Cangres party Archives - Lok Dastak

Protests : विद्यालयों के विलय को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में पांच हजार प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के विलय के निर्णय को लेकर शिक्षक संगठनों के विरोध के साथ कांग्रेस भी मैदान में उतर गई है। इसी कड़ी में जिले की कांग्रेस भी सरकार के निर्णय के विरोध में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन दिया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के प्रति पूरी तरह उदासीन रवैया अपनाये हुए है और उन्हें हर तरह से प्रताडित करने का कार्य कर रही है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने 5 हजार प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय लिया है, जो युवा, छात्र और बेरोजगार विरोधी निर्णय है। कई जिलों में तो 1 जुलाई से ही मर्ज भी कर दिये गये हैं।

इसका व्यापक दुष्परिणाम सुदूर गांव के बच्चों को पड़ेगा, क्योंकि उन्हें दूसरे गांवों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें और उनके अभिभावकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही मिड डे मील के तहत जो रसोइया स्कूलों में खाना बनाते थे, उनकी नौकरी तो चली ही जायेगी, बी.एड्. व बी.टी.सी. डिग्री धारक युवाओं को नौकरी की भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा।

उ०प्र० सरकार का यह कदम हर तरीके से युवाओं, छात्रों और बेरोजगार नौजवानों के हितों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस जनविरोधी निर्णय की घोर निंदा करती है।

श्री सिंघल ने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन आपसे मांग करते है कि इस जन विरोधी निर्णय को अविलम्ब वापस लिया जाय।डबल इंजन की सरकार बडी असफलता का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा।जगदीशपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय पासी ने कहा भाजपा सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि योगी सरकार गरीब और दलित विरोधी है।

जिला उपाध्यक्ष परमानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार षणयंत्र के तहत प्राथमिक बिद्यालयों को बन्द करना चाहती है जिससे दलित, गरीब,मजदूर और पिछड़े तबके के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाय और उसी स्थिति में पहुंच जाय जैसे वार्तानिया सरकार में यह तबका जी रहा था।पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी ने कहा कांग्रेस शिक्षा का अधिकार कानून लाया कि सब पढ़े सब बढ़े लेकिन भाजपा का यह कृत्य अति निंदनीय है।कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा अध्यापक युग निर्माता और छात्र राष्ट्र के भाग्य विधाता है लेकिन भाजपा सरकार इनके साथ खिलवाड़ कर रहीं है

कार्यक्रम में ठाकुर इसराक, अर्जुन पासी,शत्रुहन सिंह, धर्मराज बहेलिया,राजीव सिंह, राम बरन कश्यप,रामदत्त यादव, राम लखन शुक्ल,मनीषा चौहान अध्यक्ष नगर पालिका जायस,मतीन अहमद,अनुराग सिंह, शकील इदरिशी,शिव बजरंग, त्रिभुवन भारती,कुलवंत सिंह,अरविन्द चतुर्वेदी,अजहरुल हक,सुरेश श्रीवास्तव,रमाकांती,गीता सिंह, बब्बन द्विवेदी,श्रद्धा सिंह,किरन देवी,सवीना, ओम प्रकाश दुवे,युका अध्यक्ष शुभम सिंह, राछास अध्यक्ष सुमित तिवारी,सौरभ सिंह,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेता के निधन पर  कांग्रेसियों में शोक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता  रवि तिवारी जी की आकस्मिक मृत्यु से जनपद अमेठी में शोक की लहर है। आज गौरीगंज स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में समस्त कांग्रेसजन एकत्रित हुए और उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। तिवारी जी ने अपने जीवनकाल में पार्टी और समाज के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया। उनकी निष्ठा और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। कांग्रेस परिवार उनकी स्मृति को नमन करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

The post Protests : विद्यालयों के विलय को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन appeared first on Lok Dastak.

