COMMITTEE Archives - Lok Dastak

Peace Committee Meeting : अराजकता व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नही – नायब तहसीलदार
रिपोर्ट- विजय कुमार यादव

अमेठी ।

जिले के मुसाफिरखाना में शनिवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर लोगों से अफवाहों से दूर रहने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की । इसके साथ ही अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शनिवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों , जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने कहा कि अफवाहों से बचने की जरूरत है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कानून व्यवस्था सर्वोपरि है।

ड्रोन उड़ने की बात पर बोले प्रभारी निरीक्षक

बैठक  को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि आप लोग अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें ।उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के आसपास से ड्रोन उड़ने व चोरी की घटनाओं के मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा इसमें ज्यादातर  अफवाह है।

ड्रोन उड़ने को लेकर कहा कि हवाई रूट के कारण ऐसा है जिसे लेकर कुछ अराजकतत्वों द्वारा अफवाह  फैलाई जा रही है वहीं चोरी की घटना के संबंध में कहा कि जहां भी ऐसी सूचनाएं मिली हैं वहां तत्परता के साथ काम किया जा रहा।पुलिस की टीमें लगातार रात्रि गश्त कर रही हैं और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं।

अराजकता व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा ।क्षेत्र की सभी छोटी बड़ी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को चेताते हुए कहा कि सभी लोग अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें। अफवाहों फैलाने वालों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी।

The post Peace Committee Meeting : अराजकता व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नही – नायब तहसीलदार appeared first on Lok Dastak.

Press Standing Committee Meeting : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रेस स्थायी समिति की बैठक संपन्न
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर पर पत्रकारों और जिला प्रशासन के मध्य मधुर एवं सौहार्द पूर्ण संबंध बनाये रखने और प्रेस की स्वतन्त्रता को अक्षुण्य बनाये रखने के उद्देश्य से शासन से प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में पत्रकार स्थायी समिति का गठन किया गया है।

उन्होंने प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को प्रत्येक स्थिति में उत्तरदायित्व पूर्ण रिपोटिंग करने का आह्वान करते हुए कहा कि मीडिया को शासन की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की रिपोटिंग करते समय क्रियान्वयन में कमियां दिखने पर प्रशासनिक पक्ष को भी समावेशित करते हुए संतुलित रिपोटिंग करना चाहिए ताकि शासन प्रशासन की छवि अनावश्यक धूमिल न हो तथा योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में आम जन में नकारात्मक संदेश न जाये।

बैठक में पत्रकार सदस्यों द्वारा फर्जी पत्रकारों, यूट्यूबरों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने, प्रेस क्लब के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराए जाने, बाबूगंज टोल प्लाजा पर पत्रकारों को छूट दिए जाने, पत्रकारों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त किया गया कि आप लोगों के द्वारा जो भी मुद्दे उठाए गए हैं उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में जिला सूचना अधिकारी/संयोजक प्रेस स्थायी समिति शिव दर्शन यादव ने अवगत कराया कि जिला स्तरीय प्रेस स्थायी समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों तथा जिला प्रशासन के मध्य मधुर एवं सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने तथा पत्रकार उत्पीड़न संबंधी शिकायतों पर विचार कर उनका निस्तारण करना है।

उन्होंने बताया कि पत्रकार उत्पीडन से संबंधित जिला स्थायी समिति के माध्यम से पत्रकारों की केवल वास्तविक पत्रकारिता संबंधी कठिनाईयों का जिला स्तर पर प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने का मन्तव्य है। बैठक में उक्त के अतिरिक्त प्रेस स्थाई समिति के सदस्य योगेंद्र श्रीवास्तव, नीरज सिंह अनिल भदौरिया तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय मौजूद रहे।

The post Press Standing Committee Meeting : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रेस स्थायी समिति की बैठक संपन्न appeared first on Lok Dastak.

