Independence Day Archives - Lok Dastak

INDEPENDENCE DAY : राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, अमेठी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस”
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

आज 79वां स्वतंत्रता दिवस जनपद में हर्षोल्लास एवं पूर्ण गरिमामयी तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण के साथ ही विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह तथा कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत झंडा अभिवादन के साथ ही भावपूर्ण राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जन सामान्य को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर डीपीआरसी गौरीगंज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं पुलिस विभाग द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली को मा. राज्य मंत्री जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इसके उपरांत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर लगाई गई पोस्टर/अभिलेख एवं पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं डीपीआरसी परिसर में राज्य मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी

राज्य मंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बेसिक/माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर  राज्य मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के द्वारा की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  राज्य मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों क्रमशः अशोक कुमार द्विवेदी, राजेश सिंह, परमानंद मिश्रा, संजय सिंह, इंद्रदत्त उपाध्याय, मथुरा प्रसाद, श्यामसुंदर गुप्ता, चंद्रभान यादव, रामसागर शुक्ला व देवराज सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

लोगों ने प्राणों की आहुति देने के बाद मिली आजादी-मयंकेश्वर

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि आज 15 अगस्त को हम सब लोग स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं भारत को आजादी दिलाने में बहुत सारे लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी उसके बाद हमें यह आजादी मिली है आज का दिन आजादी दिलाने में शहीद हुए लोगों को नमन करने का दिन है उन्हें याद करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों द्वारा बहुत अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इसके लिए उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके लिए हम सभी को मिल जुल कर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ हर जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति को दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आजादी हमें कितनी मुश्किल से मिली है इसे संजोकर रखें अपने कार्य क्षेत्र में हमें एहसास होना चाहिए कि हम आजाद भारत के अंदर कार्य कर रहे हैं और हम अपने कार्य के माध्यम से इंसाफ करें, कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जिससे किसी को पीड़ा हो। उन्होंने कहा कि हम जिस भी पद पर बैठे हैं उसे पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सात्विक श्रीवास्तव रितेश राज, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी पारिजात पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं जन सामान्य मौजूद रहे।

सैनिक स्कूल अमेठी में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

सैनिक स्कूल अमेठी में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत गर्व और उत्साह के साथ किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल सतीवीर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और छात्रों से अनुशासन, निष्ठा एवं देश सेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत और भावविभोर कर देने वाला रहा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में क्रॉसकंट्री रेस और तिरंगा प्रभात फेरी का किया गया आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में खेल और देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में पुरुष एवं महिला वर्ग की 5 किलोमीटर क्रॉसकंट्री रेस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 71 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि सुधांशू शुक्ला, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, अमेठी ने हरी झंडी दिखाकर रेस को प्रारंभ कराया। जिलाधिकारी अमेठी के निर्देशानुसार तिरंगा प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी संजय पाल ने प्रथम से छठे स्थान तक के पुरस्कार प्रदान किए। प्रातः 8:00 बजे विशिष्ट अतिथि हिमांशू अग्रहरी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।

कार्यक्रम में उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मोहम्मद मोसर्रफ खां, कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नदीम, मोना सिन्हा, लबली तिवारी, आरती सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

The post INDEPENDENCE DAY : राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण, अमेठी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस” appeared first on Lok Dastak.

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में होंगे रंगारंग कार्यक्रम, DM व राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त  को जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस परम्परागत व पूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 08 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी तथा राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0  मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा जिला पंचायत रिर्सोस सेन्टर परिसर में प्रातः 08:30 बजे ध्वजारोहण तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इसके साथ ही समस्त सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। समस्त शिक्षण संस्थानों में प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, तदोपरांत स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देश भक्तों के जीवन पर प्रेरक प्रसंग व उनके बलिदान पर आधारित प्रकरणों पर प्रकाश डाला जाएगा व विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जनपद की समस्त नगर पालिका/पंचायतों में स्थित मूर्तियों की साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही जनपद में ग्राम पंचायत एवं विकास खण्ड स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर, गौरीगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम राज्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूहों को सम्बोधित किया जायेगा। विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों की अपने-अपने खेल से संबंधित वेशभूषा में तिरंगा प्रभात फेरी निकली जाएगी।

इसके उपरांत जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को मिष्ठान एवं फल वितरण का कार्यक्रम तथा जगदीशपुर व गौरीगंज में प्रसूता तथा नवजात शिशु को उसके घर तक वाहन से छोड़े जाएंगे तत्पश्चात वृद्ध आश्रम में मिष्ठान एवं फल वितरण का कार्यक्रम आयोजन के साथ ही समस्त ग्राम पंचायत में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

The post Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में होंगे रंगारंग कार्यक्रम, DM व राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण appeared first on Lok Dastak.

