DGP Archives - Lok Dastak

HATHRAS STAMPEDE : सत्संग में मची भगदड़, अब तक सौ से अधिक लोगों की मौत
REPORT BY VIJAY KUMAR YADAV

HATHRAS/LUCKNOW NEWS I

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने व हादसे में अब तक 134 लोगों के मारे जाने की खबर है।हाथरस की दुर्घटना को तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को तत्काल सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाकर समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार घटना की मॉनिटरिंग करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों। लक्ष्मी नारायण चौधरी व संदीप सिंह को घटना स्थल के लिए रवाना किया वही उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी पुलिस को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

हाथरस के रतिभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुए हादसे की जांच के लिए एडीजी आगरा व आयुक्त अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल करते हुए अगले 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।भोले बाबा सत्संग कार

सत्संग के समापन कार्यक्रम के दौरान मारे गए 134 लोगों में से अब तक 107 लोगों की मौत हाथरस व 27 लोगों की मौत एटा मेडिकल कालेज में होने की बात सामने आ रही है। वही लोगों का मानना है कि हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसे में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे व पुरुषों के दबे होने की संभावना जताई है।वही जिला प्रशासन सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने व उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने में लगाया गया है।जिले के सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग के बाद बड़ा हादसा हुआ।

सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ निकल रही भीड़ को एक हिस्से से बाबा का काफिला निकालने के लिए रोका तभी भगदड़ मच गई। इसमें 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, कई हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में यह संख्या अभी और बढ़ सकती है।

इसके साथ ही कार्यक्रम आयोजको के एफआईआर दर्ज करने व उन पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी में है।मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजन को 02 ,-02 लाख रुपए व घायलों को 50 -50हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।सत्संग पर मौजूद भीड़

हाथरस की दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी बीएसपी सुप्रीमो मायावती सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं ने मृतकों के संवेदना व्यक्त करते हुए घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है ।

जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये गये हैं ।

लाशों के ढ़ेर देख सिपाही को आया अटैक, हुई मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है I मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं I हादसे में क्विक रिस्पांस टीम (QRT) की ड्यूटी में तैनात सिपाही रवि यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई I

मिली जानकारी के अनुसार, रवि यादव की ड्यूटी मृतकों के शव की व्यवस्था करने में लगी थी I एकसाथ ज्यादा शव देखने के बाद रवि यादव को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मृत्यु हो गई I

The post HATHRAS STAMPEDE : सत्संग में मची भगदड़, अब तक सौ से अधिक लोगों की मौत appeared first on Lok Dastak.

देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी
PRESENTED BY NEERAJ SINGH (EDITOR)

NEW DELHI।

चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार का बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की । देशभर में लागू CAA हुआ । केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर दी।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 यानी सीएए के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके साथ ही सीएए कानून देशभर में लागू हो गया है। CAA को नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

CAA को लेकर एक पोर्टल तैयार हुआ है जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आये विस्थापितों को आवेदन करना होगा । जांच के बाद उन्हें नागरिकता दे दी जाएगी ।नोटिफिकेशन के साथ ही पूरे देश में CAA का कानून लागू हो गया है ।CAA के तहत गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगी ।

तीन देशों के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलेगी । अफगानिस्तान, पाकिस्तान बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकती है।

CAA के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है. केंद्र सरकार ने CAA से संबंधित एक वेब पोर्टल तैयार किया है।

तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले वहां के अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी।

अधिसूचना जारी होते ही उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी

सीएए Citizenship Amendment Act के आज से देशभर में लागू होने के बाद केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने शांति व्यवस्था कायम करने का निर्देश दिया है। केंद्र की तरह यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने यूपी में कानून व्यवस्था से जुड़े जिलों शहरों के छोटे बड़े सभी फ़ील्ड अफसरों को स्थानीय भ्रमणशील रहने के निर्देश दिया है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग, सीसी टीवी कैमरों, ड्रोन कैमरों से निगरानी के निर्देश भी जारी किया है।वहीं सोशल मीडिया में भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। राज्य के संवेदनशील मेरठ कानपुर मुरादाबाद गोरखपुर बनारस और राजधानी लखनऊ के पुराने शहर अमीनाबाद चौक छेत्र में पुलिस गश्ती तेज होने की बात कही गयी है।

