hardoi news Archives - Lok Dastak

सोशल मीडिया पर समुदायों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला हाफ़िज गिरफ्तार
हरदोई I

दो समुदायों के विरुद्ध आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक कथित हाफिज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ जारी है। पुलिस की सूझबूझ से 10वीं मोहर्रम पर माहौल बिगड़ने से बच गया।

ज्ञातव्य है कि उक्त आरोपित हाफिज निसार अहमद ने हिंदू समुदाय तथा शिया समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी फेसबुक पर की थी, जिसके स्क्रीन शॉट के साथ लोगों ने पिहानी कोतवाली में शिकायत की थी। शुक्रवार को 10वीं मोहर्रम के मौके पर इस तरीके की आपत्तिजनक पोस्ट से शिया समुदाय में आक्रोश व्याप्त हो गया तथा हिंदू समुदाय के कई संगठनों के लोगों ने भी आपत्ति जताई।

शिया समुदाय के सैकड़ों लोग कोतवाली पर पहुंच गए और आरोपित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने माहौल बिगड़ता देखकर सूझबूझ से काम लिया और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का आश्वासन देकर शिकायत कर्ताओं को शांत किया। नतीजा यह हुआ कि 10वीं मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक निकल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कथित हाफिज गिरफ्तार कर लिया गया है I जो कि मुजहा ग्राम पंचायत, पारा थाना मझिला का रहने वाला है। हाफिज की डिग्री प्राप्त किए है। यह डिग्री नकली है या असली इसकी भी जांच की जाएगी। हाफिज निसार अहमद रहीमाबाद के बुलबुला खेड़ा की मस्जिद में नमाज अदा कराता है।

The post सोशल मीडिया पर समुदायों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला हाफ़िज गिरफ्तार appeared first on Lok Dastak.

गंदगी के ढेर में ठंडक से ठिठुर रही बच्ची को मिला माँ का आँचल
हरदोई। गंदगी में पड़ी ठंडक में ठिठुर रही बच्ची के रोने की आवाज़ सुन कर इंसानियत जाग गई। लोगों की इकट्ठा हुई भीड़ के बीच से निकली रोशन जहां ने उस बच्ची को उठा कर अपने आंचल में छिपा लिया और साफ-सफाई करते हुए पालने-पोसने की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। गंदगी के ढेर पर पड़ी मासूम बच्ची अब रोशन जहां के आंगन की रोशनी बन गई।

बताया गया है कि गोपामऊ के मोहल्ला बंजारा में बजरिया वाली चक्की के बगल में पड़ी गंदगी के ढेर पर नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। वहां बकरी खोलने पहुंचें एक लड़के ने उसके रोने की आवाज़ सुनी। पास जाने पर देखा तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। उसने अपने घर वालों को इस बारे में बताया। इसी बीच वहीं के ज़हीर की पत्नी रोशन जहां ने इस बारे में सुना तो वह खुद को रोक नहीं सकी और वहां लगी भीड़ को चीरती हुई उस बच्ची के पास पहुंची और गंदगी के ढेर से उसे उठा कर अपने आंचल में छिपा लिया। रोशन ने बच्ची को साफ-सुथरा किया और अपने ऊपर उसके पालने-पोसने का ज़िम्मा लिया है। इस बीच वहां पहुंची पहुंची पुलिस ने उस बच्ची को रोशन जहां की सुपुर्दगी में दे दी। चेयरमैन प्रतिनिधि नौशाद नदवी ने बच्ची को कपड़े और ज़रूरी सामान दिया।

सीएचसी अधीक्षक डा.राजीव रंजन ने कहा है कि अगर नवजात बच्ची को कोई कोई भी दिक्कत होती है तो उसे तुरंत सीएचसी पर लाए,ताकि उसका सही इलाज हो सके। उन्होंने सभी टीके लगवाने और बेहतर इलाज करने की बात कही है।

The post गंदगी के ढेर में ठंडक से ठिठुर रही बच्ची को मिला माँ का आँचल appeared first on Lok Dastak.

ऐसा क्या किया कि पति के पास पहुंची और फिर …..
हरदोई। मायके में रह रही युवती ज़हर पी कर खेत में फावड़ा चला रहे अपने पति के पास पहुंची। जहां से उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।इस तरह का मामला साण्डी थाने के तड़ौरा गांव का बताया गया है।

बताया गया है कि साण्डी थाने के चचरापुर निवासी हेमनाथ की इकलौती बेटी सपना की शादी करीब दो साल पहले तड़ौरा निवासी कुलदीप के साथ शादी हुई थी। हेमनाथ की पत्नी की काफी पहले मौत हो चुकी थी। वहीं सपना की शादी के बाद उसे खाने-पीने की दिक्कत होने लगी। इस पर हेमनाथ ने बेटी सपना और उसके पति कुलदीप को अपने साथ रहने के लिए राज़ी कर लिया। सपना पति के साथ मायके में रह रही थी। उसका पति खेती के काम में हाथ बंटाता था। शनिवार की शाम को किसी वजह से सपना ने घर में रखा कोई कीटनाशक पी लिया।जब हालत बिगड़ने लगी तो वह दौड़ कर खेत पर काम कर रहे अपने पति के पास पहुंची। पति कुलदीप ने जब उसकी हालत देखी, इलाज के लिए वह उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज लाया, जहां उसी दिन देर रात को सपना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसका पता होते ही इकलौती बेटी का बाप हेमनाथ पछाड़ मार कर बेहोश हो गया। सपना की इस तरह हुई मौत की खबर से सारे गांव में कोहराम मच गया। आखिर किस वजह से सपना ने इस तरह का कदम उठाया ? इस पर लोगों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही है। इस बारे एसएचओ साण्डी राजदेव मिश्रा ने बताया है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच की जा रही है।

The post ऐसा क्या किया कि पति के पास पहुंची और फिर ….. appeared first on Lok Dastak.