CASE Archives - Lok Dastak

RANA SANGA CASE : राणा सांगा पर सपा सांसद की टिप्पणी ओछी मानसिकता- अमन शर्मा
REPORT BY NAYAN SHARMA

MATHURA NEWS।

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के द्वारा राणा सांगा के प्रति की गई घोर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मथुरा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीएसए महाविद्यालय पर सांसद का पुतला दहन कर और नारेबाज़ी कर विरोध जताया।

महानगर सहमंत्री अमन पांडे ने सपा सांसद की निंदा करते हुए कहा कि राणा सांगा भारतीय इतिहास के वीर योद्धाओं में से एक थे, उन्हें देशद्रोही कहना न केवल इतिहास का अपमान है, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता पर भी आघात है। अभाविप ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति एवं इन्हें समर्थन देने वाली राजनैतिक पार्टियों का पूर्ण विरोध करता है।

जिला एसएफएस प्रमुख अमन शर्मा ने कहा कि सपा सांसद ने भारत माता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले राणा सांगा के प्रति ओछी मानसिकता दिखाई है। जिन लोगों ने भारत के गौरवपूर्ण इतिहास को कभी नहीं जाना उन्हें भारत के इतिहास पर टिप्पणी करने की कोई आवश्यकता नहीं।

बीएसए कॉलेज सहमंत्री प्रिया राजपूत ने कहा कि राणा सांगा जी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए बहुत युद्ध लड़े और अपने शरीर पर 80 घाव झेले, किंतु कभी हार नहीं मानी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुमन ने उन पर टिप्पणी कर 81वां घाव दिया है, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा।

विरोध प्रदर्शन में प्रांत सह मीडिया संयोजक नयन शर्मा, विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, विभाग संयोजक ऋषभ वरनवाल, सह संयोजक भूपेंद्र सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख निशा निषाद, जिला सह संयोजक तेजस्वी बारोलिया, वंशिता, पूजा चौधरी, राहुल गौतम, चंद्रशेखर, अखिल ठाकुर, देवेश मिश्रा, राज पांडेय, दीपक शर्मा, कुश पाल और साहिल नरवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post RANA SANGA CASE : राणा सांगा पर सपा सांसद की टिप्पणी ओछी मानसिकता- अमन शर्मा  appeared first on Lok Dastak.

RANA SANGA CASE : ऐतिहासिक छल के मुंडे़र पर प्रपंची
PRESENTED BY ARVIND JÀYTILAK

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा मेवाड़ के महान देशभक्त शासक राणा सांगा (महाराणा संग्राम सिंह) को गद्दार कहे जाने से देश भर में उबाल और बवाल मचा है। भारतीय जनमानस उद्वेलित है और उनसे माफी की मांग कर रहा है। जानना आवश्यक है कि गत रोज पहले सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में कहा कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को भारत बुलाया था। उन्होंने यह भी कहा कि ‘जब मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो फिर हिंदुओं को गद्दार राणा सांगा का वंशज क्यों नहीं कहा जाना चाहिए।’ बाबर के महिमामंडन और राणा सांगा के अपमान से देश हतप्रभ है। लोग अचंभित हैं कि समाजवादी पार्टी के नेता वोटयुक्ति और तुष्टीकरण के लिए क्या इस हद तक गिर जाएंगे कि उन्हें अपने राष्ट्रनायकों के सम्मान का भी बोध नहीं रहेगा?

क्या वे इतिहास को यों ही तोड़-मरोड़कर देश की अस्मिता से खिलवाड़ करेंगे? रही बात ऐतिहासिक तथ्यों की तो इसका कहीं भी उल्लेख नहीं है कि राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत बुलाया था। जहां तक बाबरनामा का सवाल है तो उसमें भी राणा सांगा को महान शासक कहा गया है। दुनिया के इतिहासकारों का एक बड़ा समूह इस ऐहितासिक झूठ के खिलाफ है कि राणा सांगा ने बाबर को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। सच तो यह है कि वह इसे भारत की गरिमामयी इतिहास और संस्कृति के साथ छल और साजिश मानता है। इन इतिहासकारों का तर्क है कि इब्राहिम लोदी को तीन बार हरा चुके राणा सांगा को बाबर के मदद की तनिक भी जरुरत ही नहीं थी।