तीन देशों के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

CAA के तहत मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है. केंद्र सरकार ने सीएए से संबंधित एक वेब पोर्टल तैयार किया है. तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले वहां के अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी।

CAA नोटिफिकेशन पर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

CAA नोटिफिकेशन पर मौलाना खालिद रशीद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा किसी की नागरिकता नहीं जाएगी । बिना नोटिफिकेशन पढ़े कुछ भी बोलना गलत है।

CAA नोटिफिकेशन पर सीएम केजरीवाल का ट्वीट कर लिखा है चुनाव के पहले मोदी सरकार CAA लेकर आई है। ‘ऐसे वक्त जब गरीब, मध्यम वर्ग महंगाई से कराह रहा’। युवा रोजगार के लिए ठोकरें खा रहे है। समाधान के बजाय ये लोग CAA लाए हैं।

तीन देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता मिलेगी। क्यों ये पड़ोसी देशों के लोगों को भारत में लाना चाहते हैं’,अपना वोट बैंक बनाने के लिए । पड़ोसी राज्यों से आने वालों को रोजगार कौन देगा? 10 साल में 11 लाख लोगों ने देश छोड़ा ।पूरा देश CAA का विरोध करता है ।

पहले हमारे बच्चों को नौकरी दो, घर दो ।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है, जब देश के नागरिक रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता कानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है।

भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गये। चाहे कुछ हो जाए कल ‘इलेक्टोरल बांड’ का हिसाब तो देना ही पड़ेगा और फिर ‘केयर फंड’ का भी।

The post देश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी appeared first on Lok Dastak.

पी0ए0सी0 का गौरवशाली इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री
SOURCE- NEWS OF INDIA ( AGENCY)