Independence Day Special : वो भूली दास्ताँ.. बकुलिहा: यूपी को पहला ‘नमक सत्याग्रही’ देने वाला गांव
PRESENTED BY GAURAV AWASTHI

गौरव अवस्थी

लालगंज-उन्नाव फोरलेन हाईवे बनने के बाद कई गांव- कस्बों के नाम लिखे दिखने लगे हैं। उनमें एक है- बकुलिहा। करीब 5 हज़ार की आबादी वाले इस गांव के लिए भी कटा है। आजकल गांव का रास्ता पक्का है। कुछ समय पहले यह कच्चा था। अन्य की तरह इसे साधारण गांव समझने की भूल मत कीजिएगा। स्वाधीनता संग्राम में इस गांव का खासा योगदान रहा है। हालांकि स्वाधीनता से जुड़े अन्य स्थानों की तरह यह भी अब भूला-बिसरा ही है।

उत्तर प्रदेश में नमक सत्याग्रह के लिए पहला ‘सत्याग्रही’ देने का श्रेय लालगंज से 12 किलोमीटर दूर स्थित इसी गांव के नाम दर्ज है। दांडी में 7 अप्रैल 1930 को समुद्र के खारे जल से नमक बनाकर ब्रिटिश हुकूमत के ‘नमक कर’ के आदेश का उल्लंघन करने के बाद महात्मा गांधी ने सारे देश में नमक सत्याग्रह का आग्रह किया। उत्तर प्रदेश में नमक सत्याग्रह की सफलता के लिए कानपुर से प्रकाशित होने वाले प्रताप अखबार के ‘प्रतापी’ पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। इस समिति में पंडित जवाहरलाल नेहरू रफी अहमद किदवई और मोहनलाल सक्सेना सदस्य के रूप में शामिल किए गए।

इसी समिति ने उत्तर प्रदेश में नमक सत्याग्रह के शुभारंभ के लिए रायबरेली को चुना। तब यह सवाल उठा था कि आखिर रायबरेली ही क्यों? इस सवाल का जवाब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इन शब्दों में दिया-‘ रायबरेली में अंगद, हनुमान, सुग्रीव जैसे कार्यकर्ता घड़ी भर की सूचना मिलते ही जान हथेली पर रखकर निकल पड़ते हैं।’ इसकी दूसरी वजह रायबरेली का 1921 का किसान आंदोलन भी था। रायबरेली का ‘मुंशीगंज गोलीकांड’ भारतीय स्वाधीनता इतिहास में मिनी जलियांवाला बाग कांड के रूप में याद किया जाता है। सई नदी के तट पर ब्रिटिश हुकूमत और जमींदार सरदार वीरपाल सिंह के कारिंदों द्वारा बरसाई गई गोलियों से सैकड़ो किसान शहीद हुए।

किसानों के खून से नदी का पानी लाल हो गया था। इस गोली कांड की सूचना पर रायबरेली आए पंडित जवाहरलाल नेहरू को नजर बंद कर दिया गया था। अपनी ‘आत्मकथा’ में उन्होंने इस कांड का जिक्र भी किया है। गणेश शंकर विद्यार्थी को इस कांड की विस्तार से रिपोर्ट छापने के लिए दंडित भी किया गया था। बाराबंकी में जन्मे रफी अहमद किदवई की कर्मभूमि रायबरेली ही रही। यह तीनों उत्तर प्रदेश में नमक सत्याग्रह के शुभारंभ के लिए गठित की गई समिति के सदस्य थे।

रायबरेली को नमक सत्याग्रह के शुभारंभ के लिए चुने जाने की एक वजह यह भी हो सकती है। समिति ने अपने इस निर्णय की सूचना महात्मा गांधी को भी भेजी। महात्मा गांधी भी मुंशीगंज गोलीकांड भूल नहीं थे। इसलिए उन्होंने फैसले पर तुरंत मोहर लगाते हुए अपने साबरमती आश्रम में रहने वाले रायबरेली के शिवगढ़ के बाबू शीतला सहाय को एक पत्र देकर रायबरेली भी भेजा। यह पत्र था, राजा अवधेश सिंह और उनके भाई कुंवर सुरेश सिंह के नाम। पत्र में इन दोनों को रायबरेली के आंदोलन को नेतृत्व देने का निर्देश दिया गया था।

