Faileriya Archives - Lok Dastak

HEALTH NEWS : प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,10 फरवरी से चलेगा आईडीए अभियान
RIPORT BY SATISH SHUKLA

AMETHI NEWS।

राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद के दो ब्लाक मुसाफिर खाना और जामो में आगामी 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन(आईडीए) अभियान अभियान चलेगा जिसके तहत लोगों को फ़ाइलेरियारोधी दवा एल्बेंडाजोल, डाईइथाईल कार्बामजीन और आईवरमेक्टिन खिलाई जाएगी | इसी क्रम में बुधवार को प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित हुआ |

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 13 ब्लाक हैं | जहाँ पर संभावित फ़ाइलेरिया रोगियों का पता लगाने के लिए नवंबर माह में नाईट ब्लड सर्वे कर लोगों के रक्त की जाँच की गयी थी | दो ब्लाक मुसाफिर खाना में पांच और जामो में तीन नए फ़ाइलेरिया रोगी मिले | इसलिये जनपद के केवल इन दो ब्लाक में 10 फरवरी से आईडीए अभियान चलेगा | उन्होंने शत प्रतिशत लक्षित जनसंख्या को फ़ाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराने के निर्देश दिए |

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि इस अभियान में एक साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती और गम्भीर बीमारी से पीड़ित को छोड़ कर सभी को फ़ाइलेरियारोधी दवा खानी है | स्वास्थ्य कार्यकर्ता परिवार रजिस्टर भरते समय ही समुदाय को बता दें कि दवा के सेवन से जी मिचलाना, चक्कर आना जैसी समस्याएँ हो सकती हैं लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है | इसका मतलब है कि शरीर में फ़ाइलेरिया के परजीवी थे | जिनके मरने के परिणामस्वरूप यह प्रतिक्रिया हुयी है | यह प्रतिकूल प्रभाव अपने आप ही ठीक हो जायेंगे | इसके साथ ही उन्होंने समय से माइक्रोप्लान बनाने और जमा करने के भी निर्देश दिए |

नोडल अधिकारी ने बताया कि सहयोगी संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन और पाथ प्रशिक्षण व मॉनिटरिंग में सहयोग कर रहे हैं जबकि सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफॉर) और प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) सामुदायिक जागरूकता में विभाग का सहयोग कर रही हैं | सीफ़ॉर संस्था द्वारा बनाये गए पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म(पीएसपी), जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ़ाइलेरियारोगी, पंचायत सदस्य, कोटेदार, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति तथा ग्राम प्रधान सभी एक मंच साझा करते हैं और तथा फ़ाइलेरिया के संक्रमण, उपचार प्रबन्धन पर खुलकर चर्चा करते हैं |

यह मंच समुदाय को फ़ाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है | इस मौके पर मुसाफिरखाना, जामो सीएचसी के अधीक्षक, सहायक मलेरिया अधिकारी सुशील कुमार, मलेरिया निरीक्षक विनोद सोनी, विश्व स्वास्थ्य संगठन से डा0 नित्यनानाद ,जिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता विनीत कुमार मौर्य , पाथ , सीफॉर और पीसीआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे |

The post HEALTH NEWS : प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,10 फरवरी से चलेगा आईडीए अभियान  appeared first on Lok Dastak.

दवाओं का सेवन कर समाज को फाइलेरिया मुक्त बनाएं
लखनऊ I

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल की पहल पर फाइलेरिया प्रभावित जिलों में 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने सहयोगी संस्थाओं सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार), विश्व स्वास्थ्य, संगठन , पाथ, पीसीआई एवं जी एच एस के सहयोग से सोमवार को मीडिया कार्यशाला आयोजित की

डॉ लक्ष्मण सिंह, महाप्रबंधक, राष्ट्रीय कार्यक्रम, एनएचएम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र ने स्पष्ट किया है कि अन्य देश इस बीमारी को भले उपेक्षित बीमारी की श्रेणी में रख रहे हैं लेकिन भारत में यह बीमारी वर्ष 2027 तक प्राथमिकता से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है।इसी क्रम में जनपद में 10 फरवरी से आईडीए (आइवरमेक्टिन, डाईइथाइल कार्बामजीन और एल्बेंडाजाल)अभियान शुरू हो रहा है।

इस दौरान एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी। स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा विभिन्न स्थानों पर दवा सेवन के लिए बूथ भी लगेंगे। इस बार शहरी क्षेत्र में अपार्टमेंट्स और मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को खासकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। जनपद की 51,14,982 लक्षित आबादी को शत प्रतिशत दवा सेवन कराने के लिए 8184 ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर, 683 सुपरवाइजर और 4092 टीम कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आइवरमेक्टिन ऊंचाई के अनुसार खिलाई जाएगी। एल्बेंडाजोल को चबाकर ही खानी है।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. ऋतु श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन एक वर्ष के बच्चों, गर्भवती और गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। एक से दो वर्ष की आयु के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। दवा का सेवन स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने ही करवाएंगे। दवा खाली पेट नहीं खानी है। दवा खाने से बचने के लिए बहाने बिल्कुल भी न करें, जैसे – अभी पान खाए हैं, अभी सर्दी-खांसी है, बाद में खा लेंगे आदि। आज का यही बहाना आपको जीवनभर के लिए मुसीबत में डाल सकता है।

इसलिए दवाओं का सेवन कर समाज को फाइलेरिया मुक्त बनाएं। दवा खाने के बाद जी मिचलाना, चक्कर या उल्टी आए तो घबराएं नहीं। ऐसा शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने से हो सकता है, जो दवा खाने के बाद मरते हैं। ऐसी प्रतिक्रिया कुछ देर में स्वतः ठीक हो जाती है।

इस मौके पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। आकार फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए बड़े ही रोचक तरीके से बताया कि फाइलेरिया बीमारी जब होती है तो पता नहीं चलता और जब पता चलता है तब तक बहुत देर हो जाती है नाटक के अंत मे फाइलेरिया रोगी और फाइलेरिया नेटवर्क के मनीष और गंगा प्रसाद ने अपना अनुभव साझा किया। और बताया कि यह जान तो नहीं लेती है लेकिन जीना मुश्किल कर देती है। हमारे समय दवा नही थी पर अब दवा भी है और जानकारी भी इसलिए आईडीए राउंड में दवा जरूर खाएं।

इस मौके पर सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आईडीए अभियान में डब्ल्यूएचओ, जीएचएस, पाथ, पीसीआई, सिफार और एविडेंस एक्शन आदि के प्रतिनिधि ने संस्थाओं की भूमिका पर जानकारी दी। सभी सत्रों के बाद मीडिया के प्रश्नों के जवाब भी दिए गए। इसमें मुख्य तौर पर अभियान की तैयारियों और बीमारी की गंभीरता पर सवाल किए गए। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विमल वैशवार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सोमनाथ, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी और उपस्थित रहे। इस मौके पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था।

The post दवाओं का सेवन कर समाज को फाइलेरिया मुक्त बनाएं appeared first on Lok Dastak.