LUCKNOW NEWS।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी बल की छवि उसके जवानों के शौर्य एवं पराक्रम से निर्मित होती है। उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 का गौरवशाली इतिहास इस दृष्टि से स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।  17 दिसम्बर 1947 को मिलिट्री पुलिस का नाम बदलकर पी0ए0सी0 किया गया, जबकि ‘दि यूनाइटेड प्रॉविन्सेज़ प्रॉविन्शियल आर्म्ड कॉन्सटैबुलरी एक्ट-1948’ के तहत इसका विधिवत गठन हुआ। वर्तमान में उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 के लगभग 40 हजार कार्मिक अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां 35वीं वाहिनी पी0ए0सी0 परिसर में पी0ए0सी0 संस्थापना दिवस-2023 के आयोजन के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने पी0ए0सी0 बल के समस्त अधिकारियों एवं जवानों को संस्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2001 में जब देश की संसद पर हमला हुआ था, उस समय उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 के जवानों के पराक्रम के कारण हमले को निष्फल करने में सफलता प्राप्त हुई थी। बहादुर जवानों ने सभी हमलावरों को अपने पराक्रम से मार गिराया और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। देश की आस्था के प्रतीक श्री राम जन्मभूमि पर जब आतंकी हमला हुआ था, तब भी उस हमले को निष्फल करने का कार्य उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 ने किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 द्वारा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों एवं अति विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा ड्यूटी, एस0टी0एफ0 में कमाण्डो ड्यूटी, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ए0टी0एस0) में कमाण्डो ड्यूटी, यातायात पुलिस ड्यूटी, यू0पी0 112 पी0आर0वी0 में पायलेट ड्राइवर ड्यूटी, प्रतिसार निरीक्षक ड्यूटी, रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी ड्यूटी, एस0एस0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 ड्यूटी तथा अन्य प्रदेशों में चुनाव व कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े उत्तर प्रदेश पुलिस बल के अनेक महत्वपूर्ण संस्थान हैं, जहां पर पी0ए0सी0 के जवान ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 की 46 ऐसी कम्पनियां, जिन्हें समाप्त कर दिया गया था, उन सभी को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा पुनर्जीवित किया गया है। फलस्वरूप उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 की कुल 33 बटालियनों में 273 कम्पनियां पूर्णतः क्रियाशील हो गई हैं। वर्तमान सरकार द्वारा पी0ए0सी0 में 41,893 आरक्षियों एवं 698 प्लाटून कमाण्डरों की भर्ती की गई है। पी0ए0सी0 में पदोन्नति के लिए और अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से सशस्त्र पुलिस में 184 निरीक्षकों एवं 3,772 उपनिरीक्षकों के पदों में वृद्धि की गई है। विभागीय प्रोन्नति के अन्तर्गत 257 उपनिरीक्षक, 3,558 मुख्य आरक्षी तथा 12,774 आरक्षियों को प्रोन्नति प्रदान की गई। आरक्षी के पद पर सीधी भर्ती हेतु 10,584 आरक्षियों की भर्ती प्रक्रिया भर्ती बोर्ड में विचाराधीन है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पी0ए0सी0 बल को अत्याधुनिक अस्त्र-शस्त्रों एस0एल0आर0 एवं इन्सास राइफल तथा दंगा निरोधी उपकरणों, यथा-मल्टीशेल लॉन्चर, एण्टीराइट गन व टीयर गैस गन से सुसज्जित किया गया है। दंगा निरोधक तथा बाढ़ राहत कम्पनियों के लिए आवश्यक उपकरणों के क्रय की व्यवस्था की गई है। पी0ए0सी0 जवानों को दैनिक उपभोग का गुणवत्तायुक्त सामान और वस्तुएं बाजार मूल्य से कम दर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में 13 मास्टर कैन्टीन एवं पी0ए0सी0 वाहिनी/जनपदीय पुलिस लाइन्स में कुल 102 सब्सिडियरी कैन्टीन संचालित हैं।

पुलिस कल्याण योजना के अन्तर्गत पुलिस/पी0ए0सी0 के जवानों के बच्चों को न्यूनतम शिक्षण शुल्क पर उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश में 31 पुलिस मॉडर्न स्कूल स्थापित हैं। इस वर्ष सम्पन्न हुई 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अनेक छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस मॉडर्न स्कूलों के अवसंरचनात्मक विकास, नए पुलिस मॉडर्न स्कूलों के निर्माण एवं फर्नीचर क्रय किए जाने हेतु प्रदेश सरकार ने आवश्यक धनराशि स्वीकृत की है। पी0ए0सी0 जवानों हेतु आवासीय सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पी0ए0सी0 की 33 में से 31 वाहिनियों में प्रत्येक में 200 जवानों के लिए हाई राइज बिल्डिंग के रूप में बेहतर आवासीय व्यवस्था हेतु आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने के साथ-साथ निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा पी0ए0सी0 बल में महिलाओं को भी स्थान प्राप्त हो, इस दिशा में तीन महिला बटालियनों की स्थापना का कार्य जनपद गोरखपुर (वीरांगना झलकारी बाई महिला बटालियन), लखनऊ (वीरांगना ऊदा देवी महिला बटालियन) एवं बदायूं (वीरांगना अवंतीबाई महिला बटालियन) में प्रारम्भ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार कुशल खिलाड़ियों को पुलिस बल का हिस्सा बनाया गया है। प्रदेश पुलिस को बढ़ावा देने के लिए 02 प्रतिशत पद कुशल खिलाड़ियों की भर्ती हेतु आरक्षित किए गए हैं। इस क्रम में अब तक 500 से अधिक कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन बल (एस0डी0आर0एफ0) की एक बटालियन का सृजन किया गया है, जिसमें 06 कम्पनियां एवं 18 टीमें शामिल हैं। इनमें से तीन कम्पनियां अर्थात् 09 टीमों को क्रियाशील भी कर दिया गया है। शेष तीन कम्पनियों को भी अतिशीघ्र क्रियाशील करने का प्रयास तेजी के साथ किया जा रहा है। तीन अतिरिक्त कम्पनियों के प्रयोगार्थ मोटरबोट्स एवं अन्य विशेषीकृत उपकरणों के क्रय हेतु राज्य सरकार द्वारा आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।