इतिहासकारों की मानें तो 1527 में हुए बयाना के युद्ध में राणा सांगा ने बाबर को कड़ी शिकस्त दी थी और वह हार के बाद आगरा भाग गया। भला ऐसे में राणा सांगा बाबर को भारत आने के लिए आमंत्रित क्यों करेंगे? गौर करें तो रामजीलाल सुमन पहले ऐसे सियासी सुरमा नहीं हैं जो देश की सभ्यता-संस्कृति और इतिहास से खिलवाड़ करते देखे-सुने गए। उन जैसे बहुतेरे हैं जो तुष्टीकरण और वोटयुक्ति के लिए अपनी संस्कृति, सभ्यता, आदर्श और मूल्यों से घृणा से भी हिचकते नहीं हैं। सच कहें तो इस कुकर्म के लिए अंग्रेज और मार्क्सवादी इतिहासकार सर्वाधिक जिम्मेदार हैं जिन्होंने भारतीय इतिहास की मूल चेतना और सच को दफनाने की हरसंभव कोशिश की।

अगर भारतीय चेतना को समझकर चैतन्य के प्रकाश में इतिहास लिखा गया होता तो आज राणा सांगा को गद्दार, रानी पद्मावती को अलाउद्दीन खिलजी की प्रेमिका, शहीद भगत सिंह को क्रांतिकारी आतंकवादी, शिवाजी को पहाड़ी चूहिया और चंद्रगुप्त मौर्य की सेना को डाकुओं का गिरोह नहीं कहा जाता। अंग्रेज व मार्क्सवादी इतिहासकारों ने जानबुझकर इस भ्रामक धारणा को बल दिया कि भारत में इतिहास लेखन की समृद्ध परंपरा नहीं रही और इसकी शुरुआत उन्होंने की। लेकिन यह सरासर झुठ है। वेद, पुराण, उपनिषद और तमाम धर्मशास्त्र धार्मिक गं्रथ होते हुए भी इतिहास विषयक है। इनमें राजाओं की वंशावलियों के अलावा तत्कालीन समाज की रीति-नीति और व्यापार-कारोबार का भरपूर उल्ल्लेख है।

सच तो यह है कि अंग्रेज और मार्क्सवादी इतिहासकारों ने इतिहास के सच को सामने लाने के बजाए अनगिनत मनगढंत निष्कर्ष पैदा किए। उसकी कुछ बानगी इस तरह है-रामायण, महाभारत तथा अन्य प्राचीन भारतीय गं्रथ मिथ हैं। प्राचीन भारतीय पौराणिक साहित्य में वर्णित राजवंशावलियां तथा राजाओं की शासन अवधियां अतिरंजित होने से अप्रमाणिक एवं अविश्वसनीय हैं। प्राचीन भारतीय विद्वानों में ऐतिहासिक लेखन क्षमता का अभाव रहा। भारत के प्राचीन विद्वानों के पास कालगणना की कोई निश्चित तथा ठोस विधा कभी नहीं रही। भारत का शासन समग्र रुप में एक केंद्रीय सत्ता के अधीन अंग्रेजी शासन से आने से पूर्व कभी नहीं रहा।

आर्यों ने भारत में बाहर से आकर यहां के पूर्व निवासियों केा युद्धों में हराकर अपना राज्य स्थापित किया और हारे हुए लोगों को अपना दास बनाया। भारत के इतिहास की सही तिथियां भारत से नहीं विदेशों से मिली। भारत में विशुद्ध इतिहास अध्ययन के लिए सामग्रियां बहुत कम मात्रा में सुलभ रही। भारत के इतिहास की प्राचीनतम सीमा 2500-3000 ईसा पूर्व तक रही। भारत के मूल निवासी द्रविड़ हैं। यूरोपवासी आर्यवंशी हैं। सरस्वती नदी का अस्तित्व नहीं है। इस तरह के और भी अन्य-अनेक मनगढ़ंत विचारों को आकार देकर उन्होंने भारत के साहित्य को नकारने की कोशिश की। दरअसल इस खेल के पीछे दो मुख्य उद्देश्य था। एक, अपनी सत्ता के खिलाफ विद्रोह को दबाना और दूसरा इस साजिश के जरिए भारतीयों में हीनता की भावना पैदा करना। इसके अलावा उन्होंने अपनी औपनिवेशिक तानाशाही को जायज ठहराने के लिए भी भारतीय इतिहास के साथ घालमेल किया।

विलियम कैरे, अलेक्जेंडर डफ, जॉन मुअर, और चार्ल्स ग्रांट जैसे इतिहासकारों ने भारत के इतिहास को अंधकारग्रस्त और हिंदू धर्म को पाखंड और झूठ का पर्याय कहा। भारत में अंग्रेजी शिक्षा के जनक और ईसाई धर्म को बढ़ावा देने वाले मैकाले ने तो यहां तक कहा कि भारत और अरब के संपूर्ण साहित्य का मुकाबला करने के लिए एक अच्छे यूरोपीय पुस्तकालय की एक आलमारी ही काफी है। 1834 में भारत के शिक्षा प्रमुख बने लार्ड मैकाले ने भारतीयों को शिक्षा देने के लिए बनायी अपनी नीति के संदर्भ में अपने पिता को एक पत्र लिखा जिसमें कहा कि मेरी बनायी शिक्षा पद्धति से भारत में यदि शिक्षा क्रम चलता रहा तो आगामी 30 वर्षों में एक भी आस्थावान हिंदू नहीं बचेगा। या तो वे ईसाई बन जाएंगे या नाम मात्र के हिंदू रह जाएंगे।