आखिर भारत सरकार के मंत्री के घर पर कब चलेगा बुल्डोजर- अजय राय
लखनऊ ।

आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय ने अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत पहली बार पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश  प्रियंका गांधी वाड्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि हम लोग एक संकल्प लेकर आये है और एक वचनबद्धता के साथ हैं कि जो कहेंगे वह करेंगे डंके की चोट पर। उन्होंने कहा कि जो सबसे महत्वपूर्ण बात वह यह है कि हम भाजपा को 2024 में भी हरायेंगे और 2027 में भी उ0प्र0 से बाहर करेंगे।

उन्होंने ध्वस्त कानून व्यवस्था पर प्रदेश की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए भारत सरकार के मंत्री के घर पर हत्या एवं चलती ट्रेन में महिला सिपाही के साथ की गई बर्बरता की घटना को प्रमुखता से उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि आखिर केन्द्रीय मंत्री श्री कौशल किशोर के घर पर बुल्डोजर कब चलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने भारत सरकार के मंत्री श्री कौशल किशोर के घर में उनके बेटे की पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की निंदा करते हुए योगी सरकार की बहुप्रचारित कानून व्यवस्था की पोल खोली। उन्होंने कहा कि मंत्री के घर शराब और जुआ का दौर चल रहा था जबकि वह शराब बंदी के लिए अभियान चलाते हैं। उनके अपने ही घर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या होना और उनके द्वारा अपने बेटे को बचाने का षंड़यंत्र करना निंदनीय कृत्य है।

भारत सरकार के मंत्री झूठ बोलते हैं कि उनका बेटा मौका-ए वारदात पर मौजूद नहीं था वह तो दिल्ली में था। जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह उपस्थित दिखता है। घटना के तीन से चार दिन बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती कार्यवाही के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती है। हम लोगों के दबाव में एक नोटिस जारी कर कहती है कि मंत्री पुत्र से पूछ-ताछ की जायेगी।

उन्होंने कहा कि यदि योगी सरकार ईमानदारी की बात करती है तो मंत्री पुत्र के विरूद्ध 120 बी का मुकदमा दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की मौजूदा जज की देख-रेख में न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लखीमपुर खीरी में थार द्वारा किसानों की निर्मम हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना में भी केन्द्रीय मंत्री आशीष मिश्रा टेनी ने अपने बेटे को बचाने का षंडयंत्र किया था।

उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार अपने मंत्री, विधायक एवं अपने लोगों को बचाने में लगी हुई है और उनको क्षमा मिल जाती है वहीं विपक्ष का कोई व्यक्ति किसी छोटे से मामले में भी फंस जायेगा अथवा कोई छोटा मुकदमा हो जायेगा तो उसका घर गिरा दिया जायेगा उस पर और इतने मुकदमें लाद दिये जायेंगे कि वह जीवन भर जेल में सड़ जायेगा।

जब महिला सिपाही सुरक्षित नहीं ,आमजन कैसे सुरक्षित रहेगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला सिपाही के साथ ट्रेन में दरिंदों द्वारा की गई बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार अपनी ही महिला आरक्षी को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है तो प्रदेश के आम जनमानस की सुरक्षा कैसे कर सकती हैं। रेलमंत्री  अश्विनी वैष्णव द्वारा रेलवे की सुरक्षा के संदर्भ में किये जाने वाले तमाम दावों की हक़ीकत का पर्दाफाश करते हुए उन्होंने प्रश्न किया कि आखिर इस महिला सिपाही सुमित्रा पटेल की रेलवे विभाग सुरक्षा क्यों नहीं कर पाई?

उन्होंने कहा कि आज यह बेटी लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। कल जब मैं पीड़ित महिला आरक्षी का हाल चाल लेने के लिए ट्रामा सेंटर जा रहा था तो प्रदेश सरकार ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर मुझे वहां जाने से रोकने का भरसक प्रयास किया।

लेकिन हम वहां पहुंचे और चिकित्सकों से वार्ता कर महिला आरक्षी का हाल चाल लिया एवं उसके बेहतर इलाज हेतु उनसे बात-चीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पीड़िता के भाई से मिलने एवं बात-चीत करने नहीं दिया यहां तक कि उनका फोन भी बंद करवा दिया। यह प्रदेश में कायम जंगलराज का ज्वलंत उदाहरण है।

प्रदेश का पैसा गुजरातियों की जेब में जा रहा है

श्री राय ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश के निर्माण कार्यों में गुजरात के ठेकेदारों के माध्यम से लूट कराई जा रही है। प्रदेश के तमाम कार्य गुजरात की कंपनियों से कराया जा रहा है । जबकि प्रदेश के मेहनतकश लोगों को किनारे लगाकर उनसे पेटी कान्टेक्टर के रूप में काम कराया जा रहा है। प्रदेश का पैसा घूमते हुए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है और गुजरातियों की जेब में जा रहा है।

