CRIME BRANCH Archives - Lok Dastak

CRIME NEWS : ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

थाना जगदीशपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम अमेठी द्वारा लूट के 01 लाख 42 हजार रुपए नकद, लूट के रुपए से खरीदे गये विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (कीमत 46,797 रुपए) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 नफर बाल अपचारी पुलिस निगरानी में लिया गया है  I

लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को थानाक्षेत्र जगदीशपुर जनपद अमेठी अन्तर्गत एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक सर्वेश कुमार शुक्ल अपने साथी/जानने वाले अनिल मिश्र पुत्र कामता प्रसाद मिश्र निवासी पूरे लबड़ी मजरे शेषपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ एसबीआई बैंक जगदीशपुर से 3,80,000 रुपये लेकर कार से जा रहे थे कि तभी रास्ते में समय करीब 05 बजे शाम को ग्राम महमदपुर व खौपुर के बीच में अनिल मिश्र व एक व्यक्ति अज्ञात द्वारा सर्वेश कुमार शुक्ल को चाकू से वार कर घायल अवस्था में कार से उतार कर 3,80,000 रुपये लेकर भाग गये थे ।

उक्त घटना के संबंध में वादी वीरेन्द्र कुमार शुक्ल (घायल के चाचा) पुत्र देवी प्रसाद शुक्ल निवासी ग्राम पूरे पराग पाण्डेय डीघा गोपालपुर थाना जामो जनपद अमेठी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 224/24 धारा 309(6), 109 बीएनएस थाना जगदीशपुर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा टीमों का गठन कर आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये थे ।

जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में गुरुवार को वर्तमान प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुर धीरेन्द्र कुमार यादव व तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुर राकेश कुमार सिंह मय हमराही व उ0नि0 अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम जनपद अमेठी मय हमराही द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त देवराज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी पूरे दुंदा थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 44 वर्ष व शुभम मिश्रा पुत्र हनुमान मिश्रा निवासी पटना पवारा पट्टी थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 19 वर्ष को स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूपी 32 एफआर 9006 एवं मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 सी 6683 के साथ जामो मोड़ सुल्तानपुर हाइवे के पास से समय करीब 11:00 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया  I

01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया । तलाशी से अभियुक्त देवराज के कब्जे से 30 हजार रुपए, शुभम के कब्जे से 22 हजार रुपए व बाल अपचारी के कब्जे से 90 हजार रुपए बरामद हुए व बाल अपचारी के पास एक बैग से 01 स्मार्ट वाच, 01 ब्लूटूथ, ओप्पो का 01 मोबाइल फोन, 01 इयर फोन बरामद हुआ ।

पूछताछ में अभियुक्तों का कुबूलनामा

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त देवराज व बाल अपचारी ने बताया कि सर्वेश शुक्ला एसबीआई बैंक का फ्रेंचआईजी चलाते हैं जो अक्सर पैसे लेकर आया जाया करते थे, हमलोग योजना बनाये कि इनकी हत्या करके हमलोग पैसे लूट लेंगे । इसी योजना के तहत 22 जुलाई को हम दोनों लोग सर्वेश शुक्ला को फोर्ड फिगो कार संख्या यूपी 32 डीवी 5077 में बैठाकर एसबीआई जगदीशपुर बैंक से पैसा निकालकर वापस आते समय महमदपुर के पास चाकू मार कर 03 लाख 80 हजार रुपए लेकर भाग गये थे ।

घटना के बाद योजना के तहत अनिल मिश्र का भांजा शुभम अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर हमलोगों को जनपद सुल्तानपुर बिजेथुआ महाबीरन के पास ले जाकर छोड़ दिया था । बरामद सामान व रुपए के संबंध में पूछने पर बताया कि उक्त बरामद सामान उसी लूट के रुपये से खरीदी है और जो रुपये बरामद हुए हैं वह उसी लूट के रुपए हैं, शेष रुपए खर्च हो गये हैं ।

The post CRIME NEWS : ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा  appeared first on Lok Dastak.