समझा जा सकता है कि इतिहास लेखन की आड़ में अंग्रेजी इतिहासकारों के मन में क्या चल रहा था। गौर करें तो इन डेढ़ सौ सालों में इतिहास लेखन की मुख्यतः चार विचारधाराओं का प्रादुर्भाव हुआ-साम्राज्यवादी, राष्ट्रवादी, मार्क्सवादी और सबलटर्न। साम्राज्यादी इतिहासकारों की जमात भारत में आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संरचना के रुप में कभी भी उपनिवेशवाद के स्वरुप को स्वीकार नहीं की। उनका इतिहास लेखन और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का विश्लेषण मूलतः भारतीय जनता और उपनिवेशवाद के आपसी हितों के आधारभूत अंतरविरोधों के अस्वीकार्यता पर टिका है। इतिहासकारों का यह खेमा कतई मानने को तैयार नहीं कि भारत राष्ट्र बनने की प्रक्रिया में था। उनके मुताबिक जिसे भारत कहा जाता है, वह वास्तव में विभिन्न धर्मों, समुदायों और जातियों के अलग-अलग हितों का समुच्चय था।

दूसरी ओर राष्ट्रवादी इतिहास लेखन की जमात में शामिल इतिहासकारों ने राष्ट्रीय आंदोलन में जनता की भागीदारी को प्रभावकारी माना। दूसरी ओर मार्क्सवादी इतिहास लेखन की धारा भारतीय राष्ट्रवाद के वर्गीय चरित्र का विश्लेषण और उसकी व्याख्या उपनिवेश काल के आर्थिक विकासक्रमों के आधार पर करने की कोशिश कर भारतीय इतिहास के गौरवपूर्ण कालखंड को मलीन करने की कोशिश की। इन इतिहासकारों ने राष्ट्रवाद की प्रबल भावना को नजरअंदाज करते हुए एक साजिश के तहत भारतीय समाज को ही वर्गीय खांचे में फिट कर दिया। रजनी पामदत्त और सोवियत इतिहासकार वीआइ पारलोव जैसे आरंभिक मार्क्सवादियों के इस वर्गीय दृष्टिकोण को एसएन मुखर्जी, सुमित सरकार और विपिन चंद्रा की बाद की मार्क्सवादी रचनाओं में संशोधित किया गया।

मार्क्सवाद उन आर्थिक, राजनीतिक और आर्थिक सिद्धांतों का समुच्चय है जिन्हें उन्नीसवीं-बीसवीं शताब्दी में कार्ल मार्क्स, फ्रेडरिक एगेंल्स और ब्लादिमीर लेनिन ने समाजवाद के वैज्ञानिक आधार की पुष्टि के लिए प्रस्तुत किया लेकिन आज पूरी तरह विफल है। भारत के लिए आघातकारी रहा कि आजादी के उपरांत इतिहास लेखन की जिम्मेदारी मार्क्सवादी इतिहासकारों को सौंपी गयी और वे ब्रिटिश इतिहासकारों के कपटपूर्ण आभामंडल की परिधि से बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने अंग्रेजों की तरह ही भारतीय इतिहास की एकांगी व्याख्या कर भारतीय संस्कृति को नीचा दिखाने की कोशिश की।

अंग्रेजों की तरह उनकी भी दिलचस्पी भारत के राष्ट्रीय गौरव को खत्म करने की रही। आज आधुनिक भारत का पूरा इतिहास लेखन ही मार्क्सवादी इतिहास लेखन है। उचित होगा कि इतिहास का पुनरलेखन हो। इसलिए कि इतिहास की भारतीय दृष्टि घटना परक नहीं, पुरुषार्थ परक है और वैदिक काल से लेकर अद्यतन इतिहास का क्रम दुनिया में मात्र भारतीय समाज का ही मिलता है।

The post RANA SANGA CASE : ऐतिहासिक छल के मुंडे़र पर प्रपंची appeared first on Lok Dastak.