District Road Committee : जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS ।

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक में समिति द्वारा दिए गए निर्देशों की कार्यवाही की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जितने भी ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं अगर अभी तक वहां पर साइनेज बोर्ड तथा रबंल स्ट्रिप नहीं बनवाएं गए हैं तो तत्काल बनवाया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा स्कूलों के पास साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए तथा सड़कों पर निर्धारित गति सीमा के बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों का चालान किया जाए। कस्बों/बाजरों आदि में सड़कों पर हुए अवैध अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए।

जनपद में जितने भी जेसीबी व हाइड्रा मशीने हैं उनको चिन्हित कर उनके चालकों का हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बना है कि नहीं इसकी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा स्कूलों में बच्चों को लाने ले जाने के लिए जो गाड़ियां लगी हों उनकी फिटनेस आदि की जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा अनफिट पाई गई गाड़ियों का तत्काल चालान कर उन्हें सीज करने की कार्यवाही करें।

उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटना को न्यून करने के लिए आवश्यक है कि सड़क सुरक्षा के नियमों को कड़ाई से लागू किए जाए लोगों से यातायात नियमों का पालन कराया जाए। बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध ई रिक्शा स्टैंडों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही कहीं पर भी ठेकेदारों द्वारा निर्धारित मानक से अधिक वसूली की शिकायत पाए जाने पर भी ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अंशुमान सिंह, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एनएचआई के अधिशासी अभियंता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए – डीएम

जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु, व्यापार बंधु एवं औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने इकाइयों/व्यापारिक बन्धुओं से प्राप्त समस्त प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने/कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अनापत्ति प्राप्त कराए जाने, विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरान्त निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय के उपरांत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के संबंध में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू के क्रियान्वयन तथा उन्हें धरातल पर उतारने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने श्रम बन्धु की समीक्षा करते हुए उपस्थित उद्यमियों/व्यापारियों को श्रम विभाग में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।इसके साथ ही श्रमिकों का भी पंजीकरण कराने को कहा।

बैठक में सहायक श्रमायुक्त को श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की श्रमिकों को जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ करें और उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिये जाये।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने समस्त उद्यमियों से अनुरोध करते हुए कहा कि जनपद के अधिक से अधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें 6 माह तक पोषण किट उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया जिससे क्षय रोगियों के स्वास्थ में सुधार हो सके तथा प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के विजन को साकार किया जा सके।

बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा तथा बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र मिश्र, एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

The post District Road Committee : जिला सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक appeared first on Lok Dastak.

Peace Committee Meeting : परम्परागत तरीके से मनाएं त्योहार, न डालें कोई नई परम्परा -डीएम
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, रमजान, होली व अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के अधिकारियों, विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरुओं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जनपद अमेठी में सभी त्योहारों को आप लोगों ने मिलजुल कर मनाया है कहीं पर भी किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है आप सभी ने अमेठी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल को कायम रखा है।

इसी प्रकार अब आने वाले सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने/फैलाने से रोकें तथा कोई भी चीज को बगैर समझे शेयर ना करें, कोई भी ऐसा कृत ना करें जिससे किसी भी समुदाय की आस्था को ठेस पहुंचे, सभी त्योहारों को परंपरागत तरीके से ही मनाएं, कोई नई परंपरा ना डालें।

त्योहारों के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ जनपद के लोगों की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह अपने आसपास के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ-साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने के लिए प्रेरणा दें। उन्होंने कहा कि होली में रंग लगाने के दौरान व्यक्तियों की धार्मिक मान्यता और इच्छाओं का भी ध्यान रखें।

त्योहारों में मूलभूत सुविधाओं के दृष्टिगत बिजली की व्यवस्था हेतु अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कहीं पर भी बिजली की कटौती न की जाए, तथा जुलूस व होलिका दहन वाले स्थानों पर ढीले तार आदि ना हो इसका निरीक्षण कर कार्यवाही करें, अधिशासी अभियंता लोनिवि को जूलुस व मंदिरों तक जाने वाली सड़कों को ठीक कराने के निर्देश दिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालयों, मंदिरों एवं अन्य स्थानों की साफ सफाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को तथा शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत सभी मंदिरों के आसपास एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम तथा सीएचसी, पीएससी में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति आदि सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा विभाग को त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थ को लेकर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर अभियान चलाकर छापेमारी करने के निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी को जनपद में कहीं पर भी अवैध शराब का निर्माण, संचयन व बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा।

त्योहारों में माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही – एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि कोई भी सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का दुष्प्रचार नहीं करेगा और ना ही कोई अफवाह फैलाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति आप सभी लोग आपस में मिलजुल कर त्योहारों को मनाएं।उन्होंने कहा कि त्योहारों में माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान डीएम व एसपी ने उपस्थित सभी लोगों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं दी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सम्भ्रांत नागरिक सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

