#Dmamethi Archives - Lok Dastak

AMETHI UPDATE : शीतलहर (cold wave) के बीच राहत कार्य, राज्यमंत्री ने किया कंबल वितरण
रिपोर्ट – लोकदस्तक संवाददाता

अमेठी, उप्र ।

शीत लहर से राहत के लिए तिलोई तहसील सभागार में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने सात सौ जरूरत मंद गरीबों को कम्बल वितरित किए।तहसील सभागार में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ने कहा कि शासन प्रशासन के साथ ही हम सब लोगों की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि आसपास के ग़रीब परिवारों की मदद करें और ठण्ड से निजात दिलाने में गरीबों के मददगार बनें।

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिये तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।उन्होंने कहा कि ठण्ड से गरीबों को बचाने की हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि शीतलहर से बचाव के लिये प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों बुजुर्गो और जरुरतमंदो को कम्बल वितरित किया जाता है और इस नेक कार्य में हर शख्स को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये।

उपजिलाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सात सौ गरीबों को कम्बल वितरित किया गया है। तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि शासन द्वारा तहसील तिलोई को आवंटित कम्बल हल्का लेखपालों द्वारा गांव के गरीब परिवारों तक पहुंचाया गया है।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र,नायब तहसीलदार अमीषा यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह,प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, पंकज अवस्थी,मनोज गुप्ता तथा बड़ी संख्या में लेखपाल व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे अटल जी – मयंकेश्वर

प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के मुख्य आतिथ्य में तिलोई विधानसभा का अटल स्मृति सम्मेलन में तिलोई ब्लाक सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे।श्रद्धेय अटल जी ने मूल्यों और विचारधारा पर आधारित राजनीति के माध्यम से विकास व सुशासन की नींव रखी , वह राष्ट्र को सर्वोपरि मानते थे।

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की आज हम सब 101वीं जन्म-जयंती सुशासन दिवस के रूप में बना रहे हैं। उन्होंने अटल रहते हुए अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण विस्फोट करके भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित कर दिया।

इस कदम से उन्होंने भारत को निर्विवाद रूप से विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया देश के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत कर गांव को शहरों से जोड़ने का कार्य किया और अर्थव्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने का कार्य किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी जैसा निर्विवाद व्यक्तित्व का नेता कभी कभी जन्म लेता है।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित,जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, भागीरथी मौर्य , मनोज जायसवाल जिला मंत्री नीलम भारती,मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर मॉडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सत्यनारायण सिंह, चंद्रपाल यादव आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post AMETHI UPDATE : शीतलहर (cold wave) के बीच राहत कार्य, राज्यमंत्री ने किया कंबल वितरण appeared first on Lok Dastak.

All Solution Day : DM की सख्ती ! शिकायतों का होगा तुरंत निस्तारण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है, मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा भी जन सामान्य की शिकायतों के निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।

आज तहसील गौरीगंज में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 04 का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील तिलोई में 31 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 03 का निस्तारण किया गया, तहसील मुसाफिरखाना में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया, तथा तहसील अमेठी में 25 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 02 शिकायत का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, तहसीलदार गौरीगंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी द्वारा ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) का किया गया निरीक्षण

आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय चौहान द्वारा तहसील गौरीगंज परिसर में स्थित ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट वेयर हाउस का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उक्त वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र- अमेठी, गौरीगंज, तिलोई व जगदीशपुर निर्वाचन क्षेत्र की ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट मशीने लॉक के अन्दर संरक्षित हैं। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा अर्पित गुप्ता, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफगण उपस्थित रहे।

The post All Solution Day : DM की सख्ती ! शिकायतों का होगा तुरंत निस्तारण appeared first on Lok Dastak.

