CMO Archives - Lok Dastak

DM’S INSPECTION : CMO कार्यालय में स्थापित एकीकृत टीबी कंट्रोल सेंटर का DM ने किया आकस्मिक निरीक्षण
RIPORT LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में स्थापित एकीकृत टीबी कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी दीपक कुमार को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा उच्च जोखिम वाली जनसंख्या, 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, पुराने टीबी रोगी, टीबी मरीज के साथ रहने वाले व्यक्ति, डायबिटीज के व्यक्ति, नशा (धूम्रपान व शराब) करने वाले व्यक्ति, एचआईवी से ग्रसित व्यक्ति की स्क्रीनिंग कराई जाए तथा उनका चेस्ट एक्स-रे एवं बलगम की जांच कराई जाए।

समस्त निजी चिकित्सालय/नर्सिंग होम को इस अभियान में जोड़कर अधिकतम व्यक्तियों की जांच एवं एक्स-रे कराए जाने एवं निक्षय मित्र बनाकर टीबी रोगियों को गोद लिए जाने के लिए प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने समस्त आम जनमानस से आग्रह किया है कि उक्त अभियान के तहत अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निक्षय शिविर में पहुंचकर स्वयं अथवा अपने परिजन की जांच कराएं एवं निक्षय मित्र बनकर टीबी धनात्मक रोगियों को पोषण पोटली देकर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराते हुए उन्हें भावनात्मक सहयोग प्रदान करें।

समस्त जनमानस के सहयोग से जनपद अमेठी को टीबी मुक्त बनाए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

The post DM’S INSPECTION : CMO कार्यालय में स्थापित एकीकृत टीबी कंट्रोल सेंटर का DM ने किया आकस्मिक निरीक्षण  appeared first on Lok Dastak.

जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

जिलाधिकारी निशा अनंत ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए साथ ही विशेष प्रयास कर प्रगति में सुधार लाने को कहा, इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शासन द्वारा संचालित समस्त स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक जन सामान्य को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में समिति के समक्ष अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने तथा संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, नवजात शिशु टीकाकरण, आशा भुगतान, आशा रिपोर्टिंग, नियमित टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग, सहित अन्य योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा किया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं/कार्यक्रमों का सही ढंग से क्रियान्वयन करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर आदि का निरीक्षण कर लें तथा जहां पर जो भी कमियां हैं उसमें सुधार करें।

अस्पतालों में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए, जो आवश्यक सामग्री, उपकरण उपलब्ध नहीं है उन्हें खरीदने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को उनके तैनाती स्थल पर ही निवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी/पीएचसी व जिला अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी, शौचालय, पीने हेतु पानी, सफाई, बिजली व पंखा आदि सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, सीएमएस डा. बीपी अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामप्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा समस्त एमओआईसी मौजूद रहे।

The post जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश appeared first on Lok Dastak.

आशा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
REPORT BY SATISH SHUKLA

RAEBARELI NEWS।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साल 2022-23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए बुधवार को आशा सम्मेलन आयोजित किया गया | यह कार्यक्रम फिरोज़ गांधी डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ | कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने कहा आशा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कि आशा कार्यकर्ताएं स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच की रीड की कड़ी हैं | स्वास्थ्य कार्यक्रमों को समुदाय तक पहुंचाने में इनका अहम योगदान है | मातृ, शिशु तथा बाल मृत्यु दर को कम करने में इनका पूरा सहयोग है |

उन्होंने कहा कि जो आशा कार्यकर्ताएं यहाँ सम्मानित हुई हैं | वह बधाई की पात्र हैं | अन्य आशा कार्यकर्ताएं उनसे प्रेरणा लें और अगले साल वह भी सम्मानित हों |एम्स रायबरेली से आई डॉ वैभव कांति .ने कहा कि आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की आधार है इन्हीं की मेहनत पर स्वास्थ्य विभाग की बुलंद तस्वीर आज हम सब देख रहे हैं lइन्हीं के प्रयासों से कोरोना जैसी भीषण महामारी में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की प्राण की रक्षा की तथा टीकाकरण द्वारा घर-घर लोगों को आच्छादित किया गया l

