Cm yogi Archives - Lok Dastak

प्रधानमंत्री ने आगरा को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्यों को आगे बढ़ाया – मुख्यमंत्री
SOURCE  – NEWS OF INDIA (AGENCY)

LUCKNOW NEWS ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन (ताज ईस्ट गेट स्टेशन से मनःकामेश्वर स्टेशन तक) यात्री सेवा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आगरा में ताज महल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री जी ने कोलकाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना उद्घाटन पट्ट का अनावरण तथा इनॉगरल मेट्रो ट्रेन का फ्लैग ऑफ किया।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर आगरा मेट्रो रेल को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने प्रथम यात्री के रूप में विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मेट्रो की यात्रा की। मुख्यमंत्री ने आगरावासियों तथा यहां आने वाले पर्यटकों को मेट्रो के शुभारम्भ की बधाई देते हुए कहा कि आगरा प्रदेश के प्राचीन शहरां में से एक है। यह ब्रज भूमि का नगर है। आगरा छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम की गाथा से जुड़ा शहर है। इस शहर ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं।

यह शहर आधुनिक सुविधाओं का केन्द्र बने इसके लिए मेट्रो आवश्यक थी। प्रधानमंत्री ने आगरा को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्यों को आगे बढ़ाया। आज आगरा का यह स्वप्न पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसम्बर, 2021 में आगरा मेट्रो के कार्यों का शुभारम्भ हुआ था। मात्र 02 वर्ष में ही 06 किलोमीटर के प्रायरिटी सेक्शन का पहला कार्य पूरा होकर आज मेट्रो प्रारम्भ हो गई है। इसमें 03 अण्डरग्राउण्ड तथा 03 एलिवेटेड स्टेशन हैं। आगरा मेट्रो के प्रारम्भ होने के साथ ही, उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसके सबसे अधिक शहरों में मेट्रो की सुविधा है। इससे पहले लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में मेट्रो सेवा प्रारम्भ हो चुकी है।

यह प्रसन्नता का विषय है कि उत्तर प्रदेश के 6वें शहर आगरा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कानपुर, लखनऊ तथा आगरा मेट्रो के कार्यों को जिस तत्परता से किया है, उसकी सर्वत्र सराहना हुई है। आगरा मेट्रो के 03 अण्डर ग्राउण्ड स्टेशन जो 03 किलोमीटर क्षेत्र में है, उन्हें एक निर्धारित समय सीमा से पूर्व विकसित किया गया है। ऐसा कर आगरा मेट्रो देश में सबसे तीव्र गति से कार्य करने वाली मेट्रो बनी है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियां तथा पर्यटकों के हित में प्रधानमंत्री जी के विजन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्य आम जनमानस की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखकर किए गए प्रयासों का प्रतिफल है। यह दर्शाता है कि यदि कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, तो यह जनविश्वास का प्रतीक बन सकते हैं। कानपुर, लखनऊ तथा अन्य शहरों में मेट्रो सेवाओं की तर्ज पर आगरा मेट्रो भी आमजन के विश्वास का प्रतीक बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा में अन्य सुविधाओं के अन्तर्गत एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। गंगाजल प्रोजेक्ट के माध्यम से आगरा को पवित्र एवं शुद्ध गंगाजल की उपलब्धता हुई है। आई0टी0 सेक्टर में आगरा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार द्वारा यहां के नागरिकों तथा यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत जो प्रयास किए गए हैं, उसके परिणाम हमें मेट्रो, एयरपोर्ट, अन्य जनसुविधाओं तथा बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के रूप में दिखायी दे रहे हैं।

इन कार्यों के लिए यहां के जनप्रतिनिधियों ने विशेष प्रयास किए हैं। इन्होंने यहां के विकास के लिए अपना समय व सहयोग दिया है।

मुख्यमंत्री ने होली के पर्व के पहले आगरावासियां को मेट्रो के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगरा मेट्रो के अन्य फेज के कार्यों को भी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि आगरा मेट्रो रेल को भारत सरकार द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। आगरा मेट्रो रेल पूरी तरह से मेक इन इण्डिया है। यह आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करती हैं। इन्हें गुजरात में वडोदरा स्थित सांवली प्लाण्ट में तैयार किया जा रहा है।

यह ट्रेनें रिजेनरेटिव ब्रेकिंग तकनीक से ऊर्जा संरक्षण करने तथा वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अत्याधुनिक प्रोपल्शन सिस्टम से लैस हैं। इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एस0पी0 सिंह बघेल, प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

The post प्रधानमंत्री ने आगरा को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से कार्यों को आगे बढ़ाया – मुख्यमंत्री appeared first on Lok Dastak.

