dm Archives - Lok Dastak

Scholarships and Fee Reimbursement : छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति पर DM ने की महत्वपूर्ण बैठक, छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त वर्गों की पूर्व दशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को लेकर जनपद में संचालित कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों तथा छात्रवृत्ति हेतु विद्यालय में नामित नोडल अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज ने बताया कि पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना को लेकर शासन द्वारा चरणवार समय सारणी जारी की गई है जिसके अनुसार पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना में 31 अगस्त तक शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराना, 2 जुलाई से 30 अक्टूबर तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाना, 31 अगस्त तक विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं का आवेदन अग्रसारित किया जाना, 1 से 9 सितंबर  तक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाना, 2 अक्टूबर तक पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से छात्र-छात्राओं को धनराशि की भुगतान की कार्यवाही किया जाना है।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 25 नवंबर तक शैक्षिक संस्थानों द्वारा मास्टर डेटाबेस में सम्मिलित होने संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना, 5 दिसंबर तक विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा फीस आदि का सत्यापन किया जाना, 20 दिसंबर तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाना, 10 दिसंबर तक संस्थान द्वारा छात्र-छात्राओं का आवेदन पत्र अग्रसारित किया जाना है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं बेवसाइट – scholarship.up.giv.in पर जाकर आन-लाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों व छात्रवृत्ति हेतु नामित नोडल अधिकारियों से कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथियों के अनुसार अपने-अपने विद्यालयों में छात्रवृत्ति से संबंधित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना से जरुरतमंद बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलती है इसके लिए आवश्यक है कि आप लोग अपने-अपने विद्यालयों में ऐसे सभी पात्र बच्चों का पोर्टल पर आन-लाइन आवेदन जरुर करवाएं।

इसके लिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला समाज कल्याण अधिकारी को लगातार विद्यालयों से सम्पर्क कर मानिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कोई भी पात्र बच्चा छात्रवृत्ति योजना से छूटने न पाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्या सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य/छात्रवृत्ति हेतु नामित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

किसान दिवस का आयोजन तहसील गौरीगंज सभागार में 20 अगस्त को

उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद अमेठी में माह अगस्त के तृतीय बुधवार 20 अगस्त को किसान दिवस का आयोजन तहसील सभागार गौरीगंज में अपरान्ह 12:00 बजे से 02:00 बजे तक किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने जनपद के विभागीय अधिकारियों को सूचित किया कि किसान दिवस से सम्बन्धित संचालित कार्यक्रमों की सूचना सहित बैठक में समय से स्वयं प्रतिभाग करें।

The post Scholarships and Fee Reimbursement : छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति पर DM ने की महत्वपूर्ण बैठक, छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश appeared first on Lok Dastak.

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में होंगे रंगारंग कार्यक्रम, DM व राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त  को जनपद में 79वां स्वतंत्रता दिवस परम्परागत व पूर्ण भव्यता के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 08 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी तथा राज्यमंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0  मयंकेश्वर शरण सिंह द्वारा जिला पंचायत रिर्सोस सेन्टर परिसर में प्रातः 08:30 बजे ध्वजारोहण तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इसके साथ ही समस्त सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा तथा झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। समस्त शिक्षण संस्थानों में प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, तदोपरांत स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देश भक्तों के जीवन पर प्रेरक प्रसंग व उनके बलिदान पर आधारित प्रकरणों पर प्रकाश डाला जाएगा व विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जनपद की समस्त नगर पालिका/पंचायतों में स्थित मूर्तियों की साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही जनपद में ग्राम पंचायत एवं विकास खण्ड स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर, गौरीगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम राज्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूहों को सम्बोधित किया जायेगा। विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों की अपने-अपने खेल से संबंधित वेशभूषा में तिरंगा प्रभात फेरी निकली जाएगी।

इसके उपरांत जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को मिष्ठान एवं फल वितरण का कार्यक्रम तथा जगदीशपुर व गौरीगंज में प्रसूता तथा नवजात शिशु को उसके घर तक वाहन से छोड़े जाएंगे तत्पश्चात वृद्ध आश्रम में मिष्ठान एवं फल वितरण का कार्यक्रम आयोजन के साथ ही समस्त ग्राम पंचायत में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा।

The post Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में होंगे रंगारंग कार्यक्रम, DM व राज्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण appeared first on Lok Dastak.