बाढ़ एवं अन्य आपदाओं के दौरान भी कई मौकों पर पी0ए0सी0 जवानों ने जान-माल की भारी क्षति होने से बचाया है।

इस वर्ष पी0ए0सी0 की बाढ़ राहत टीमों एवं एस0डी0आर0एफ0 ने अथक परिश्रम एवं व्यावसायिक दक्षता से 175 बच्चों समेत कुल 1,008 व्यक्तियों एवं अनेक पशुओं के अमूल्य जीवन की रक्षा की तथा 20 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने पी0ए0सी0 जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सदैव पी0ए0सी0 जवानों के हितों को प्राथमिकता पर रखा है। प्रदेश सरकार पी0ए0सी0 जवानों की व्यावसायिक दक्षता और कार्यों की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, उनके कल्याण एवं मनोबल को ऊंचा रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। पी0ए0सी0 जवानों की पदोन्नति में किसी भी प्रकार की विसंगति हो तो उसे निश्चित समय सीमा में दूर करने के लिए उनके द्वारा गृह विभाग को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट बल के मनोबल को बनाए रखने और जवानों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन और पदोन्नति देने के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष पूर्ण करेगा, तो संयोग से उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 की स्थापना का 100वां वर्ष पूर्ण होगा। शताब्दी वर्ष के एक बड़े लक्ष्य को लेकर उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 को आगे बढ़ना है तथा शौर्य, पराक्रम और व्यावसायिक दक्षता के लिए स्वयं को तैयार करना है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता देने के अनुक्रम में उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 की जनशक्ति, दक्षता, आधुनिकीकरण एवं कल्याण में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु विशेष ध्यान दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप न केवल बड़े पैमाने पर पी0ए0सी0 जनशक्ति की वृद्धि हुई है, अपितु 46 मृतप्राय पी0ए0सी0 कम्पनियों को पुनर्जीवित भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य आपदा मोचन बल की तीन कम्पनियों को पूरी तरह सुसज्जित कर क्रियाशील कर दिया गया है तथा तीन अन्य कम्पनियों को क्रियाशील करने की कार्यवाही चल रही है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 बल के जवानों द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 बल के जवानों द्वारा मलखम्भ, जिमनास्टिक, वन मिनट वैपन्स ड्रिल एवं बैण्ड समूह आदि का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न पी0ए0सी0 वाहिनियों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने उत्तम वाहिनी के लिए छठवीं वाहिनी पी0ए0सी0-मेरठ, अति उत्तम वाहिनी के लिए 34वीं वाहिनी पी0ए0सी0-वाराणसी, सर्वोत्तम वाहिनी के लिए 32वीं वाहिनी पी0ए0सी0, अति उत्तम प्लाटून ड्रिल के लिए 38वीं वाहिनी पी0ए0सी0-अलीगढ़, सर्वोत्तम प्लाटून ड्रिल के लिए 36वीं वाहिनी पी0ए0सी0-वाराणसी, अति उत्तम डिमॉन्स्ट्रेशन के लिए 41वीं वाहिनी पी0ए0सी0-गाजियाबाद, सर्वोत्तम डिमॉन्स्ट्रेशन के लिए 36वीं वाहिनी पी0ए0सी0-वाराणसी, श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल के लिए 36वीं वाहिनी पी0ए0सी0-वाराणसी को ट्रॉफी एवं पुरस्कार की धनराशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री जी ने 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता-2022 में एक स्वर्ण, तीन रजत प्राप्त करने वाले प्रयागराज के आरक्षी जयदीप कुशवाहा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का कप तथा पुरस्कार की धनराशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस मॉडर्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पी0ए0सी0 डॉ0 के0 एस0 प्रताप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन से पी0ए0सी0 के जवानों में उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद एवं उत्तर प्रदेश पी0ए0सी0 बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

