Development Work Archives - Lok Dastak

Minister in Charge Reviewed the Development Work : जिले में प्रभारी मंत्री की बैठक, विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था पर रहा फोकस”
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन/जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आज विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदस्य विधान परिषद गोविन्द नारायण शुक्ला, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने एवं पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने यूपी नेडा के अन्तर्गत सोलर रूफटॉप की प्रगति, उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा, विद्युत विभाग के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की स्थिति, खराब ट्रांसफार्मर के बदलने की स्थिति, लाइन लॉस के प्रकरण तथा विद्युत विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों का निर्माण, गड्ढा मुक्त, सिंचाई पंप की आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाकी समीक्षा किया।

निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं भरण पोषण की स्थिति, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, एंबुलेंस, टीकाकरण की स्थिति, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं संचालन की स्थिति, अंत्येष्टी स्थल के निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों की स्थिति, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह, सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना. के प्रगति की जानकारी लिया।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल विकास, दुग्ध विकास, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति, श्रमिक पंजीकरण, अधिष्ठापन पंजीकरण, श्रमिक दुर्घटना बीमा योजना, आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति सहित अन्य कार्यों की गहन समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने राजस्व कार्यों की समीक्षा किया जिसमें उन्होंने कृषक दुर्घटना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, जल जीवन मिशन शहरी, न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण की स्थिति सहित राजस्व के अन्य कार्यों की गहन समीक्षा किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने आबकारी, विद्युत, परिवहन, खनन, स्टाम्प, नगरीय निकाय विभाग द्वारा की गई वसूली की जानकारी ली एवं निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री जी ने हत्या के मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लूट के मामलों में गिरफ्तारी, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, अपहरण, पास्को एक्ट, गुंडा एक्ट, अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न, लंबित विवेचना, गैंगस्टर, रासुका सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया एवं पुलिस विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

अंत में प्रभारी मंत्री ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी शासन की योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संवाद और समन्वय बेहतर रहे, किसी भी परियोजना का शिलान्यास, लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराएं, योजनाओं के प्रस्ताव भी जनप्रतिनिधियों से प्राप्त किया जाए तथा प्राप्त प्रस्तावों के जवाब भी जनप्रतिनिधियों को समय से दिया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विगत 8 वर्षों में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिन्हें आप लोग समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारने की कार्रवाई करें, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो भी समस्याएं आपके संज्ञान में आती हैं उनका तत्काल निस्तारण कराएं साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं में चयनित किए गए लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति पत्र वितरित कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनका लाभ पात्रों को दिया जाए तथा योजनाओं को धरातल पर पहुंचाया जाए इसमें कतई लापरवाही ना बरती जाए, सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों के प्रति संवेदनशील रहे।

सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति को बढ़ाएं, अपने-अपने कार्यों में रुचि रखें, कहीं भी कोई समस्या हो तो जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं, अपने विभाग से संबंधित पूरी जानकारी रखें। जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित करें, जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है हम सब लोग भी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करें और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक के दौरान उक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एश्वर्य यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

राज्य मंत्री खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन/जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग के नवनिर्मित गेस्ट हाउस, अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पंडरी, निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय धनी जलालपुर का स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, क्षय रोगियों को वितरित की पोषण पोटली

सर्वप्रथम प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया, इसके पश्चात टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया तत्पश्चात एसएनसीयू का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली एवं प्रसूताओं को फल वितरित किया, इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने रोहसी बुजुर्ग में 720 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग के नवनिर्मित गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया, नवीन गेस्ट हाउस में 8 सूट (कक्ष), मीटिंग हॉल, डॉरमेट्री रूम, किचन, पार्किंग आदि का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है।

गौशाला में गो पूजन कर गोवंशों को खिलाया गुण व केला

प्रभारी मंत्री ने अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पंडरी का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने गो पूजन कर गोवंशों को गुण व केला खिलाया तथा गौशाला परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने गो आश्रय स्थल में गोवंशों को हरा चारा, पशु आहार आदि पर्याप्त मात्रा में दिए जाने के निर्देश दिए तथा कहा कि कोई भी गोवंश भूख ना रहे एवं बीमार गोवंशों की नियमित देखभाल भी करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने धनी जलालपुर में 133.14 लाख की लागत से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान इनकी रही मौजूदगी

प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, विधायक जगदीशपुर सुरेश पासी, जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि शैलेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी शुक्ला, बीएससी संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मंत्री ने दिखाई मानवता, घायल को एम्बुलेंस से भिजवाया अस्पताल

अमेठी जिले के प्रभारी/राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उत्तर प्रदेश सरकार सतीश शर्मा ज़ब विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने अमेठी के लिए निकले थे कि तभी वाराणसी मार्ग पर अमेठी जिले के हजारीबाग के पास रोड़ के किनारे पड़े घायल व्यक्ति को देखा। श्री शर्मा ने तत्काल अपने काफिले को रोकवाया। एम्बुलेंस बुलवा कर उस पर लदवा कर इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया । इसके उपरांत गंतव्य के लिए निकले। मंत्री के इस मानवीय दृष्टि कोण की हर तरफ प्रशंसा मिल रही है।

The post Minister in Charge Reviewed the Development Work : जिले में प्रभारी मंत्री की बैठक, विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था पर रहा फोकस” appeared first on Lok Dastak.