#chandrayan Archives - Lok Dastak

प्रगति के पथ पर देश—–
चन्द्रमा के दक्षिण धुव्र पर चन्द्रयान -3 के सफल लैंडिंग करवाने पर भारत के वैज्ञानिकों को बहुत – बहुत बधाई व शुभ भविष्य के लिये मंगलकामनायें । बहुत साधारण रूप से कई ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों , उद्योगपतियों, व्यापारियों आदि ने जीवन शुरू किया था। पर आज वो अपने जीवन में विश्व-क्षितिज पर प्रगति के अनुकरणीय गुरु हो गये। कैसे? अपनी लगन, मेहनत ,हुनर तथा सद्व्यवहार से आदमी रंक से राजा बन सकता है ,मिट्टी को सोना बना सकता है , कोयले में हीरा खोज सकता है इन चार गुणों से।

जीवन का सार शब्द सफलता है । पर दिन रात स-लगन इसके लिए मेहनत अलबत्ता करनी पड़ती है । जब – जब भी मिले सुअवसर ज्ञान प्राप्त करने का तो चूकना मत, यही तो है जीवन की असली आन-बान । खुशकिस्मत होते हैं वे लोग जिनके अपने उनके प्रतिभा को संवारते और निखारते हैं, अन्यथा तो प्रतिभा दबा दी जाती है। हर इंसान में कोई ना कोई प्रतिभा जरूर होती है । प्रतिभा एक बिना धार की तलवार है, उसे मेहनत रूपी पत्थर पर घिसना पड़ता है ताकि दृढ़ इच्छाशक्ति से उसे अन्तिम सफलता में परिणाम मिल सके । सपने हमारे भविष्य को सही आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सही कहा गया है कि यदि आप कोई कल्पना कर सकते हैं तो आप इसे प्राप्त कर सकते हैं और यदि आप कोई सपना देख सकते हैं तो आप वह प्राप्त कर सकते हैं । इसलिए यदि आपके पास सपना है तो इसे अपने लक्ष्य के रूप में स्थापित करें और इसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। अतः यद्यपि यह कहना बहुत आसान है बजाए करने के लेकिन अगर आप वास्तव में इसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो आप इसे निश्चित रूप से प्राप्त करने में सक्षम होंगे। पॉजिटिव माइंड सेट से लगातार सीख कर और मेहनत करने से जिंदगी में कुछ भी हासिल किया जा सकता है ।

इस अवसर पर कुछ पंक्तियाँ – नदियाँ की धारा में पत्थर का टुकड़ा बहता है घिसता है ठोकरें खाता हैं।घिस-घिस वही पत्थर पूजनीय बन जाता है। बारिश का पानी भी नदियों में बहता हैं नालों में बहता हैं लेकिन वही जब सीप में पड़ जाए तो मोती बन जाता हैं। मेहनत से उठा हूं,मेहनत की राह जानता हूँ , आसमाँ से ज़्यादा,जमीं की क़द्र जानता हूं, संघर्षों के बड़े पेड़ ही ,झेल पाते हैं आँधियाँ, में उन मगरूर दरख़्तों का हश्र भी जानता हुँ । जब से यह बात गुरु मुख से सुनी हैं ,याद करते ही हिम्मत-जोश-जज़्बा-आगे बढ़ने का जुनून सर चढ़ कर बोलता हैं। जो में साझा कर रहा हूँ, डर की क्या बात पथिक,चलिये काली रातों में, पथ में उजियारा,ख़ुद ब ख़ुद होगा,लो दीपक हाथों में, दुनिया का दीपक धोखा दे सकता है तूफ़ानों में, साहस का दीपक जलता रहता है झंझावातों में ।

इसका ताजा उदाहरण अभी हमारे सामने है भारत के वैज्ञानिकों ने वर्षों से कठिन परिश्रम करके चन्द्रमा के दक्षिण धुव्र पर चन्द्रयान -3 का सफल लैंडिंग करवाया हैं । सकारात्मक सोच व मेहनत से दुनिया में भारत के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के दक्षिण धुव्र पर सफल लैंडिंग करने का रिकॉर्ड बना डाला।

पॉजिटिव माइंड सेट व आत्मविश्वास न सिर्फ हमको मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ बनाता है ।भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व में उपलब्धियों का ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो युगों-युगों तक बड़े ही आदर सम्मान से उनका नाम स्मरण किया जाता रहेगा ।

प्रदीप छाजेड़

( बोरावड़ ,राजस्थान)

The post प्रगति के पथ पर देश—– appeared first on Lok Dastak.