Inspection Work Archives - Lok Dastak

Inspection Work : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन का किया स्थलीय निरीक्षण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन गौरीगंज व अमेठी तथा बस स्टेशन अमेठी का निरीक्षण कर महाकुंभ 2025 तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्रद्धालुओं/यात्रियों के सुगम आवागमन तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम व एसपी ने दोनों रेलवे स्टेशनों पर साफ सफाई की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और प्रबंधन की स्थिति, सीसीटीवी कैमरा, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, पूछताछ केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर दोनों स्टेशन अधीक्षकों तथा स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे सुरक्षा बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्रद्धालुओं/यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की सुविधा न हो तथा सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम रखे जाएं।

बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टेशन पर शौचालय की सफाई, पेयजल की व्यवस्था, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, प्रतिक्षालय आदि का गहनता से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कहा कि बसों का संचालक निर्धारित रूटों पर समय से किया जाए जिससे श्रद्धालु/यात्री अपने गंतव्य स्थान तक सुगमता से पहुंच सके तथा उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ताला स्थित श्री मुकुट नाथ धाम मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के आवागमन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों तथा मंदिर के पुजारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएम व एसपी ने श्री मुकुट नाथ धाम मंदिर में भगवान शिव की पूजा/अर्चना की तथा जलाभिषेक कर जनपदवासियों के सुख समृद्धि की कामना किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा प्रवेश परीक्षा का किया गया निरीक्षण

उ०प्र० भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चो एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों (जो महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीकृत हो) की गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा हेतु अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में चयन परीक्षा के माध्यम से कक्षा-06 में 140 छात्र / छात्राओं तथा कक्षा-09 में 140 छात्र/ छात्राओं को प्रवेश दिया जाना है।

प्रवेश परीक्षा अयोध्या मंडल के सभी जिलों में आयोजित हुई है जिसमें अमेठी जनपद में प्रवेश परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में आयोजित हुई जिसमें कक्षा 6 में 82 में से 79 बच्चे उपस्थित हुए एवं कक्षा 9 में 88 में से 84 छात्रों ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 170 बच्चों में से 163 बच्चों ने अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भाग लिया।

उपरोक्त प्रवेश परीक्षा का जिलाधिकारी निशा अनंत द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव ने बताया कि कक्षा-06 में प्रवेश हेतु उम्मीदवारों से मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण तथा भाषा परीक्षण से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार कक्षा-09 में प्रवेश हेतु उम्मीदवारों से अंग्रेजी, हिन्दी, गणित तथा विज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए।

अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 16 फरवरी (दिन रविवार) को परीक्षा का समय कक्षा 6 हेतु  11 से 1:00 बजे एवं कक्षा 9 हेतु 11 से 1:30 बजे तक था। परीक्षा के उपरांत बच्चों को फल, बिस्किट एवं चॉकलेट का वितरण किया गया। अयोध्या मंडल के सभी जिलों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है इसमें बनी मेरिट के आधार पर बच्चों का चयन अटल आवासीय विद्यालय हेतु होगा।

परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव एवं श्रम विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, पुलिस विभाग और मेडिकल की टीम भी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रही।

The post Inspection Work : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन का किया स्थलीय निरीक्षण  appeared first on Lok Dastak.