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला ने कहा की आशा हमारे जीवन की और स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों की आशा है इन्हीं के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम क्रियान्वित किए जाते हैं स्वास्थ्य संबंधी एक-एक योजना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमारी आशा बहने एक कड़ी के रूप में करती हैं।

इस मौके पर आशा संगिनी द्वारा रखे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि उनकी सभी समस्याओं से सरकार अवगत है तथा जल्द ही उसका समाधान निकाला जाएगा l आशा बहुएं निराश ना हो क्योंकि आशाओं पर समाज और देश की आशा टिकी हुई है l

इस अवसर पर पूजा यादव मुख्य विकास अधिकारी, रामलाल अकेला पूर्व विधायक, शरद कुमार त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी, जयपाल वर्मा जिला प्रोबेशन, डॉ राधा कृष्ण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ अरविंद कुमार, डॉ निर्मला साहू मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ पीके बैसवार, डॉअशोक रावत, डॉ राकेश यादव ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी एस अस्थाना, अंजली सिंह , आभा सोनकर, सुरेंद्र कुमार पांडे, जयराम यादव, रत्नाकर पांडे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, नगरी स्वास्थ्य समन्वय विनय पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया, राजकुमार साहू जिला लेखा प्रबंधक, बृजेंद्र बी सी शुक्ला डीसीपीएम, संतोष कुमार सिंह प्रेम शंकर शर्मा मदुरई सिंह आदि-मौजूद रहे |

इन्हें किया गया सम्मानित –

ब्लॉक स्तर पर विभिन्न मानकों पर प्रथम, द्वितीय और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली आशा बहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आशा को रुपए 5000, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली को रुपए 3 000 ,एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली आशा को ₹1000 की धनराशि उसके खाते में स्थानांतरित कर सम्मानित किया गया l

इसी क्रम में संगिनी को भी सम्मानित करते हुए ऊंचाहार ब्लॉक से माया देवी, डलमऊ ब्लॉक से फूल कुमारी, जतूवा टप्पासे उषा वाजपेई को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिवार का कल्याण कार्यक्रम में बेहतर योगदान देने वाले शल्य चिकित्सकों,चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों, बीपीएम, बीसीपीएम, एएनएम, स्टाफ नर्स एवं आशा संगिनी, आशा बहू को भी सम्मानित किया गया l

The post आशा कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित appeared first on Lok Dastak.

प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खाने से 28 बच्चे बीमार ,सीएमओ बोले___ सभी बच्चे स्वस्थ हैं
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS ।

जिले के फुरसतगंज क्षेत्र स्थित उड़वा प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खाने से 28 बच्चे बीमार हो गये। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है I अब सभी बच्चे स्वस्थ्य हैं I

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बुधवार को बताया कि फुरसतगंज क्षेत्र स्थित उड़वा प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों को फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवाई खिलाई गई थी तथा दवा खाने के बाद 28 बच्चे बीमार हो गए हैं। उनके मुताबिक, बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है और वे सभी खतरे से बाहर हैं। श्री सिंह ने बताया, “फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवा खाने से बच्चों को कभी-कभी बुखार, जोड़ों में दर्द, चेहरे पर सूजन जैसे लक्षण आ जाते हैं। फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है।” प्राथमिक विद्यालय उड़वा के प्रधानाचार्य गिरीश कुमार ने बताया कि इस समय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जारी है जिसके तहत बच्चों को दवा खिलाई जा रही है।

उनके मुताबिक, मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों को फाइलेरिया और पेट में कीड़ों की दवा दी गई थी और आज सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि की कुछ बच्चों को बुखार और कुछ के घुटनों तथा पैरों में दर्द है तथा कुछ के चेहरे पर सूजन आ गई है। कुमार ने बताया कि यह देखकर उन्होंने सभी बच्चों को फुरसतगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है।