The post पी0ए0सी0 का गौरवशाली इतिहास स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा : मुख्यमंत्री appeared first on Lok Dastak.

अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग के भरभरा गिरने के भूकंप ही नहीं और भी कारण आ रहे सामने..!
लखनऊ (लोक दस्तक ब्यूरो) I

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलाया अपार्टमेंट राहत बचाव कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा Iआज दोपहर DGP देवेन्द्र सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने बताया कि 3 लेयर क्लियर हो गई है और चौथे लेयर को तोड़ा जा रहा है उसमें ड्रिल कर दिया गया है और उसके माध्यम से ऑक्सीजन नीचे पहुंचाई जा रही है I

मलबे के अंदर 5 लोग होने का अंदाजा है,पांचों लोगों को ट्रेस किया जा रहा है I चौथी लेयर को काटने के बाद स्थिति क्लियर हो जाएगी I DGP ने कहा कि जाँच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी, किसी को बख़्शा नहीं जायेगा I

अलाया अपार्टमेंट राहत बचाव कार्य पर मंडलायुक्त रोशन जैकब का बयान आया है कि अबतक 13 लोगों को जीवित निकाला जा चुका है I 2-3 लोगों के अंदर होने की संभावना है, लगभग डेढ़ घंटे और चलेगा ऑपरेशन चलेगा I

अलाया अपार्टमेंट गिरने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर

नवाजिश शाहिद, मोहम्मद तारिक और फहद याजदानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई I नवाजिश शाहिद सपा के बड़े नेता शाहिद मंजूर का बेटा है I हजरतगंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 308, 323, 420, 120 बी और 7 सीएलए में एफआईआर दर्ज हुई I दो मौत के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ेगी I हजरतगंज थाने के सीनियर सब इंस्पेक्टर दया शंकर द्विवेदी ने एफ आई आर दर्ज कराई I

इसमें आरोप है कि अपार्टमेंट के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का हुआ है I बगैर मानचित्र पास निर्माण कराए गया था I अधिक धन कमाने के लालच में लोगों के साथ धोखा किया गया I बिल्डिंग के भूमि तल पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा था I मशीनों से ड्रिल करा कर निर्माण कार्य चल रहा था I कराए जा रहे निर्माण कार्य की धमक से बिल्डिंग हिल रही थी I आसपास के लोगों ने भी आपत्ति की थी I

अपार्टमेंट के ओनर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को मेरठ से गिरफ़्तार किया गया है I नवाजिश के नाम पर है लखनऊ में गिरने वाली यजदान बिल्डिंग है I यजदान बिल्डर से नवाजिश और तारिक ने नवाजिश के नाम पर ज़मीन एग्रीमेंट किया था I अन्य आरोपी तारीक और फ़ाहद की पुलिस तलाश कर रही है I सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ भेजा गया I

मेरठ पुलिस ने नवाजिश से घंटो पूछताछ के बाद लखनऊ भेजा गया I बीती रात करीब डेढ़ बजे 8 लखनऊ रवाना किया गया I सपा विधायक शाहिद मंजूर के मेरठ स्थित जलीकोठी आवास पर एसओजी ने देर रात दबिश देकर गिरफ्तार कर लखनऊ भेजा गया I अलाया अपार्टमेंट का नाम शाहिद मंजूर की बेटी अलाया के नाम पर रखा गया है I