क़ानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों को लेकर सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों एवं शासकीय अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अभियोजन कार्यों के स्पीडी ट्रायल, संबंधित मामलों, सामान्य वाद तथा राजस्व से सम्बन्धित वादों की समीक्षा की गई तथा गत माह में दायर मामलों, मामलो में हुए निर्णय, डिस्पोज्ड मामले सहित पुराने मामलों की पेंडेंसी एवं डिस्पोजल तथा न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबंदी की कार्यवाही, गुण्डा एक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि की समीक्षा किया तथा अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा आदि प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पॉस्को अधिनियम वाले मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित ना रखी जाएं शिकायतें प्राप्त होते ही तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर उनका निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

बैठक में उन्होंने जनपद में अवैध खनन, ओवरलोड वाहनों व मिथाइल अल्कोहल टैंकरों के परिवहन, अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जघन्य अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएं।

उन्होंने कहा कि जिन अपराधियों को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है वह 6 माह तक जिले से बाहर रहे यह व्यवस्था सभी थानाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

The post Peace Committee Meeting : परम्परागत तरीके से मनाएं त्योहार, न डालें कोई नई परम्परा -डीएम appeared first on Lok Dastak.

ROAD SAFETY COMMITTEE MEETING : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जिलाधिकारी निशा अनंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम गत बैठक मैं समिति द्वारा दिए गए निर्देशों की कार्यवाही की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के दृष्टिगत अपने वाहन की गति धीरे रखें, जिससे कि दुर्घटना बचा जा सके।

जिला अधिकारी ने महाकुंभ व कोहरे के दृष्टिगत दृश्यता कम हो जाती है जिसके लिए सभी सड़कों पर सफेद पट्टी, सड़कों के किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टर निर्माण एजेंसियों को लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने रामगंज त्रिशुंडी ( सुल्तानपुर प्रयागराज) मार्ग पर महाकुंभ के दृष्टिगत पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई, सफेद पट्टी लगवाने तथा अतिक्रमण मुक्त कराने निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में घने कोहरे के कारण के कारण दृश्यता बहुत ही काम है जिसके लिए ई-रिक्शा, ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य समस्त प्रकार के वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं, रोडवेज की बसों के फिटनेस का निरीक्षण उनके चालकों के स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण समय-समय पर किया जाए, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक उच्च शिक्षा द्वारा समस्त स्कूलों महाविद्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों इत्यादि में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु भाषण, क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराएं जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभिभावक मीटिंग में सड़क सुरक्षा विषय पर अनिवार्य रूप से चर्चा की जाए, समस्त तहसीलों में उपस्थित स्कूली वाहन वाले विद्यालयों की विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा स्कूलों के पास साइन बोर्ड, रंबल स्ट्रिप का निर्माण कराया जाए तथा सड़कों पर निर्धारित गति सीमा बोर्ड लगाया जाए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिला अधिकारी (वि./रा.) अर्पित गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अंशुमान सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, एआरटीओ सर्वेश श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विद्यालय के प्रबंधक/प्राचार्य उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में नशीले पदार्थ की खेती एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स तथा अवैध शराब की बिक्री, निर्माण अथवा संचय नहीं होने हेतु पुलिस विभाग, आबकारी विभाग तथा ड्रग्स विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

मीटिंग में जनपद में कहीं भी अवैध नारकोटिक्स पदार्थ, ड्रग्स आदि की धरपकड़ हेतु सभी स्टेकहोल्डर्स को समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गये। एनडीपीएस से सम्बन्धित अभियोग में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियुक्तों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाने हेतु न्यायालय में प्रभावी पैरवी किये जाने का भी निर्देश दिया गया। जनपद के स्कूल, कॉलेज आदि शैक्षिक संस्थानों में युवा पीढ़ी को नशे की लत नहीं लगने पाए इस हेतु हर संभव प्रयास किया जायें तथा समय- समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इसमें विशेष प्रयास किए जायें। मेडिकल स्टोर पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई ना बिकने पाए इसके लिए सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु संबंधित को निर्देशित करने को कहा। कृषि विभाग को निर्देश दिए कि कहीं पर भी नशे की खेती न होने पाए इस पर निगरानी रखें। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा व ग्रिल अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