उड़वा गांव में सभी बच्चे स्वस्थ……..सीएमओ

फाइलेरिया बीमारी से बचाव को लेकर 10 फरवरी से शुरू हुआ सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) राउंड आगामी पांच मार्च तक चलेगा। इसी क्रम में ब्लॉक बहादुरपुर स्थित सीएचसी फुरसतगंज इलाके के गांव उड़वा में मंगलवार को 113 बच्चों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई गई। दवा के सेवन के बाद 5 बच्चो को कुछ दिक्कत हुई थी बच्चों ने हल्का चक्कर आने, मितली व सिर दर्द की शिकायत की।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय एवं ब्लॉक स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने त्वरित कार्यवाही की। बच्चों एहतियात के तौर पर अस्पताल जाकर स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया । सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने स्वयं उड़वा गांव, स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बच्चों का निरीक्षण कर बताया कि गांव में फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के बाद अब किसी को कोई समस्या नहीं है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

अधिकतर बच्चे बिना कारण घबरा गए थे किसी दवा व उपचार के ही कुछ ही देर बाद पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं गुणवत्ता एवं प्रभाव स्तर पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दवा खाने के बाद जिन लोगों को उल्टी, चक्कर एवं सिर दर्द जैसी शिकायतें हुई हैं, इससे यह पता चल गया कि शरीर में फाइलेरिया के परजीवी थे और दवा खाने के बाद परजीवी के मरने के कारण उल्टी, चक्कर या सिर दर्द जैसे छोटी-मोटी शिकायत हुई है।

उन्होंने बताया यह दवा के सकारात्मक प्रभाव है ऐसे में घबराएं नहीं। यह एक तरह से आपके अंदर परजीवी होने के संकेत हैं जो कि शरीर को नुकसान पहुंचा रहे थे। अब आप पूरी तरह से सुरक्षित हैं यानि आपने फाइलेरिया के परजीवी को अपने शरीर से बाहर निकालने का काम कर लिया है उन्होंने हर किसी से अपील करते हुए यह भी कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब आपके घर पर फाइलेरियारोधी दवा खिलाने आए तो दवा खाने से मना न करें और न ही कोई बहाना बनाएं क्योंकि आपकी भलाई के लिए सरकार अभियान चलाकर यह दवा खिला रही है।

इसलिए फाइलेरियारोधी दवा का सेवन जरूर करें। फाइलेरियारोधी दवा का सेवन एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अति गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमण के पांच से 15 साल के बाद फाइलेरिया के लक्षण उभर कर सामने आते हैं। स्वास्थ्य विभाग आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोधी दवा खाने से लिम्फोडिमा (हाथ, पांव और स्तन में सूजन) व हाइड्रोसील (अंडकोष में सूजन) से बचाव होगा।

इस दवा का लगातार तीन साल तक साल में एक बार सेवन करने से फाइलेरिया से बचाव होता है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया से बचने का उपाय समय पर फाइलेरिया रोधी दवा को खाना है। एक महत्वपूर्ण बात हमेशा याद रखें कि दवा कभी भी खाली पेट नहीं खाना है।

The post प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खाने से 28 बच्चे बीमार ,सीएमओ बोले___ सभी बच्चे स्वस्थ हैं appeared first on Lok Dastak.

गो आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने तहसील तिलोई अन्तर्गत गो आश्रय स्थल चेतरा बुजुर्ग का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु आहार की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली एवं सभी गोवंशों को प्रतिदिन चारे के साथ 500 ग्राम पशु आहार खिलाने के निर्देश दिए साथ ही कमजोर गोवंशों पर विशेष ध्यान देकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को बीमार गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं कमजोर गोवंशों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल पर भूसा व पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह, खंड विकास अधिकारी तिलोई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

The post गो आश्रय स्थल का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण appeared first on Lok Dastak.