Review Meeting : “DM ने जिला स्वास्थ्य समिति व आईजीआरएस शिकायत निस्तारण की समीक्षा, लापरवाह विभागों को चेतावनी”
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए और विशेष प्रयासों के माध्यम से प्रगति में सुधार लाया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए कि अधिक से अधिक जनसामान्य को इसका लाभ प्राप्त हो। बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा भुगतान एवं रिपोर्टिंग, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सेवा प्रदायगी में और सुधार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के समय पर भुगतान और रिपोर्टिंग व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

वहीं बैठक में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मातृ एवं शिशु कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन एएनएम क्रमशः सविता सोनकर सब सेंटर नेवादा, अंजू लता सब सेंटर अहुरी तथा पूजा पटेल सब सेंटर सराय महेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमएस डॉ. बी.पी. अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव एवं रितेश राज, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं सभी एमओआईसी उपस्थित रहे।

आईजीआरएस शिकायत निस्तारण पर सख्त DM, असंतुष्ट फीडबैक वाले विभागों को चेतावनी”

जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण नियत तिथि से पहले किया जाए और गुणवत्ता ऐसी हो कि शिकायतकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट हो।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण पर्याप्त नहीं है, बल्कि समस्याओं का समाधान धरातल पर सुनिश्चित होना चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वाधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले विभागों — लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), जल निगम, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन, एसडीएम अमेठी व गौरीगंज, खंड विकास अधिकारी अमेठी, जगदीशपुर, गौरीगंज, संग्रामपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी जगदीशपुर, एडीओ पंचायत तिलोई और सिंहपुर को कड़ी चेतावनी दी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव और रितेश राज, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अमेठी की नहरों में आज से पुनः पानी का संचालन प्रारम्भ

शारदा सहायक खंड-41 के अधिशासी अभियंता मनीष रंजन ने बताया कि शारदा बैराज के डाउनस्ट्रीम का डिस्चार्ज 1,60,000 क्यूसेक से अधिक हो जाने के कारण नहरों की सुरक्षा दृष्टिगत 06 अगस्त को शारदा सहायक पोषक नहर शीर्ष से बंद कर दी गई थी। इसके परिणामस्वरूप जनपद अमेठी की नहरों में पानी का संचालन 10 अगस्त से बंद था।

उन्होंने बताया कि अब शारदा बैराज के डाउनस्ट्रीम का डिस्चार्ज 1,60,000 क्यूसेक से कम हो गया है, जिसके चलते शारदा सहायक पोषक नहर में 10 अगस्त से पुनः पानी का संचालन शुरू हो गया है। इसी क्रम में जनपद अमेठी की नहरों में भी आज 13 अगस्त 2025 से पानी का संचालन पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है।

अधिशासी अभियंता ने सभी कृषकों से अपील की है कि जल का अपव्यय न करें और आवश्यकता अनुसार ही सिंचाई कार्य करें। सिंचाई से संबंधित किसी भी शिकायत या मांग के लिए किसान सिंचाई विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-180-55450 पर संपर्क कर सकते हैं।

The post Review Meeting : “DM ने जिला स्वास्थ्य समिति व आईजीआरएस शिकायत निस्तारण की समीक्षा, लापरवाह विभागों को चेतावनी” appeared first on Lok Dastak.

DM’s Public Hearing : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सेम्भुई का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज विकासखंड गौरीगंज के अंतर्गत संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, सेम्भुई का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों के संरक्षण, उनके आहार, चिकित्सा और साफ-सफाई संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित 140 गोवंशों की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने पाया कि कुछ गोवंशों की ईयर टैगिंग नहीं की गई है, जिस पर उन्होंने सभी गोवंशों की ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीमार गोवंशों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि वर्तमान में एक गोवंश बीमार है, और पशु चिकित्सक समय-समय पर आकर आवश्यक चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं। हरे चारे की उपलब्धता के संबंध में जानकारी देते हुए केयरटेकर ने बताया कि कुछ दिनों से हरा चारा उपलब्ध नहीं हो पाया है।

हालांकि, गौशाला में 350 कुंतल भूसा तथा 45 बोरी पशु आहार वर्तमान में उपलब्ध है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गोवंशों को नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में भूसा एवं पशु आहार उपलब्ध कराया जाए और हरे चारे की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर, चारा/भूसा रजिस्टर एवं केयरटेकर के भुगतान की स्थिति का भी अवलोकन किया और सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

श्री चौहान ने कहा कि सभी गोवंशों की समुचित देखभाल की जाए, विशेष रूप से कमजोर और बीमार गोवंशों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गौशाला परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को बेहतर बनाए रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