Monthly Review : विकास कार्यों की प्रगति पर नजर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मासिक समीक्षा बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आज शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों (सीएम डैशबोर्ड) व विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं/कार्यक्रमों के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में अवश्य पूर्ण करें।

उन्होंने कहा कि अधिकारी शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता कदापि न बरती जाये। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष अपने विभाग के कार्यों की स्वयं समीक्षा करें एवं प्रगति में सुधार लाएं। डीएम ने विभागवार योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली, तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं के लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों से लाभांवित लाभार्थियों का सत्यापन भी कराया जाये। इसके साथ ही उन्होंने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल, जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने एवं संबंधित शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी योजनाओं में विशेष प्रयास कर रैंकिंग में सुधार लाएं उन्होंने कहा कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब होगी उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिला विकास अधिकारी वीर भानू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

The post Monthly Review : विकास कार्यों की प्रगति पर नजर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मासिक समीक्षा बैठक appeared first on Lok Dastak.

Entrepreneurship : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए -डीएम
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु, व्यापार बंधु एवं औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने इकाइयों/व्यापारिक बन्धुओं से प्राप्त समस्त प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने/कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अनापत्ति प्राप्त कराए जाने, विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरान्त निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय के उपरांत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के संबंध में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू के क्रियान्वयन तथा उन्हें धरातल पर उतारने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने श्रम बन्धु की समीक्षा करते हुए उपस्थित उद्यमियों/व्यापारियों को श्रम विभाग में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक श्रमायुक्त को श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की श्रमिकों को जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जाये। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा।

बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, एलडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

The post Entrepreneurship : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए -डीएम appeared first on Lok Dastak.

New Initiative : सरकार की नई पहल : गांवों में ज्ञान की रौशनी बिखेरेगी डिजिटल लाइब्रेरी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

ग्रामीण अंचलों में शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और सूचना तक आसान पहुंच को सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की योजना शुरू की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद अमेठी की कुल 682 ग्राम पंचायतों में से प्रथम चरण में 108 ग्राम पंचायत भवनों को डिजिटल लाइब्रेरी से सुसज्जित किया जाएगा। इन लाइब्रेरी में एक स्मार्ट टीवी, डेस्कटॉप कंप्यूटर, आवश्यक सॉफ़्टवेयर, उच्च गति इंटरनेट कनेक्शन, कुर्सी-मेज, रैक, अलमारी, बुकसेल्फ और अन्य जरूरी उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

खास बात यह है कि डिजिटल संसाधनों के साथ-साथ वहां भौतिक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी आसानी से कर सकेंगे। ग्रामीण नागरिक भी इन केंद्रों का उपयोग सामान्य ज्ञान, कृषि तकनीक, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में कर सकेंगे।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ी सभी सामग्री गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप खरीदी जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा प्रत्येक लाइब्रेरी का संचालन सुचारु रूप से हो इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक तकनीकी परियोजना नहीं, बल्कि गांवों में आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने का प्रयास है, जहाँ शिक्षा और सूचना हर घर तक पहुँचेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post New Initiative : सरकार की नई पहल : गांवों में ज्ञान की रौशनी बिखेरेगी डिजिटल लाइब्रेरी appeared first on Lok Dastak.

Moharram : सम्पन्न हुआ मुहर्रम का जुलूस, भ्रमण करते रहे जिले के आलाधिकारी
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिले भर में मोहर्रम के अवसर पर रविवार को पुलिस सुरक्षा के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया।अकीदतमंदों ने कर्बला के शहीदों को याद किया। मोहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में विशेष जुलूस निकाला गया। यह जुलूस जिले के मुख्यालय सहित विभिन्न कस्बों में निकाला गया।

मोहर्रम को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण

मोहर्रम के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज जनपद भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा कस्बा मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व जायस का भ्रमण कर मोहर्रम के जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा/निर्देश दिये गये तथा उपस्थित लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाने व अफवाहों को फैलने से रोकने व अफवाहों पर ध्यान न देनें की अपील की गयी।

इमाम हुसैन की याद में तैयार किया जाता है ताजिया

मुस्लिम धर्म के जानकारों के अनुसार ताजिया इमाम हुसैन की शहादत की याद में तैयार किया जाता है। मुहर्रम को इस्लामी कैलेंडर में रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है।यह इस्लाम के 4 पवित्र महीनों में से एक है। इस महीने में आम तौर पर लड़ाई और हिंसा करने पर मनाही है। मुहर्रम की दसवीं तारिख को अशुरा कहते हैं।

इस दिन इमाम हुसैन की याद में ताजिया निकाला जाता है। इमाम हुसैन 680 ई. में कर्बला की जंग में परिवार समेत शहीद हो गए थे।इसलिए ताजिया को इमाम हुसैन की कब्र के प्रतीक के रूप में बनाया जाता है।

The post Moharram : सम्पन्न हुआ मुहर्रम का जुलूस, भ्रमण करते रहे जिले के आलाधिकारी appeared first on Lok Dastak.