विश्व स्कार्फ दिवस पर विशेष _______ रक्तदान जीवनदान: डॉ फूलकली
अमेठी I

आज विश्व स्कार्फ दिवस के सुअवसर पर भारत स्काउट गाइड उ.प्रदेश जनपद अमेठी के तत्वावधान में सेपियन स्कूल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया I

जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी अमेठी डॉ अंशुमान सिंह, राहुल सिंह, डॉ फूलकली,आर पी सिंह, डॉ अब्दुल हमीद, शशांक यादव, गरिमा यादव, राजेन्द्र देव पाण्डेय इत्यादि ने नेतृत्व प्रदान किया I जिसमें 25 लोगों ने रक्तदान किया I रक्तदान करने वालों में 8 सेपियन स्कूल के स्टाफ थे और 18 रक्तदाता स्काउट और गाइड जनपद अमेठी के रहे I

जिला आयुक्त गाइड डॉ फूलकली ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान मात्र दान नहीं है बल्कि जीवन दान है I सोचकर देखिए इससे पुनीत कार्य और क्या हो सकता है, रक्तदान करके कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है I

इस दुनिया में आकर जीवन निरर्थक न चला जाये इसलिए जीवन को सार्थकता देने हेतु हमें सदैव इस तरह के जनहितकारी कार्यों हेतु उत्सुक रहना चाहिए। मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी ने कहा कि रक्तदान सिर्फ़ इच्छा शक्ति के कारण सम्भव होता है I

एक व्यक्ति के एक बार के रक्तदान से तीन लोगों की जान बच सकती है I आगे आइए इस मुहिम का हिस्सा बनिए। राहुल सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस नेक कार्य हेतु स्काउट गाइड के जज्बे को मैं सलाम करता हूं I इससे जनपद का गौरव बढ़ा है I हम सदैव ऐसे कार्य करें जिससे हमारा जनपद गौरवान्वित होता रहे।

The post विश्व स्कार्फ दिवस पर विशेष _______ रक्तदान जीवनदान: डॉ फूलकली appeared first on Lok Dastak.

चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
अमेठी I मिशन रोजगार के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आज लखनऊ में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। उक्त कार्यक्रम का जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में सजीव प्रसारण किया गया।

जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेंदु शेखर, पूर्व विधायक तेजभान सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों एवं नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियां मौजूद रही।

लखनऊ में आयोजित  मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में जनपद अमेठी के लिए चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नियुक्ति पत्र वितरित किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 7182 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी के लिए चयनित 93 एएनएम में से 50 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया गया तथा शेष 43 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सभागार में   जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं पूरी निष्ठा व लगन से अपने दायित्व का निर्वाहन करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक और बेहतर तरीके से पहुंचाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व पूर्व विधायक तेजभान सिंह ने भी नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को संबोधित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामप्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी सहित नव चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों मौजूद रही।

The post चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र appeared first on Lok Dastak.

मानसिक समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें कॉल
अमेठी । आधुनिकता की आपा धापी में मानसिक स्वास्थ्य एक बेहद गंभीर समस्या बनती जा रही है। मानसिक बीमारी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें पीड़ित इंसान को सामान्यतः समस्याओं के बारे में जानकारी भी नहीं रहती । इस समस्या से निदान और मानसिक स्वास्थ्य के समुचित समाधान के लिए घर पर बैठे टेली-मानस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 14416 व टोल फ्री नंबर 1800- 891-4416 जारी किया गया है । जिस पर कॉल कर मानसिक बीमारी व समस्याओं का निदान पा सकते हैं। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेंदु शेखर ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग प्रत्यक्ष रूप से अपनी समस्याएं किसी से नहीं कह पाते। उनके लिए हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर पर बात करना बहुत ही सुलभ होगा। इस नंबर पर कॉल करने पर जो भी जानकारी ली जाएगी उसे किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा और फोन करने वाले व्यक्ति की निजता और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

एसीएमओ और मानसिक रोग के नोडल अधिकारी डा संजय कुमार ने बताया कि अगर मानसिक रोगी अपना पूर्ण इलाज करवाए तो वह ठीक हो सकता है और आम व्यक्तियों की तरह खुशहाल जिंदगी जी सकता है। इसीलिए आगे बढ़कर अपनी समस्या बताएं और मानसिक रोग का इलाज करवाएं। उन्होंने बताया कि कभी भी कोई भी मानसिक समस्या जैसे- नींद न आना, अत्यधिक तनाव अवसाद, भ्रामक स्थिति में रहना, असफलता के बाद दबाव महसूस करते हैं तो टोल फ्री नम्बर पर कॉल अवश्य करें।