फसलों के अवशेष जलाये नहीं, खेत में सड़ाकर प्रदेश के किसान भूमि को उपजाऊ बनाए

प्रदेश का प्रतिवेदित क्षेत्रफल 235.14 लाख हे० है, जिसमें 165 लाख हे० से अधिक में खरीफ एवं रबी की फसलें उगाई जाती है। खरीफ में लगभग 58.96 लाख हे० धान जबकि रबी में लगभग 97.88 लाख हे० में गेहूँ की फसल बोई जाती है। प्रदेश में धान, गेहूँ के अतिरिक्त 21 लाख हे0 क्षेत्र में गन्ने की फसल बोई जाती है।

इन फसलों की कटाई के उपरान्त पर्याप्त मात्रा में पुआल, भूसा एव गन्ने की पत्तियों के अवशेष बचते हैं। इनमें से गेहूँ/जौ फसल अवशेषों का भूसा पशुओं के चारे के रूप में प्रयोग किया जाता है, जब कि चारे का पुआल एवं गन्ने की सुखी पत्तियां सामान्य पशुओं (गाय भैंस) के चारे साथ-साथ बिछावने के रूप में प्रयोग किया जाता है।

विगत कुछ वर्षों से मजदूरों की समस्यायें एवं आधुनिक कृषि यंत्रों यथा कम्बाइन हार्वेस्टर के प्रयोग से कटाई करने पर लगभग 01 से 1.5 फिट की ऊँचाई के फसल अवशेष अथवा सूखी पत्तियां खेत में रह जाती है जिन्हें जलाने की प्रवृत्ति प्रदेश के कतिपय जनपदों में होती रही। इन फसल अवशेषों के जलाये जाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि खेतों में मित्र कीटों, मित्र जीवों के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य/उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव भी परिलक्षित हो रहे हैं।

पौधों के बढ़वार हेतु 16 पोषण तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसमें कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन प्रकृति से प्राप्त होता है। ये तत्व पौधों के लगभग 95 प्रतिशत भाग के निर्माण में सहायक है। उक्त के अतिरिक्त नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सल्फर तथा सूक्ष्म पोषण तत्व के रूप में लोहा, जिंक, आयरन, बोरॉन, मॉलिब्डेनम, कॉपर, क्लोरीन जैसे तत्व पौधों के बढ़वार एवं उत्पादन में सहायक होते हैं।

जब किसान भाई खरीफ, रबी, जायद की फसलों की कटाई, मढ़ाई करते है तो जड़ तना, पत्तियों के रूपों में पादप अवशेष भूमि के अन्दर एवं भूमि के ऊपर उपलब्ध होते हैं। इनको यदि लगभग 20 कि0ग्रा0 यूरिया प्रति एकड़ की दर से मिट्टी पलटाने वाले हल से/रोटोवेटर से जुताई/पलेवा के समय मिला देने से पादप अवशेष लगभग बीस से तीस दिन के भीतर जमीन में सड़ जाते हैं जिससे मृदा में कार्बनिक पदार्थों एवं अन्य तत्वों की बढ़ोत्तरी होती हैं। फलस्वरूप फसलों के उत्पादन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

फसल अवशेष को खेत में सडाने से फसल उत्पादन में कई लाभ होते है। एकीकृत पोषण तत्व प्रबंधन के घटक के रूप में फसल अवशेष भी अहम योगदान प्रदान करता है। फलस्वरूप मृदा में कार्बनिक पदार्थ की बढ़ोतरी से मृदा जीवाणु की क्रियाशीलता बढ़ती है जिसके कारण उत्पादन पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

वातावरण को विपरीत परिस्थितियों से बचाने में सहायक दलहनी फसलों के फसल अवशेष भूमि में नत्रजन एवं अन्य पोषण तत्वों की मात्रा बढ़ाने में सहायक होते है। फसल अवशेष कम्पोस्ट खाद बनाने में सहायक है जो कि मृदा की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक क्रियाओं में लाभदायक है। पादप अवशेष मल्च के रूप में प्रयोग करने में मृदा जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों को खरपतवारों से बचाने में सहायक होते है।

मृदा के जीवांश में हो रहे लगातार ह्यस को कम करने में योगदान करता है। मृदा जलधारण क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। मृदा वायु संचार में बढ़ोत्तरी होती है। कृषक फसल अवशेष जलाते हैं तो उनसे कई हानियां होती है।

