Every Archives - Lok Dastak

Tricolor In Every House : “हर घर तिरंगा अभियान में उमंग, 13 से 15 अगस्त तक फहरेंगे तिरंगे, 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस”
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी संजय चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 (15 अगस्त) की तैयारियों के सम्बन्ध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होने कहा कि हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाले स्वाधीनता दिवस समारोह परम्परागत रूप से सादगी के साथ आकर्षक ढंग से मनाया जायेगा।

उन्होने बताया कि जिला/तहसील/ब्लॉक/नगर निकायों आदि सरकारी तथा गैर-सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन होगा। पंचायती राज विभाग को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद के जितने भी अमृत सरोवर, विद्यालय, शहीद स्थल है और जहां पर झण्डारोहण होना है वहां की साफ-सफाई करायी जाये।

ईओ को निर्देशित किया गया कि समस्त नगर पंचायतों में साफ-सफाई, लाइटिंग, शहीद स्थलों पर माल्यार्पण किया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने कार्यालयों में लाइटिंग करा लें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगितायें आयोजित की जाये।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनमानस बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें, जनपद के स्वतत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को याद करें और अपने-अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झण्डा फहराये। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुये फहराया/लगाया जाये।

झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिये। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नही जायेगा, उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाये। हर घर पर झण्डा विधिवत् तरीके से लगाया जाये। आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रभात फेरी निकालकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया जाये तथा तिरंगा यात्रायें, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, तिरंगा संगीत, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा कृतज्ञता के कार्यक्रम किये जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस डीपीआरसी गौरीगंज में मनाया जायेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को विभाजन विभीषिका से जुड़ी हुई गतिविधियों जानकारी दी जाये तथा इससे जुड़ी हुई फिल्मों, डाक्यूमेन्ट्री का प्रदर्शन किया जाये। उन्होने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाना है।

इसके अन्तर्गत सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, अस्पतालों, समस्त सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेन्ट, शापिंग काम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना सहित प्रत्येक घरों में अनिवार्य रूप से तिरंगा फहराया जायेगा। 15 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाये। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार आयोजित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव व रितेश राज, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकासखंडो में बाइक रैलियां आयोजित

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद अमेठी में आज युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकासखंड शाहगढ़, भादर और मुसाफिरखाना में भव्य बाइक रैलियां आयोजित की गईं। विकासखंड शाहगढ़ में बाइक रैली को जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, विकासखंड मुसाफिरखाना में रैली का शुभारंभ एडीओ कोऑपरेटिव शिवकुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

रैलियों में पीआरडी जवानों और मंगल दलों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने रास्ते में जनमानस से संवाद करते हुए 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसे सही तरीके से फहराने के नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य जनभावना में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से इस महोत्सव में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, पीआरडी जवान, मंगल दल के सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

The post Tricolor In Every House : “हर घर तिरंगा अभियान में उमंग, 13 से 15 अगस्त तक फहरेंगे तिरंगे, 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” appeared first on Lok Dastak.