dm amethi cdo amet Archives - Lok Dastak

विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण,लगाई चौपाल
अमेठी I जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज नगर पंचायत अमेठी में कान्हा गौशाला, ककवा क्रॉसिंग अमेठी पर बने फ्लाईओवर, अमृत सरोवर नरैनी, माता फूलमती धाम नरैनी में बने शोकपिट का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम नगर पंचायत अमेठी में कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया I

यहां पर उन्होंने बीमार गोवंशों का नियमित उपचार करने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। इसके साथ ही उन्होंने गायों के लिए हरा चारा व भूसा, पानी इत्यादि की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रखने को कहा इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ठंड के दृष्टिगत त्रिपाल व काऊकोट की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके उपरांत उन्होंने ककवा क्रासिंग अमेठी पर बने निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यदायी संस्था को मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने तथा भुगतान संबंधित फर्म को करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम नरैनी में मनरेगा योजना अंतर्गत खुदवाए जा रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने श्रमिकों की उपस्थिति, जॉब कार्ड तथा उनके भुगतान के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों से श्रम विभाग में पंजीकरण तथा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अमृत सरोवर को निर्धारित मानक के अनुरूप खुदवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने माता फूलमती धाम नरैनी में बने शोकपिट का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उपजिलाधिकारी अमेठी प्रीति तिवारी, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशुतोष दूबे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जेपी सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत, खंड विकास अधिकारी अमेठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद

जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नरैनी में आयोजित हुई जन चौपाल

शासन की मंशानुरुप जनपद में 19 से 25 दिसंबर के मध्य सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज ग्राम पंचायत नरैनी में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के अवसर पर आज जिलाधिकारी के सम्मुख 10 शिकायत कर्ताओं ने अपने शिकायती पत्र दिए, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने कहा की शिकायतों के निस्तारण के लिए जनपद के समस्त तहसीलों/विकास खंडों में शिविरों/कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर कार्यालय अथवा जनसुनवाई में उपस्थित होता है उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम वासियों से कहा कि उनकी जो भी समस्याएं हैं वह अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन सामान्य की मूलभूत आवश्यकताओं में नाली, सड़क, पानी, बिजली व शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त होती हैं जिनका त्वरित निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड, महिलाओं को समूह से जोड़ना, ठंड के दृष्टिगत जरूरतमंदों को कंबल, आवास आदि पात्रों को उपलब्ध कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उपजिलाधिकारी अमेठी प्रीति तिवारी, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशुतोष दुबे, उपायुक्त स्वतः रोजगार सुनील तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, सहायक श्रमायुक्त गोविंद यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, खंड विकास अधिकारी अमेठी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे I

The post विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण,लगाई चौपाल appeared first on Lok Dastak.