फसलों के अवशेषों को जलाने से उनके जड़ तना, पत्तियों में संचित लाभदायक पोषण तत्व नष्ट हो जाते है। फसल अवशेषों को जलाने से मृदा ताप में बढ़ोत्तरी होती हैं जिसके कारण मृदा के भौतिक, रसायनिक एवं जैविक दशा पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। पादप अवशेषों में लाभदायक मित्र कीट जलकर मर जाते हैं जिसके कारण वातावरण पर विपरीत प्रभाव भी पड़ता है। पशुओं के चारे की व्यवस्था पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

प्रदेश सरकार ने फसलों के अवशेष जलाने पर प्रतिबन्ध लगाया है। फसलों की जड़ से कटाई हेतु हार्वेस्टिंग मशीन के साथ स्ट्रारीपर विद बाइण्डर के प्रयोग करने पर बल दिया गया है। प्रदेश सरकार इसके लिए विभिन्न कृषि यन्त्रों में किसानों को आवश्यक छूट भी दे रही है। सीटू, योजना में यन्त्रों को सुगमता से कस्टम हायरिंग केन्द्र एवं फार्म मशीनरी बैंक से यन्त्र प्राप्त कर किसान भाई खेत की पराली/अवशेष का प्रबंधन कर सकते हैं। रबी फसल के भूसे को बेचकर आय अर्जित कर सकते है। किसानों के लिए यह लाभदायक भी है।

जनपदों के किसान इसका लाभ ले रहे हैं। किसानों की पराली संग्रह कर गौशालाओं में रखने हेतु सरकार ने मनरेगा अथवा वित्त आयोग से धनराशि की व्यवस्था की है। यह गौशालाओं में चारे व बिछावन के उपयोग में लाई जायेगी, जिससे खाद भी बनेगी। प्रदेश में स्थापित सीबीजी प्लान्ट एवं अन्य फसल अवशेष आधारित जैव ऊर्जा इकाइयों द्वारा धान की पराली क्रय की जाती है। किसान इन्हें पराली देकर पर्यावरण, मृदा उर्वरक एवं सूक्ष्म जीव बचाव के साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकते हैं।

The post DM’s Public Hearing : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं appeared first on Lok Dastak.

NEW DM : नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार किया ग्रहण
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

आज नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान ने जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी अमेठी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। नवागत जिलाधिकारी 2014 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी हैं, इससे पूर्व नगर आयुक्त सहारनपुर एवं स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ के पद पर कार्यरत थे।

नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नवागत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।

आज तहसील गौरीगंज में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, तहसील तिलोई में 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 02 का निस्तारण किया गया, तहसील अमेठी में 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 02 का निस्तारण किया गया तथा तहसील मुसाफिरखाना में 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नवागत जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, उपजिलाधिकारी गौरीगंज प्रीति तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज, तहसीलदार गौरीगंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

The post NEW DM : नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार किया ग्रहण appeared first on Lok Dastak.

Surprise Inspection By DM : विद्यालय के स्थलीय निरीक्षण के दौरान शिक्षिका की भूमिका में आई नजर डीएम….
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज विकासखण्ड गौरीगंज के ग्राम बेहटा में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बेहटा का स्थलीय निरीक्षण कर अध्यनरत छात्र-छात्राओं से पढ़ाई की स्थिति, मिड-डे-मील सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों और शिक्षक गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हुआ है जिस पर प्रधान प्रतिनिधि ललित सिंह द्वारा बताया गया कि भूमि विवाद के कारण निर्माण नहीं कराया जा सका जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भूमि विवाद का निस्तारण कराते हुए विद्यालय की बाउंड्री वाल का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अध्यनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता की, उनका हाल चाल जाना तथा उनसे किताबें पढ़ाई, सवाल जवाब कर पढ़ाई का शैक्षिक स्तर जाना। प्रधानाचार्या राजेश कुमारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि इस वर्ष विद्यालय में 4 नए नामांकन हुए हैं साथ ही ग्राम पंचायत में कोई भी बच्चा ऐसा नहीं है जो विद्यालय ना जाता हो। वहीं प्राथमिक विद्यालय में 6 नए पंजीकरण हुए हैं।

जिलाधिकारी ने रसोईया की भुगतान की स्थिति की जानकारी ली जिस पर रसोईया द्वारा बताया गया कि उन्हें माह मार्च तक का भुगतान प्राप्त है। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित उत्कर्ष आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र में 25 बच्चे हैं समय-समय पर प्राप्त पोषक आहार बच्चों में वितरण किया जाता है।

