा देर रात चली तबादला एक्सप्रेस में वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश का कार्यकाल खत्म हो गया। पुलिस कमिश्नर रहे IPS ए सतीश गणेश अपने मृदुभाषी व्यवहार के लिए जाने जाते हैं । उन्के तबादले के बाद वाराणसी मे IPS अशोक मुथा जैन को कमान दी गयी है ।वहीं IPS लक्ष्मी सिंह को CP नोएडा, IPS अजय मिश्रा CP, गाजियाबाद, IPS प्रीतिंदर सिंह CP आगरा और IPS रमित शर्मा CP प्रयागराज बनाया गया है।

बता दें कि अशोक मुथा जैन राजस्थान के जालौर डिस्ट्रिक्ट के रहने वाले हैं। आंध्रा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। फिर लखनऊ आईआईएम से एमबीए की पढ़ाई की और जॉब करने लगे। इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए। 1995 बैच के आईपीएस मुथा इलाहाबाद, कानपुर, इटावा, बनारस, जौनपुर, फरुखाबाद और ललितपुर जैसे कई शहरों में एसएसपी और एसपी रह चुके हैं। गोरखपुर, फैजाबाद, सहारनपुर में डीआईजी रेंज रहे। मुथा एक साल के लिए ओसोगो में शान्ति मिशन पर गए थे।

The post ए सतीश गणेश का तबादला,  अशोक मुथा जैन वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर appeared first on Lok Dastak.