प्रदेश की जनता की चिन्ता न करते हुए उन्हें केवल इस बात की चिंता है कि कैसे प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की जाए, देश के प्रधानमंत्री जी बनारस से तीसरी बार कैसे जीतेंगे सिर्फ इस पर ही कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के लोगों की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है, उनका परिवार किस प्रकार जीवन यापन कर रहा तथा उनके बच्चों की फीस किस प्रकार जमा हो रही है इसकी कोई चिंता नहीं है।

महंगाई आसमान छू रही है घर बनाने से लेकर दवा तक सब महंगा हो गया है, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को ऊपर से जो आदेश आता है वह उसी का ही क्रियान्वयन करते हैं।

रिपोर्ट- आशीष अवस्थी (लखनऊ, यूपी)

The post आखिर भारत सरकार के मंत्री के घर पर कब चलेगा बुल्डोजर- अजय राय appeared first on Lok Dastak.

कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी- सिंघल
अमेठी I रविवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव तैयारी हेतु कांग्रेस संगठन पुनर्गठन बैठक सम्पन्न हुई I विधानसभा,ब्लॉक, न्यायपंचायत के बाद ग्राम, बूथ, स्तर पर होगा कांग्रेस का पुनर्गठन

संगठन के सृजन के लिए कांग्रेस ने अभियान शुरू किया।

कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर संसदीय क्षेत्र अमेठी में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संसदीय क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पुनर्गठन की रुपरेखा तय किया गया।

कांग्रेस ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम सभा व बूथ स्तर तक कमेटी का पुनर्गठन करेगी। पुनर्गठन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है।

कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी। ताकि चुनाव के साथ-साथ आमजन की सेवा का लक्ष्य पूर्ण हो सके। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानंद पाठक,व अमेठी प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि संपर्क, संघर्ष और संवाद से संगठन मजबूत होता है।

इस पर कांग्रेस पार्टी पूर्ण रुप से कार्य कर रही है।अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि 10से 16 सितंबर तक विधानसभा वार बैठक होगी । बैठक में विवेकानंद पाठक, फरहान वारसी,अल्लू मियां, सर्वेश सिंह,वीरेंद्र मिश्र,मतीन, रजवाड़ी प्रसाद,परमानंद मिश्र, अर्जुन पासी, सुनील सिंह, राकेश मिश्र,ममता पाण्डेय, शकील इद्रीसी,शुभम सिंह, शौरभ मिश्र,अनुराग सिंह, कमलेश अग्निहोत्री,राम प्रसाद गुप्त,आशीष यादव,शत्रुघ्न सिंह,मौजूद रहे ।

धूमधाम से मनाया गया पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती

जिला कांग्रेस मुख्यायल पर पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई I जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने की जिसमे वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पंडित कमला पति त्रिपाठी जी ने अपने रेलमंत्री रहते हुए अमेठी के लिए काशी विश्वनाथ जैसी सुपरफास्ट ट्रेन की सौगात दी और आजादी की लड़ाई में अपना जीवन लगा दिया ।

जंग ए आजादी के समय कई बार जेल गए । आजादी के बाद संविधान सभा के सदस्य भी रहे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे । भारत सरकार में रेल मंत्रालय का भी कार्य संभाला और भारत के निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग दिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक, प्रदेश सचिव फरहान् वारसी पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, परमानंद मिश्रा,अरविंद चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया।

पीसीसी किरण देवी पीसीसी शकील इदरीसी,महासचिव/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह अल्लू मियां शत्रुघ्न सिंह जी रजवाड़ी पासी जी महिला जिलाध्यक्ष ममता पांडेय रेहान खान तुलसी पासी अर्जुन पासी आकर्ष शुक्ला ब्लाक प्रमुख ओपी दुबे शुभम सिंह सुनील सिंह सहित सभी महासचिव सभी ब्लॉक अध्यक्ष और जिले के सम्मानित कार्यकर्ता गण शामिल हुए ।

The post कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी- सिंघल appeared first on Lok Dastak.