आंगनवाड़ी के बच्चों ने जिलाधिकारी को कविता सुनाई जिसपर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता जाहिर की एवं बच्चों में टाफी व चाकलेट दिया। जिलाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन में आज बने पकवान की जानकारी ली एवं उसे खाकर पकवान की सराहना भी की। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं हेतु विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं यथा शौचालय, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली एवं सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने छात्र उपस्थिति रजिस्टर, अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया साथ ही विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश प्रधानाचार्या को दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पूरे उमराव सिंह बेहटा में नंदघर आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण कर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण सहित अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान वहां पर उपस्थित एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 3 से 6 वर्ष के 54 बच्चे नंदघर आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत हैं।

जिलाधिकारी ने एएनएम, आशा बहू से नंदघर आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध समस्त मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली एवं टीकाकरण सत्र के दौरान बच्चों का वजन, टीकाकरण, दवाओं की उपलब्धता, टीके की उपलब्धता, बच्चों को पढ़ाई जाने की विधि की जानकारी ली जिस पर एएनएम द्वारा बताया गया कि बच्चों को टीवी, कविता, गिनती इत्यादि के माध्यम से पढ़ाया एवं सिखाया जाता है एवं समस्त आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध हैं।

इस दौरान उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि ललित सिंह, शिक्षक व ग्रामवासी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

The post Surprise Inspection By DM : विद्यालय के स्थलीय निरीक्षण के दौरान शिक्षिका की भूमिका में आई नजर डीएम…. appeared first on Lok Dastak.

DM’S INSPECTION : CMO कार्यालय में स्थापित एकीकृत टीबी कंट्रोल सेंटर का DM ने किया आकस्मिक निरीक्षण
RIPORT LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थापित एकीकृत टीबी कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी दीपक कुमार को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा उच्च जोखिम वाली जनसंख्या, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, पुराने टीबी रोगी, टीबी मरीज के साथ रहने वाले व्यक्ति, डायबिटीज के व्यक्ति, नशा (धूम्रपान व शराब) करने वाले व्यक्ति, एचआईवी से ग्रसित व्यक्ति की स्क्रीनिंग कराई जाए तथा उनका चेस्ट एक्स-रे एवं बलगम की जांच कराई जाए।

समस्त निजी चिकित्सालय/नर्सिंग होम को इस अभियान में जोड़कर अधिकतम व्यक्तियों की जांच एवं एक्स-रे कराए जाने एवं निक्षय मित्र बनाकर टीबी रोगियों को गोद लिए जाने के लिए प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने समस्त आम जनमानस से आग्रह किया है कि उक्त अभियान के तहत अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निक्षय शिविर में पहुंचकर स्वयं अथवा अपने परिजन की जांच कराएं एवं निक्षय मित्र बनकर टीबी धनात्मक रोगियों को पोषण पोटली देकर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराते हुए उन्हें भावनात्मक सहयोग प्रदान करें।

समस्त जनमानस के सहयोग से जनपद अमेठी को टीबी मुक्त बनाए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

The post DM’S INSPECTION : CMO कार्यालय में स्थापित एकीकृत टीबी कंट्रोल सेंटर का DM ने किया आकस्मिक निरीक्षण  appeared first on Lok Dastak.

DISTRICT MAGISTRATES CHAUPAL : ग्राम पंचायत में डीएम व एसपी ने लगाई चौपाल
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उतेलवा के ग्राम सचिवालय में मंगलवार को चौपाल लगाई गई, जिसमें जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया तथा उपस्थित ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुछ भूमि विवाद की समस्याएं, विद्युत विभाग, पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई नाली व सड़क को पुनः ठीक न करने, राशन आदि से संबंधित शिकायतें की गई जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। चौपाल में जिलाधिकारी ने कहा कि जो शिकायते चौपाल में प्राप्त हुई है उन्हें एक सप्ताह के अंदर संबंधित अधिकारी निस्तारित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाएं चल रही हैं आप सभी लोग अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ अवश्य लें, बच्चों से स्कूल जाने को कहा, चौपाल में मौजूद आशा व सीएचओ से गांव में सभी प्रकार की स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी ली, गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण आदि की भी जानकारी ली। चौपाल में पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चौपाल के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं गांव का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं का स्थलीय सत्यापन भी किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना प्रीति तिवारी, डीसी मनरेगा शेर बहादुर, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, पीडी डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इंडोरामा जगदीशपुर द्वारा नवनिर्मित बारात घर का डीएम व एसपी ने किया उद्घाटन

