District Archives - Lok Dastak

BSP District President : सुरेश कमल दूसरी बार बने बसपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

सुरेश कमल को बहुजन समाज पार्टी का दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। शुक्रवार को जिला अध्यक्ष के अमेठी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।माल्यार्पण के बाद एक मैरिज लान में पहली कार्यकर्ता बैठक की।

कार्यकर्ता बैठक में अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने विधानसभावार सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के काम की समीक्षा की। सभी पदाधिकारियों को नौ जुलाई तक के लिए संगठन का काम दिया है।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने स्वागत सम्मान के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती जी ने जिले के संगठन की जिम्मेदारी देकर जो विश्वास व्यक्त किया है,उस भरोसे पर खरा उतरेंगे और कार्यकर्ताओं के सहयोग से बहुजन समाज पार्टी को अमेठी में संगठन के मामले में नम्बर एक की राष्ट्रीय पार्टी बनायेंगे।

मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने भाईचारा बनाओ फार्मूले पर देश के सभी राज्यों में संगठन खड़ा किया है। भारतीय संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था और सर्वसमाज का हित बसपा का लक्ष्य है।

भाजपा, कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया, कहा कि तीनों पार्टियां जातिवादी , आरक्षण और संविधान विरोधी हैं। कांग्रेस ने अपने चालीस साल के शासन में संविधान को ठीक ढंग से लागू नहीं किया। भाजपा संविधान बदलने की कोशिश में है। समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज के महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया, ठेकेदारी में दलितों के आरक्षण को खत्म किया।

एस सी/,एस टी कर्मचारियों का डिमोशन किया और संसद में आरक्षण के बिल को फाड़ने का काम किया है। बहुजन समाज के लोग इन पर कोई विश्वास न करें, उत्तर प्रदेश और देश में कानून का राज केवल बहन मायावती जी ला सकती हैं।बैठक का संचालन जिला प्रभारी अरुण कुमार गौतम ने किया।

इनकी रही मौजूदगी

मंडल प्रभारी शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, जिला महामंत्री सरवन कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम,लक्ष्मण प्रसाद, धर्मराज, विजय प्रजापति, हौसिला प्रसाद, विधानसभा प्रभारी के के आर्य जितेंद्र सरोज,,राम करन, भैयाराम यादव, अशोक यादव,त्रिभुवन गौतम,राम सजीवन कोरी मंझवारा,राम बोध सरोज,कुल रोशन एडवोकेट, शमशेर बौद्ध ,भीम रत्न बौद्ध, धर्म, अनिल कुमार, सिद्धार्थ कनौजिया आदि मौजूद रहे।

अम्बेडकर प्रतिमा के पास बसपा कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष का स्वागत

नगर में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल के साथ माल्यार्पण किया।

पूर्व विधानसभा प्रभारी दिनेश गौतम, जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान,मोहन लाल गौतम,राम फल फौजी, सेक्टर अध्यक्ष श्याम कुमार, प्रदीप कुमार,किसुन पाल, मंजीत कुमार, सुरेश नारायण , भैयाराम यादव,शमशेर बौद्ध ,राम पाल बौद्ध, भीमराव बौद्ध , रामकुमार, विक्रम बौद्ध ,नरेंद्र कुमार ,शिवबालक, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

पूर्व सेक्टर अध्यक्ष के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई

कार्यकर्ता बैठक के बाद मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल, जिला अध्यक्ष सुरेश कमल के साथ टिकरिया गए, यहां उन्होंने निर्वाण प्राप्त पूर्व सेक्टर अध्यक्ष रामलाल के परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।

The post BSP District President : सुरेश कमल दूसरी बार बने बसपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत appeared first on Lok Dastak.