जिला मजिस्ट्रेट ने साप्ताहिक बन्दी किया घोषित

जिला मजिस्ट्रेट निशा अनंत ने उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 से आच्छादित जनपद अमेठी स्थित विभिन्न दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए (अधिनियम की अनुसूची-02 एवं शासनादेश से आवर्त दुकानों एवं वाणिज्य अधिष्ठानों को छोड़कर) कैलेण्डर वर्ष-2025 हेतु उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1963 के नियम-06 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों हेतु निर्धारित दिनों को उ0प्र0 दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 की धारा-08 एवं उपधारा-02 के अन्तर्गत साप्ताहिक बन्दी का दिन घोषित किया है।

इस क्रम में जनपद स्थित विभिन्न क्षेत्रों हेतु क्रमशः तहसील अमेठी के तहत नगर पंचायत अमेठी में रविवार, मुंशीगंज एवं विशेसरगंज में मंगलवार व रामगंज में बृहस्पतिवार तथा तहसील गौरीगंज के तहत नगर पालिका गौरीगंज एवं टिकरिया में मंगलवार व जामों में शनिवार तथा तहसील मुसाफिरखाना के तहत वारिसगंज एवं जगदीशपुर में शुक्रवार व नगर पंचायत मुसाफिरखाना एवं बाजार शुकुल में शनिवार तथा तहसील तिलोई के तहत नगर पालिका जायस में बुधवार एवं इन्हौना में शुक्रवार तथा मोहनगंज में शनिवार को साप्ताहिक बन्दी का दिन निर्धारित किया गया।

इस सम्बन्ध में उन्होंने उपरोक्त आदेश द्वारा जनपद के समस्त दुकानों एवं वाणिज्यक अधिष्ठानों को निर्देशित किया है कि विभिन्न क्षेत्रों हेतु निर्धारित किये गये साप्ताहिक बन्दी दिनों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

The post ROAD SAFETY COMMITTEE MEETING : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान की बैठक appeared first on Lok Dastak.

COORDINATION COMMITTEE MEETING : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए -डीएम
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु, व्यापार बंधु एवं औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आज जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में  भूखंड संख्या 8 सेक्टर 21 पर अनाधिकृत व्यक्तियों से अवैध कब्जा खाली कराए जाने, होटल जेएस रेजिडेंसी के प्रकरण, औद्योगिक क्षेत्र त्रिशुंडी में पार्किंग व्यवस्था, गौरीशंकर डेयरी के विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा में आवंटित भूखंडों पर कब्जा दिलाए जाने के प्रकरण पर चर्चा की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के संबंध में शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा में ए-1 चौराहे से ए-13 चौराहे तक सर्विस रोड निर्माण की समीक्षा कर सम्बन्धित को यथोचित कार्यवाही शीघ्र कराए जाने हेतु निर्देशित करने के निर्देश दिए। बैठक में निवेशकों द्वारा किए गए एमओयू के क्रियान्वयन तथा उन्हें धरातल पर उतारने के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने श्रम बन्धु की समीक्षा करते हुए उपस्थित उद्यमियों/व्यापारियों को श्रम विभाग में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।  बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया ने करते हुए गत बैठक की कार्यवाही सहित बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं को समिति के समक्ष रखा तथा बैठक के अन्त में उपस्थित सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र मिश्र सहित संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिले के विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत ओरीपुर में एग्रीस्टैक योजना के तहत कृषि व राजस्व विभाग द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी के लिए  पंचायत भवन में कैंप का आयोजन किया गया। जिसका जिलाधिकारी निशा अनंत ने स्थलीय निरीक्षण कर फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के कार्य का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को किसानों से समन्वय कर अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी जरूर बनवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पाए। उन्होंने बताया कि कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा राजस्व गांवों में कैंप लगाकर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को फसली ऋण एवं फसल बीमा क्षतिपूर्ति तथा आपदा राहत प्राप्त करने में सुगमता होगी साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों हेतु बार-बार भौतिक सत्यापन से छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से नजदीकी जन सेवा केंद्र व राजस्व गांव में आयोजित होने वाले कैंप में उपस्थित होकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लेने की अपील की है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कैंप में फैमिली आईडी बनाए जाने के संबंध में भी जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को फैमिली आईडी के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उप कृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार गौरीगंज अनुश्री त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

The post COORDINATION COMMITTEE MEETING : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए -डीएम appeared first on Lok Dastak.