car Archives - Lok Dastak

दीपावली के दीयों से जगमगाया देश, धूमधाम से मनाया पर्व
नई दिल्ली I

अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक दीपावली का पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया I धनतेरस से भैया दूज तक 5 दिन चलने वाले पर्व की धूम पूरे देश में दिखी I विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते दीपावली सहित सभी त्यौहार बड़ी सादगी एवं सावधानी के साथ मनाए जाते रहे I लेकिन इस बार इस काल के उबरने के बाद लोगों ने दीपावली के पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया I लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की घरों को सजाया I दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण के चलते मनाही के बावजूद सारी रात जमकर आतिशबाजी हुई अकेले दिल्ली में सबसे अधिक स्थानों पर आग लगने की घटनाएं भी हुई I इसके साथ ही पटना, औरैया जैसे शहरों में भी आग लगने की घटनाएं हुई हैं I दीपावली कोरोना काल के चलते फीकी पड़ी थी I लेकिन इस बार जमकर लोगों ने पर्व को मनाया I दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, बिहार, भोपाल, कोलकाता, अयोध्या में दिवाली श्रद्धापूर्वक मनाई गई। दिवाली से कुछ दिन पहले ही बाजार सजे दिखने लगे थे और आज भी चारों ओर इमारतें और घर रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों से रोशन दिखे। दिवाली पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां और अन्य तोहफे देकर शुभकामनाएं दी। बाजारों में भी पूरे दिन तक रोनक छाई रही। इसके बाद लोगों ने लक्ष्मी गणेश की पूजा कर शाम ढलते ही खूब पटाखे भी बजाए। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध था, लेकिन यहां भी लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर पटाखे चलाए। शाम होते ही बच्चे, बूढ़े और जवान ही नहीं महिलाएं भी सजधज कर आकर्षक परिधानों में तैयार हुई और विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश और धन सम्पदा की देवी माता लक्ष्मी को मनाने में जुट गये। घरों एवं प्रतिष्ठानों से आरती उतारने की स्वर लहरियां सुनाई देने लगीं। सभी माता लक्ष्मी को अपने घर, प्रतिष्ठानों में बुलाने को आतुर दिखायी दिये। उनके द्वारा मिष्ठान का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को मनाया गया। उसके बाद आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया।

लोगों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। युवाओं की पसंद तेज आवाज वाले धमाके रहे। महिलाएं और युवतियां रोशनी अनार चलाकर खुशी मनाते नजर आये। बच्चों ने फुलझड़ी चलाकर दीपावली के उत्साह का आनन्द लिया। देर रात तक धूम-धड़ाके की आवाज वातावरण को गुंजायमान करती रही। आधुनिक आतिशबाजी से सतरंगी नजारे दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा रहे थे।

बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

कई वर्षों बाद बाजारों में रौनक देखने को मिली लोगों ने खरीददारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी धनतेरस के दिन रिकॉर्ड तोड़ गहनों वाहनों एवं इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री हुई वही दीपावली के दिन मिट्टी के दीयों ,मोमबत्तियां पूजा की मूर्तियां एवं सामान के साथ झालरों पटाखों मिठाइयों फूलों की खूब खरीदारी हुई I लोगों का मिठाइयों सजावट के सामान पर खरीदारी का विशेष रुझान देखने को मिला I

सोशल मीडिया पर खूब चला शुभकामनाओं का दौर

लोगों ने दीपावली के पर्व पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का सुबह से ही दौड़ चलने लगा जो कि दिन भर चला लोग एक दूसरे को मोबाइल से कॉल करके फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम लिंकेदिन,टेलीग्राम, कू जैसे तमाम साइटों से एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेजते हुए दिखे जोकि देर रात तक चला और आज भी जारी है I लोगों के लिए सोशल साइट शुभकामनाएं देने के लिए सबसे बढ़िया सस्ता और आसान रास्ता बन गया है I

जमकर फैला हवा में जहर

जहां दीपावली देश में धूमधाम से मनाई जा रही थी वही देश की फिजाओं में जहर भी घोला जा रहा था I आतिशबाजी व पटाखों से निकलने वाले धुएँ से हवाओं को प्रदूषित कर रहे थे I जिससे दिल्ली जैसे बड़े नगरों में हवाओं में प्रदूषण तेजी से फैला रात 8:00 बजे के बाद ही प्रदूषण का लेवल AQI बढ़ने लगा और रात्रि में करीब 2:00 बजे 300 AQI के पार पहुंच गया I जबकि 24 अक्टूबर की सुबह AQI 276 दर्ज किया गया था I नोएडा का AQI 309 था I लेकिन 2:00 बजे के बाद चली हवाओं ने प्रदूषण के लिए बल को घटा दिया क्योंकि दिल्ली वाया दिल्ली एनसीआर के लिए राहत की बात है मंगलवार को सुबह दिल्ली का लेबल घटा और दिल्ली एनसीआर का लेवल 342 दिखा जोकि एनसीआर वालों के लिए चिंता की बात है I फिलहाल प्राकृतिक हवाओं ने प्रदूषण को रोकने का काम और किया है I वरना विगत वर्षों की तरह लेवल हाई ही रहता और लोगों को सांस लेने पर आंखों में जलन की शिकायत रहती ,लेकिन इस बार नहीं हुआ है I

The post दीपावली के दीयों से जगमगाया देश, धूमधाम से मनाया पर्व appeared first on Lok Dastak.