District Road Committee : जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS ।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक में समिति द्वारा दिए गए निर्देशों की कार्यवाही की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं अगर अभी तक वहां पर साइनेज बोर्ड तथा रबंल स्ट्रिप नहीं बनवाएं गए हैं तो तत्काल बनवाया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा स्कूलों के पास साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए तथा सड़कों पर निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का चालान किया जाए। कस्बों/बाजरों आदि में सड़कों पर हुए अवैध अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए।

जनपद में जितने भी जेसीबी व हाइड्रा मशीने हैं उनको चिन्हित कर उनके चालकों का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बना है कि नहीं इसकी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए जो गाड़ियां लगी हों उनकी फिटनेस आदि की जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा अनफिट पाई गई गाड़ियों का तत्काल चालान कर उन्हें सीज करने की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटना को न्यून करने के लिए आवश्यक है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कड़ाई से लागू किए जाए लोगों से यातायात नियमों का पालन कराया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध ई रिक्शा स्टैंडों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही कहीं पर भी ठेकेदारों द्वारा निर्धारित मानक से अधिक वसूली की शिकायत पाए जाने पर भी ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अंशुमान सिंह, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एनएचआई के अधिशासी अभियंता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए – डीएम

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु, व्यापार बंधु एवं औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने इकाइयों/व्यापारिक बन्धुओं से प्राप्त समस्त प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने/कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अनापत्ति प्राप्त कराए जाने, विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरान्त निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय के उपरांत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के संबंध में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू के क्रियान्वयन तथा उन्हें धरातल पर उतारने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने श्रम बन्धु की समीक्षा करते हुए उपस्थित उद्यमियों/व्यापारियों को श्रम विभाग में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।इसके साथ ही श्रमिकों का भी पंजीकरण कराने को कहा।

बैठक में सहायक श्रमायुक्त को श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की श्रमिकों को जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जाये।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने समस्त उद्यमियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें 6 माह तक पोषण किट उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया जिससे क्षय रोगियों के स्वास्थ में सुधार हो सके तथा प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के विजन को साकार किया जा सके।

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा तथा बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र मिश्र, एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

The post District Road Committee : जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक appeared first on Lok Dastak.

Movement in the District : जिले की कुछ खास हलचल….. आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम !
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ

आज से 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 30 अप्रैल के मध्य दस्तक अभियान का शुभारंभ जनपद में भव्य तरीके से हुआ, जिसके क्रम में आज जिला चिकित्सालय गौरीगंज से आशा, एएनएम व स्टाफ नर्स द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि व जिलाधिकारी निशा अनंत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोग गांव में जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के संबंध में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संचारी रोग विशेष कर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया मच्छरों के माध्यम से फैलता है सभी आशाएं इन सभी चीजों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करें तथा किसी को भी बुखार आदि की समस्या होने पर तत्काल उसे इलाज की सुविधा मुहैया कराएं।

उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सभी ग्रामों, मोहल्लों तथा वार्डों में नियमित साफ-सफाई, छिड़कावों व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाए तथा दस्तक अभियान के अंतर्गत आशाओं द्वारा घर-घर दस्तक देकर दिमागी बुखार की रोकथाम तथा उससे बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मौजूद आशा व एएनएम से संचारी रोगों से बचाव व जनमानस को कैसे जागरूक करें इसके संबंध में भी जानकारी ली जिस पर आशाओं द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

गर्मी के दृष्टिगत हीट वेव (लू) से बचाव के संबंध में भी जागरूक करें-डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग गांव में जाकर संचारी रोगों से बचाव के साथ ही गर्मी के दृष्टिगत हीट वेव (लू) से बचाव के संबंध में भी जागरूक करें तथा अपने साथ ओआरएस का पैकेट भी रखें जिसे जरूरत पड़ने पर लोगों को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीपी अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रसाद, डॉ नवीन मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज से स्कूल चलो अभियान 2025 का किया गया शुभारंभ

आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज से स्कूल चलो अभियान 2025 का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जिलाधिकारी निशा अनंत व मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।

आज स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जनपद बरेली से स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया जिसे उपस्थित  जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व छात्र-छात्राओं ने आत्मसात किया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत नव प्रवेशी बच्चों को जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने टीका लगाकर उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उन्हें स्कूल बैग वितरित किया साथ ही पहले से अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक व स्कूल बैग का वितरण किया।