मानसिक स्वास्थ्य के मानिटरिंग एण्ड इवैलुएशन आफिसर श्रीराज ने बताया कि टैली मानस द्वारा टेली मानसिक स्वास्थ्य सहायता और नेटवर्किंग सेवा के जरिए सभी को आसानी से मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सेवा को प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित और अधिकृत काउंसलर लोगों की सहायता करेंगे साथ ही मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेषज्ञ से भी टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

क्या करे —

संतुलित और पौष्टिक भोजन लें।

व्यायाम और योगा को अपनी जीवनशैली में अपनाएं।

शराब, तंबाकू,नशे से दूरी बनाएं।

खाली समय में संगीत सुनें और रचनात्मक कार्य व मनपसंद किताबें पढ़े।

पारिवारिक लोगों और मित्रों के साथ खुलकर बात करें।

हीन व नकारात्मक भावना से बचने के लिए दिन में 10 मिनट एकाग्र चित होकर ध्यान अवश्य लगाएं।

समस्या होने पर टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416,1800-891-4416 पर फोन करें  I

The post मानसिक समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें कॉल appeared first on Lok Dastak.

निजी अस्पताल पर लग रहे गंभीर आरोप, फिर भी प्रशासन मौन
उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में स्थित एक निजी अस्पता अपनी कारगुजारियों से अक्सर ही सुर्खियों में रहता है I आए दिन नए नए विवाद होता रहता है , फिर भी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जाता है I इसी के चलते अस्पताल पर मनमानी करने का आरोप समय-समय पर मरीज के परिवार द्वारा लगाए जाते रहे हैं I अभी हाल के दिनों में एक परिवार ने अस्पताल पर आरोप लगाया कि उसके मृत्यु बच्चे का इलाज जानबूझकर करते रहे I जिससे कि अस्पताल के बिल को बढ़ाया जा सके I इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था I

परिवारजनों के हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया था अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के ब्लड टेस्ट गलत ढंग से किया गया, जिसमें उसे एचआईवी पॉजिटिव दिखा दिया गया I जबकि बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद वहां एचआईवी निगेटिव निकला I इसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी ,सीएमओ से की है और थाने में भी तहरीर दे दी है  I बताते चलें कि थाना क्षेत्र कमरौली स्थित निजी अस्पताल पर पवन कुमार द्वारा अपनी पत्नी के इलाज के दौरान की गई अस्पताल में जांच से असंतुष्ट होने पर सूर्या अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिस पर उन्होंने कहा कि पिछले महीने मेरे पत्नी को बुखार था जिस के संबंध में मैंने पहले सीएससी जगदीशपुर मैं अपनी पत्नी का इलाज कराया और आराम नहीं होने पर उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल सूर्या हॉस्पिटल में दिखाया जहां पर डॉक्टरों ने भर्ती के दौरान मेरी पत्नी के कुछ टेस्ट किए I जिसमें एचआईवी का भी टेस्ट किया सूर्या अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक मेरी पत्नी एचआईवी पॉजिटिव दिखाई गई I जिससे मैं और मेरा परिवार काफी डर गया अस्पताल वालों ने मुझे जबरदस्ती लखनऊ के लिए रेफर कर दिया I प्रार्थी अत्यंत गरीब होने के कारण तंगहाली में किसी तरह लेकर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां पर इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मेरी पत्नी की जांच हुई और वह जांच में एचआईवी नेगेटिव पाई गई I सूर्या अस्पताल द्वारा ऐसे कृत्य के खिलाफ मैंने मुख्यमंत्री समेत तमाम चिकित्सा अधिकारियों को वह थानाध्यक्ष कमरौली को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर अस्पताल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है , जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके I

आपको बता दें कि पीड़ित परिवार इस दौरान काफी हैरान व परेशान हुआ जहां पर मेरे कई रिश्तेदारों को पता चला कि मेरी पत्नी एचआईवी पॉजिटिव है तो वह लोग मुझे देखने तक नहीं आए I वही मुझे मानसिक प्रताड़ना का भी शिकार होना पड़ा I सूर्या अस्पताल की लिखित रूप से शिकायत मैंने इसलिए की कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा किसी गरीब आदमी के साथ ना घटे I आपको बता दे सूर्या अस्पताल पर इससे पहले भी कई गंभीर आरोप मरीजों पर से दुर्व्यवहार करने पर लग चुके हैं I परंतु अभी तक जिले के अधिकारियों द्वारा इस अस्पताल के विरुद्ध कोई भी कानूनी कार्रवाई न किए जाने से अस्पताल संचालक मनमानी तरीके से हॉस्पिटल का संचालन कर रहे हैं I

The post निजी अस्पताल पर लग रहे गंभीर आरोप, फिर भी प्रशासन मौन appeared first on Lok Dastak.