दोपहर तक अपार्टमेंट के मलबे में सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां और पत्नी अब भी दबे हुए थे I अपार्टमेंट में दबे 15 लोगों को निकाला गया I तीन के फंसे होने की आशंका है I NDRF के लोगों को नीचे से फँसे व्यक्तियों का रिस्पांस मिल रहा है I ऑक्सीजन नीचे पाइप के माध्यम से भेजी जा रही है I वरिष्ठ पत्रकार कुलसुम तालह की बेटी भी नीचे मलबे में फँसी हैं I

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित अलाया अपार्टमेंट हादसे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम हैदर और पत्नी उजमा हैदर की मौत हो गई I करीब 15 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पहले 74 वर्षीय बेगम हैदर को निकाला गया  I उसके बाद उजमा हैदर का रेस्क्यू हुआ I दोनों को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत इलाज के दौरान हो गई I एक ही परिवार में दो मौतों से मातम का माहौल है I परिजनों ने शव ले जाने की जिद करने लगे ,जिसे लेकर स्टाफ से बहस भी हुई और माहौल गर्म हो गया I लेकिन पुलिस ने मामले को सम्भाल लिया I

हादसे पर डीजीपी डीएस चौहान का बयान

लगातार रेस्क्यू कार्य जारी है,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है I फंसे हुए लोगों के लिए रेस्क्यू जारी है I अभी तक हादसे में एक की मौत हुई है बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हुई I अंदर फंसे लोगों से संपर्क कर निकालने की कोशिश जारी है I रेस्क्यू कार्य में मलबा बड़ी समस्या है I दो अज्ञात लोगों की भी सूचना मिली है I अज्ञात लोगों की भी तलाश की जा रही है I जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित हुई है I NDRF, पुलिस जवान लगातार रेस्क्यू में जुटे हैं I जांच के बाद ही हादसे का कारण पता चलेगी,भूकंप से हादसे का अभी सिर्फ कयास भर है I बिल्डिंग निर्माण की गुणवत्ता काफी खराब बताई जा रही है I

उधर लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि फिलहाल अब कोई मलबे के अंदर नहीं है I कोई व्यक्ति बिल्डिंग के मलबे में नहीं है I फिर भी देखने के लिए मलबा हटाया जा रहा है I पूरा मलबा हटने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी I वहीं पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने अलाया अपार्टमेंट हादसे का मामले कहा है कि आरोपी नवाजिश शाहिद गिरफ्तार कर लिया गया है I दो अन्य की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं,जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा I दर्ज FIR में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है I

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन सदस्यीय जाँच समिति गठित

आयुक्त लखनऊ रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ पीयूष मोर्डिया एवं चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी लखनऊ । ये समिति इस हादसे के लिए ज़िम्मेदार लोगों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी ।

The post अलाया अपार्टमेंट की बिल्डिंग के भरभरा गिरने के भूकंप ही नहीं और भी कारण आ रहे सामने..! appeared first on Lok Dastak.

बहुचर्चित केस :लापता इंस्पेक्टर मामले में आया नया मोड़
सुलतानपुर। 86 दिन से लापता इंस्पेक्टर नीशू तोमर मामले में नया मोड़ आया है I हाईकोर्ट में डीजीपी से जवाब-तलब होने के कई दिन बाद भी नीशू को ढूढ़ने में नाकाम जिले की पुलिस पर नीशू के अधिवक्ता एवं उनके करीबियों की रेकी करने व उनके कार्यो को बाधित करने का आरोप लग गया हैI अधिवक्ता के विधिक अधिकारों को प्रभावित करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई शिकायत पर बार काउंसिल ऑफ यूपी के उपाध्यक्ष जय नारायन पांडेय ने संज्ञान लेते हुएउन्होंने बड़े अफसरों से वार्ता कर कहा अधिवक्ता के सम्मान के खिलाफ कुछ भी नहीं बर्दाश्त होगा ,पुलिसिया कार्यशैली के खिलाफ अधिवक्ताओ में आक्रोश है I