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डालर तक ले जाने हेतु हर नागरिक की अहम भूमिका
SOURCE  – NEWS OF INDIA (AGENCY)

LUCKNOW NEWS I

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनायें संचालित की जा रही है। युवाओं को आधुनिक तकनीकों से सम्बन्धित कोर्स संचालित कर युवाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर अधिक से अधिक मिल सके। संस्थानों में युवाओँ को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही शत-प्रतिशत प्लेसमेंट पर जोर दिया जा रहा है। योगी सरकार युवाओ के साथ कदम से कदम मिलाकर उन्हे आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

उक्त बातें प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने शनिवार को हीवेट पालिटेक्निक में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। प्रावाधिक शिक्षा मंत्री ने हीवेट पालिटेक्निक में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया। संस्थान के सत्र 2022-23 के अंतिम वर्ष के संस्थागत 280 छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किय़ा गया।

मंत्री द्वारा वर्ष 1904 में स्थापित पॉलीटेक्निक संस्था हीवेट पॉलीटेक्निक, महानगर, लखनऊ परिसर में नवनिर्मित अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों हेतु ए.आई.सी.टी.ई., नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित 70 बेडेड छात्रावास का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने माँ सरस्वती एवं महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया तथा संस्थान में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं पदाधिकारियों ने प्राविधिक शिक्षा मंत्री को सम्मानित करते हुए शाल, रामचरितमानस एवं नये अयोध्या मंदिर की आकृति भेंट की।

प्रावाधिक शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार द्वारा प्राविधिक विभाग के संस्थानों को बेहतर करने का कार्य किया गया है, जिससे संस्थानों मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओँ को शिक्षा का वातावरण मिल रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रदेश सरकार आपको रास्ता दे रही है, उस रास्ते पर चलकर प्रदेश और देश में अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन करें।

उत्तर प्रदेश मे प्रतिभाओं की कमी नही है। अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित परीक्षाओँ को नकलविहीन सम्पन्न हो इसके लिए परीक्षाओं के सेंटर सिर्फ सरकारी संस्थाओं को देने का निर्णय लिया गया, जिसके परिणाम सकरात्मक मिले है। संस्थाओं में वर्तमान की जरूरत देखते हुए युवाओ के लिए नये कोर्सज संचालित किये गये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डालर तक ले जाने हेतु हर नागरिक की अहम भूमिका है।

संस्था ‘हीवेट पॉलीटेक्निक’ को शत-प्रतिशत प्रवेश क्षमता के साथ एआईसीटीई नार्क्स के अनुरूप छात्र/छात्राओं को शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान किये जाने पर मंत्री जी ने संस्था प्रधानाचार्य कुन्दन सिंह की प्रशंसा की।

इस अवसर पर विजय पाल सिंह, संयुक्त निदेशक, प्राविधिक शिक्षा (म०क्षे०), अजीत कुमार मिश्रा, सचिव, प्राविधिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, डा० एस० अस्थाना, अध्यक्ष, प्रबन्ध समिति, सदस्य राजेश कुमार एवं संजय कुमार, विभिन्न सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निकों के प्रधानाचार्यगण सहित संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारीगण व छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

The post प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डालर तक ले जाने हेतु हर नागरिक की अहम भूमिका  appeared first on Lok Dastak.

