farmers Archives - Lok Dastak

Farmers Meet : जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता कृषक गोष्ठी का किया गया आयोजन
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

राज्य मंत्री ने फीता काट कर किसान गोष्ठी का किया शुभारंभ

किसान गोष्ठी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन

मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं विभिन्न प्रकार के बीज किट का किया वितरण

किसान गोष्ठी में अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं आधुनिक खेती के संबंध में किसान भाइयों को दी गई जानकारी

आज कृषि विभाग द्वारा सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू व कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषक गोष्ठी का शुभारंभ राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह ने फीता काट कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, उपकृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ किसान गोष्ठी में विभिन्न विभागों यथा कृषि, उद्यान, मत्स्य, वन, लघु सिंचाई, दुग्ध विकास, बाल विकास, स्वास्थ्य, बैंक, इफको, समाज कल्याण, नलकूप, भूमि संरक्षण, स्वयं सहायता समूह आदि के द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इन स्टालों के माध्यम से गोष्ठी में आए हुए किसान भाइयों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आधुनिक खेती करने की विधि बताई गई।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन जायस में हो रहा है इससे इस क्षेत्र के किसान भाइयों को गोष्ठी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गोष्ठी में किसान भाई कृषि की उन्नत तकनीकी के बारे में सीखें तथा उसी के आधार पर खेती करें और अपनी फसल की पैदावार को बढ़ाएं। इस दौरान राज्य मंत्री ने वर्तमान में पर्यावरण की समस्या को देखते हुए किसान भाइयों से अपील किया कि आप लोग पेड़ जरूर लगाए।

उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टिट्यूट के सहयोग से एक स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम के अंतर्गत कृषक द्वारा पेड़ लगाए जाएंगे जिसका उपरोक्त संस्था द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष पर सर्वे किया जाएगा जिसमें कृषकों को 6 डालर कार्बन क्रेडिट पर दिए जाएंगे इससे किसानों की कमाई भी होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा किसानों को चिन्हित किया जाएगा उसके उपरांत किसानों द्वारा कृषि वानिकी में किए गए पौधरोपण से कार्बन क्रेडिट के माध्यम से उनकी आय में वृद्धि होगी।

इसके तहत किसानों को अधिक से अधिक तीव्र गति से बढ़ाने वाले वृक्षों यथा पॉपुलर, मीलिया, डूबिया व सेमल आदि के पौधों का रोपण करना होगा, छह अमेरिकी डॉलर के हिसाब से प्रति कार्बन क्रेडिट की खरीद होगी जिससे किसानों को लगाए गए प्रत्येक पेड़ के लिए लगभग रुपए 250-350 आय के रूप में प्राप्त होंगे जो पेड़ की कीमत के अतिरिक्त आय होगी। किसान गोष्ठी में जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गोष्ठी के माध्यम से किसान भाई नई उन्नत तकनीकी के बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा उसी के अनुसार खेती कर अपनी आए को बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आपके लिए जो भी योजनाएं संचालित की गई हैं उनको धरातल पर उतरना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर जनपद के किसानों को विभिन्न प्रकार के बीज व मृदा स्वास्थ्य कार्य का वितरण किया गया। किसान गोष्ठी में कृषि सेक्टर से जुड़े अधिकारियों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसान मेले में आए हुए किसानों को आधुनिक खेती करके कैसे अपनी आय को दोगुनी किया जाए के संबंध में विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई।

किसान गोष्ठी में जनपद के प्रगतिशील किसानों ने अपने-अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा जनपद के भारी संख्या में सम्मानित किसान बंधु मौजूद रहे।

The post Farmers Meet : जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता कृषक गोष्ठी का किया गया आयोजन appeared first on Lok Dastak.

किसान भाई पराली न जलाएं,बुवाई में सुपर सीडर का करें प्रयोग
कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत सरसों के मिनी किट वितरण फसल योजना राष्टीय खाद्य सुरक्षा मिशन के सलाहकार द्वारा सिंहपुर विकास क्षेत्र के जैतपुर,चिलौली गांव में अस्सी कृषकों को किया गया।इस अवसर पर राजकीय कृषि बीज गोदाम प्रभारी एवं कृषि वैज्ञानिक डा पवन वर्मा ने मौजूद किसानों को सलाह दी कि किसान भाई खेतों में पराली न जलाएं पराली निस्तारण के लिए गेहूं,सरसों, मटर,जौ,चना इत्यादि फसलों की बुवाई सुपर सीडर से करें और खेती की लागत में बचत के साथ अधिक उपज पाएं।

पूरे बैशन जैतपुर स्थित पंचायत भवन पर आयोजित निशुल्क सरसो मिनी किट वितरण कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक डा पवन वर्मा ने जैतपुर गांव के किसानों को सुपर सीडर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस विधि से बुवाई से खाद बीज की बचत के साथ खेतों की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के सलाहकार अशोक कुमार दुबे और डॉ वर्मा ने किसानों को निशुल्क मिनी किट भी वितरित किया।

