Film 'Vanvas Archives - Lok Dastak

BOLLYWOOD : मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’
भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्माता व निर्देशक अनिल शर्मा के द्वारा दशहरे के अवसर पर अपनी नई फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा किए जाने के बाद से सिनेप्रेमियों के दिलोदिमाग में इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी।

ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित इस फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा अब उठ गया है। लेखक, निर्माता व निर्देशक अनिल शर्मा इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनकी इस ड्रीम प्रोजेक्ट में नाना पाटेकर और ‘गदर 2’ के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

कलियुग की रामायण को स्क्रीन पर नए अंदाज में अनिल शर्मा ने पेश किया है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी कि कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं।

20 दिसंबर को फिल्म वनवास होगी रिलीज

यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड, 20 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। ‘गदर : एक प्रेम कथा’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपर हिट फिल्मों के बाद मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ को निर्देशक अनिल शर्मा की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

श्रद्धांजलि

नहीं रहे वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अरुण कुमार शास्त्री……!

वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अरुण कुमार शास्त्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। 75 वर्ष की आयु में 20 अक्टूबर को 2.30 बजे दिन में अपने निवास स्थान जीवदानी हाउसिंग कॉप्लेक्स (डोंगर पाड़ा, विरार वेस्ट,मुंबई) में उन्होंने अंतिम सांस ली। उसी दिन शाम 7 बजे ‘विरार मुक्तिधाम’ में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

गया (बिहार) के एक छोटे से कस्बे चांद चौरा में जन्मे पले बढ़े अरुण कुमार शास्त्री ने पटना यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद 70 के दशक में अपनी जन्मभूमि गया से मुंबई कूच कर गए और अपनी लेखकीय क्षमता के जरिए धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान और सारिका में स्थान पाने में कामयाब रहे I

बाद में उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित होने वाली सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म मैगजीन ‘मायापुरी’ का स्थाई रूप से दामन थामा और फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रियाशील हो गए I

बॉलीवुड में बतौर फिल्म पत्रकार अपनी विशिष्ट छवि कायम की। 70 के दशक से वर्ष 2019 तक वो काफी एक्टिव रहे और ‘मायापुरी’ में खूब लिखा। फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में गतिशील रहते हुए इन्होंने फिल्म ‘चार महारथी’ और ‘आई एम इन लव’ के लिए बतौर प्रचारक भी काम किया।

फिल्मकार स्व कमाल अमरोही के बेहद करीब रहे अरुण कुमार शास्त्री अपने जीवन काल में अपनी ज़िंदगी को अपनी मर्ज़ी के हिसाब से जिया। अब वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी लेखनी व उन्मुक्त लाइफ स्टाइल की वजह से बॉलीवुड उन्हें हमेशा याद रखेगा।

The post BOLLYWOOD : मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ appeared first on Lok Dastak.