पखवाड़े भर गरीब परिवारों के इलाज के लिए बनेंगे गोल्डन कार्ड
अमेठी I प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए 15 से 30 सितंबर 2022 तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विमलेंदु शेखर ने आज सीएमओ कार्यालय के सभागार में मीडिया से मुखातिब होते हुए दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से पिछड़े हुए परिवारों को रूपए 500000 तक प्रतिवर्ष का स्वास्थ्य बीमा इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जाता है, योजना से आच्छादित लाभार्थी परिवारों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराकर लाभार्थी परिवार के पंजीकृत सदस्यों के बीमार होने की स्थिति में इस योजना के अंतर्गत इंपैनल्ड राजकीय तथा प्राइवेट चिकित्सालय में निशुल्क चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी में कुल लाभार्थी परिवारों की संख्या 206631 है तथा कुल लाभार्थियों की संख्या 905771 है। जिसके सापेक्ष अब तक 250199 आयुष्मान कार्ड तैयार कर लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं, उन्होंने बताया कि इस योजना से आच्छादित अवशेष लाभार्थी परिवारों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने हेतु  15 से 30 सितंबर 2022 तक विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसमें गांव स्तर पर ग्राम प्रधानों, कोटेदारों, पंचायत सहायक, आशा संगिनी एवं आरोग्य मित्र के माध्यम से निशुल्क आयुष्मान कार्ड जारी कर लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के दौरान समस्त लक्षित परिवारों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य 90191 रखा गया है। पंचायत सहायक, आशा एवं आरोग्य मित्र के द्वारा एक परिवार के एक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाने पर रू. 5 तथा एक परिवार में एक से अधिक परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाने पर रु. 10 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 664 पंचायत सहायक कार्यरत हैं जिनको आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है एवं 540 पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु बीआईएस आईडी पंजीकृत करा दी गई है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे प्रधानमंत्री जी का पत्र, मुख्यमंत्री जी का पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि की आवश्यकता होगी। जनपद में आयुष्मान कार्ड धारकों को 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व 7 निजी चिकित्सालय जिनमें संजय गांधी हॉस्पिटल मुंशीगंज, सूर्या हॉस्पिटल औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर, राधेश्याम सत्य प्रकाश हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर जगदीशपुर, सिंह आई केयर हास्पिटल हारीमऊ, अमेठी आई हॉस्पिटल, अभय आई हास्पिटल जामों, शिव शक्ति हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रदेश के समस्त इंपैनल्ड चिकित्सालय में उपचार जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत जनपद के अब तक 12149 लाभार्थियों का निशुल्क उपचार किया गया है जिसमें 09.37 करोड़ का स्वास्थ्य बीमा कवर हुआ है। जिनमें कूल्हा प्रत्यारोपण, हर्निया, दूरबीन विधि से पित्त की थैली का ऑपरेशन, कान के पर्दे का ऑपरेशन, मोतियाबिंद, गर्भाशय/बच्चेदानी का ऑपरेशन आदि महत्वपूर्ण उपचार शामिल हैं। इस महान अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तत्पर दिख रहा है गोल्डन कार्ड बनने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है जिससे सरकार के मंशा अनुसार आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य के इलाज के लिए 500000 का स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल सके इसके साथ ही जिले में अधिक से अधिक गरीब परिवारों को मिलने वाले लाभार्थियों की प्रतिशत में भी वृद्धि की जा सके I

The post पखवाड़े भर गरीब परिवारों के इलाज के लिए बनेंगे गोल्डन कार्ड appeared first on Lok Dastak.