SAIF STABBING CASE : छोटे नबाब ने घुसपैठियों के मंसूबे को किया नाकाम !
REPORT BY DESK NEWS

MUMBAI MAHARASHTRA।

छोटे नवाब के नाम से मशहूर अभिनेता सैफ अली खान का  बहादुरी का नबाबी अंदाज हमलावर के सामने भी दिखाया। और जान की परवाह किये बगैर उससे भिड़ गये। हमलावर के हाथों में चाकू होने की वज़ह से वह घायल भी हो गये. लेकिन घर सदस्यों को कोई बड़ी क्षति नहीं पहुंचा सका।

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार की रात 16 जनवरी को चोरी के वास्ते घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार करीब 2:00 बजे रात में घर में घुसे व्यक्ति की सैफ अली खान से पहले हाथपाई हुई, इस दौरान उसने सैफ अली पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आईं। जिन्हे लीलावती अस्पताल ले जाया गया।

सर्जरी करने वाले न्यूरो सर्जन डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अली के शरीर पर चाकू के 6 घाव पाए गए हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में ढाई इंच का चाकू फंसा मिला, जिसे सर्जरी करके निकाला जा चुका है और क्षतिग्रस्त हुई रीढ़ किया जा रहा है।

दोपहर सैफ अली खान के प्रतिनिधियों द्वारा अस्पताल के बाहर प्रशंसको की भीड़ को जानकारी दी गई कि वो खतरे से बाहर हैं, गहन चिकित्सा में ठीक हो रहे हैं,जिससे उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

सैफ अली की पत्नी करीना कपूर ने घटना के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिवार मुश्किल की घड़ी में है लेकिन इस मुश्किल समय में सभी का साथ मिला धन्यवाद देती हूं। सैफ अली की बहन सबा खान ने भाई के ऊपर हुए हमले से शाक हूं। भाईजान, आज आपने अब्बा को गर्व करवाया है। इस घटना से सैफ के प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता की लहर दौड़ गई है, और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

कैसे घटी थी घटना जाने पूरा विवरण

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर घुसने वाला घुसपैठिया सबसे पहले उनके चार वर्षीय पुत्र जेह के कमरे में घुसा। कमरे में मौजूद नर्स इलयाना फिलिफ़ से एक करोड़ रुपए की मांग किया।नर्स ने इस बात को लेकर प्रतिरोध किया। हमलावर ने नर्स पर चाकू से हमला कर दिया उसके हाथ की कलाई में चाकू लग गई।

उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर सैफ अली खान जग गई के की कमरे की तरफ दौड़ कर गए हमलावर सैफ अली खान पर भी हमला बोल दिया दोनों के बीच हाथापाई हुई जिसमें हमलावर के हाथ मैं चाकू होने के कारण सैफ अली के गण सहित कई स्थानों पर चाकू का कट लगा  इसी बीच गीता नाम की स्टाफ भी पहुंच गई और सैफ को बचाने का प्रयास किया उसे भी हमलावर ने चाकू से चोट पहुंचाई।

जिस समय घर में वह व्यक्ति घुसा हुआ था, उस समय घर पर उनकी पत्नी करीना कपूर खान और उनके दो बच्चे स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। बताया जाता है कि स्टाफ ने उसे संदिग्ध व्यक्ति को एक कमरे में बंद कर दिया लेकिन उसके बाद भी भागने में सफल हो गया।

सोशल मीडिया पर ट्विटर पर #JusticeForSaif और #StayStrongSaif जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

मुंबई पुलिस ने शुरू की जाँच

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी की पहचान कर ली है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। हमलावर फायर एस्केप के जरिए घर में घुसा और घटना के बाद उसी रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने सैफ के घर के स्टाफ से भी पूछताछ की है। पुलिस को शक है कि स्टॉफ के किसी व्यक्ति के सहयोग के बिना घुसपैठ नहीं हो सकी।

FILM INDUSTRY : महावतार नरसिंह’ का टीज़र रिलीज

हमले की हर तरफ हो रही निंदा

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की देशभर में निंदा की जा रही है। सोशल मीडिया पर फैंस, बॉलीवुड सेलेब्रिटी, और राजनीतिक हस्तियां इस घटना की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। सभी ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह घटना बताया है।

राजनीतिक हस्तियों की प्रतिक्रिया:

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO): “हम सैफ अली खान पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: “यह घटना राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। हम दोषियों को जल्द ही पकड़ने का आश्वासन देते हैं।”

बॉलीवुड की प्रतिक्रियाएं:

शाहरुख खान: “यह घटना न केवल सैफ बल्कि पूरे फिल्म उद्योग के लिए एक चेतावनी है कि सुरक्षा के उपायों को मजबूत करना कितना जरूरी है। हम सैफ और उनके परिवार के साथ हैं।”

अमिताभ बच्चन: “सैफ पर हमला बेहद दुखद और निंदनीय है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।”

प्रियंका चोपड़ा: “सैफ और उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। यह हिंसा अस्वीकार्य है।”

The post SAIF STABBING CASE : छोटे नबाब ने घुसपैठियों के मंसूबे को किया नाकाम ! appeared first on Lok Dastak.