जिला स्तर पर रफी अहमद किदवई मोहनलाल सक्सेना और कुंवर सुरेश सिंह की समिति ने 8 अप्रैल 1930 को डलमऊ के गंगा तट पर नमक बनाने का ऐलान किया और प्रथम सत्याग्रही के रूप में बकुलिहा गांव में जन्मे बाबू सत्यनारायण श्रीवास्तव को चुना गया। डलमऊ के मेहंदी हसन ने सत्याग्रह के लिए शेख सखावत अली का मकान निश्चित किया लेकिन प्रशासन ने 7 अप्रैल को ही मेहंदी हसन को गिरफ्तार कर लिया।

रफी अहमद किदवई की तलाश में छापे मारे जाने लगे। ब्रिटिश पुलिस की सक्रियता को देखते ही बाबू सत्यनारायण श्रीवास्तव अंग्रेज हुकूमत की आंखों में धूल झोंकते हुए रफी अहमद किदवई के साथ रायबरेली आ गए। 1921 के मुंशीगंज गोलीकांड को ध्यान रखते हुए पंडित मोतीलाल नेहरू भी प्रयाग से रायबरेली पहुंच गए।

ब्रिटिश पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते डलमऊ में गंगा के किनारे नमक बनाने का प्लान फेल हो गया लेकिन पंडित मोतीलाल नेहरू की उपस्थिति में 8 अप्रैल 1930 को बाबू सत्यनारायण श्रीवास्तव ने लोनी मिट्टी से नमक बनाकर नमक कानून तोड़ कर प्रथम सत्याग्रही होने का गौरव प्राप्त किया। बाबू सत्यनारायण 1921 के असहयोग आंदोलन में नौकरी छोड़कर शामिल हुए।

कई वर्षों तक जिला कांग्रेस कमेटी के मंत्री रहे। नमक एवं व्यक्तिगत सत्याग्रह, लगान बंदी और भारत छोड़ो आंदोलन में करीब साढ़े 3 वर्ष से ज्यादा दिन जेल में बंद रहे। ₹200 जुर्माना भी हुआ। लगानबंदी आंदोलन के दौरान बकुलिहा को बारडोली जैसा बनाने का श्रेय भी बाबू सत्यनारायण श्रीवास्तव को ही है।

रायबरेली के कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में ‘नमक कर’ के विरोध में नमक बनाकर उत्तर प्रदेश में नमक सत्याग्रह की शुरुआत 8 अप्रैल 1930 को हुई। इसके बाद रायबरेली समेत पूरे प्रांत में गांव-गांव नमक बनने का सिलसिला शुरू हो गया। नमक कर के खिलाफ सत्याग्रह प्रारंभ होने के बाद पंडित मोतीलाल नेहरू जैसे ही वापस गए रायबरेली में अंग्रेज पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दी। बाबू सत्यनारायण श्रीवास्तव, महावीर, चतुर्थी तथा रामदुलारे को गिरफ्तार कर लिया गया। नमक कानून तोड़ने में बाबू सत्यनारायण श्रीवास्तव 6 महीने तक जेल में रहे।

आजादी के आंदोलन में बकुलिया गांव स्वाधीनता संग्राम सेनानी के केंद्र में रहा। महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू रफी अहमद किदवई से लेकर आजादी के राष्ट्रीय नायकों का गांव में आना-जाना रहा। गांव का कामामाई मंदिर आजादी के आंदोलन कार्यों के कार्यालय की तरह उपयोग में आता रहा। मंदिर से सटे बाग में सभाएं होती रही लेकिन सरकार और सरकारी अधिकारियों के लिए यह ऐतिहासिक गांव अब एक साधारण गांव की तरह ही है।

हालांकि, ग्राम प्रधान सुरेश त्रिवेदी ने आजादी के आंदोलन की याद दिलाने और बाबू सत्यनारायण श्रीवास्तव की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए गांव के एक प्रवेश द्वार पर ‘बाबू सत्यनारायण श्रीवास्तव द्वार’ निर्मित कराया है। नमक सत्याग्रह के लिए प्रथम सत्याग्रही देने वाले बकुलिहा गांव के इतिहास से नई पीढ़ी अनजान है। अब नई पीढ़ी को आजादी के इतिहास से परिचित कराने की जरूरत है।

नोट – लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।

The post Independence Day Special : वो भूली दास्ताँ.. बकुलिहा: यूपी को पहला ‘नमक सत्याग्रही’ देने वाला गांव appeared first on Lok Dastak.