अच्छी शिक्षा और मेहनत से पढ़ाएंगे तो गौरवान्वित महसूस करेंगे -राजेश अग्रहरि

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को अपने मध्य प्रकार बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए सभी शिक्षक गणों से कहा कि आप लोग अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें बच्चों को मेहनत से पढ़ायें ताकि वह बच्चे जब स्कूल से निकले तो अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें कि मैं प्राइमरी स्कूल से पढ़कर आया हूं। शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनमानस के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनके क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए हैं।

अधिक से अधिक नामांकन हो जिससे बच्चे शिक्षा से न हो वंचित- जिलाधिकारी

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व उपस्थित शिक्षक गणों से कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत आप लोग ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएं, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार है आप सभी लोग गांव-गांव में इसका व्यापक प्रचार करें, लोगों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित करें।

सभी शिक्षक बच्चों को अच्छे ढंग से पढ़ायें, साथ ही वर्तमान में गर्मी के दृष्टिगत हीटवेव (लू) से बचाव के तरीके बताएं तथा संचारी रोगों के बारे में भी बच्चों को जागरूक करें एवं अपने-अपने विद्यालयों में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं तथा स्कूलों में खाली स्थान पर पेड़ लगवाएं।

स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि आप लोगों के स्कूल में जो बच्चे पढ़ते हैं उनका भविष्य आपके हाथ में है इसे सिर्फ नौकरी मानकर कार्य न करें बल्कि बच्चों को अच्छे से शिक्षा दें।

स्कूलों में क्रिएटिव एजुकेशन पर फोकस करें, विभिन्न कार्य करने वाले लोगों जैसे बढ़ाई, कुम्हार आदि लोगों को बुलाए तथा उनके माध्यम से बच्चों को स्किल के बारे में भी सीखने का प्रयास करें। स्कूल चलो अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराएं।

जिले में शैक्षिक सत्र 2024-25 में 1570 विद्यालयों में 148000 बच्चे थे पंजीकृत

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में जनपद अमेठी के 1570 विद्यालयों में 148000 बच्चे पंजीकृत थे, आज 1 अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ हुआ है जिसके तहत नए बच्चों का नामांकन प्रारंभ हो गया है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपने-अपने बच्चों का नामांकन स्कूलों में अनिवार्य रूप से कराएं।

शिक्षा क्षेत्र में जिले में अब तक हुए ये कार्य

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत किया गया है, नवीन डायट भवन एवं बीएसए कार्यालय का निर्माण तथा समस्त बीआरसी कार्यालय पर वृहद मरम्मत कार्य कराए गए हैं, 1570 विद्यालय 16 से 19 पैरामीटर पर संतृप्ति हो गए हैं, 19 विद्यालयों को पीएम श्री के रूप में चयनित किया गया है।

207 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण कराया गया है, 135 प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण कराया गया है, 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण कराया गया है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 2431 शिक्षक/शिक्षिकाओं को टैबलेट प्रदान किए गए हैं, 186 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना की गई है, 13 बीआरसी केंद्रों पर आईसीटी लैब की स्थापना की गई है।

पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत 899 विद्यालयों में लर्निंग कॉर्नर, 142 विद्यालयों में आउटडोर प्ले मैटेरियल, 732 विद्यालयों में वण्डर बॉक्स, 83 विद्यालयों में बाला फीचर्स एवं 148 विद्यालयों में शिशु डेस्क एवं इंटरलॉकिंग फोर्म मैट प्रदान की गई है, समस्त विद्यालयों में गणित किट, समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित एवं विज्ञान किट तथा समस्त विद्यालयों में लाइब्रेरी की स्थापना की गई है।

सामुदायिक शिक्षा के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से अध्यनरत छात्र-छात्राओं को प्रत्येक वर्ष ₹1200 की धनराशि प्रदान की जा रही है, अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य-पुस्तक एवं स्कूल बैग दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