Hi-tech Village : अमेठी के बैसड़ा गांव का हाईटेक तरीके होगा विकास
REPORT BY LOK REPORTER

NEWS AMETHI।

योगी सरकार जिले के विकासखंड भेटुआ के बैसड़ा गांव को हाईटेक गांव के रूप में विकसित करेगी इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी संजय चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि गांव में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, कृषि हेतु पट्टा, शुद्ध पेयजल, अमृत सरोवर, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग आदि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा बैसड़ा गांव में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है गांव में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर, कृषि हेतु पट्टा, शुद्ध पेयजल, अमृत सरोवर, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग आदि योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा बैसड़ा गांव में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसको लेकर जिलाधिकारी संजय चौहान द्वारा आज बैसड़ा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि विगत दिनों हुए अग्निकांड में इस गांव के 16 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसमें पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा दैवीय आपदा के तहत रुपए 4 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है जिससे यह 16 लोग मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हो गए जिसमें इनको मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त दी जा चुकी है।आवास के साथ ही इन लोगों को शौचालय की भी सुविधा दी जाएगी।

साथ ही इन लोगों को सोलर रूफटॉप, कैटल शेड, बायोगैस प्लांट की भी सुविधा दी जाएगी साथ ही इस गांव को पुनर्वासित किया जाएगा जिसमें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से इस गांव में नए सिरे से कॉलोनी विकसित की जाएगी साथ ही उन्होंने बताया कि भूमिहीन परिवारों को कृषि आवंटन योजना के तहत कृषि पट्टा भी दिया जा रहा है।

विधायक निधि योजना से यहां पर सोलर लाइट लगवाई जाएंगी, जल जीवन मिशन के तहत पाइप पेयजल परियोजना से हर घर नल की सुविधा उपलब्ध कराते हुए शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा रहा है तथा जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़क को भी पुनः मरम्मत कराया जाएगा, इसके साथ ही जल भराव की समस्या को देखते हुए क्षेत्र पंचायत योजना से तालाब को खुदवा कर अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा, ओपन जिम, सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।

इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित अन्य सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम वासियों को देकर उनका जीवन बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह गांव पूरी तरह से जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला गांव बनेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी तक इस प्रकार की सुनियोजित कॉलोनी कहीं और विकसित नहीं की गई है अमेठी के बैसड़ा गांव को शासन की सभी योजनाओं से अच्छादित करते हुए सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अमेठी आशीष कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post Hi-tech Village : अमेठी के बैसड़ा गांव का हाईटेक तरीके होगा विकास appeared first on Lok Dastak.

Women Help Post : जिले की पहली महिला सहायता चौकी स्थापित, एक ही छत के नीचे महिलाओं की समस्या का होगा निस्तारण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

थाना जामों में जनपद की पहली महिला सहायता चौकी की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन आज जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सहायता चौकी की स्थापना से अब एक ही छत के नीचे महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला सहायता चौकी पर पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों जो महिला कल्याण विभाग से जुड़े हैं  उनकी उपस्थिति भी सप्ताह में एक दिन सुनिश्चित कराई जाएगी, जिससे महिलाओं/बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उन्हें आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि इस चौकी की स्थापना से अब महिलाएं अपनी बात खुलकर कह सकेंगी, पुलिस चौकी पर सभी स्टाफ महिला होंगे, इससे महिलाओं को अपनी बात कहने में हिचकीचाहट नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार व समाज में किसी प्रकार का मतभेद हो तो सबसे पहले पुलिस की मदद लें, जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी महिलाओं से आवाह्न किया कि आप लोग इस महिला सहायता चौकी के बारे में अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करें जिससे जो पीड़ित महिलाएं हैं वह अपनी समस्या इस चौकी पर दर्ज करा सके जिससे उनका निस्तारण कराया जा सके।

