Gram Panchayat Archives - Lok Dastak

DISTRICT MAGISTRATES CHAUPAL : ग्राम पंचायत में डीएम व एसपी ने लगाई चौपाल
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उतेलवा के ग्राम सचिवालय में मंगलवार को चौपाल लगाई गई, जिसमें जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया तथा उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुछ भूमि विवाद की समस्याएं, विद्युत विभाग, पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई नाली व सड़क को पुनः ठीक न करने, राशन आदि से संबंधित शिकायतें की गई जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि जो शिकायते चौपाल में प्राप्त हुई है उन्हें एक सप्ताह के अंदर संबंधित अधिकारी निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाएं चल रही हैं आप सभी लोग अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ अवश्य लें, बच्चों से स्कूल जाने को कहा, चौपाल में मौजूद आशा व सीएचओ से गांव में सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी ली, गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण आदि की भी जानकारी ली। चौपाल में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं गांव का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं का स्थलीय सत्यापन भी किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना प्रीति तिवारी, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इंडोरामा जगदीशपुर द्वारा नवनिर्मित बारात घर का डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन

विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उतेलवा में सीएसआर के तहत इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जगदीशपुर द्वारा नवनिर्मित बारात घर/कम्युनिटी हॉल का जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

बताते चले कि इंडोरामा जगदीशपुर द्वारा ग्राम पंचायत उतेलवा में सीएसआर के तहत बारात घर का निर्माण कराया गया है जिसमें एक कम्युनिटी हॉल, हैंड वॉश सिस्टम, टॉयलेट, पीने की पानी की व्यवस्था, वाटर कूलर इत्यादि व्यवस्थाएं की गई हैं जिसका आज जिलाधिकारी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर इंडोरामा जगदीशपुर द्वारा 10 सिलाई मशीन टेलरिंग हेतु महिलाओं को वितरित की गई है उनके द्वारा जगदीशपुर क्षेत्र में महिलाओं को टेलरिंग सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

इसके अतिरिक्त इंडोरामा जगदीशपुर द्वारा ग्राम पंचायत उतेलवा में ओडीओपी योजना के अंतर्गत मूंज क्राफ्ट की ट्रेनिंग महिलाओं को दी गई थी जिसके तहत महिलाओं द्वारा मूंज क्राफ्ट से निर्मित विभिन्न उत्पादों को बनाकर उनका स्टाल लगाया गया था जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर इंडोरामा जगदीशपुर के मुख्य संचालक अधिकारी राजेंद्र शंखे, एचआर हेड मनोज कुमार झा, सीएसआर हेड अभिनव सिन्हा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने आज संयुक्त रूप से राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने गोदामों में रखी बीयू/सीयू तथा वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा तथा गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

The post DISTRICT MAGISTRATES CHAUPAL : ग्राम पंचायत में डीएम व एसपी ने लगाई चौपाल appeared first on Lok Dastak.

RURAL DEVELOPMENT : पंचायत भवनों में ताले बंद : प्रधान के घर से चल रही ग्राम पंचायत की सरकार…..
REPORT BY BRIJESH YADAV

AMETHI NEWS I

जिलों के विकास के लिए विकास भवन की स्थापना होती है जिसमें सभी तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है और एक ही भवन में जनता को सारी सुविधाएं प्राप्त हो जाती हैं I उसी तर्ज पर सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर सभी ग्रामों में पंचायत भवन का निर्माण  गया I जिससे विकास संबंधित एवं सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए जनता को इधर-उधर भटकना पर ना पड़े I

ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम प्रधान पंचायत भवन में बैठकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें और उनके कार्यों को जिला शासन तक पहुंचाएं I इसीलिए सरकार ने इस मंशा को पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायत को कंप्यूटर,  लैपटॉप एवं इंटरनेट की सुविधा से लैस किया l लेकिन सरकार के मंसूबो पर पानी फेरने का काम ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव कर रहे हैं I पड़ताल में मिली जानकारी के अनुसार जिलेभर में अधिकांश ग्राम पंचायत भवन पर ताले ही लटकते ही मिलें I

गांव वालों की माने तो प्रधान अपने घर से सरकार चला रहे हैं और ग्राम सचिव इस भवन पर बैठना मुनासिब नहीं समझते हैं I कभी कभार ताला खुलता है लेकिन  कुछ समय के लिए और फिर बंद हो जाता है I लाचार जनता कभी प्रधान जी के दरवाजे पर तो कभी पंचायत भवन या फिर ब्लॉक व तहसील का चक्कर अपने कार्यों के लिए लगाते मिलेंगी I सुविधाओं की उपलब्धता के बावजूद सरकारी कर्मी गांवों की ओर रूख करना ही नहीं चाहते।