नीशू तोमर की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता बृजेश पांडेय ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के इशारे पर एसओजी टीम व अन्य पुलिस कर्मियों के जरिये घर व रास्ते से लेकर कोर्ट सहित प्रत्येक जगहों पर उनकी रेकी करने,उनके जूनियरो व कुछ मुवक्किलों की भी रेकी कर अनर्गल रूप से उनका पीछा कर परेशान करने का आरोप लगाया है I गलत ढंग से उनके मोबाइल को भी सर्विलांस पर रख निजता के अधिकार का हनन करने का आरोप लगाया है I उच्चाधिकारियों को डार्क में रख बौखलाकर मनमाना कृत्य करने के पीछे एडिशनल एसपी विपुल श्रीवास्तव व उनके अधीनस्थ कुछ अन्य पर आरोप लग रहा I अधिवक्ता बृजेश पांडेय के मुताबिक उन्होंने एसपी सोमेन वर्मा से भी प्रकरण की शिकायत की है I पुलिस की करतूत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट प्रयागराज के चीफ जस्टिस,पीएम-सीएम,मानवाधिकार आयोग,बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन सुलतानपुर के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद शुक्ला व महासचिव समरजीत सिंह से शिकायत की हैI,आज जिले में अधिवक्ताओं का हाल जानने आये बार काउंसिल ऑफ यूपी के उपाध्यक्ष जय नारायन पांडेय ने अधिवक्ता बृजेश पांडेय के प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए तत्काल जिम्मेदार अफसरों से से बात किया I उन्होंने कहा कि अपने मुवक्किल की पैरवी करना अधिवक्ता का विधिक अधिकार,उसमें किसी तरीके का अनर्गल हस्तक्षेप व प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं होगी I अधिवक्ताओं में इस प्रकरण को लेकर बड़ा आक्रोश दिखा हैI पुलिस ने अपनी विवादित कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो माहौल बिगड़ सकता है I अधिवक्ता समाज एवं जिम्मेदार पुलिस अफसरों के बीच जंग छिड़ सकती है I आज हुई शिकायत के बाद पुलिसिया कृत्य आया सामने आया है I अधिवक्ता के आरोप के मुताबिक बीते 22 सितम्बर को उनके मुवक्किल नीशू तोमर को जिला न्यायालय आये होने के दौरान पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा था,उसे महिला थाने ले जाया गया था I तत्कालीन महिला थाना प्रभारी मीरा कुशवाहा व नीशू पर रेप का केस दर्ज कराने वाली सिपाही समेत अन्य पर है साजिश के तहत नीशू का अपहरण करने का आरोप है,कोतवाली नगर में आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ साजिश व अपहरण के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है ,फिलहाल अपहरण के आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुलिस अभी तक कोई एक्शन नहीं ले सकी है I उधर हाईकोर्ट में नीशू की पत्नी कुसुम की तरफ से दाखिल हेबियस कार्पस याचिका पर हाईकोर्ट की डबल बेंच सख्त हुई I डीजीपी से भी पर्सनल एफिडेविट, दाखिल करा चुकी है I हाईकोर्ट ने पुलिस को नीशू का ठिकाना बता कर एक माह में पेश करने के लिए नौ जनवरी की तारीख तय की है I अब पुलिस के पास करीब तीन हफ्ते ही शेष बचे है I हाईकोर्ट की सख्ती के बाद से ज्यादा सक्रियता दिखाने के चक्कर में बौखला कर मनमाना कानून चला रही पुलिस,अपने को सही साबित करने के चक्कर में पुलिस के जरिये प्लांटेड बयान व साक्ष्य तैयार करने