सबकी समस्या का समाधान करने को सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
NAIMISH PRATAP SINGH

GORAKHPUR NEWS I

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार तीसरे दिन जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की हर समस्या के समाधान को प्रतिबद्ध है। किसी के साथ अन्याय या अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि हर पात्र को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, जमीन कब्जाने वाले भू माफिया व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। प्रशासन का यह मंत्र होना चाहिए कि मनमानी किसी की नहीं चलेगी और न्याय सबको मिलेगा।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद गए। उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और समझा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

The post सबकी समस्या का समाधान करने को सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री appeared first on Lok Dastak.

हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यमंत्री, डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित
अमेठी।  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0 द्वारा शैक्षिक सत्र-2023 में आयोजित हुई हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2023 में उत्तीर्ण जनपद अमेठी के कुल 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में  राज्यमंत्री, संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण, उ0प्र0 श्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने प्रशस्ति पत्र, मेडल, टेबलेट व चेक देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले मेधावियों में प्रदेश स्तर के 06 मेधावी क्रमशः हाईस्कूल में प्रेरणा त्रिपाठी व प्रशान्त तिवारी तथा इण्टरमीडिएट में सूरज सरोज, साधना यादव, अंशिका त्रिपाठी एवं अमित विश्वकर्मा को रूपए 100000 का चेक, टेबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जनपद स्तर पर हाईस्कूल में 09 मेधावी क्रमशः शिवम यादव, सत्येन्द्र कुमार, काजल, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, अमन, राज गुप्ता, श्रुति तिवारी, हर्षित मिश्रा व हिमांशु चौरसिया तथा इण्टरमीडिएट में 06 मेधावी क्रमशः शिवानी सरोज, ध्रुवसेन सिंह, ओम प्रकाश मौर्या, मधु, अभिमन्यु व अनुपम यादव को रूपए 21000 का चेक, टेबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मेधावी छात्र-छात्रों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर  राज्यमंत्री, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक संगीता सिंह, उपजिलाधिकारी तिलोई फाल्गुनी सिंह, डीसी एनआरएलएम सुनील तिवारी सहित मेधावी छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*

The post हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यमंत्री, डीएम व सीडीओ ने किया सम्मानित appeared first on Lok Dastak.

समाजसेवी ने लिखा मुख्यमंत्री को खत, जनहित में करें ये कार्य
राधिका गोस्वामी

मथुरा-वृंदावन I

सामाजिक कार्यकर्ता राधिका गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा है कि वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध श्री गोपीश्वर महादेव पर एक भव्य कॉरिडोर बनाने की अति आवश्यकता है I वर्तमान में गोपीश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए प्रतिवर्ष 8 से 10 करोड़ तीर्थयात्री प्रतिवर्ष बड़ी श्रद्धा के साथ आते हैं I

लेकिन इस प्राचीनतम मंदिर के इर्द-गिर्द व्याप्त अनियमितताओं के कारण अवैध अतिक्रमण आपा धापी सुरक्षा के कारण धार्मिक श्रद्धालुओं को भारी कष्ट का सामना करना पड़ता है I यमुना किनारे से लेकर श्री गोपीश्वर के बीच मात्र चार पांच बिल्डिंगे हैं जैसे व्यास निर्वाणी अखाड़ा, मध्यप्रदेश शासन की रतलाम वाली कुंज, शंभू चरण वाली कुंज, सहित 1,2 बिल्डिंगे हैं I उत्तर प्रदेश शासन यदि चाहे तो भगवान भोलेनाथ का भव्य कॉरिडोर वृंदावन में बनवा सकता है I ऐसी मान्यता है कि ब्रज में आने वाले दर्शनार्थियों को उन्हें लाभ तब तक संपूर्ण पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं होता जब तक कि वह भगवान श्री गोपीश्वर महादेव का दर्शन ना कर ले यमुना के किनारे से लेकर श्री गोपीश्वर महादेव तक अगर बाबा भोलेनाथ का दर्शन सुलभ हो जाता हैं  I आपके प्रयासों से तो जैसे आपने बनारस में भव्य कोरिडोर बनवाकर मां गंगा और काशी विश्वनाथ का मिलन करा दिया I ठीक वैसे ही पुण्य लाभ ब्रज वासियों वृंदावन वासियों को आने वाले तीर्थ यात्रियों को सुलभ हो सकेगा और युगों युगों तक बृजवासी आपके एहसानमंद होंगे  I जनहित में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें I इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर रोजगार की अपार संभावनाएं भी बढ़ेगी जिसके कारण लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा I

The post समाजसेवी ने लिखा मुख्यमंत्री को खत, जनहित में करें ये कार्य appeared first on Lok Dastak.

