Drinking Archives - Lok Dastak

Jal Jeevan Mission : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की प्रगति को लेकर की बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन हेतु नामित तीन एजेंसियों क्रमशः मेसर्स वैलस्पन इंटरप्राइजेज, मेसर्स गायत्री-रैम्की तथा मेसर्स विंध्या टेलिलिंक्स-गाजा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों से जनपद में संचालित सभी परियोजनाओं के बारे में बिंदुवार जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्ण/अपूर्ण परियोजनाओं की जानकारी ली एवं कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ए0के0 राव ने बताया कि जनपद अमेठी में कुल 487 परियोजनाएं संचालित की जानी है जिनमें से 90 परियोजनाओं में सभी स्टेप पर कार्य पूर्ण करते हुए ओवरहेड टैंक के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, 115 परियोजनाओं में डायरेक्ट पंप के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है, शेष परियोजनाओं पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है।

बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए की सभी परियोजनाओं पर मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए सभी घरों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन से जोड़ा जाए कोई भी गांव, मजरा अथवा घर कनेक्शन से छूटने न पाए तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों को शीघ्र अति शीघ्र रिपेयर किया जाए, इसके अतिरिक्त सभी प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा हेल्थ वेलनेस सेंटरों को भी पाइपलाइन से जोड़ा जाए।

उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्राप्त हो रही जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, डीपीआरओ मनोज त्यागी, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, अधिशासी अभियंता जल निगम अनिल कुमार राय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र सिंह सहित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

The post Jal Jeevan Mission : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल परियोजनाओं की प्रगति को लेकर की बैठक appeared first on Lok Dastak.