का भी मामला लगातार सामने आ रहा है I अब तक पुलिस नीशू को पुलिस की कस्टडी से बाहर चले जाने व अपनी कहानी को सही साबित करने के चक्कर मे तीन लोगों का 164 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत बयान करा चुकी है ,फिर भी कोई विश्वनीय तथ्य सामने तक नही आ सका है I हाईकोर्ट में भी पुलिस अभी तक कई प्रयासों के बावजूद भी उनकी कस्टडी के नीशू बाहर है I इस बात को साबित करने में नाकाम रही है I पुलिस अभिरक्षा में आने के बाद नीशू के बाहर जाने के सम्बंध में पुलिस के पास कोई विश्वनीय प्रमाण नहीं है ,पुलिस की भूमिका शुरू से ही मामले में संदिग्ध रही है I अधिवक्ता बृजेश पांडेय के मुताबिक बीते 22 सितम्बर के बाद से आज तक किसी भी तरीके से उनका मुवक्किल नीशू उनके संपर्क में नहीं आया है I वे खुद ही नीशू के परिजनों की हालत देखकर परेशान है I लेकिन पुलिस विभाग के अफसर अपनी मशीनरियों का सही उपयोग कर नीशू को ढूढ़ने का प्रयास करने के बजाय अपने खिलाफ हुई कोर्ट कार्यवाही की वजह से द्वेष की भावना से काम कर बेवजह परेशान करने का काम कर रही है I जबकि अधिवक्ता बृजेश पाण्डेय के मुताबिक वे शुरू से ही अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ पुलिस की जांच में भी हर सम्भव सहयोग कर रहे हैं I,शुरुआत में तमाम शिकायतों के बाद भी पुलिस अफसरों ने जमकर लापरवाही बरती थी ,तब नीशू को ढूढ़ना पुलिस ने नहीं समझा जरूरी,अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद डीजीपी ने कसी जिम्मेदार अफसरों की नकेल तो अपने को बचाने के चक्कर मे जिम्मेदार अफसर नीशू को ढूढ़ने में कुछ ज्यादा ही सक्रिय दिखाना चाहते है I पहले किया आराम और अब इतना लम्बा अन्तराल बीतने के बाद पुलिस की नींद हराम हो गई है I नीशू के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर उसकी जानकारी देने पर पुरस्कार रखा गया है ,पर कई दिन बाद भी पुलिस की समस्या बरकरार है I पुलिस विभाग से ही ट्रेनिंग किये नीशू तोमर को ढूढ़ने में डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद भी पुलिस के सारे नेटवर्क फेल दिख रहे हैं I नीशू जानबूझकर कहीं छिपा है या कहीं बना है बंधक या उसके साथ हो चुकी है कोई अप्रिय घटना,ऐसी ही कई बातों को लेकर संशय बरकरार है I कयास तरह-तरह के सब लगा रहे ,कैसे भी नीशू मिल जाये बस यही पुलिस आश लगाये बैठी है I नीशू के पास मौजूद रही एक पेन ड्राइव में कैद कई प्रभावशाली लोगों से जुड़ी अश्लील वीडियो को नीशू के लापता होने की मुख्य वजह मानी जा रही है I हाईकोर्ट व प्रदेश स्तर तक भी पहुँच चुका है यह मामला,निष्पक्ष जांच हुई तो कार्यवाही की जद में कई आ सकते है I

मामले में सामने आई परिस्थितियों के अनुसार हाईकोर्ट भी मान रही है कि नीशू तोमर आज भी पुलिस की ही कस्टडी में है गिरफ्तारी वारन्ट जारी होने के बाद भी नीशू को सामने ला पाएगी पुलिस या फिर मात्र दौड़ाती रहेगी कागजी घोड़ा,भविष्य में यह सब सामने आना शेष है I नीशू तोमर का मामला पुलिस के लिए सिरदर्द बना है I लगातार मामले में आ रहा है मोड़ पर मोड़ I

रिपोर्ट-अंकुश यादव

The post बहुचर्चित केस  :लापता इंस्पेक्टर मामले में आया नया मोड़ appeared first on Lok Dastak.