विकासखंड जगदीशपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उतेलवा में सीएसआर के तहत इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जगदीशपुर द्वारा नवनिर्मित बारात घर/कम्युनिटी हॉल का जिलाधिकारी निशा अनंत, पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

बताते चले कि इंडोरामा जगदीशपुर द्वारा ग्राम पंचायत उतेलवा में सीएसआर के तहत बारात घर का निर्माण कराया गया है जिसमें एक कम्युनिटी हॉल, हैंड वॉश सिस्टम, टॉयलेट, पीने की पानी की व्यवस्था, वाटर कूलर इत्यादि व्यवस्थाएं की गई हैं जिसका आज जिलाधिकारी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर इंडोरामा जगदीशपुर द्वारा 10 सिलाई मशीन टेलरिंग हेतु महिलाओं को वितरित की गई है उनके द्वारा जगदीशपुर क्षेत्र में महिलाओं को टेलरिंग सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

इसके अतिरिक्त इंडोरामा जगदीशपुर द्वारा ग्राम पंचायत उतेलवा में ओडीओपी योजना के अंतर्गत मूंज क्राफ्ट की ट्रेनिंग महिलाओं को दी गई थी जिसके तहत महिलाओं द्वारा मूंज क्राफ्ट से निर्मित विभिन्न उत्पादों को बनाकर उनका स्टाल लगाया गया था जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर इंडोरामा जगदीशपुर के मुख्य संचालक अधिकारी राजेंद्र शंखे, एचआर हेड मनोज कुमार झा, सीएसआर हेड अभिनव सिन्हा सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने आज संयुक्त रूप से राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने गोदामों में रखी बीयू/सीयू तथा वीवीपैट के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी देखा तथा गोदाम में लगी सिक्योरिटी को 24 घंटे तैनात रहने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

The post DISTRICT MAGISTRATES CHAUPAL : ग्राम पंचायत में डीएम व एसपी ने लगाई चौपाल appeared first on Lok Dastak.

जिले की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस,गौरीगंज में DM ने की सुनवाई
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में तहसील गौरीगंज में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग के संबंधित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। आज तहसील गौरीगंज में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया, तहसील अमेठी में 74 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 04 का निस्तारण किया गया, तहसील तिलोई में 39 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 06 का निस्तारण किया गया तथा तहसील मुसाफिरखाना में 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, तहसीलदार गौरीगंज सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

The post जिले की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस,गौरीगंज  में DM ने की सुनवाई  appeared first on Lok Dastak.

जिले में नगरीय निकाय में 64.90 प्रतिशत हुआ मतदान
अमेठी I नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 का मतदान शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से आज जनपद के 04 निकायों में 31 मतदान केन्द्रों व 85 बूथों पर सम्पन्न हुआ। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक डा. इलामारन जी ने लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते रहे।

डीएम व एसपी ने मतदेय स्थल नगर पालिका परिषद गौरीगंज अंतर्गत मॉडल प्राइमरी स्कूल मिश्रौली, जीजीआईसी गौरीगंज, प्राथमिक विद्यालय गौरीगंज द्वितीय, बीआरसी, मॉडल प्राइमरी विद्यालय पचेहरी, नगर पंचायत अमेठी में देवीपाटन संस्कृति विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय देवीपाटन, कन्या प्राथमिक पाठशाला कटरा राजा हिम्मत सिंह, नगर पंचायत मुसाफिरखाना में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना तथा नगर पालिका परिषद जायस में मलिक मोहम्मद जायसी इंटर कॉलेज पर पहुॅचकर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के पहचान पत्र का अवलोकन भी किया तथा उन्होने मतदाताओं से कहा कि जो भी मतदाता अपना मतदान कर चुके है वह मतदेय स्थल से बाहर चले जाये। इसके अतिरिक्त नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदान प्रक्रिया का मंडलायुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण कुमार,  प्रेक्षक प्रेम रंजन सिंह (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, औद्योगिक विकास प्राधिकरण भदोही), अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट ने भी मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में कुल 64.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 67.33 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद जायस में 59.20 प्रतिशत नगर पंचायत अमेठी में 66.78 प्रतिशत नगर पंचायत मुसाफिरखाना में 79.57 प्रतिशत मतदान रहा। नगरीय निकाय निर्वाचन में जनपद के कुल 51294 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें 25618 महिला एवं 25676 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिसकर्मियों, मीडिया बंधुओं को धन्यवाद दिया है।

The post जिले में नगरीय निकाय में 64.90 प्रतिशत हुआ मतदान appeared first on Lok Dastak.