किसी प्रकार से सुरक्षा से समझौता नहीं- मुख्यमंत्री
मेरठ। बुधवार को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में प्रबुद्घ नागरिक सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी ने 517 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।सीएम योगी ने मेरठ आने से पहले खतौली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित किया । जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छे लोगों को चुनोगे तो परिणाम भी बेहतर निकलेंगे। उन्होंने कहा किसी प्रकार से सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो बजकर ५० मिनट पर हेलीकॉप्टर से मेरठ पुलिस लाइन पहुंचे। सीएम योगी भामाशाह पार्क में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे ।मुख्यमंत्री ने 517 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भामाशाह पार्क में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मेरठ की धरती को नमन करते हुए कहा कि बाबा औघड़नाथ और क्रांति की धरती मेरठ ने नई पहचान बनाई है। पांच हजार साल पहले इसी धरती से भारत का इतिहास रचा गया। क्रांति का इतिहास भी यहीं से रचा गया। स्किल और खेल के मामले में भी यही से इतिहास रचा जा रहा है। खेल विवि से यहां प्रतिभाएं निकलेंगी। आज मेरठ देश के केंद्र बिंदु में आ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक्सप्रेसवे ने दिल्ली की दूरी कम की और गंगा एक्सप्रेस वे से यूपी की राजधानी की दूरी कम होगी। कहा कि अच्छी सरकार चुनोगे तो अच्छे काम होंगे। देश में उग्रवाद कम हुआ है। पिछली सरकारों में प्रदेश में गुंडे बहनों को स्कूल नहीं जाते देते थे, छेड़खानी होती थीं, व्यापारियों से रंगदारी मांगी जाती थीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा हमने सरकार बनते ही कह दिया कि गुंडों का खात्मा करेंगे, सुरक्षा के मामले में हम समझौता नहीं करेंगे। मेरठ को आईटीएमएस के रूप में विकसित कर रहे हैं, जिससे कि अगर कोई गुंडा एक चौराहे पर अपराध करे तो अगले चौराहे पर पुलिस उसे ढेर कर दे। आज मैं व्यापारियों से आग्रह करने आया हूं कि फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आएं।

कहा कि मेरठ नगर निगम में भाजपा की सरकार होती तो बहुत विकास होती, सरकार पैसा दे सकती है लेकिन काम निगम को ही करना होता है, जब चूक होती है तो बड़ा नुकसान होता है। हमने पांच वर्ष में 35 मेडिकल कॉलेज बनाये हैं, आगे कार्ययोजना बना ली है कि अगले सालों में हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाएंगे।

५१७ करोड से अधिक योजनाओं को हुआ लोकार्पण

सीएम योगी ने नगर निगम, पीडब्लूडीए ग्राम्य विकास विकास विभाग समेत सभी विभागों की करीब 517 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। इसमें नगर निगम की 85 करोड़ की 80 योजनाओं व लोक निर्माण विभाग की 31 करोड़ की छह योजनाओं का लोकार्पण भी किया। नगर निगम की योजनाओं में मोहकमपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सड़क निर्माण कार्यए डौरली में सड़क निर्माण, शोभापुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य, जाग्रति विहार में पार्क का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। इसके अलावा शहर में 40 से अधिक जगहों पर सड़क निर्माण कार्य भी नगर निगम की योजना में शामिल है। शहर में कई मॉडल पार्कों के कार्य का भी लोकार्पण किया गया।सीएम योगी ने अपना भाषण 3 बजकर 25 मिनट पर आरंभ किया तीन बजकर ५० मिनट अपना भाषण समाप्त कर दिया। भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। किसी भी अन्य दल का नाम न लेते हुए उनके कार्य की चुटकी ली।

The post किसी प्रकार से सुरक्षा से समझौता नहीं- मुख्यमंत्री appeared first on Lok Dastak.