जिले में गेहूं की खरीद हुई प्रारंभ, क्रय केंद्रों पर गेंहू लेकर पहुंचे किसानों

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं खरीद वर्ष 2025-26 हेतु आज 01 अप्रैल को जनपद के खाद्य विभाग के केंद्र सिंहपुर, मुसाफिरखाना, जायस मंडी प्रथम, द्वितीय व तृतीय, सेमरौता एवं बाहापुर कुल 7 केंद्रों पर 7 किसानों से कुल 238 कुंतल की खरीद की गई।केंद्र सिंहपुर पर जिला खाद एवं विपणन अधिकारी के द्वारा किसान धीरेंद्र कुमार ग्राम पुरे गंभीरशाह, पन्हौना को माल्यार्पण कर खरीद प्रारंभ की गई। केंद्र पर किसान धीरेंद्र कुमार के द्वारा 90 कुंतल गेहूं विक्रय किया गया।

इसी प्रकार केंद्र मुसाफिरखाना पर किसान शिव बहादुर सिंह ग्राम हरदोइया गौरीगंज के द्वारा 15.50 कुंतल, जायज मंडी प्रथम पर किसान अखिलेश कुमार ग्राम सभा बघेल के द्वारा 27.50 कुंतल, जायज मंडी द्वितीय पर किसान रामखेलावन ग्राम मवई आलमपुर के द्वारा 25 कुंतल, जायज केंद्र तृतीय पर किसान विकास चौरसिया ग्राम ब्राह्मनी के द्वारा 40 कुंतल, किसान गजेंद्र सिंह ग्राम बाहापुर के द्वारा 20 कुंतल एवं किसान सतीश कुमार बसंतपुर सेमरौता के द्वारा 20 कुंतल गेहूं विक्रय किया गया।

उक्त केंद्रों पर किसानों को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर खरीद प्रारंभ की गई। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 82 क्रय केंद्र अनुमोदित हैं जिसमें से 07 क्रय केंद्रों पर आज से खरीद प्रारंभ हो गई है शेष 75 केंद्रों पर गेंहू खरीद किसानों के आवक के अनुसार शीघ्र ही प्रारंभ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी उपज का लाभ प्राप्त हो इसके लिए जायज मंडी में बड़े स्टाक होल्डर/ट्रेडर्स/प्रोसेसर्स व अन्य के साथ बैठक की गई।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में दुष्यंत अग्रहरि जायस, अजय अग्रवाल गौरीगंज, प्रदीप अग्रवाल जायस, सुमंत राज अग्रवाल जायस, प्रदोष जायस, मेसर्स निशा राइस मिल जायज, अमन भालोठिया गौरीगंज, सौरभ भालोठिया अमेठी, पुनीत भालोठिया अमेठी, उत्सव भालोठिया अमेठी, शुभम भालोठिया अमेठी, आनंद कुमार अग्रवाल गौरीगंज, मोहम्मद फहीम जायस, सिराज अहमद जायस, विनय कुमार जायस, मेसर्स जय भोले, महेंद्र कुमार, मेसर्स आरके ट्रेडर्स, राकेश कुमार, मेसर्स रामा ट्रेडर्स, मेसर्स आकांक्षा ट्रेडर्स, मेसर्स सोनू ट्रेडर्स उपस्थित थे।

उपस्थित समस्त व्यापारियों/आढ़ातियों को जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में किसानों को समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर भुगतान न किया जाए, किसानों को उनकी उपज का भुगतान उनके खाते में ऑनलाइन किया जाए। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद अमेठी में किसी भी दशा में गेहूं का डिस्ट्रेश सेल नहीं होने दिया जाएगा, गेहूं के अवैध भंडारण/संचरण पर गहनता से निगरानी रखी जा रही है।

जिलाधिकारी अमेठी के द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में टीम का गठन किया गया है जो गेहूं के अवैध भंडारण/संचरण के संबंध में निगरानी रखेगी यदि किसी भी व्यापारी/आढ़ातियों के गोदाम में गेहूं का अवैध भंडारण पाया जाता है तो इस संबंध में नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस पर उपस्थित व्यापारियों/आढ़ातियों के द्वारा सहमति दी गई एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाने का आश्वासन दिया गया।

The post Movement in the District : जिले की कुछ खास हलचल….. आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम ! appeared first on Lok Dastak.