#delhielectionresult Archives - Lok Dastak

Delhi Election Result 2025 : भाजपा का 27 वर्षों का सूखा खत्म
Report By – Aditya Singh

Delhi Election Result 2025

बीजेपी ने  27 वर्षो के बाद सत्ता में वापसी की

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जो 27 वर्षों के बाद राजधानी में उनकी सत्ता में वापसी का संकेत है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं, जबकि आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से पराजित हुए हैं। हालांकि, आप की आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है।

इस चुनाव में 60% से अधिक मतदान हुआ, जिसमें 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा की इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त के रूप में देखा जा रहा है, विशेषकर पिछले वर्ष के राष्ट्रीय चुनाव में बहुमत खोने के बाद।

भाजपा ने आप के मुफ्त पानी और बिजली जैसी लोकलुभावन योजनाओं के मुकाबले महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, बुजुर्गों के लिए पेंशन, और युवाओं के लिए परीक्षा तैयारी में मदद जैसी योजनाओं का वादा किया था, जो मतदाताओं को आकर्षित करने में सफल रहीं।

इस जीत के साथ, भाजपा ने चार में से तीन राज्य चुनावों में सफलता हासिल की है, जो संसद के उच्च सदन में प्रभाव बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।

दिल्ली के मुस्लिम बहुल इलाकों में भी दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। ओखला, सीलमपुर, चांदनी चौक जैसी सीटों के परिणामों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कुल मिलाकर, भाजपा की यह जीत दिल्ली की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है, जहां आप की एक दशक लंबी सत्ता का अंत हुआ है।

आप ‘दा ‘ को मिली कुकर्मों की पीड़ा से मुक्ति :- नरेंद्र मोदी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रचंड जीत के लिए दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया। साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि आप-दा वाले यह कहकर राजनीति में आए थे कि राजनीति बदल डालेंगे, लेकिन ये कट्टर बेईमान निकले। मैं आज अन्ना हजारे जी का बयान सुन रहा हूं। वे काफी समय से आप-दा वालों के कुकर्माें की पीड़ा झेल रहे हैं। आज उनको भी पीड़ा से मुक्ति मिली होगी। जिस पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन से हुआ, वे भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। उनके मुख्यमंत्री और मंत्री जेल गए। वे खुद को ईमानदार कहते थे और दूसरों को बेईमान कहते थे। शराब घोटाले ने दिल्ली को बदनाम किया। कोराेना काल में आप-दा वाले शीशमहल बना रहे थे। उन्होंने घोटाले छिपाने के लिए साजिश रचीं। हम पहले विधानसभा सत्र में सीएजी की रिपोर्ट सदन में रखेंगे। भ्रष्टाचार की जांच होगी। लूटने वालों को लौटाना होगा। ये मोदी की गारंटी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने हर दिल्ली से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए है। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर प्यार दिया। दिल्ली के लोगों का यह प्यार और विश्वास हम पर कर्ज है। इसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास करके चुकाएगी। आज की यह ऐतिहासिक विजय सामान्य विजय नहीं है। दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया। एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई। दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई। आंडबर, अराजकता, अहंकार और आप-दा की हार हुई है। इस नतीजे में भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, परिश्रम विजय को चारचांद लगाता है। सभी कार्यकर्ता विजय के हकदार हैं। सभी को विजय की बधाई देता हूं।

केजरीवाल की हार, शराब बनी कारण : – अन्ना हजारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की हार पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भावुक हो गए. अन्ना हजारे यह कहते हुए भावुक हो गए कि उन्होंने केजरीवाल को बहुत समझाया, लेकिन उन्होंने समाज के बारे में नहीं सोचा और राजनीति में चले गए. उन्होंने कहा, “मुझे उससे बहुत उम्मीद थी. मैंने उसे बहुत सारा प्यार दिया था, लेकिन वह रास्ता छोड़ गए।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, “मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का आचार विचार और चरित्र शुद्ध होना चाहिए ये शराब में लिप्त रहे, इनकी छवि खराब रही, इस वजह से इन्हें कम वोट मिले हैं.” अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को शराब नीति और पैसे पर ध्यान केंद्रित करने के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

The post Delhi Election Result 2025 : भाजपा का 27 वर्षों का सूखा खत्म appeared first on Lok Dastak.