महिलाएं/बालिकाएं अब अपनी समस्या खुलकर बता सकेंगी -पुलिस अधीक्षक

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि गत दिनों जनपद में डीजीपी  के भ्रमण के दौरान उनके द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में एक ऐसी जगह बनाई जाए जहां पर महिलाएं अपनी बात खुलकर कह सके उसी के क्रम में आज थाना जामों में जनपद की पहली महिला सहायता चौकी की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी घर परिवार व समाज में महिलाओं में आपस में मनमुटाव हो जाता है इन छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण इस महिला सहायता चौकी के माध्यम से किया जाएगा।

जो महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य किसी मामले में प्रताड़ित हैं उनकी समस्या का भी समाधान इस महिला सहायता चौकी के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सहायता चौकी पर दूरभाष नंबर- 7839856505 के माध्यम से भी महिलाएं/बालिकाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post Women Help Post : जिले की पहली महिला सहायता चौकी स्थापित, एक ही छत के नीचे महिलाओं की समस्या का होगा निस्तारण appeared first on Lok Dastak.

Total Solution Day : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। आज तहसील गौरीगंज में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 06 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

तहसील अमेठी में 28 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 01 का निस्तारण किया गया, तहसील तिलोई में 60 शिकायतें प्राप्त हुई तथा तहसील मुसाफिरखाना में 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनके निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

The post Total Solution Day : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस appeared first on Lok Dastak.

BULLDOZER : सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मकान पर प्रशासन का चला बुलडोजर
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में 18 जून को अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला करने वाले उदयभान सिंह व उनके साथियों को जेल भेजने के बाद आज प्रशासन ने बुल्डोजर की कार्रवाई की और अबैध को ढहा दिया।

गौरीगंज की उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने बताया कि वार्ड नंबर 13 माधवपुर में उदयभान सिंह के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था जिसको खाली करने के लिए उन्हें कई बार नोटिस दिया गया पर उनके द्वारा स्वयं कब्जा नहीं हटाया गया।

जिस पर 18 जून को राजस्व टीम अवैध कब्जा हटवाने आई तो उनके  और उनके समर्थकों के द्वारा राजस्व टीम के साथ अभद्रता व हाथापाई की गई सरकारी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया जिस पर कानूनी कार्रवाई की गई है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि आज उसी क्रम में माधवपुर गांव में उदय भान सिंह द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही है सरकारी जमीन का यह रकबा बड़ा है करीब दो बिस्वा जमीन में उनके द्वारा निर्माण किया गया था उसे राजस्व और नगरपालिका गौरीगंज की संयुक्त टीम द्धारा  हटाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक थाना गौरीगंज क्षेत्र के माधव पुर गांव में राजस्व टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 206/25 धारा 191(2),191(3),115(2), 352, 351(3), 109, 125, 121(1), 132, 126(2), 324(4), 285, 221 बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक सम्पति निवारण अधि0 थाना गौरीगंज जनपद अमेठी में मुकदमा दर्ज है।

इससे संबंधित 05 अभियुक्तों उदयभान सिंह  ,रामकेवल मौर्या ,रामकृष्ण मौर्या ,वीरेन्द्र कुमार सिंह  निवासीगण वार्ड नं0 13 माधौपुर थाना गौरीगंज जनपद अमेठी व ईश्वर सिंह निवासी ग्राम सरायराजशाह थाना व जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बताते चलें कि 18 जून को गौरीगंज तहसील क्षेत्र के वार्ड नम्बर 13 के माधवपुर गांव में अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम प्रीती तिवारी राजस्व टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।

जहां पर अवैध कब्जेदारों के घर के महिलाओं और पुरुषों ने टीम पर पथराव किया और खींचातानी किया। जिसमें नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित राजस्व टीम के 4 लोगों को चोटें आई थी।

The post BULLDOZER :  सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मकान पर प्रशासन का चला बुलडोजर appeared first on Lok Dastak.