Follow-up Archives - Lok Dastak

बढ़ते समय के साथ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर बढ़ रहा दबाव
अमेठी।

जिले के इन्हौना थानाक्षेत्र के करनगांव में 6 दिन पहले प्रधान पति रिजवान अहमद की हुई हत्या में अबतक पुलिस के हाथ मुख्य आरोपित तक नहीं पहुंच सके। घटना के बढ़ते समय के साथ पुलिस पर भी लगातार अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधि का दबाव बढ़ता जा रहा हैं।

हत्याकांड का मुख्य आरोपित माशूक उर्फ़ राजू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिन रात एक कर उनके करीबियों और रिश्तेदारों के घर ताबड़तोड़ छापेमारी कर कर रही है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर अपने सूत्र भी चारों ओर फैलाए है ताकि आरोपी उसके शिकार में फंस सके। लेकिन अब तक पुलिस के सभी पैतडा नाकाम रहें।

दिन ब दिन घटना के बढ़ते समय के साथ पुलिस पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। घटना के बाद से ही जिले के पुलिस मुखिया लगातार मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देश दे रहे है। इसके लिए उन्होंने एसओजी समेत कई थानों की टीम भी तैयार कराई। घटना के चौथे दिन शोक संवेदना व्यक्त करने मृतक के घर पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर फटकार लगा चुके हैं।

घटना के बाद पुलिस की हीलाहवाली के चलते मौके से सभी को चकमा देकर फरार हुए हत्याकांड का आरोपित राजू की गिरफ्तारी न होने पर बीते गुरुवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना की अगवाई में सैकड़ों की संख्या में ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी, प्रधान संगठन व स्थानीय लोगों ने मार्ग अवरुद्ध कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी किया।

पुलिस अधीक्षक के 24 घंटे के भीतर आरोपित के पकड़े जाने के आश्वासन पर नाराज़ लोग शांत हुए। सोमवार को घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी न होने से परिवारजन, प्रधान संगठन व स्थानीय निवासियों में पुलिस की कार्यशाली को लेकर आक्रोश हैं। मामले में क्षेत्राधिकार तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपित तक पहुंचाने के लिए पुलिस सभी दिशाओं में कम कर रही हैं।

फरार चल रहें मुख्य आरोपित पर 25 हजार का इनाम

करनगांव प्रधान पति रिजवान हत्याकांड के मुख्यआरोपित माशूक अली उर्फ राजू घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा किए जा रहे कई प्रयासों के बाद भी आरोपित का सुराग नहीं लगा। जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी और आरोपित ने न्यायालय में भी अपना आत्मसमर्पण नहीं किया।

जिसको लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी ने फरार चल रहें आरोपित राजू पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है और सूचना सार्वजनिक करते हुए जो बंदी बनाएगा या बंदी बनाने की सही सूचना देगा उसे उक्त धनराशि पुरस्कार के तौर पर सौंपे जाने की बात कही हैं।

The post बढ़ते समय के साथ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर बढ़ रहा दबाव appeared first on Lok Dastak.