किसानो को संबोधित करते हुए डा वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार लगातार खेती की लागत बढ़ती जा रही है और किसान की उपज का दाम औने पौने होता जा रहा है ऐसे में किसानों को किफायती खेती की तरफ जाना ही होगा।इसका सबसे अच्छा विकल्प बुवाई में सुपर सीडर का प्रयोग है जो किसानों की बुवाई की लागत घटाने के साथ पराली निस्तारण और वैज्ञानिक पद्धति से कतारों में पहले खाद फिर बीज बोता है।जिसका सीधा लाभ उपज में मिलता है।किसान भाई इस सुपर सीडर मशीन से कंबाइन मशीन से कटे खेतों का बिना पुआल हटाए और बिना जुताई किए सीधे बुवाई करें।जुताई का खर्च बचने के साथ ही बीज और खाद में भी बचत होगी। कतारों में बुवाई के चलते खर पतवार नियंत्रण भी आसान होगा और पुआल खेत की मिट्टी में मिलने से उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है।सिंहपुर राजकीय बीज गोदाम के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक डा पवन वर्मा ने कहा कि जैतपुर गांव के किसान रामराज मिश्रा द्वारा अनुदान पर खरीदी गई सुपर सीडर मशीन से बुवाई करें। इस मौके पर 80 किसानों को सरसों के मिनी किट भी वितरित किए।इस अवसर पर बीटीएम नीरेश कुमार,राजेंद्र कुमार,राजकुमार,रामराज मिश्र, शिवशंकर सिंह,रामनाथ क्षेत्र पंचायत सदस्य,सिर्ताजा ,राजकुमार सिंह,रघुनाथ सिंह,स्वामी दयाल तिवारी,उमा शंकर शुक्ल, रमा कांत मिश्रा,सुरेश चौरसिया,अवधेश चौरसिया आदि किसान मौजूद रहे।

किसान भाई धान के कटाई के काम में तेजी लाएं

कहावत है कि “अगहर खेती अगहर मार इनके कबौ ना होई हार “कृषि वैज्ञानिक डा पवन वर्मा ने कहा कि किसान भाई रवी की बुवाई समय पर हो इसके लिए धान की कटाई में तेजी लाएं क्योंकि नवंबर का महीना शुरू हो चुका है सरसों तथा दलहनी फसलों की बुवाई शीघ्र करें। अब सरसों की बुवाई का सामान्य समय है।गेहूं की बुवाई के मात्र चंद्र दिन बचे हैं।आने वाले दिनों में मौसम भी खराब होगा जिससे बुवाई में और विलम्ब हो सकता है ठंड अधिक बढ़ने से बीजों के जमाव में भी समय लगेगी। देर से बुवाई में पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा।

The post किसान भाई पराली न जलाएं,बुवाई में सुपर सीडर का करें प्रयोग appeared first on Lok Dastak.

जब तक एमएसपी नहीं होगी लागू, किसानों का शोषण रहेगा जारी
लखीमपुर I राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गोला में रोककर संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण कर स्वागत किया I

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम महमूदाबाद सीतापुर में रात्रि सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन भागीदारी करने के लिए दिल्ली से महमूदाबाद सीतापुर जा रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सायं कालीन बेला में गोला नगर होकर निकल रहे थे I खुटार रोड स्थित विकास चौराहे पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया और दुलीचंद वर्मा के निवास स्थल पर ले गए और माल्यार्पण कर स्वागत किया इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरदार वीएम सिंह ने कहा जब तक किसानों की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून नहीं होगा किसानों का शोषण होता रहेगा I इसलिए आवश्यक है किसान जागरूकता लाएं और एमएसपी के लिए पूरे देश एक माहौल पैदा करने की आवश्यकता है जिसके लिए किसानों को जागरूक होकर हर गांव में बोर्ड या बैनर बनाकर के अपने घरों के सामने और गांव के बाहर लगाएं जिसमें लिखें फसल हमारी भाव तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा I गांव-गांव एमएसपी हर घर एमएसपी यही शब्द किसान अपनी ट्रालियों पर लिखायें जिससे किसानों ने जागरूकता बढ़ेगीऔर सरकार पर दबाव भी बढ़ेगा सभी ग्राम से एक पत्र प्रधानमंत्री जी के नाम जनपद के अधिकारियों द्वारा भेजें और पत्र की एक कॉपी संगठन को उपलब्ध कराएं I जिससे पूरे देश के किसानों के पत्र एक साथ प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जा सके 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले जब सरकार पर दबाव बनेगा तो सरकार को मजबूरी बस एमएसपी की कानून की गारंटी देना पड़ेगा I वही गन्ना किसानों के मुद्दे पर कहां उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है सिर्फ भाषणों के द्वारा काम चलने वाला नहीं किसानों को पैसे की आवश्यकता है सरकार सिर्फ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करा दे गन्ना किसान स्वयं ही खुशहाल हो जाएगा गन्ना किसानों की लागत काफी बढी हैकई वर्षों से गन्ना किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं I सरकार अपने गन्ना अनुसंधान केंद्र को ही मान ले लागत के डेढ़ गुना दाम अगर 3 साल पहले का माने तब भी किसानों का कानूनी गन्ना मूल्य ₹450 प्रति कुंतल बनता है I बकरे की मां कब तक खैर मनायेगी कोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में करना होगा सरकार चाहे जितना भी विलंब करा ले ब्याज सहित गन्ने का भुगतान हम किसानों को दिला कर ही रहेंगे I इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित उपाध्यक्ष सरदार हरि सिंह सतनाम सिंह राजेंद्र वर्मा महेंद्र वर्मा प्रसादी लाल गौतम रोशन लाल वर्मा मूलचंद वर्मा रोमी सिंह श्रवण कुमार यादव देव लाल वर्मा शंकरलाल वर्मा राजेश कुमार मिश्रा ताराचंद्र शुक्ला सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post जब तक एमएसपी नहीं होगी लागू, किसानों का शोषण रहेगा जारी appeared first on Lok Dastak.