DEORIA NEWS Archives - Lok Dastak

दिल दहलाने वाली वारदात :पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 06 लोगों की हत्या
LOK REPORTER

DEORIA NEWS।

जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंच कर भारी पुलिस बल द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव सहम उठा है। गांव में तनाव का माहौल है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।

सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है । तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

देवरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेडहा टोला निवासी सत्यप्रकाश दुबे का अभयपुर टोला निवासी प्रेमचंद यादव से भूमि को लेकर विवाद था। विवादित भूमि देखने सुबह 7 बजे प्रेमचंद यादव पहुंचे। इसकी सूचना सत्यप्रकाश दुबे को जैसे ही लगी वह अपने बच्चों के साथ पहुंच गए।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि सत्यप्रकाश दुबे आदि ने मिलकर प्रेमचंद यादव की ईंट से कूंचकर हत्या कर घर चले गए। हत्या की सूचना जैसे ही प्रेमचंद यादव के घर वालों को लगी, सभी लोग ललकारते हुए सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।

गोलीबारी कर सत्यप्रकाश दुबे, पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी दुबे एवं नंदिनी दुबे तथा पुत्र गांधी दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी।

SPECIAL DG कानून व्यवस्था PRASHANT KUMAR

देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।

प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।

The post दिल दहलाने वाली वारदात :पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 06 लोगों की हत्या appeared first on Lok Dastak.