CO Archives - Lok Dastak

सड़क मार्ग पर डिवाइडर से टकराने पर युवक की मौत
अमेठी। शहर के अमेठी बाईपास स्थित धम्मौर रोड पर डिवाइडर से टक्कराने से पच्चीस साल के युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही दूसरे युवक सत्य मिश्रा के साथ एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हुए। सड़क मार्ग अमेठी पर घटना घटित होने के बाद थाना कोतवाली अमेठी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दूबे तत्काल पहुंचे। और घायल को श्री दूबे अपने हमराही के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी प्राथमिकी उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर लखनऊ गम्भीर रूप घायल दोनो युवक रिफर करवाया। पुलिस के तत्परता से घायल को बचाने का भरसक प्रयास किए। थाना कोतवाली अमेठी परिक्षेत्र के मोनू यादव(25) पुत्र कालिका प्रसाद यादव निवासी छोटा रामनाथपुर परसावा की डिवाइडर से टकराने से मौत घटनास्थल पर हो गई। वही सत्यम मिश्रा एक अन्य बुरी तरह घायल घटना मे हुए।

सड़क मार्ग दुर्घटना पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल मौके पर पहुंचे I उप जिलाधिकारी प्रीती तिवारी और पुलिस उपाधीक्षक सहित कई अधिकारी दुर्घटना की पल पल की खबर ले रहे थे। पहली बार दुर्घटना के बाद प्रशासन इतना सक्रिय नजर आया। राहत कार्य की लोगो सराहना करते नजर आए।

The post सड़क मार्ग पर डिवाइडर से टकराने पर युवक की मौत appeared first on Lok Dastak.

जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यो की किया समीक्षा
अमेठी I जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत देय, खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, नगर निकाय, स्टाम्प ड्यूटी, बाट-माप, जी0एस0टी0 सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा किया तथा कम वसूली वाले विभाग को सुधार लाने के निर्देश दिये। जीएसटी की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने जीएसटी वसूली में तेजी लाने एवं लक्ष्य की पूर्ति हेतु निर्देशित किया। स्टाम्प वसूली की समीक्षा में जिलाधिकारी ने स्टाम्प की कमी की सम्बन्धित निर्गत आर0सी0 की वसूली कराये जाने एवं लक्ष्य की शत् प्रतिशत पूर्ति हेतु एआईजी स्टाम्प को निर्देशित किया। तहसीलवार आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये तथा शिकायतकर्ता को भी इससे अवगत कराया जाये। शिकायतकर्ताओं द्वारा फीड बैक दिये जाने पर उन बिन्दुओं का त्वरित निस्तारण किया जाये। उन्होने सभी उपजिलाधिकारियों/तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों जैसे तालाबों, चारागाहों, चकरोडों आदि पर जो भी अवैध कब्जे किये गये उनको चिन्हित कर अभियान चलाकर अवैध कब्जेदारों को बेदखल किया जाये इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जये। जिलाधिकारी ने अन्त में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत् प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाये इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, जिन विभागों द्वारा आरसी जारी की गयी है राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर उनकी वसूली सुनिश्चित करायें। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है। उन्होने कहा कि राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी, इसलिये सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन करें, लापरवाही कदापि न बरते। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) एके सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, एआईजी स्टांप सहित समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार उपस्थित रहे।

उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र जामो का किया स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर उप जिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार ने आज धान क्रय केंद्र जामों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित केंद्र प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना, किसानों ने बताया कि हमें धान क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसील अंतर्गत क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर वहां पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

The post जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यो की किया समीक्षा appeared first on Lok Dastak.

इनकी कार्यशैली पर आगबबूला हुए विधायक, की शिकायत
सीतापुर I कमलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मास्टरबाग चौकी इंचार्ज की लगातार मिल रही शिकायतें तथा उनकी कार्यशैली को लेकर भाजपा विधायक मनीष रावत आग बबूला हो गए I उन्होंने चौकी इंचार्ज मास्टरबाग को खूब खरी-खोटी सुनाई और उनकी शिकायत क्षेत्राधिकारी सिधौली से की I आपको बता दें कि भाजपा विधायक मनीष रावत अपने काफिले के साथ मास्टरबाग से सिधौली की ओर आ रहे थे I तभी उन्होंने चौकी के पास एक युवक तथा पुलिस कर्मी की बहस होते हुए देखा जिस पर उन्होंने रुक कर पूरा माजरा जानने की कोशिश की तो पता चला कि पुलिस युवक का फालतू में चालान कर रही है और कोटा पूरा करने के चक्कर में मास्टरबाग के चौकी इंचार्ज लोगों के वाहनों के गलत तरीके से चालान काट रहे हैं I जिस पर भाजपा विधायक मनीष रावत आगबबूला हो गए उन्होंने मास्टरबाग चौकी इंचार्ज को खूब खरी खोटी सुनाई आपको बता दें कि लगातार मास्टर बाग चौकी इंचार्ज की शिकायत स्थानीय लोग संबंधित अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से कर रहे थे I जिसके बाद युवक के साथ गलत होता देख विधायक आगबबूला हो गए I उन्होंने कहा अगर कोई आस पास रहता है और किसी जरूरी काम से चौराहे तक आया है तो आप बिना बताए उसका चालान काट देते है और बाइक की चाबी तक छीन लेते है चौकी इंचार्ज को हिदायत देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाइए अन्यथा आपकी शिकायत कप्तान साहब से की जाएगी I किंतु विधायक को अपने बीच देखकर लोगों का गुस्सा भी चौकी इंचार्ज के खिलाफ फूट पड़ा देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए, जिसके बाद विधायक मनीष रावत ने चौकी इंचार्ज की शिकायत क्षेत्राधिकारी सिधौली यादवेंद्र यादव से की।

The post इनकी कार्यशैली पर आगबबूला हुए विधायक, की शिकायत appeared first on Lok Dastak.