जनता बेचारी लाचार। काम के लिए कभी मुखिया के घर तो कभी पंचायत सचिव की तलाश में कार्यालय की दौड़ ग्रामीण लगा रहे हैं। यह बड़ी समस्या है। सुविधाओं की उपलब्धता के बावजूद सरकारी कर्मी गांवों की ओर रूख करना ही नहीं चाहते। नतीजा सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद पंचायत भवन सपना साकार होने पर ग्रहण लगा है। पंचायत भवन का कब ताला खुलता है और कब बंद होता है, यह स्थानीय लोगों को पता नहीं है।

बानगी के तौर पर जिले के विकास खंड शुकुल बाजार में 02 अक्टूबर को इस गंभीर मुद्दे पर संवाददाता द्वारा ग्राउंड पड़ताल किया तो कई पंचायत भवनों में ताला लगा हुआ था I स्वच्छता पखवाड़ा होने के बावजूद भी कई ग्राम पंचायत के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ था I

रिपोर्टर ने ग्राउंड पड़ताल किया जिसमें यह चौकाने वाले सच सामने आई की निम्न ग्राम पंचायत पर ताले लटक रहे थे स्वच्छता पखवाड़ा होने के बावजूद भी कई ग्राम पंचायत के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ था I  निहालगढ़ सदा पट्टी आशीशपुर भटमऊ गयासपुर ब्यारायमऊ बलापुर आदि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बंद थे ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर पता चला कि कहीं-कहीं माह में एक बार खोल दिया जाता है, लेकिन जनता का काम करने के लिए नहीं। बल्कि आपस में बात करने के लिए।

ग्रामीणों को काम के लिए के प्रधान जी के घर के चक्कर काटना पड़ता है I विकासखंड का एक ग्राम पंचायत निहालगढ़ सदा पट्टी ऐसा है जहां पर ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर पता चला कि ग्राम पंचायत भवन कभी कबार ही खोला जाता है और यहां पर जनता की सुविधाओं को तो छोड़िए परिसर में लगा हैंडपंप काफी दिन से खराब पड़ा हुआ है। भवन के आसपास सिर्फ लोग मौज मस्ती करते देखे गए हैं I

पंचायत की सरकार प्रधान जी के घर से चलती है। पंचायत सचिव प्रधान जी के घर के ब्लाक तक हीं काम करते हैं। कई ग्राम पंचायत पर पंचायत सहायक रोजगार सेवक, अन्य सारे पंचायत कर्मी प्रखंड में नजर आते हैं I पंचायत सचिव किसी भी ग्राम पंचायत में नजर नहीं आए। जबकि पंचायत भवन में जनता की आवश्यकता के लिए बहुत सारी सुविधाएं दी गई है ताकि गांव का काम गांव में ही को हो सके और बाहर न जाना पड़े लेकिन पड़ताल में पता चला की जनता की कोई सुनने वाला इस पंचायत भवन में नहीं बैठता है I

कई पंचायत का तो बहुत बुरा हाल है जनता सचिव को ढूंढने के लिए ब्लॉक जाती है ब्लॉक पर पता चलता है कि पंचायत भवन में है पंचायत भवन में पता चलता है ब्लॉक पर है जनता चक्कर काट काट जनता परेशान है। जाति-आवास समेत अन्य सरकारी काम के लिए जाना पड़ता है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अंजलि सरोज ने बताया कि ऐसी शिकायत अगर प्राप्त होती है तो सचिव के विरुद्ध के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी I

पंचायत भवन का उदेश्य-

पंचायत भवन ग्राम पंचायत का कार्यालय है I सरकार की मंशा के अनुरूप पंचायत जनता की सहुलियत के लिए ये भवन निर्माण हुए जिसमें ग्राम पंचायतों के कार्यालयों और उनकी बैठकों का आयोजन हो। ग्राम स्तर पर पंचायत सचिव समेत हर पंचायत कर्मी की उपलब्धता सुनिश्चित हाे।

यही नहीं नियम है कि पंचायत के सारे कर्मी का उपस्थित प्रधान द्वारा बनाया जाएगा। प्रधान जी के ही उपस्थित विवरणी पर इनका वेतन भुगतान किया जाएगा, लेकिन सब गोलमाल चल रहा है I

The post RURAL DEVELOPMENT : पंचायत भवनों में ताले बंद : प्रधान के घर से चल रही ग्राम पंचायत की सरकार….. appeared first on Lok Dastak.