ensure resolution Archives - Lok Dastak

VISIT OF MINISTER IN CHARGE : जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें अधिकारी – प्रभारी मंत्री
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन/जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत माह अप्रैल से 20 सितंबर तक जनपद में सबसे ज्यादा प्रसव कराने वाली तीन एएनएम क्रमशः मुंद्रा देवी उपकेंद्र ककवा 205 प्रसव, शांति देवी उपकेंद्र कोरारी 180 प्रसव तथा उर्मिला उपकेंद्र किशनी 151 प्रसव कराए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने एवं पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

बैठक में प्रभारी मंत्री ने यूपी नेडा के अन्तर्गत सोलर रूफटॉप की प्रगति, उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा, विद्युत विभाग के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की स्थिति, खराब ट्रांसफार्मर के बदलने की स्थिति, लाइन लॉस के प्रकरण तथा विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान उपभोक्ताओं को अनावश्यक  परेशान करने की शिकायतों की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों का निर्माण, गड्ढा मुक्ति, सिंचाई पंप की आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं भरण पोषण की स्थिति, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की समीक्षा की I

स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, एंबुलेंस, टीकाकरण की स्थिति, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं संचालन की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल विकास, दुग्ध विकास, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, श्रमिक पंजीकरण, अधिष्ठापन पंजीकरण, श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना, आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति सहित अन्य कार्यों की गहन समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालयों में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए तथा कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से छूटने न पाए। कृषि एवं सहकारिता विभाग को वर्तमान में डीएपी उर्वरक की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि सभी समितियां व किसान केंद्रों पर डीएपी उर्वरक की उपलब्धता रहे तथा कहीं पर भी उर्वरक को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। इसके उपरांत उन्होंने राजस्व कार्यों की समीक्षा किया जिसमें उन्होंने कृषक दुर्घटना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, जल जीवन मिशन शहरी, न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण की स्थिति सहित राजस्व के अन्य कार्यों की गहन समीक्षा किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने आबकारी, विद्युत, परिवहन, खनन, स्टाम्प, नगरीय निकाय विभाग द्वारा की गई वसूली की जानकारी ली एवं निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने हत्या के मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लूट के मामलों में गिरफ्तारी, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, अपहरण, पास्को एक्ट, गुंडा एक्ट, अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न, लंबित विवेचना, गैंगस्टर, रासुका सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया एवं पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों से कराएं परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण

प्रभारी मंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद और समन्वय बेहतर रहे, किसी भी परियोजना का शिलान्यास, लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराएं, योजनाओं के प्रस्ताव भी जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किया जाए तथा प्राप्त प्रस्तावों के जवाब भी जनप्रतिनिधियों को समय से दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ पात्रों को दिया जाए तथा योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया जाए इसमें कतई लापरवाही ना बरती जाए, सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील रहे।

सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति को बढ़ाएं, अपने-अपने कार्यों में रुचि रखें, कहीं भी कोई समस्या हो तो जिलाधिकारी व  जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं, अपने विभाग से संबंधित पूरी जानकारी रखें। जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित करें, जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है हम सब लोग भी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को किया आश्वस्त,निर्देशों अधिकारी करेंगे अक्षरश: पालन

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री ने कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत अन्तर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद से भेजे जा रहे किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताते चलें कि जनपद के 50 प्रगतिशील किसान प्रशिक्षण हेतु करनाल हरियाणा भेजे जा रहे हैं जो की 21 से 27 अक्टूबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

बैठक के दौरान उक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एश्वर्य यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कान्हा गौशाला, प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का किया स्थलीय निरीक्षण

राज्य मंत्री खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश/जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी, कान्हा गौशाला अमेठी, ग्राम पंचायत भरथी लोनियापुर में प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में निर्माणाधीन कबड्डी हाल व जिम का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने एक्सरे रूम, नेत्र परीक्षण कक्ष, डिस्पेंसरी सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया एवं उनसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री आयुष्मान केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि मरीजों का बेहतर उपचार किया जाए।

इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में निर्माणाधीन कबड्डी हाल व जिम का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा बैडमिंटन हाल में कबड्डी व फुटबॉल प्रतियोगिता में चैंपियन बच्चों को ट्रॉफी व स्पोर्ट किट का वितरण किया। इसके उपरांत उन्होंने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने निराश्रित गोवंशों को पकड़ने के लिए कैटल कैचर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा गौशाला में मौजूद गोवंशों को गुड़ व केला खिलाया वहीं पर प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना अंतर्गत एक लाभार्थी को गाय देकर अच्छादित किया एवं संबंधित अधिकारियों से गौशाला में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, गोवंशों की ईयरटैगिंग, चिकित्सीय उपचार सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत भरथी लोनियापुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ ही 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया वहीं पर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण कर निपुण योजना के तहत बच्चों को स्टडी किट का वितरण किया तथा अध्यनरत बच्चों से शिक्षा के बारे में जानकारी ली एवं बच्चों से कविताएं आदि भी सुना एवं उपस्थित अध्यापकगणों को बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही शासन द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष भाजपा भवानी दत्त दीक्षित, बीएसए संजय तिवारी, डीपीओ आईसीडीएस संतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

The post VISIT OF MINISTER IN CHARGE : जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें अधिकारी – प्रभारी मंत्री  appeared first on Lok Dastak.